SMC exposure visits Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला आयुक्त जनता को बताए मलेशिया दौरे से शहर मे क्या बदलाव लाने वाले है : कॉंग्रेस
शिमला- जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी इकाई  के महासचिव व उपप्रधान ने मलेशिया दौरे से वापस आए आयुक्त महोदय का स्वागत किया है और पूछा है कि आयुक्त महोदय शिमला की जनता को बताए की विदेश के दौरे से वह शिमला मे क्या बदलाव लाने वाले है?

आयुक्त जो विदेशी दौरे से सीख कर आए है उसे सार्वजनिक करे ताकि जनता भी जान सके कि हमारा निगम शहर कि जनता के लिए क्या योजनाए बना रहा है। कॉंग्रेस ने कहा कि आयुक्त सार्वजनिक करे की विदेश दौरो मे जो ट्रेनिंग लेकर वह आए है शिमला की जनता की समस्याओ को सुलझाने मे उन्हे  किस तरह अमल मे लाया जाएगा ?

कॉंग्रेस का यह भी कहना है कि ये बड़ी हैरानी का विषय है की आयुक्त महोदय विदेश से वापस भी आ गए जबकि महापौर अभी उसी स्टडि टूर पर है। कॉंग्रेस ने बताया कि करीब छ: माह पूर्व भी इसी तरह का विदेशी दौरा आयुक्त द्वारा किया गया था जिस पर मीडिया मे यह सफाई दी गई थी कि आयुक्त महोदय वहाँ से पानी कि लीकेज को जाँचने कि कोई नई तकनीक देख कर आए है जिस यंत्र द्वारा पानी कि लीकेज का तुरंत पता करके पानी कि बरबादी को रोका जा सकता है, परंतु आज तक न तो व यंत्र निगम मे दिखाई दिये न ही ऐसी  कोई तकनीक का ज़िकर दुबारा किया गया है।

कॉंग्रेस ने आरोप लगाया कि निगम मे स्टडी टूर के नाम पर इस तरह के विदेशी दौरो को बनया जा रहा है जिसका कोई भी ओचित्य नहीं है  , जिसका जनता कोई लाभ नहीं होने वाला अपितु जनता कि जेब से ऐश परस्ती कि जा रही है। कॉंग्रेस ने आरोप लगते हुए कहा की हवाई किले और हवाई यात्राए ही सीपीआईए(म) के महापौर व उपमहापौर कि पहचान बन गए है।

कॉंग्रेस ने कहा कि पिछले 4 वर्षो मे निगम के महापौर व उप-महापौर द्वारा तकरीबन 9 विदेशी दौरे किए जा चुके है।  निगम मे विकास के नायाब तरीको को सीखने के नाम पर सेर सपाटा ज़ोर पर है।

कॉंग्रेस का यह भी कहना है कि अपने पूरे कार्यकाल मे  महापौर व उपमहापौर द्वारा मीडिया मे केवल चिकनी चुपड़ी बाते ही की गई है व शहर की समस्याओ को दरकिनार करते हुए केवल अपने मन मर्जी  के पिकनिक स्पॉट पर यात्राए की जाती रही है, मलेशिया के दौरे के बाद महापौर चीन व हॉलैंड की यात्रा पर जाने को तेयार बेठे है  जनता की पानी की समस्या को सुलझाने के स्थान पर पिकीन सपाट का चयन जोरों पर है।

कॉंग्रेस का कहना है कि कि वे हिमाचल प्रदेश  सरकार से ये आग्रह करना चाहती है कि निगम के देश विदेश के दौरो पर लगाम लगाई जाए तथा निगम के यदि कोई स्टडि टूर बनाए जाते है तो उसपर किसी टेक्निकल स्टाफ का होना अनिवार्य किया जाए महज घूमने फिरने को देश विदेश कि यात्रों पर पूर्णता प्र्तिबंध लगाया जाए। निगम के सभी कर्मचारियों कि ज़िमेवारी सुनिश्चित कि जाये तथा अनावश्यक दौरो को तुरंत निरस्त किया जाए।

Photo: TNS

The post शिमला आयुक्त जनता को बताए मलेशिया दौरे से शहर मे क्या बदलाव लाने वाले है : कॉंग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

4 वर्षों में महापौर और डिप्टी मेयर 6 बार एक्सपोजर विजिट के नाम पर कर आये विदेशो की सैर पर शिमला में समस्याएं जस की तस
शिमला-  हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के महापौर संजय चौहान अपने कार्यकाल के 4 वर्षों में अब तक 6 बार विदेश की सैर कर चुके हैं जबकि डिप्टी मेयर टिकेन्द्र पंवर 3 बार विदेश यात्रा पर जा चुके हैं। एक्सपोजर विजिट के नाम पर ये विदेशी दौरे होते आ रहे हैं लेकिन पहाड़ों की रानी शिमला को अब तक इन विदेशी दौरों का कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

विदेशों में होने वाली कान्फ्रैंसों में बनने वाली विकास की रूपरेखा महज कागजों तक ही सीमित है, जमीनी स्तर पर किसी भी प्रौजेक्ट या योजना को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है यानी मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा 4 वर्ष में कुल 9 विदेशी दौरे अब तक किए गए हैं जिसका नतीजा शून्य है, ऐसे में लाखों रुपए इन विदेशी यात्राओं पर खर्च किए गए हैं जिसका शिमला के विकास में कोई योगदान नहीं है।

मेयर व डिप्टी मेयर विदेशी तकनीकों के जरिए शिमला में विकास का सपना आम जनता को दिखाते आए हैं लेकिन हकीकत यह है कि नगर निगम प्रशासन शहर की आम जनता को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति तक मुहैया नहीं करवा पाया है और शहर में जल संकट गहराया हुआ है। पानी की बूंद-बूंद को लेकर संघर्ष जारी है। शहर की जनता को न तो पीने को पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज की उचित व्यवस्था है। शहर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, ऐसे में मेयर व डिप्टी मेयर के विदेशी दौरों का शिमला के विकास में क्या योगदान है, यह एक बड़ा सवाल है।

मेयर व डिप्टी मेयर इन विदेशी दौरों से शिमला के लिए नई-नई योजनाएं लाने की बात करते हैं लेकिन पिछले सालों में किए गए दौरों से शिमला में क्या विकास हुआ है यह किसी से छुपा नहीं है। विदेशों में जाकर निगम के ये निर्वाचित प्रतिनिधि पानी, सीवरेज, कूड़ा-कचरा प्रबंधन व क्लाइमेट इत्यादि की स्टडी कर आए हैं लेकिन शिमला की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

पार्षद भी कर चुके हैं सैर-सपाटा

ऐसा नहीं है कि नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर ही अब तक विदेशी टूअर पर गए हैं, निगम के पार्षद भी इनमें से कुछ विदेशी यात्राओं पर फॉरन जा चुके हैं जबकि भारत के विभिन्न हिस्सों में एक्सपोजर विजिट के नाम पर पार्षद भी खूब सैर-सपाटा कर चुके हैं। इसमें पार्षद गांधीनगर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पुणे, अहमदाबाद व दिल्ली सहित कई जगहों की सैर कर चुके हैं।

टूअर पर आता है लाखों का खर्च

विदेशी टूअर पर लाखों रुपए का खर्च आता है। हालांकि नगर निगम प्रशासन का तर्क है कि जितने भी टूअर होते हैं वे सभी किसी न किसी संस्था द्वारा प्रायोजित होते हैं। इसमें एमसी का एक भी पैसा नहीं लगता है लेकिन सवाल यह है कि शिमला शहर को पिछले 4 साल में मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा किए गए इन विदेशों दौरों से क्या लाभ मिला है और शिमला में कौन सी नई योजना को मूर्तरूप दिया गया है। शहर की स्थिति आज भी ज्यों की त्यों ही है।

The post 4 वर्षों में महापौर और  डिप्टी मेयर 6 बार एक्सपोजर विजिट के नाम पर  कर आये विदेशो की सैर पर शिमला में  समस्याएं जस की तस appeared first on हिमाचल वॉचर.