Shimla Restricted Roads Archives - हिमाचल वॉचर

संजौली-आईजीएमसी मार्ग के बाद बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को भी आम जनता के लिए खोलने की मांग
शिमला- शिमला  पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 में संशोधन कर संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग सड़क को साधारण सड़क बनाने का विकास समिति टुटू ने स्वागत किया! समिति अध्यक्ष,महासचिव,प्रैस सचिव,संगठन सचिव,कोषाध्यक्ष,सदस्य व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार के इस फैसले को जनहित में लिया गया सही फैसला बताया है!

समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जनहित में राज्य हास्पिटल के साथ लगती इस सड़क को आमजन के लिए खोला जाना बहुत ही जरूरी था जिसकी हमारी समिति भी लंबे सामी से मांग कर रही थी और कई मर्तवा प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस बारे व्यक्तिगत रूप से चर्चा के दौरान मांग भी की गई थी!

समिति का ये भी कहना है कि जहां एक ओर आम मरीजों को और उनके सेवकों को जल्दी अस्पताल पहुँचने में इसका लाभ होगा वहीं कार्ट रोड पर शिमला की बढ़ती ट्रैफिक में भी कमी आने से लोगों को निजात मिलेगी!

समिति का कहना है कि उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया से मांग की है की एक छोर का संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग तो साधारण श्रेणी में कर दिया गया है वहीं शिमला पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 संशोधन कर दूसरी छोर बालूगंज-कनेडी हाऊस मार्ग को भी प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी से बाहर किया जाये क्योंकि इस मार्ग पर भी अधिकतर प्रतिष्ठित एवं टूरिष्ट स्थल एडवांस स्टडी,म्यूजियम,विनगेट,हर्षा,सिसिल व पीटरहाफ जैसे होटल कोटशेरा महाविधालय, विश्वविधालय ,बीबीए,बीसीए कालेज व आईटीआई जैसे शिक्षा संस्थान व बहुत पुराना व मशहूर सैनीटोरियम हास्पिटल हैं! इस जगह में शिमला के चारों इलाकों से  पर्यटक,मरीज व शादी ब्याह के लिए रोजाना आमजन,छात्र -छात्राएं आते जाते हैं!

समिति का यह भी  कहना है कि लोगो को वाया समरहिल 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और जिस कारण मुख्य 103 -बालूगंज, समरहिल मार्ग पर भी ट्रैफिक का दवाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है! समिति अध्यक्ष का कहना है कि  पूर्व धूमल सरकार में भी बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को खोलने के लिए इलाके बालूगंज-टुटू क्षेत्र की जनता ने एक ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन ने उसे कहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया!

Image:Google Maps

The post संजौली-आईजीएमसी मार्ग  के बाद  बालूगंज-कनेडी हाऊस  प्रतिबंधित मार्ग को भी  आम जनता के लिए  खोलने की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला प्रतिबंधित रोड परमिट: हाईकोर्ट से आदेश संशोधित करने का आग्रह करेगी सरकार
शिमला- राजधानी शिमला की सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों पर परमिट जारी करने के नए आदेशों से राजधानी की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अब पहले की तरह नहीं हो पा रही है। हिमाचल सरकार अब फिर से हाईकोर्ट में इस आदेश को संशोधित करने का आग्रह करेगी। सदन में शिमला के भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज की ओर से लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपने जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष के विधायक सुरेश भारद्वाज ने एक गंभीर मामला सरकार के ध्यान में लाया।

जनता, विधायकों आदि की सुविधाओं को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इससे वे खुद भी सहमत हैं। हाईकोर्ट के आदेश जल्दबाजी में आए हैं। सरकार इस मामले को हाईकोर्ट में रखेगी। आग्रह किया जाएगा कि प्रदेश उच्च न्यायालय पूर्व के आदेश को संशोधित करे। सरकार कानून बनाने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि, ऐसी जरूरत महसूस नहीं हो रही है।भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने जब यह पूछा किया क्या हाईकोर्ट से फिर से निर्णय विपरीत आता है तो क्या सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

इस पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि

सरकार के लिए सारे ऑप्शन खुले हैं। इससे पूर्व शिमला से भाजपा के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज पार्किंग नहीं दिखाने पर शिमला में गाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। यह पूरे देश में हो सकता है लेकिन शिमला में नहीं हो सकता है। मेट्रोपोल विधायकों का निवास स्थान है लेकिन न तो माल रोड की ओर और न ही लिफ्ट की तरफ वाहनों की पार्किंग की जा पा रही है। शिमला क्लब से लेकर लिफ्ट तक के क्षेत्र में केवल गाड़ी ले जाने की मंजूरी है।

इसके अलावा जो लोग इस क्षेत्र में रहते हैं वे न तो गाड़ियां ले जा पा रहे हैं और न ही उनका पंजीकरण ही कर पा रहे हैं। गौरतलब है कि राजधानी के कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही आम लोगों की सुविधा लिए बंद कर रखी है। कुछ मार्गों पर वाहनों को बिना परिमट नहीं गुजरने दिया जाता। यहां से बिना परमिट के गुजरने वाहनों के पुलिस चालान काटती है। इस मुद्दे को लेकर समय-समय पर शिमला शहर में विवाद भी होते रहे हैं। कुछ लोग यहां वाहनों के आवागमन की मंजूरी जाते हैं तो कुछ इसका विरोध भी करते हैं।

The post शिमला प्रतिबंधित रोड परमिट: हाईकोर्ट से  आदेश संशोधित करने का आग्रह करेगी सरकार appeared first on हिमाचल वॉचर.