RTO Shimla Archives - हिमाचल वॉचर

ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में भिड़े बस चालक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
शिमला-  राजधानी शिमला में निजी बस चालकों के अधिक कमाई के चक्कर में आगे निकलने की होड़ में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बस चालक अधिक सवारियों के लिए मारपीट तक उतारू हो रहे हैं। वहीं बसों में ओवर लोडिंग व आगे निकलने के चक्कर में तेज रफ्तार बस चला लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को शोघी की ओर से आ रही निजी बस को दूसरी बस ने संकट मोचन के पास ओवर टेक किया और बस के आगे बस को खड़ा कर दिया।

इसके बाद दोनों बस चालक उतर गए और आपस में गालीगलौच करने लग पड़े। इस कारण यहां पर लंबा जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों चालकों का चालान काटा लेकिन बस चालकों की मनमानी से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आम जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कड़े आदेशों के बाद भी निजी बस चालकों के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। निजी बस चालकों में बढ़ रही प्रतिद्वंदिता निर्धारित समयसारणी का पालन नहीं करना है। मनमर्जी से बसों को रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।

अधिक से अधिक सवारियां उठाने के चक्कर में अकसर बस चालक व परिचालक आपस में उलझ पड़ते हैं और बीच सड़क में बसों को खड़ा कर झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। इससे जहां जाम की स्थिति बनती है वहीं समयसारणी का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

नियमित रूप से बसों की समयसारणी का निरीक्षण किया जाता है, यदि फिर भी कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी -प्रशांत देष्टा, आरटीओ, शिमला

The post ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में भिड़े बस चालक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला की प्राइवेट बसों में टिकट लेना अनिवार्य, टिकट न होने पर 500 रुपए जुर्माना
प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है

शिमला-  शिमला में लोकल रूटों पर चलने वाली प्राइवेट बसों में सफर के दौरान कंडक्टर से टिकट जरूर मांग लें, टिकट न होने पर अब आपको 500 रुपये जुर्माना हो सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 178 में परिवहन विभाग बसों में टिकट न लेने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा।

कंडक्टर यदि यात्रियों को टिकट नहीं देता तो इसकी शिकायत करें। बस का रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा। लोकल बसों में सवारियों की ओर से कंडक्टरों से टिकट मांगे बगैर सफर करने की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग यह व्यवस्था जारी करने जा रहा है।

ड्राइवर कंडक्टर दुर्व्यवहार करें तो यहां करें शिकायत

आरटीओ कार्यालय           2658379

ट्रैफिक कंट्रोल रूम          2623058

पुलिस एसएमएस सेवा  94591-00100

अब टिकट न देने वाले कंडक्टर और टिकट न मांगने वाले यात्री दोनों पर कार्रवाई होगी। टिकट न देने वाले बस आपरेटर का परमिट पहले अस्थाई तौर पर कैंसल किया जाएगा और पुन: पकड़े जाने पर मामला आरटीए में ले जाकर परमिट हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग बसों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाएगा। निरीक्षण के दौरान जिस बस में चालक परिचालक वर्दी में नहीं होंगे उसका चालान किया जाएगा। सोमवार को परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर में जगह जगह नाके लगा कर बसों का निरीक्षण किया।

रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 18 बसों में यात्री बिना टिकट पाए गए। परिवहन विभाग ने बस आपरेटरों के चालान कर करीब 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। बिना वर्दी बसों में ड्यूटी कर रहे ड्राइवर कंडक्टरों के भी करीब 40 चालान किए गए हैं।

बिना टिकट यात्रियों को होगा 500 रुपये जुर्माना

बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी अब परिवहन विभाग 500 रुपये जुर्माना करेगा। जिन बसों में यात्रियों को टिकट न देने के मामले बार बार सामने आएंगे, उनके रूट परमिट कैंसल करने का प्रस्ताव आरटीए में ले जाया जाएगा।

प्रशांत देष्टा, आरटीओ शिमला

Photo: Representational Image

The post शिमला की प्राइवेट बसों में टिकट लेना अनिवार्य,  टिकट न होने पर 500 रुपए जुर्माना appeared first on हिमाचल वॉचर.

गाड़ी का मालिक 2008 से कोई और,चालान के सम्मन किसी और को
चालान किसी और का परेशान कोई और –मुख्यमंत्री /परिवहन मंत्री जी ज़रा करें गौर

भेजा ई-मेल से पत्र

. परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर अपडेट लेकिन वाहन मालिक का नाम अपडेट नहीं

. सॉफ्टवेयर में पंजीकरण 23.06.14 तक अपडेट लेकिन 2008 को बेचा गए वाहन का मालिक 6 साल बाद भी नहीं बदला

. गाड़ी किसी और की ,चालान के सम्मन किसी और को जारी

. चालान किसी और मालिक का मानसिक /आर्थिक परेशानी किसी और को निपटनी पड रही है

. दो बार बिक चुका वाहन — अपडेट नहीं हुआ मालिक नाम

परिवहन विभाग व् पंजीकरण कार्यालय की लापरवाही के कारण आम वाहन मालिक परेशान है ! यह बात विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व् परिवहन मंत्री के ध्यान में एक पत्र भेज कर लाई है ! गुप्ता ने कहा की उनके ध्यान में टुटू निवासी सीमा ने लाया है की उन्होने वर्ष 2000 में एक मारुति-800 कार का पंजीकरण लाइसेंस व् पंजीकरण प्राधिकारी शिमला ग्रामीण कार्यालय में वाहन संख्या HP-52-0640 के तहद करवाया था ! सीमा गुप्ता ने बताया की वर्ष -2008 में उन्होंने यह कार बलदेव सिंह को बेच दी थी और संबंधित ग्रामीण पंजीकरण कार्यालय को क्रेता /विक्रेता ने इस वाहन का मालिक बदलने के दस्तावेज भी जमा करवा दिए थे ! उन्होंने बताया की यह कार बलदेव सिंह ने वर्ष 2010 में आगे परमजीत कौर शिमला निवासी को बेच दी जिसके जरूरी दस्तावेज भी पंजीकरण कार्यालय शिमला शहरी को जमा करवा दिए गए हैं !

सीमा गुप्ता ने बताया की विभागों की लापरवाही के कारण वाहन बेचने के बाद भी कार का चालान होने की सूरत में उन्हें न्यायालय से दूसरी मर्तवा चालान भुगतने के सम्मन प्राप्त हुए हैं जो की दुर्भाग्य पूर्ण है !

विकास समिति अध्यक्ष नागेंन्द्र गुप्ता ने जब व्यक्तिगत तौर पर मंगलवार सुबह सुगम में जाकर शिमला ग्रामीण व् शहरी पंजीकरण कार्यालय से मामले की जानकारी विस्तार से ली तो पाया की पंजीकरण शाखाओं का रिकार्ड उचित है परन्तु चूक या तो पुलिस विभाग की लापरवाही से हुई है या ऑनलाइन परिवहन विभाग के रिकार्ड का अपडेट न होने के कारण सीमा गुप्ता को सम्मन जारी हुए हैं ! गुप्ता ने कहा की बहुत ही हैरानगी का विषय है की परिवहन विभाग का वाहन पंजीकरण दर्शाने वाला सॉफ्टवेयर 23.06.14 तक तो अपडेट कर दिया गया है परन्तु जिस वाहन के मालिक वर्ष 2008 व् आगे 2010 में दो बार बदल चुके हैं उनके पंजीकरण का रिकार्ड आजतक अपडेट नहीं किया गया है जिस कारण हो सकता है की पुलिस विभाग ने भी कार मालिक का नाम व् पता सॉफ्टवेयर से डाऊनलोड किया होगा ! गुप्ता ने मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री से विभाग को ऐसी चूक दोबारा न दोहराये जाने के लिए परिवहन विभाग को सख्त निर्देश देने की मांग की है ताकि किसी को बेवजह न्यायालय से सम्मन आने पर मानसिक व् आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े !

समिति अध्यक्ष ने कहा की मामला डी.एस.पी.(ट्रैफिक) दिनेश शर्मा के ध्यान में भी लाया गया है ताकि सॉफ्टवेयर संबधित कार्यालय से अपडेट करवाया जा सके और भविष्य में किसी वाहन मालिक को कोेई परेशानी न उठानी पड़े !

The post गाड़ी का मालिक 2008 से कोई और,चालान के सम्मन किसी और को appeared first on हिमाचल वॉचर.