Shimla Congress Archives - हिमाचल वॉचर

सीवरेज सेस बढ़ा कर प्रतिमाह सौ रुपये करने से छोटे उपभोक्तों पर पड़ रहा अतिरिक्त व नाजायज आर्थिक बोझ
शिमला-जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने पेयजल कंपनी द्वारा पानी बिल के साथ प्रतिमाह न्यूनतम सौ रुपये सीवरेज सेस वसूलने पर कड़ी आपत्ति जताई है ।

जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा की अभी तक जो सेस शुल्क 30 फीसदी लिया जाता था उसे बढ़ा कर प्रतिमाह सौ रुपये करने से छोटे उपभोक्तों पर अतिरिक्त व नाजायज आर्थिक बोझ पड़ रहा है , छोटे उपभोक्ता जो की पानी की कम खपत करते थे उस पर भी फ्लेट सौ रुपये शुल्क लगा देना तर्कसंगत नही है । निगम को इस बाबत पुनर्विचार करना चाहिए ये फ़ैसला पूरी तरह से जनविरोधी है इसे तुरंत वापस लेना चाहिए ।

जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा की पेयजय कंपनी द्वारा महीने के महीने पानी के बिल नही दिये जाते ऐसे मे यदि किसी उपभोक्ता को छ :माह या आठ माह बाद बिल दिया जा रहा है तो उसपर हर माह के हिसाब से सौ रुपए शुल्क जोड़ा जा रहा है, हर उपभोक्ता को हर माह सौ रुपये जोड़ने के इस गणित से पेयजल कंपनी खासा मुनफा कमा रही है और आम आदमी पर गैरजरूरी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी कड़ी आपत्ति जताती है ।

अरुण शर्मा ने कहा कि निगम द्वारा आए दिन ही जन विरोधी व तुगलकी फैसले लिए जा रहें है, मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवा पाने मे नाकाम रहा निगम केवल आम आदमी की जेब से पैसे निकलवाने की फिराक मे रहता है , हर दूसरे माह किसी ने किसी तरह से कोई नया शुल्क लगाया जा रहा है , और कुछ नही मिला तो कूड़े का शुल्क बढ़ा दिया जाता है इस से जनता मे आक्रोश है ।

अरुण शर्मा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ये मांग करती है की प्रतिमाह न्यूनतम सौ रुपए के इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए जिस से छोटे उपभोक्ताओ पर आर्थिक बोझ न पड़े अन्यथा महापौर व पेयजल कंपनी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोर्चा खोला जाएगा , निगम जनता पर तुगल्की फरमान लगाना बंद करें और शहर की जनता को मूलभूत सुविधाए प्रदान करने के प्रयास करे ।

The post सीवरेज सेस बढ़ा कर प्रतिमाह सौ रुपये करने से छोटे उपभोक्तों पर पड़ रहा अतिरिक्त व नाजायज आर्थिक बोझ appeared first on हिमाचल वॉचर.

मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी)
शिमला-लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने वार्ड स्तर पर बैठको का दौर प्रारम्भ कर दिया है। जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा नये लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दे रहे है।

अरुण शर्मा ने आज कनलोग वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये  कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी कर्न धनी राम शांडिल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो कर कार्य करें ताकि शिमला शहर से पार्टी को अधिक से अधिक मतों की लीड दिलाई जा सके।

उन्होने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेगा कांग्रेस पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा  कि वे मोदी सरकार की असफलताओं को जनता के बीच उजागर करें तथा कांग्रेस सरकारों के समय में शिमला शहर के विकास के लिए लाई गई योजनाओं तथा कार्यों से लोगों को अवगत करवाएं। अरुण शर्मा ने कहा,

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उनके पांच वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर के लिए फुटी कौड़ी नही दी।

अरुण शर्मा  ने दवा किया कि शिमला शहर के विकास के लिए कांग्रेस सरकारों के समय में करोड़ों रुपयों के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये ।

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज से ही अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया।

The post मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी) appeared first on हिमाचल वॉचर.

पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकरा कर संघठन में स्थापित किया था त्याग का आदर्श: कांग्रेस
शिमला –दिनांक 17 मार्च 2019 को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी (महिला ) की बैठक का आयोजन स्थानीय चर्च सेनिटोरोयम चौड़ा मैदान में किया गया।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की अनदेखी की है और सता पाने के लिए मध्यवर्गीय परिवारों और अल्पसंख्यक वर्गों को सब्ज बाग दिखाए गए और सत्ता पर आते ही भाजपा ने इन्ही वर्गों का शोषण करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस  का मानना है कि अल्पसंख्यक वर्ग में भय का माहौल है यधपि खुल कर लोग बात नही करते परन्तु सारे देश में आज वह सौहार्द दिखाई नही देता। अपने राजनैतिक स्वार्थ हेतु धर्म जात पात का बीज पुनः बोया जा रहा है जो देश के लिए घातक है । कांग्रेस  ने कहा कि विभिन्नता में एकता के लिए पहचाने जाने वाला देश आज एक रंग विशेष में रंगा जा रहा है।

कांग्रेस  ने कहा कि हमारी लड़ाई आज सत्ता को पाने की नही है ना कभी कांग्रेस को सत्ता की भूख ही रही है। कांग्रेस  ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा कर संघठन में त्याग का आदर्श स्थापित किया कि कांग्रेस सत्ता के लिए नही आम आदमी का प्रतिनिधितत्व करने ले लिए प्रयासरत रहती है।

कांग्रेस  ने कहा कि आज उनकी लडाई ऐसी ताकतों के खिलाफ है जो देश को बांटने का काम कर रही है।

The post पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकरा कर संघठन में स्थापित किया था त्याग का आदर्श: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू
निगम चुनावों के विरोध के मुख्य कारण

पिछले दस वर्षों से मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी के कनेकश्न घरेलू बिलों का भुगतान कमर्शीयल,टैक्स वसूली के लिए भवन नियमित,बिजली -पानी देने के लिए अनियमित,सीवरेज,स्ट्रीट लाईटों, पार्किंग,बिना रेलिंग की गलियां,सार्वजनिक शौचालय,सीढ़ियां जैसे झूठे वादे नगर निगम ने किये और इन मूलभूत सुविधाएं देने में नाकामयाब रहा है!

शिमला- विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि टुटू नगर निगम वार्ड नंबर 6 के बुद्धिजीवी राजनीति से ऊपर उठ कर निगम चुनावो का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं! समिति अध्यक्ष ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि नगर-निगम वार्ड बड़े लंबे समय से शिमला व पूर्व और वर्तमान प्रदेश सरकार के झूठे वादो के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिस कारण उपनगर में रह रहे भवन मालिक और किरायदार व दूकानदार आगामी वर्ष होने वाले नगर-निगम चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं और निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध करने के लिए आगामी रणनीती बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं!

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का कहना है कि नगर-निगम शिमला वर्तमान समय में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कोई ठोस नीती नहीं बना रहा है जबकि प्रापर्टी टैक्स,पानी के बढ़ते बिल और अन्य करो को बिना सीवरेज सुविधा के सीवरेज सेस जैसे कर लगाकर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है!

समिति ने कहा कि नगर निगम शिमला ने तकरीबन दो दशक पूर्व पानी की तंगी के चलते टुटू क्षेत्र को घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी मुहैया करवाया था जबकि निगम क्षेत्र के दायरे में आने के बावजूद भी आजतक कमर्शीयल दरों के बिल थमा रहा है! वहीं भाजपा विचारधारा रखने वाले वरिष्ठ वकील टुटू निवासी विवेक शर्मा ने कहा कि नगर-निगम शिमला नए शामिल क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और दोहरी नीती अपना रहा है टुटू निवासी का ये भी कहना है कि एक ओर तो निगम टैक्स वसूली करने के लिए बहुमंजिला भवनो को नियमित समझता है जबकि दूसरी ओर अवैध करार कर नक्शे स्वीकृत करने के लिए नियमों में प्रावधान न होने के कारण जनता को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहा है!

वहीं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव सूद का कहना है कि निगम व्यापारियों पर बेफिजूल के प्रापर्टी टैक्स व लाईसेंस फीस लगाकर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है जबकि भवन मालिकों द्वारा प्रापर्टी टैक्स की अदायगी अपरोक्ष रूप से व्यापारी वर्ग को ही चुकानी पड़ती है! राजीव सूद ने कहा कि पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक सड़क पहुँचने के कारण गाँव-गाँव में कारोबार बढ़ रहा है और शहर में कारोबार कम हो रहा है जबकि निगम नए से नए कर लगाकर व्यापारी वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल रहा है!

स्वाभिमान पार्टी के जिला प्रवक्ता और कारोबारी सुरेन्द्र बाटला ने कहा कि नगर निगम व सरकार के झूठे वादों से तंग आकर स्थानीय जनता में विरोध के स्वर उठ रहे हैं और लबे समय से सीवरेज सुविधाएं देने और भवन नियमित न करने के लिए निगम नाकामायब साबित हुआ है इसलिए स्थानीय जनता आगामी वर्ष में होने वाले निगम चुनावो का बहिष्कार करने के लिए विकास मंच के झंडे तले खड़े होने को मजबूर हैं!

पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बताया कि भंवनों को एकमुश्त बिना शर्त नियमित करने की आड़ में भाजपा और कांग्रेस यहाँ तक की सीपीआईएम(एम) ने आजतक सिर्फ राजनैतिक रोटियाँ सेकने का ही कार्य किया है जबकि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए आजतक कोई ठोस नीति न तो प्रदेश सरकार बना पाई है और न ही नगर निगम!

समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले टुटू वासी कमलेश वर्मा,दिवाकर शर्मा,खेम राज,तरुण भारद्धाज,दिनेश कपूर का कहना है कि पिछले दिनो उन्होने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे व प्रदेश के मुख्यमंत्री से भवनो को नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग और सीवरेज सुविधा की मांग को प्रमुखता से उठाया है!

पार्टी ने कहा की उन्हे उम्मीद है की जल्द ही प्रदेश सरकार कोई ठोस नीति बना कर नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के भवन मालिकों को भवन नियमित करने के मामले में राहत प्रदान करेगी ताकि मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को उचित सुविधाएं मिल सके! पार्टी का यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार के मुखिया शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भी हैं और वह जनता का दुख-दर्द भली भांति जानते हैं!

टुटू विकास समिति अध्यक्ष व् महासचिव व् अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त ब्यान में कहा कि वीरभद्र सरकार के गठन के तुरंत बाद उन्होंने भवन नियमतीकरण हेतु कुछ सुझाव शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई अमल नजर नहीं आ रहा है!

समिति ने कहा कि टुटू की जनता जागरूक है और बार-बार भवन नियमतिकरण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि पिछले 20-25 वर्षों से आश्वासनों पर आश्वासन ही मिल रहे हैं और अब उनका सब्र का बांध टूट रहा है और यदि सरकार और निगम आगामी दिनो में भवन नियमतिकरण के लिए मिलकर कोई ठोस नीति सामने नहीं लाती है तो सभी राजनैतिक पार्टियों को उसका अंजाम आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा और निगम चुनावों में सहना पड़ेगा!

The post अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल पंचायत चुनाव में कोंग्रेस और भाजपा ने किया जीत का दावा
शिमला-  हिमाचल प्रदेश में दुसरे दौर के  पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद  कोंग्रेस और भाजपा ने अपनी अपनी जीत का  दावा करना शुरू कर दिया है ! दोनों दल अपनी  पार्टियों के उम्मीदवारों के जीतने की बात  कर रहे है ! इसको लेकर बाकायदा कोंग्रेस ने शुक्रवार को कोंग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पंचायत चुनाव में कोंग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत की बात कही!

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चैयरमैन नरेश चैहान ने  कहा कि प्रदेश में दूसरे चरण के पंचायती राज चुनावो के नतीजो में पंचायत समिति और जिला परिषद के कांग्रेस समर्थित व विचारधारा के उम्मीदवारों को प्रदेश की जनता ने अपना बहुमत  दिया दिया!

उन्होंनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवारों का पूरा पैनल घोषित किया था और इन चुनावो में सभी जगह अपना एक-एक प्रत्याशी खडा कर पंचायती चुनावों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की थी, इसके बावजूद प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा जनता पार्टी के उम्मीदवारों को नकारते हुए कांग्रेस विचाराधारा के उम्मीदवरों को जीताया है!उन्होंनें कहा कि कांग्रेस का इन चुनावों में प्रर्दशन पूरे प्रदेश में बहुत अच्छा रहा है वहीं भाजपा के पैनल की करारी हार हुई है!

हमीरपुर जिला जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला और भाजपा का गढ माना जाता है वहां पर पिछली बार से कांग्रेस का ग्राफ काफी उपर गया है, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने पारिवारिक सदस्यों को भी इन चुनावों में जीता नही पाये हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चचेरे भाइ पृथ्वी राज धूमल, महेन्द्र सिंह की बेटी और दमाद, गुलाब सिंह ठाकुर का बेटा भी पंचायत चुनाव हार गये हैं।

उधर भाजपा ने इन पंचायत चुनावो में भाजपा समर्थित  70 फीसदी उम्मीदवारों के जितने दावा किया  है! भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा की इन पंचायत चुनावो ने हिमाचल की जनता ने अपना फैसला सुनाया है! प्रदेश में भाजपा समर्थित 70 फीसदी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है!

उनोहने कहा की प्रदेश में कोंग्रेस सरकार की नीतियों को जनता ने नाकारा है! उनोहने कहा की कोंग्रेस के नेता और मंत्रियों ने इन चुनावो में जीत के लिए काफी जौर लगाया था लेकिन प्रदेश की जनता ने अपना जन्नादेश देते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताया है! उनोहने कोंग्रेस पर उम्मीदवारों को हाईजेक करने का भी आरोप लगाया है!

The post हिमाचल पंचायत चुनाव में कोंग्रेस और भाजपा ने  किया जीत का दावा appeared first on हिमाचल वॉचर.