Shimla Private Buses Archives - हिमाचल वॉचर

ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में भिड़े बस चालक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
शिमला-  राजधानी शिमला में निजी बस चालकों के अधिक कमाई के चक्कर में आगे निकलने की होड़ में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बस चालक अधिक सवारियों के लिए मारपीट तक उतारू हो रहे हैं। वहीं बसों में ओवर लोडिंग व आगे निकलने के चक्कर में तेज रफ्तार बस चला लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को शोघी की ओर से आ रही निजी बस को दूसरी बस ने संकट मोचन के पास ओवर टेक किया और बस के आगे बस को खड़ा कर दिया।

इसके बाद दोनों बस चालक उतर गए और आपस में गालीगलौच करने लग पड़े। इस कारण यहां पर लंबा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों चालकों का चालान काटा लेकिन बस चालकों की मनमानी से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आम जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कड़े आदेशों के बाद भी निजी बस चालकों के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। निजी बस चालकों में बढ़ रही प्रतिद्वंदिता निर्धारित समयसारणी का पालन नहीं करना है। मनमर्जी से बसों को रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

अधिक से अधिक सवारियां उठाने के चक्कर में अकसर बस चालक व परिचालक आपस में उलझ पड़ते हैं और बीच सड़क में बसों को खड़ा कर झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। इससे जहां जाम की स्थिति बनती है वहीं समयसारणी का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

नियमित रूप से बसों की समयसारणी का निरीक्षण किया जाता है, यदि फिर भी कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी -प्रशांत देष्टा, आरटीओ, शिमला

The post ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में भिड़े बस चालक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला की प्राइवेट बसों में टिकट लेना अनिवार्य, टिकट न होने पर 500 रुपए जुर्माना
प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है

शिमला-  शिमला में लोकल रूटों पर चलने वाली प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 178 में परिवहन विभाग बसों में टिकट न लेने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा।

कंडक्टर यदि यात्रियों को टिकट नहीं देता तो इसकी शिकायत करें। बस का रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा। लोकल बसों में सवारियों की ओर से कंडक्टरों से टिकट मांगे बगैर सफर करने की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग यह व्यवस्था जारी करने जा रहा है।

ड्राइवर कंडक्टर दुर्व्यवहार करें तो यहां करें शिकायत

आरटीओ कार्यालय           2658379

ट्रैफिक कंट्रोल रूम          2623058

पुलिस एसएमएस सेवा  94591-00100

अब टिकट न देने वाले कंडक्टर और टिकट न मांगने वाले यात्री दोनों पर कार्रवाई होगी। टिकट न देने वाले बस आपरेटर का परमिट पहले अस्थाई तौर पर कैंसल किया जाएगा और पुन: पकड़े जाने पर मामला आरटीए में ले जाकर परमिट हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग बसों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाएगा। निरीक्षण के दौरान जिस बस में चालक परिचालक वर्दी में नहीं होंगे उसका चालान किया जाएगा। सोमवार को परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर में जगह जगह नाके लगा कर बसों का निरीक्षण किया।

रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 18 बसों में यात्री बिना टिकट पाए गए। परिवहन विभाग ने बस आपरेटरों के चालान कर करीब 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। बिना वर्दी बसों में ड्यूटी कर रहे ड्राइवर कंडक्टरों के भी करीब 40 चालान किए गए हैं।

बिना टिकट यात्रियों को होगा 500 रुपये जुर्माना

बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी अब परिवहन विभाग 500 रुपये जुर्माना करेगा। जिन बसों में यात्रियों को टिकट न देने के मामले बार बार सामने आएंगे, उनके रूट परमिट कैंसल करने का प्रस्ताव आरटीए में ले जाया जाएगा।

प्रशांत देष्टा, आरटीओ शिमला

Photo: Representational Image

The post शिमला की प्राइवेट बसों में टिकट लेना अनिवार्य,  टिकट न होने पर 500 रुपए जुर्माना appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा
शिमला- के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो प्राइवेट बसों में भिड़त हो गई। बसों की तेज रफ्तारी के कारण हुए इस हादसे में दर्जन यात्री बाल बाल बचे। दुर्घटना का शिकार हुई एक बस कोटखाई से आई थी।

सवारियों के मुताबिक ये घटना तब हुई जब दो निजी बसें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मैं लगी थी!

इस बस में 45 महिलाएं सवार थीं जो तीर्थ यात्रा पर वृंदावन जा रही थीं। दुर्घटना के बाद करीब पौने घंटे तक सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहा।

राजधानी में दौड़ रही प्राइवेट बसों के आपरेटरों और ड्राइवर कंडक्टरों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है। शहर में नियमों कानूनों को ताक पर रख कर बसें दौड़ाई जा रहीं है बावजूद इसके न तो परिवहन विभाग कोई कार्र्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस कोई जहमत उठा रही है।

प्राइवेट बसों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं होते। परिवहन मंत्री के आदेशों के बावजूद ड्राइवर कंडक्टर न तो वर्दी पहन रहे हैं और न ही नेम प्लेट लगा रहे हैं। तेज रफ्तार दौड़ रही प्राइवेट बसें हादसों का कारण बन रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

The post शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा appeared first on हिमाचल वॉचर.