Shimla MC Commissioner Archives - हिमाचल वॉचर

घरों की छतों पर 15 दिसम्बर से पहले लाल या हरा रंग न करवाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: शिमला नगर निगम
शिमला- नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि नगर निगम शिमला के क्षेत्र के तहत जिन लोगों ने अपने घरों की छतों पर लाल या हरा रंग नहीं करवाया है, वह यह कार्य जल्द पूर्ण कर लें।

जो लोग 15 दिसम्बर, 2016 तक अपने घर की छतों पर लाल या हरा रंग नहीं करवाएंगे, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post घरों की छतों पर 15 दिसम्बर से पहले लाल या हरा रंग न करवाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई:  शिमला नगर निगम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला सब्जी मंडी में 10 गाड़ियो की पार्किंग 14 लाख के ठेके पर, ठेकेदारों और निगम की मिलीभगत से चल रहा अवैध वसूली का धंधा : कॉंग्रेस
शिमला-  जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी इकाई ने सब्जी मंडी  सड़क पर चल रही अवैध वसूली पर निगम के सुस्त रवैये की कड़ी आलोचना की है व इसके पीछे निगम के अधिकारियों की मिली भक्त की आशंका जाहीर की है।

काँग्रेस ने  आरोपलगाते हुए कहा कि निगम ने शहर की सड़को को ठेकेदारों के हाथो गिरवी रख दिया है। ठेकेदारो द्वारा पार्किंग ने नाम पर जहां तहां शहर की जनता की ज़ेब काटी जा रही है और निगम मूक दर्शक बना हुआ है। राम बाजार वार्ड के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी सड़क जो की कार्ट रोड से सब्जी मंडी पहुचने का मुख्य मार्ग है। काँग्रेस ने कहा कि  निगम की कारस्तानी के चलते शहर की सबसे महंगी सड़क बन गई है और निगम ने 10 गाड़ियो की पार्किंग को 14 लाख के ठेके पर देकर सड़क पर ठेकेदारों को अवैध वसूली के सारे अधिकार दे डाले है ।

काँग्रेस का यह भी कहना है कि निगम द्वारा सड़क की टायरिंग के बाद पार्किंग के लिए यलो लाइन लगाना प्र्स्तवित था व सड़क मे 10 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था की जानी थी  लेकिन निगम ने सड़क की पार्किंग को 14 लाख मे ठेकेदारो को दे डाला जो की अपने मुनाफे के चक्कर मे 10 गाड़ियों के स्थान पर ज्यादा से ज्यादा गाड़ियो को खड़ी करने की फिराक मे पूरी सड़क पर कब्जा कर चुके हैं।

ये ही नहीं सड़क पर ऊपर गाड़ी ले जाने वालो से भी मनमर्जी की वसूली की जा रही है, 10 गाड़ियो के स्थान का ठेका 14 लाख मे अपने आप मे ही कई सवाल खड़े करता है पर अपना पैसा पूरा करने को ठेकदारों द्वारा अवैध वसूली होना स्वाभाविक है क्योंकि उन्हे निगम अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है। काँग्रेस ने कहा कि राम बाजार वार्ड की पार्षद द्वारा इस मामले मे निगम के आयुकत से बार बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति मे कोई सुधार नहीं आया है  न तो कोई कार्यवाही अमल मे लाई गई है ।

काँग्रेस का कहना है कि सड़क पर ज्यादा गाड़ियों के खड़े होने से आने जाने वालो को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं सब्जी मंडी मे अपना सामान लाने ले जाने वाले किसान व स्थानीय लोग भी आए दिन ठेकदारों की अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं लेकिन निगम द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है ।

नगर निगम पर सवालो का आरोप लगते हुए कांग्रेस ने कहा कि की ऐसी कौन से गणित के तहत 10 गाड़ियो की पार्किंग को 14  लाख के ठेके पर दिया गया है और यदि यलो लाइन के तहत यहाँ 10 गाड़ियों की पार्किंग प्र्स्तवित थी तो उस प्रस्ताव के तहत यलो लाइन क्यूँ नही लगाई गई ? यदि निगम को ठेकेदारो की अवैध वसूली की शिकायते मिली हैं तो उस पर आज तक कोई कार्यवाही क्यूँ नही की गई ? ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से आने जाने वालो से शुल्क वसूला जा रहा है उसपर निगम का क्या रुख है?

आरोप लगते हुए कांग्रेस ने कहा कि क्या शिमला शहर की सड्को को निगम ने ठेकेदारो के पास गिरवी रख दिया है या कोई मिलीभक्त के तहत सब कुछ जानते हुए भी निगम आंखे मूँद कर कुंभकरणी नींद के मजे ले रहा है ।

The post शिमला सब्जी मंडी में 10 गाड़ियो की पार्किंग 14 लाख के ठेके पर,  ठेकेदारों और निगम की मिलीभगत से चल रहा अवैध वसूली का धंधा :  कॉंग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

सैलानियों से तय दामों से 5 गुणा ज्यादा वूसली कर शिमला के नाम पर कीचड़ उछाल रहे पार्किंग संचालक, प्रशाशन लाचार
पार्किंग फीस मनमर्जी से वसूल की जा रही है

शिमला- राजधानी शिमला में पार्किंग संचालक यहां आने वाले सैलानियों को लूटने का ये कोई मौका नहीं छोड़ रहे। स्थानीय लोग भी इस लूट का शिकार हो रहे हैं। पार्किंग फीस मनमर्जी से वसूल की जा रही है। आगे से सवाल किया तो संचालक और इनके कर्मचारी मारने को दौड़ रहे हैं।

राजधानी की पार्किंगों में कायदे-कानून ताक पर हैं। सैलानियों सहित स्थानी लोग लुटने को मजबूर हैं। इन पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं। नगर निगम भी इस लूट के आगे लाचार है। कार्रवाई के नाम पर चालान किए जा रहे हैं। पर संचालकों को चालान की परवाह नहीं। चालान कटवाने के बाद फिर से संचालकों ने पार्किंगों में जंगलराज मचा रखा है।

पार्किंगों में जंगलराज, सो रही सरकार

मैट्रोपोल के पास स्थित नगर निगम और होटल होली डे होम के सामने स्थित टूरिज्म की पार्किंगों में सैलानियों से मनमानी वसूली की जा रही है। पार्किंग संचालक निर्धारित दरों के मुकाबले लोगों से दो से पांच गुणा तक अधिक वसूली कर रहे हैं। नगर निगम की नाक के नीचे मैट्रोपोल पार्किंग में ठेकेदार ने फर्जी रसीदें तक छाप रखी हैं।

इन रसीदों के जरिये लोगों से गाड़ी खड़ी करने के एवज में मनमानी वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं कोई विरोध करे तो पार्किंग संचालक दबंगई पर उतर आते हैं। पार्किंग संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि गाड़ी पार्क करने आए लोगों की गाड़ियां मौज मस्ती के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।

न्यूयार्क में रहने वाले मनदीप सिंह रविवार को चंडीगढ़ से शिमला घूमने पहुंचे। गाड़ी पार्किंग के लिए गेट के पास खड़ी की लेकिन पार्किंग संचालक गाड़ी लेकर सामने सामने ही फुर्र हो गया। करीब 20 मिनट बाद गाड़ी वापस पहुंची। इस दौरान मनदीप सिंह और उनके परिजनों को पार्किंग में खड़े रहकर भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

पार्किंग संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर

लोगों से ओवर चार्जिंग करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने पहले भी कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। मैट्रोपोल पार्किंग में अवैध रसीद देने वाले संचालक के खिलाफ भी तुरंत एफआईआर करवाई जाएगी। -पंकज राय, आयुक्त नगर निगम शिमला

पार्किंग का किया जाएगा निरीक्षण

पार्किंग में ओवर चार्जिंग को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। पहले शिकायतें आई थीं जिसके बाद ठेकेदार को कड़ी चेतावनी जारी की गई थी। पार्किंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची जाएगी।

– बीएस ओक्टा, सीनियर मैनेजर, होटल हाली डे होम

केस-1 टूरिज्म पार्किंग

170 नहीं 200 रुपये लगेंगे

दिल्ली से शिमला आए अंकुर ने टूरिज्म की पार्किंग में गाड़ी पार्क की थी। रविवार सुबह अंकुर गाड़ी निकालने पार्किंग पहुंचे। अंकुर ने बताया कि गाड़ी पार्क करने के एवज में उनसे 170 के स्थान पर 200 रुपये वसूले गए। पिछले महीने भी वह शिमला आए थे इसी पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी उस समय भी 600 रुपये लिए गए थे। उन्होंने मामले की पुलिस में शिकायत भी की थी।

केस-2 टूरिज्म पार्किंग

डेढ़ घंटे के 50 रुपये

ओम प्रकाश और शिल्पा दिल्ली से शिमला आए थे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दस बजे पार्किंग में गाड़ी लगाई। साढ़े ग्यारह बजे गाड़ी निकाल दी। डेढ़ घंटे गाड़ी खड़ी करने के एवज में 50 रुपये वसूल लिए गए। शनिवार को भी गाड़ी इसी पार्किंग में लगाई गई थी और दो घंटे के 50 रुपये वसूले गए थे।

केस-3 एमसी पार्किंग

20 रुपये रेट, वसूल लिए 150

अमृतसर से आए हरिचंद ने नगर निगम की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। दो घंटे गाड़ी खड़ी करने के एवज में उनसे 150 रुपये लिए गए। जबकि नगर निगम के रेट 20 रुपये हैं। अमर उजाला ने जब पार्किंग संचालक की ओर से दी गई पर्ची देखी तो वह फर्जी थी। नगर निगम की ओर से पार्किंग संचालकों को जारी की गई पर्ची की जगह यहां फर्जी पर्ची दी जा रही थी।

केस-4 एमसी पार्किंग

सवाल किया तो दुर्व्यवहार पर उतरा संचालक

अर्जुन अपने दोस्तों के साथ पंजाब से शिमला आए थे। नगर निगम की पार्किंग में दो घंटे आल्टो गाड़ी खड़ी करने के एवज में 100 रुपये वसूल लिए गए। अर्जुन ने बताया कि पार्किंग से गाड़ी निकालने के लिए करीब एक घंटा इंतजार करवाया गया। पार्किंग संचालक दुर्व्यवहार पर उतर आए।

The post सैलानियों से तय दामों से 5 गुणा ज्यादा वूसली कर शिमला के नाम पर कीचड़ उछाल रहे पार्किंग संचालक, प्रशाशन लाचार appeared first on हिमाचल वॉचर.