Shimla City Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी
शिमला: यह तस्वीरें छोटा शिमला (Ward 28) में निदेशालय उद्योग के लगभग 200 मीटर दूर पार्किंग के पास की है। एक जागरुक नागरिक ने हिमाचल वॉचर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जहां कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निपटान होना चाहिए, वहां खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है, और साथ ही जंगल में भी फैला है जो न सिर्फ पर्यावरण बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

सब जानते है कि शहर में बंदर भोजन की तालाश में डस्टबिन से कचरा बिखेर देते है। इस पिंजरानुमा सट्रक्चक (जिसमें कचरा रखा गया है) को बाहर से बंद किया जा सकता था ताकि बंदर या अन्य कोई जानवर कचरा न फैला सके। लेकिन नगर निगम इस तरह की बुनियादी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान नहीं दे रहा।

अगर आपके आस-पास भी ऐसी ही समस्या है तो हिमाचल वॉचर के साथ जरुर शेयर करें।

The post शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान हादसा, घोड़ी से गिरी युवती, सर पर चोट लगने से हुई बेहोश
शिमला : मंगलवार को रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक घोड़ी के बिदकने से युवती संतुलन खोकर गिर पड़ी और उसका सिर लोहे की रेलिंग से टकरा गया, जिससे वह बेहोश हो गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने पर नगर निगम की गाड़ी से युवती को आईजीएमसी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने घोड़ा मालिकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घोड़ा पालक खुद घोड़ों के साथ न रहकर कम उम्र के लड़कों को काम पर रखते हैं। जो घुड़सवारी के दौरान लापरवाही बरतते हैं।

फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

The post शिमला: रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान हादसा, घोड़ी से गिरी युवती, सर पर चोट लगने से हुई बेहोश appeared first on हिमाचल वॉचर.

एक बार फिर खुलेगा शिमला टाउन हॉल में हाई एंड कैफे, हाईकोर्ट ने हटाई रोक।
शिमला : प्रदेश उच्च न्यायालय ने टाउन हॉल शिमला में हाई एंड कैफे खोलने के विरोध में दायर याचिका को खारिज कर दिया है। अब फिर से नगर निगम के टाउन हॉल में हाई एंड कैफे शुरू होगा। वीरवार को न्यायधीश त्रिलोक चौहान और न्यायधीश राकेश कैथला की अदालत में इस पर सुनवाई हुई। जिसमें याचिका कर्ता ने अपनी याचिका वापिस ले ली, जिसके बाद हाईकोर्ट ने हाई एंड कैफे को शुरू करने की अनुमति दे दी है।

हाई कोर्ट में एडवोकेट जनरल अनुप रत्न ने कहा कि टाउन हॉल के जीर्णोद्धार पर 8 करोड रुपए खर्च किए गए थे। इस भवन में पूर्व सरकार द्वारा कैफे खोलने का प्रपोजल बनाया गया था। जिसके बाद यहां हाई एंड कैफे खोला गया था। अगस्त 2023 में दायर इस याचिका में हाईकोर्ट ने 10 जनवरी 2024 को टाउन हॉल शिमला में फूड कोर्ट के संचालन पर रोक लगा दी थी। अदालत ने फूड कोर्ट संचालक देवयानी इंटरनेशनल कंपनी को कैफे बन्द करने के आदेश देते हुए कहा था कि वह अगली सुनवाई तक टाउन हॉल में फूड कोर्ट का संचालन न करे।

इस मामले में कोर्ट ने कहा था कि टाउन हॉल शिमला शहर का बहुत प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थल रहा है। कोर्ट ने कहा था कि विरासत स्थल हमेशा अनमोल होते हैं। प्राचीन युग की साक्षी रही हेरिटेज बिल्डिंग एक खजाना है, इसलिए इसे सार्वजनिक ट्रस्ट में माना जा सकता है।

वीरवार को हुई सुनवाई में याचिका कर्ता द्वारा दलील देने के बाद अपनी याचिका को वापिस ले लिया गया। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए हाई एंड कैफे को फिर से खोलने की अनुमति दी।

The post एक बार फिर खुलेगा शिमला टाउन हॉल में हाई एंड कैफे, हाईकोर्ट ने हटाई रोक। appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल टूरिज्म इंडस्ट्री की अन्य राज्यों की तर्ज़ पर गार्बेज तथा प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट की मांग
शिमला –हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल के नाम पर एक जानामाना नाम है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में लोकप्रिय है। शिमला, मनाली, धर्मशाला तथा अन्य यहां के प्रसिद्ध टूरिज्म स्पॉट्स है जहां लगभग 1 00,000 से ज़्यादा पंजीकृत तथा अपंजीकृत, होटल्स ,गेस्ट हाउस और होमस्टेस है जहां लाखों के हिसाब से पर्यटक घूमने आते है, परन्तु कोरोना के चलते दो वर्षो से पर्यटन सबंधी गतिविधिया के न के बराबर होने के कारण होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान उठाना पढ़ा है।

अब कर्फ्यू हटने के बाद पर्यटन व्यवसाइयो में उम्मीद की किरण जागी है परन्तु पिछले दो वर्षो के नुकसान से वो अभी तक उभर नहीं पाए हैं जिसके चलते टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन ने हिमाचल सरकार से गार्बेज तथा प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की मांग की है। पर्यटन व्यवसाइयो का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते लगभग तीन महीने से होटल्स की आमद न होने के कारन होटल्स के मालिकों की हालत बद से बत्तर हो चुकी है कई होटल्स तो बंद होने की कगार पर आ चुके है क्यूंकि उनकी वर्किंग कैपिटल शुन्य हो चुकि है।

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन ने शिमला नगर निगम से आग्रह किया है  कि अन्य पर्यटन राज्यों के तर्ज पर एक वर्ष के लिए प्रॉपर्टी टैक्स, गार्बेज शुल्क तथा तह पानी के बिलों पर लगने वाले सेस में 50% की छूट दी जाए।

एसोसिएशन के प्रेजिडेंट  महेन्दर सेठ का कहना है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा अन्य कई प्रदेशों ने पर्यटन से जुड़ी इकाइयों को एक राहत पैकेज देकर 50% शुल्कों में रियात देने के अलावा बिजली पर लगने वाले डिमांड चार्जेज को एक वर्ष के लिए समाप्त कर दिया है।

सेठ ने कहा कि  गुजरात सरकार ने तो एक वर्ष के लिए सभी प्रकार के शुल्कों तथा बिजली पर लगने वाले डिमांड चार्जेज को खत्म कर दिया है। एसोसिएशन को विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि शिमला नगर निगम केमिस्ट तथा जिम इत्यादि को गार्बेज फी में छूट देने पर विचार कर रहा है जबकि कैमिस्ट की दुकान कोरोना महामारीं के दौरान भी खुली रही। सेठ ने मांग की है कि होटल,रेस्टॉरेंटों तथा अन्य पर्यटक इकाईयों को भी गार्बेज तथा प्रॉपर्टी टैक्स में एक वर्ष के लिए छूट मिलनी चाहिए ताकि पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को राहत मिल सके।

सेठ का मानना है कि पर्यटन उद्योग को पटरी पर आने में अभी कम से कम दो तीन वर्ष का समय लग सकता है। ऊपर से भारत मे तीसरी लहर के आने का खतरा भी पर्यटन उद्योग पर मंडरा रहा है। जिसके चलते पर्यटन उद्योग दोबारा से प्रभावित हो सकता सकता है। सेठ ने कहा  कि हिमाचल में लगातार दूसरे वर्ष भी गर्मियों के पर्यटन सीज़न पर्यटन से जुड़े उध्मियों के हाथ से खिसक गया है। मौजूदा हालात में निगम द्वारा होटल इंडस्ट्री को दी गई राहत संजीवनी का काम कर सकती है। सेठ  ने उम्मीद जताई है कि शिमला नगर निगम अन्य पर्यटन राज्यों के तर्ज पर होटल इंडस्ट्री को शीघ्र राहत प्रधान करने का निर्णय लेगा ताकि पर्यटन से जुड़े व्यसाईओं को राहत मिल सके।

The post हिमाचल टूरिज्म इंडस्ट्री की अन्य राज्यों की तर्ज़ पर गार्बेज तथा प्रॉपर्टी  टैक्स पर छूट की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में अंग्रेजों की साम्राज्यवादी परम्परा की हो रही वापसी, प्रतिबंधित सड़कें आम आदमी के लिए बंद पर अफसर शाही,नौकरशाही,न्यायपालिका आदि के लिए खुली
शिमला-शिमला शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर आम जनता के वाहनों को अनुमति न देने व उन पर की जा रही बेवजह पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किये जा रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन को आम लोगों का समर्थन मिल रहा है।

शिमला नागरिक सभा ने भी प्रशाशन को चेताया है कि अधिवक्ताओं के आंदोलन के साथ ही नागरिक सभा भी आंदोलन में कूद जाएगी।

शिमला नागरिक सभा अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने इस मसले पर प्रदेश सरकार की चुप्पी पर गम्भीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रतिबंधित सड़कों के मामले में आम जनता पर प्रशासन,पुलिस व न्यायपालिका द्वारा की जा रही कार्रवाई अनुचित व एकतरफा है। हकीकत यह है कि प्रतिबंधित सड़कों पर कार्रवाई अंग्रेजों की ही साम्राज्यवादी परम्परा व विरासत की निरंतरता है। अगर शिमला शहर के ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के प्रति वास्तव में ही प्रशासन,पुलिस व न्यायपालिका गम्भीर हैं तो फिर इन प्रतिबंधित सड़कों के इर्द गिर्द के मोहल्लों में रहने वालों के सिवाए सब के लिए ये सड़कें प्रतिबंधित होनी चाहिए। मेहरा ने सवाल उठाया है कि आम जनता को ही इन सड़कों पर जाने से क्यों रोका जाए व प्रभावशाली लोगों को ही इन सड़कों पर वाहन दौड़ाने का विशेषाधिकार क्यों दिया जाए।

शिमला शहर की सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर को समझने की आवश्यकता है। इन प्रतिबंधित सड़कों पर आईजीएमसी,आई एंड पी एच,शिमला जल प्रबंधन निगम,नगर निगम शिमला,डीसी कार्यालय,एसपी कार्यालय,कोटशेरा कॉलेज,इवनिंग कॉलेज,कालीबाड़ी मंदिर,आरट्रेक,राज भवन,दूरदर्शन,ऑल इंडिया रेड़ियो,एनसीसी,दीपक प्रोजेक्ट,एनएसएसओ,ऑडिट एंड एकाउंट्स,एजी ऑफिस व बहुत सारे होटल,स्कूल,व्यापारिक प्रतिष्ठान व विधानसभा आदि स्थित हैं। इन सभी भवनों अथवा कार्यालयों से जनता का सीधा वास्ता है। आम जनता को रोज़मर्रा के सरकारी व निजी कामों के लिए इन कार्यालयों अथवा संस्थानों में आना पड़ता है। प्रतिबंधित सड़कों पर आम जनता की गाड़ियों को न जाने देने से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार व विभिन्न विभागों ने जब अपने कार्यालय या संस्थान प्रतिबंधित सड़कों के किनारे स्थापित किये हैं तो फिर उन तक पहुंचने के लिए भी सरकार को उचित प्रावधान करने चाहिए।

आम जनता को इन सभी कार्यालयों व संस्थानों से रोज़ वास्ता पड़ता है परन्तु फिर भी आम जनता को ये प्रतिबंधित सड़कें इस्तेमाल नहीं करने दी जाती हैं। दूसरी ओर पुलिस,प्रशानिक व न्यायपालिकाओं के कार्यालय यहां पर न होने के बावजूद भी उन्हें प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने की खुली इज़ाज़त है। यह अंग्रेजों द्वारा प्रतिपादित साम्राज्यवादी परम्परा व विरासत है जिसे हर हाल में खत्म किया जाना चाहिए। यह जनता पर थोपी हुई तानाशाही है जिसके खिलाफ जनता को सड़कों पर उतरकर इसका करार जबाव देना चाहिए।

नागरिक सभा ने याद दिलाया कि पिछली नगर निगम ने जब इन प्रतिबंधित सड़कों पर फ्रांस की सरकार के सहयोग से जनता की सुविधा के लिए ट्रैम चलानी चाही व इलेक्ट्रिक टैक्सियों की बात की तो इन प्रतिबंधित सड़कों का हवाला देकर इन आधुनिक कार्यों को रोक दिया गया व अफसर शाही,नौकरशाही,न्यायपालिका आदि के इस्तेमाल के लिए ये सड़कें बेवजह खुली रखी गयी हैं। यह केवल तानाशाही है व साम्राज्यवादी परम्परा का निर्वहन है।

The post शिमला में अंग्रेजों की साम्राज्यवादी परम्परा की हो रही वापसी, प्रतिबंधित सड़कें आम आदमी के लिए बंद पर अफसर शाही,नौकरशाही,न्यायपालिका आदि के लिए खुली appeared first on हिमाचल वॉचर.

विभिन्न वार्डो में 85 स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित होने और धनराशि का प्रावधान होते हुए भी निर्माण कार्य में हो रही देर
शिमला-जिस प्रकार से हाल ही में कुल्लू जिला के बंजार व शिमला के झांझीडी में जो बस हादसे हुए हैं तथा 49 बेगुनाह जाने इसमे गई है इसने पूरे प्रदेश की जनता को झिंजोड कर रख दिया है। जिस प्रकार से सरकार को संजीदगी से इन हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए वह आज भी दिखाई नहीं दे रहें हैं। सरकार केवल ऐसे बयान दिखावे के लिए दे रही हैं जिसके जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। यह कहना है शिमला के पूर्व मेयर और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की जिला कमेटी के सदस्य जिन्होंने प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गम्भीर चिंता व्यक्त की हैI

बंजार बस हादसे की सरकार द्वारा बैठाई गई जांच की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसे का मुख्य कारण सड़क की दशा व शिकार हुई बस खटारा थी तथा चलने की हालत में नहीं थी। परन्तु फिर भी यह बस लगभग 80 सवारियों को लेकर जा रही थी। जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राएं की थी और इनको सरकार की लापरवाही के कारण अपनी जान गवानी पड़ी। आज सरकार केवल कुछ अधिकारियों के विरुद्ध हलकी कार्यवाही व बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसका परमिट कैंसिल कर अपना पल्ला झाड़ रही है। जबकि जनता की जान व माल की सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाना सरकार उत्तरदायित्व हैं।

इन हादसों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। सरकार ने इस बस हादसे से सबक लेते हुए अभी तक निजी व सरकार की खटारा व कंडम बसों को सड़क से हटाने के लिए न ही कोई निर्णय लिया है और न ही कोई निर्देश देकर ठोस कार्यवाही की हैं। आज भी ऐसी सैंकड़ो बसे चल रही है जोकि जनता के जीवन के साथ सरासर खिलवाड़ हैं।

चौहान का कहना है कि झांझीडी बस हादसे के पश्चात भी सरकार जिस प्रकार से कार्य कर रही हैं वह भी इन हादसों का उचित समाधान नहीं है। प्रथमदृष्टया इस हादसे का कारण सड़क किनारे खड़े वाहन व सड़क की दशा ही माना जा रहा है। कुछ मूल प्रशन जो इस हादसे से पैदा हुए हैं कि सड़क के किनारे यदि क्रैश बैरियर लगे होते तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। चौहान ने पूछा है कि यदि इस सड़क पर पार्किंग की मनाही थी तो प्रशासन इसको क्यों नहीं रोक पाया। जिस प्रकार से हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़े है क्या यह बस सफर के लायक रह गई थी कि नहीं। इन प्रशनो का उत्तर सरकार को जनता को अवश्य देना होगा क्योंकि यह लोकतंत्र में जवाबदेही किसी भी चुनी हुई सरकार की ही बनती है।

चौहान ने कहा कि इन हादसों से उठे मूल प्रशनो का जवाब देने के बजाय तथा सरकार इन हादसों से सीख लेते हुए इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम तो नहीं उठा रही बल्कि शिमला शहर में सड़क किनारे पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाए उसको पैसे लेकर अधिकृत करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है तथा शहरवासियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की कवायद है। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से शिमला शहर में जाम की समस्या और अधिक विकराल होगी तथा जिनको इनमें स्थान नही मिलेगा इन गाड़ियों को कहां पार्क किया जाएगा इसके लिए सरकार व नगर निगम कोई भी प्रावधान नहीं कर रहा है। इससे लोगों की और अधिक परेशानी बढ़ेगी व आपसी सदभाव भी बिगड़ने की संभावना बनी रहेगी। चौहान का मानना है कि जिस प्रकार से कल नगर निगम ने सरकार के कहने पर छोटी गाड़ी के 600 रुपए से 2500 रुपए प्रति माह के रूप में दरें निर्धारित की है यह बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है।

शिमला शहर में पूर्व नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न स्थान पार्किंग के लिये चिन्हित किये थे। वर्ष 2016 में 85 स्थान विभिन्न वार्डो में तथा 10 बड़ी पार्किंग जिनमे लिफ्ट, छोटा शिमला, संजौली, टूटीकंडी क्रॉसिंग,आई जी एम सी, स्नोव्यू, ढली, विकासनगर, एस डी ए कॉम्प्लेक्स, पंथाघाटी में कार्य किया जा रहा था और इसके लिए धन का प्रावधान भी उसी समय किया जा चुका था। लिफ्ट, छोटा शिमला, संजौली व टूटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग का निर्माण पूर्ण हो गया है। टूटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग का कार्य 5 माह पूर्व पूर्ण हो गया है परन्तु इसे अभी तक आरम्भ नहीं किया गया है। शेष पार्किंग का निर्माण कार्य या तो अभी आरम्भ ही नहीं किया गया है या फिर बेहद धीमी गति से चलाया जा रहा है। वर्तमान सरकार व नगर निगम इन परियोजनाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है और इन्हें लटकाने का कार्य कर रही हैं।

सी.पी.एम. ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में सड़क हादसों व बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संजीदगी से ठोस कदम उठाए। सड़को की दशा में तुरन्त सुधार करे तथा विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर इनको युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाए। प्रत्येक सड़क में मजबूत क्रैश बैरियर लगाए जाए। निजी व सरकार की खटारा व कंडम बसों को तुरंत सेवा से हटाया जाए तथा नई बसों का प्रावधान किया जाए। सभी बसों का निरीक्षण उचित रूप से किया जाए तथा कोताही के लिए जिम्मेवार व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने की परंपरा को समाप्त करने के लिए बस्ती के स्तर पर सड़क के साथ स्थान चिन्हित कर पार्किंग का निर्माण तुरंत किया जाए। शिमला शहर में पार्किंग की विकराल होती समस्या को दूर करने के लिए सरकार क़ानून पारित करे जिनके घर सड़क के साथ बने हैं तथा उसमें पार्किंग नहीं है उनको पार्किंग फ्लोर बनाने का प्रावधान करें तथा उन्हें एक अतिरिक्त मंजिल का प्रावधान किया जाए। पार्टी ने कहा है कि यदि सरकार शीघ्र जनता को सुरक्षित व उचित परिवहन की व्यवस्था नहीं करती तो पार्टी 11 जुलाई, 2019 से सरकार के खिलाफ आंदोलन आरम्भ करेगी।

The post विभिन्न वार्डो में 85 स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित होने और धनराशि का प्रावधान होते हुए भी निर्माण कार्य में हो रही देर appeared first on हिमाचल वॉचर.

दो वर्षों में अपने ऐशो आराम के लिए जनता के पैसों से फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया शिमला नगर निगम:चौहान
शिमला– नगर निगम शिमला में बीजेपी के दो वर्षों का कार्यकाल पूर्णतः विफल रहा है। इन दो वर्षों में पानी व कूड़े की दरों, किराया आदि में वृद्धि कर जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने व सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के अतिरिक्त कुछ नहीं किया गया है तथा अपने ऐशो आराम के लिए नई गाड़ियां खरीद कर जनता के पैसों से फिजूलखर्ची को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कहना है भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के नेता और शिमला शहर के पूर्व मेयर संजय चौहान का।

चौहान का कहना है कि पूर्व नगर निगम के प्रयासों से वर्ष 2016 में पेयजल की सभी योजनाओ को सरकार से अपने अधीन लेने के पश्चात जो ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सिवरेज सर्कल(GSWSSC) का गठन कर इसमें सुधार का कार्य किया गया था, जिसमें मुख्यतः गिरी, गुम्मा व अश्विनी खड्ड पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन व पम्पो को बदलने का कार्य किया गया तथा टैंकों की मुरम्मत की गई, उसका ही नतीजा है कि 20 से 28 MLD मिलने वाला पानी आज 50 MLD से उपर तक पहुंच गया है। परन्तु जिस प्रकार से शिमला शहर में गत वर्ष 2018 में नगर निगम के कुप्रबंधन के कारण पानी के त्राहि त्राहि हुई और विश्वभर में शहर की बदनामी हुई उसके लिए शहरवासी कभी भी वर्तमान बीजेपी शासित नगर निगम को मुआफ़ नहीं करेगी।

2 वर्ष में न तो पानी के मीटर लगा पाया, न ही बिल मीटर रीडिंग के आधार पे दे पाया निगम

वर्तमान नगर निगम की विफलता इससे भी स्पष्ट हो जाती है कि पूर्व नगर निगम ने पूरे शहर के पानी के मीटर बदल कर जून, 2017 से पानी के बिल हर महीने मीटर रीडिंग के आधार पर देने का कार्य जोरो पर आरम्भ कर दिया था परन्तु आज 2 वर्ष बीतने के बावजूद न तो पूरे मीटर बदले गए न ही हर महीने पानी के बिल मीटर रीडिंग के आधार पर दिए जा रहे हैं। हद तो तब हो गई हैं कि कई वार्डो में तो मार्च, 2018 यानी तकरीबन एक साल तीन महीने बीतने के बावजूद पानी के बिल नहीं दिये गए हैं। इससे बीजेपी शासित नगर निगम की विफल कार्यशैली स्पष्ट होती है।

शहर के जीणोद्धार व आधुनिकीकरण के लिए 2906 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना  में 2 वर्ष के पश्चात  कोई प्रगति नही

उन्होंने कहा कि पूर्व नगर निगम ने वर्ष 2016 में शिमला शहर के लिए पेयजल व सीवरेज के सुधार व सतलुज से 65 MLD अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाने हेतू विश्व बैंक से 125 मिलियन डॉलर की परियोजना स्वीकृत करवाई गई थी। इससे शहर में 24×7 पानी शहर में दिया जाना था। परन्तु अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। इसके विपरीत वर्तमान नगर निगम ने प्रदेश सरकार के दबाव के चलते पानी को अपनी परिधि से बाहर कर कंपनी का गठन कर इसके निजीकरण का कार्य कर दिया है।

स्मार्ट सिटी परियोजना, जो कांग्रेस की राज्य सरकार व केंद्र की बीजेपी सरकार के विरोध के बावजूद एक लम्बे संघर्ष के पश्चात उच्च न्यायालय में दखल से पूर्व नगर निगम ने वर्ष 2016 में शिमला शहर को इसमें सम्मिलित किया था तथा शहर के जीणोद्धार व आधुनिकीकरण के लिए 2906 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की थी। परन्तु आज 2 वर्ष से अधिक समय बीतने के पश्चात अभी तक इसमें कोई प्रगति नही की गई है। इससे नगर निगम व प्रदेश सरकार का शिमला शहर के प्रति उदासीन रवय्या स्पष्ट होता है।

सफाई व्यवस्था पूर्णतःध्वस्थ, महीनों तक नहीं उठ रहा कूड़ा

चौहान ने कहा कि आज शिमला शहर में सफाई व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है। कई वार्ड तो ऐसे हैं जहाँ महीनों तक कूड़ा नहीं उठ रहा है। पूरे शहर में गंदगी फैली है परन्तु इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। यहां तक कि सत्तारूढ़ बीजेपी के कई पार्षद भी इस पर कई बार प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं। भरयाल स्थित कूड़े से बिजली बनाने वाला प्लांट 2 वर्ष पूर्व लगाया गया है परन्तु वर्तमान नगर निगम इसे चलाने में पूर्णतः विफल रही है और आज इन कूड़े के ढेरों में कई दिनों से आग लगी है औऱ इससे पूरे शहर व इसके साथ लगते क्षेत्रों की हवा में जहर घुल रहा है तथा पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। परंतु नगर निगम इसको रोकने व सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

पुरानी योजनाओं का शिलान्यास कर किया जा रहा दिखावा व प्रचार

पूर्व नगर निगम द्वारा आरम्भ की गई परियोजनाएं जिनमे पार्किंग, पार्क, फुटब्रिज, सामूदायिक भवन,रोपवे, तहबाजारियों के पुनर्वास, शहरी गरीब के लिए आवास, लेबर होस्टल, लक्कड़ बाज़ार से लिफ्ट व लिफ्ट से छोटा शिमला टनल आदि के निर्माण में वर्तमान नगर निगम कोई रूचि नहीं दिखा रही हैं। आज भी आई जी एम सी, विकास नगर, कैथू, स्नोव्यू, रामनगर, पंथाघाटी, ढली आदि स्थानों जो पार्किंग व फुटब्रिज का निर्माण कार्य होना है उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कसुम्पटी में जो शहर का आधुनिकतम रानी ग्राउंड पार्क का निर्माण जो 90 प्रतिशत वर्ष 2017 में पूर्ण हो गया था पिछले 2 वर्षों में शेष 10 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण कर इसे जनता को समर्पित नही किया गया है। केवल पुरानी योजनाओं का शिलान्यास कर दिखावा व प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित नगर निगम अपनी व शहरवासियों की बहुमूल्य सम्पत्तियों जिसमें ऐतिहासिक टाउन हॉल, टूटीकंडी क्रॉसिंग बहुउद्देश्यीय कॉम्प्लेक्स व पार्किंग, लिफ्ट, पार्क आदि को सुरक्षित रखने में पूर्णतः विफल रही है। टाउन हॉल जो शुरू से ही नगर निगम की सम्पत्ति है और इसमें नगर निगम का कार्यालय रहा है इसे हासिल करने में वर्तमान नगर निगम कोई रूचि नहीं दिखा रहा है और सरकार की मंशा में सहमति प्रदान कर इसे किसी संस्था को गुपचुप तरीके से देने के लिए कार्य किया जा रहा है। जोकि शहर की जनता के साथ एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।

सब्जी मंडी, अनाज मंडी, टिम्बर मार्किट व ट्रांसपोर्ट एरिया को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए नहीं किया कोई भी कार्य

वर्तमान नगर निगम द्वारा शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, टिम्बर मार्किट व ट्रांसपोर्ट एरिया को शहर से बाहर पूर्व नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों में शिफ्ट करने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इससे जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलनी थीं तथा कारोबारियों को भी खुले में कारोबार का अवसर प्राप्त होना था।

निगम अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में विफल

चौहान ने ये भी आरोप लगाया कि वर्तमान नगर निगम अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में विफल रहा है। आज चाहे स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी हो या जल आपूर्ति विभाग का कंपनी में भेजा कर्मचारी हो वह सभी प्रताड़ित व शोषित महसूस कर रहे हैं। सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों का काम का बोझ तो बढ़ाया जा रहा है परन्तु इनका वेतन नही बढ़ाया जा रहा है। जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को जबरन कंपनी की सेवा शर्तों पर कार्य के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकार द्वारा नई भर्ती पर रोक से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे हालात पैदा कर अब पानी के साथ साथ अब सफाई भी ठेके पर देने का कार्य वर्तमान नगर निगम ने किया है।

बीजेपी शासित नगर निगम शिमला गत दो वर्षों में शहर के विकास को दिशा देने व पूर्व नगर निगम द्वारा स्वीकृत योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में भी पूर्णतः विफल रही है। शहर में विकास का चक्र ठप हो गया है। बीजेपी शासित नगर निगम ने जनविरोधी नीतियों को लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ लादने का कार्य किया है। मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, सफाई, बिजली, पार्किंग, सड़क आदि का निजीकरण कर जनता की जेब मे डाका डाला जा रहा है। चौहान ने कहा कि सी.पी.एम. इन जनविरोधी नीतियो को बदलने के लिए इनके विरुद्ध जनता को लामबंद कर जनआंदोलन करेगी और ये तब तक जारी रहेगा जब तक बीजेपी की सरकार व नगर निगम इनको नहीं बदलेगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं व राहत नहीं प्रदान करेगी।

The post दो वर्षों में अपने ऐशो आराम के लिए जनता के पैसों से फिजूलखर्ची के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया शिमला नगर निगम:चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

निजी स्कूलों की फीसों में में इस वर्ष नहीं होगी कोई बढ़ोतरी, ज़्यादा फीसें वसूल चुके स्कूलों से रीइंबर्स करवाई जाएगी राशी: निदेशक शिक्षा
शिमला-छात्र अभिभावक मंच के निजी स्कूलों की लूट व भारी फीसों के खिलाफ एक के बाद एक धरना प्रदर्शनों के बाद आज निदेशक उच्चतर शिक्षा ने मंच पदाधिकारियों से मीटिंग कर ये आश्वाशन दिया है की अब निजी स्कूलों के खिलाफ करवाई अमल में लायी जाएगी!निदेशक ने कहा कि 9 अप्रैल से ही अब निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी व स्कूलों की इंस्पेक्शन शुरू होगी!

आज मंच ने शिक्षा निदेशालय शिमला पर हल्ला बोला। मंच ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि सुबह ग्यारह बजे से अभिभावक निदेशालय के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। बारह बजे के करीब अभिभावकों की भीड़ से पूरा निदेशालय परिसर भर गया। बारह बजे से शुरू हुआ धरना तीन बजे तक चला।

मंच ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान ही निदेशक ने मंच पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुला लिया। इसके बाद मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक उच्चतर शिक्षा से मिला। मीटिंग लगभग एक घण्टा चली। मीटिंग में निदेशक उच्चतर शिक्षा के साथ सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक भी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निदेशक उच्चतर शिक्षा ने मंच पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि अब निजी स्कूलों के प्रबंधन से बातचीत का समय खत्म हो चुका है। अब एक्शन का समय है। इसलिये 9 अप्रैल से ही अब निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी व स्कूलों की इंस्पेक्शन शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि इस वर्ष फीसों में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं होगी। जिस भी स्कूल ने ज़्यादा फीसें वसूली हैं उनसे अभिभावकों को बढ़ी हुई फीस रीइंबर्स करवाई जाएगी। स्कूलों में स्थापित किताबों व कपड़े की दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब स्कूल फंक्शनों के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधनों की मनमर्जी नहीं चलेगी व कोई भी स्कूल एमआरपी से अधिक रेट नहीं वसूल पायेगा।

उन्होंने कहा कि अब स्कूल फंक्शन करने से पहले निजी स्कूलों को शिक्षा निदेशालय से इज़ाज़त लेनी होगी व उसमें वितरित की जाने वाली चीजों के रेट शिक्षा निदेशालय से अप्रूव करवाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को अपनी बसें चलाने की डेडलाइन जारी की जाएगी। शिक्षा निदेशालय एचआरटीसी को पत्र लिखकर बसों में बस पास की एवज में हर छात्र को सीट सुनिश्चित करने के  लिए दिशानिर्देश देगा व ओवरलोडिंग पर एचआरटीसी बसों पर कार्रवाई की सिफारिश करेगा। जितने दिन छात्र  एचआरटीसी बस करेंगे उनसे पूरे महीने के बजाए उतने ही दिनों के पैसे बसूले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले पन्द्रह दिन के भीतर हर निजी स्कूल में पीटीए का गठन हर हाल में कर दिया जाएगा।

निदेशक उच्चतर शिक्षा से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बिंदु जोशी,फालमा चौहान,भावना,जसबीर,कौशल्या,रमा रावत,मीना,कलावती,रंजना वर्मा,बबली,कुसुम,कौशल्या,लक्ष्मी,पन्ना श्याम,निशा,सुजाता,राखी,सुमन,रोहित चौहान,जसबीर कौर,भावना,रोशनी,पूनम आदि थे!

मंच ने शिक्षा निदेशक को चेताया है कि मंच को दिए गए आश्वासन अगर तीन दिनों के भीतर लागू नहीं हुए तो मंच की मीटिंग करके तीसरे चरण के आंदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने ऐलान किया कि आंदोलन तब तक चलेगा जब तक की निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लगती।

The post निजी स्कूलों की फीसों में में इस वर्ष नहीं होगी कोई बढ़ोतरी, ज़्यादा फीसें वसूल चुके स्कूलों से रीइंबर्स करवाई जाएगी राशी: निदेशक शिक्षा appeared first on हिमाचल वॉचर.

मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी)
शिमला-लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने वार्ड स्तर पर बैठको का दौर प्रारम्भ कर दिया है। जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा नये लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर बल दे रहे है।

अरुण शर्मा ने आज कनलोग वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये  कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी कर्न धनी राम शांडिल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो कर कार्य करें ताकि शिमला शहर से पार्टी को अधिक से अधिक मतों की लीड दिलाई जा सके।

उन्होने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेगा कांग्रेस पार्टी में ऐसे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा  कि वे मोदी सरकार की असफलताओं को जनता के बीच उजागर करें तथा कांग्रेस सरकारों के समय में शिमला शहर के विकास के लिए लाई गई योजनाओं तथा कार्यों से लोगों को अवगत करवाएं। अरुण शर्मा ने कहा,

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उनके पांच वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर के लिए फुटी कौड़ी नही दी।

अरुण शर्मा  ने दवा किया कि शिमला शहर के विकास के लिए कांग्रेस सरकारों के समय में करोड़ों रुपयों के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये ।

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज से ही अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया।

The post मोदी सरकार के 5 वर्षें के शासनकाल में शिमला शहर को नहीं मिली एक फुटी कौड़ी: शिमला कांग्रेस (शहरी) appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस ने जीतीं 12 सीटें,निर्दलीयों के हाथ में नगर निगम की चाबी
शिमला नगर निगम चुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा 17 सीटों के साथ बहुमत से एक कम है। कांग्रेस-12, निर्दलीय-4 जबकि सीपीएम ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 34 वार्डों से 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

वार्ड न-1 भराड़ी से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तनुजा चौधरी ने जीत दर्ज की

वार्ड नं-2 रुलदू भट्टा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव ठाकुर ने जीत की दर्ज

वार्ड न-3 कैथू से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनील धर ने जीत की दर्ज

वार्ड न-4 अनाडेल से भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुसुम सदरेट ने जीत दर्ज की

वार्ड न-5 समरहिल से सीपीआईएम समर्थित उम्मीदवार शैली शर्मा ने जीत दर्ज की

वार्ड न-6 टूटु से भाजपा समर्थित उम्मीदवार विवेक शर्मा ने जीत दर्ज की

वार्ड न-7 मझाठ से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दिवाकर देव शर्मा ने 255 वोटों से जीत दर्ज की

वार्ड नं-8 बालूगंज से भाजपा समर्थित उम्मीदवार किरण बावा ने जीत की दर्ज

वार्ड न-9 कच्चीघाटी से आजाद प्रत्याशी संजय परमार ने जीत दर्ज की

वार्ड न-10 टूटीकंडी से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आनंद कौशल ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 11 नाभा से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सिम्‍मी नंदा ने जीत दर्ज की

वार्ड न-12 फागली से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जगजीत सिंह बग्‍गा ने जीत दर्ज की

वार्ड न-13 कृष्णानगर से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिट्टु पाना ने जीत दर्ज की

वार्ड न-14 राम बाजार से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुषमा कुठियाला ने जीत दर्ज की

वार्ड न-15 लोअर बाजार से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज की

वार्ड न-16 जाखू से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अर्चना धवन ने जीत दर्ज की

वार्ड न-17 बैनमोर से भाजपा समर्थित उम्मीदवार किमी सूद ने जीत दर्ज की

वार्ड न-18 इंजनघर से भाजपा समर्थित उम्मीदवार आरती चौहान ने जीत दर्ज की

वार्ड न-19 संजौली वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सत्या कौंडल 132 वोटों से जीती

वार्ड न-20 ढली से भाजपा समर्थित उम्मीदवार कमलेश मैहता ने 305 वोटों से जीत की दर्ज

वार्ड नं-21 मशोबरा लोअर ढली से भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौहान ने जीत की दर्ज

वार्ड न-22 शांति विहार से आजाद प्रत्याशी शारदा चौहान ने जीत की दर्ज

वार्ड न-23 भट्टाकुफर से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीता ठाकुर ने जीत दर्ज की

वार्ड न-24 सांगटी से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मीरा शर्मा ने जीत दर्ज की

वार्ड न-25 मल्याणा से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुलदीप ठाकुर ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 26 पंथाघाटी से आजाद प्रत्याशी राकेश शर्मा ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 27 कसुम्पटी से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राकेश चौहान ने जीत दर्ज की

वार्ड न-28 छोटा शिमला से भाजपा समर्थित उम्मीदवार विदुषी ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 29 विकासनगर से आजाद प्रत्याशी रचना ने जीत दर्ज की है

वार्ड न-30 कंगनाधार से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रेणू चौहान ने जीत दर्ज की है

वार्ड न-31 पटयोग से भाजपा समर्थित उम्मीदवार आशा शर्मा ने जीत दर्ज की है

वार्ड न-32 न्यू शिमला से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुम ठाकुर ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 33 खलीनी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूर्णमल ने जीत दर्ज की

वार्ड न- 34 कनलोग से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बृजबाला सूद

The post शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस ने जीतीं 12 सीटें,निर्दलीयों के हाथ में नगर निगम की चाबी appeared first on हिमाचल वॉचर.