Narendra Gupta Archives - हिमाचल वॉचर

टुटू की सड़कें खस्ताहाल, न पार्किंग न टैक्सी, न खेल का मैदान न सीवरेज प्लांट, कहाँ गई ग्रांट: विकास समिति टुटू
शिमला-लगभग दो महीने के अंतराल के पश्चात विकास समिति टुटू ने चुप्पी तोड़ी है ! विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने निगम प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पर मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है ! प्रेस को जारी एक ब्यान में समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा की पिछले 4 वर्षों से सरकार के गठन के बाद शिमला निर्वाचन क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास मांगे रखने के बाबजूद भी प्रशासन टुटू वासियों की जायज मांगों को निपटाने में असफल रहा है !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की टुटू क्षेत्र की भिन्न -भिन्न सामाजिक संगठनो व सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के माध्यम से उठाई गई सभी मांगे ठंडे बस्ते में हैं जबकि सरकार को बने हुये चार वर्ष बीत चुके हैं ! उन्होने कहा की जनहित में मुख्यमंत्री ने अगस्त 14 में पी.एच.सी.टुटू के लोकार्पण के समय एक्सरे प्लांट लगाने की घोषणा की थी लेकिन मामला आजतक खटाई में पड़ा हुआ है और मार्च 2015 से एक्सरे मशीन पेटियों में बंद जंग खा रही है और स्थानीय बुजुर्ग व मरीज शिमला के अस्पतालों में या प्राईवेट क्लीनिकों के धक्के खा रहे हैं !

गुप्ता ने कहा की एक विश्वास एजुकेशन मंच के नाम से गठित एक संगठन ने टुटू में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने की मांग की थी और वन विभाग व जिला प्रशासन को खाली पड़ी भूमि का भी मौका मुआयना करवा दिया था लेकिन वो भी मांग आजतक पूरी नहीं हुई !

मार्केट वेलफ़ेयर कमेटी टुटू के पूर्वाध्यक्ष सहित वर्तमान कमेटी बार-बार टुटू चौक पर बस स्टेंड पर खाली भूमि में बहुमंजिला भवन बना रेनशेलटर इत्यादि की सुविधा की मांग कर रहा है लेकिन प्रशासन से आजतक आशवासनोंके सिवा कुछ नहीं मिला !

उन्होने स्थानीय नेताओं पर भी आरोप लगाते हुये कहा है की सत्ता पक्ष से सीधे जुड़ कुछ नेताओं ने सिर्फ जनता के सामने सरकार को ज्ञापन देकर अपना हित साधने की कोशिश की है जबकि सरकार गठन के प्रथम दौर के दौरान तारघर को टैक्सी चलाने की मांग की गई थी और आजतक शिमला के सभी इलाकों से मालरोड को टैक्सी चलाई गई है लेकिन इस इलाके की अनदेखी की गई -क्या इस क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक /बुजुर्ग व अपंग नहीं रहते –?

मुख्यमंत्री द्धारा पिछले वर्ष जुलाई महीने में सीवरेज प्रणाली का नींव पत्थर रखने के बाबजूद भी आजतक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाये हैं ! समिति अध्यक्ष ने कहा की जब नगर -निगम प्रशासन से इलाके के लिए सीवरेज सुविधा देने की बात की जाती है तो उनकी ओर से एक टूक जवाब दिया जाता है की निगम ने सरकार के संबधित विभाग को सीवरेज के लिए ग्रांट ट्रांसफर कर दी है और प्लांट बनाने का कार्य राज्य सरकार के अधीन जन-स्वास्थ्य विभाग का है !

समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा की इलाके की सड़कों व सड़क किनारे बनी नालियों की दशा भी बहुत खराब है और विभाग कभी स्टाफ की कमी और कभी बरसाती और सर्दी -गर्मी के मौसम के अनेकों बहाने बना कर सड़कों के सुधार में गंभीर नहीं है ! अभी पिछले वर्ष टुटू -नालागढ़ सड़क किनारे निगम द्धारा नाली के ऊपर सीढ़ियाँ बनाने के कारण नाली ब्लाक हो गई है और अब सड़क किनारे की नाली का पानी बीच सड़क में बह रहा है !

विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की वीरभद्र सिंह से स्थानीय जनता को प्रदेश का मुखिया व स्थानीय विधायक होने के नाते इलाके में विकासात्मक कार्यों की काफी उम्मीदें थी लेकिन प्रदेश के मुखिया के बार-बार आदेश जारी करने पर भी स्थानीय प्रशासन व संबन्धित विभाग कार्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीर नहीं है !

टुटू क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण के लिए गंभीर नहीं निगम प्रशासन और चौक में स्थित एकमात्र शौचालय भी खस्ता हालत में है !

उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप कर प्रशासन को चुस्त-दरुस्त करने की मांग की है ताकि टुटू क्षेत्र में जनहित में मूलभूत सुविधाएं मिला सके !

The post टुटू की  सड़कें खस्ताहाल, न पार्किंग न टैक्सी, न खेल का  मैदान न सीवरेज प्लांट,  कहाँ गई ग्रांट: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

जतोग-संजौली रूट पर एकमात्र एच .आर. टी. सी. बस को मनमर्जी से चला रहे चालक, परिचालक : विकास समिति टुटू
शिमला-  विकास समिति टुटू के अध्यक्ष का कहना है कि गत वर्ष परिवहन निगम की जतोग-संजौली रुट पर दो बसों के रुट परमिट होने के बावजूद भी एक बस के पलायन पर भी आम जनता को परिवहन प्रशासन की बेरूखी के कारण उक्त बस सेवा की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है! विकास समिति टुटू ने कहा क़ि बड़ी जद्दोजहद के बावजूद परिवहन प्रशासन ने इस रुट पर मात्र एक बस चलाई है लेकिन उसका पलायन भी चालकों परिचालकों व् परिवहन प्रशासन की मनमर्जी से हो रहा है!

समिति का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा जारी ब्यान के मुताबिक़ इस बस सेवा का आखिरी प्रस्थान समय बस अड्डा से जतोग के लिए 9 बजकर कर 15 मिनट निर्धारित किया गया है लेकिन कल जब उन्होने बस में सफर करते हुये चालक परिचालक की जानकारी ली तो पता चला की शाम 6.00 बजे के बाद जतोग के लिए इस बस का प्रस्थान नहीं किया जाता है!

समिति ने कहा कि लंबे समय से बार-बार जतोग,टुटू व आसपास की जनता से समिति को शिकायतें मिल रही हैं की बहाल की गई बस सेवा मनमर्जी से चल रही है! समिति अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित टाईम-टेबल अनुसार परिवहन बस सेवा को न चलाये जाने पर कुछ निम्न स्तर के प्रशानिक अधिकारियों की निजी बस मालिकों के साथ मिली भगत होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है!

समिति ने आरोप लगा के कहा कि जब बाढ़ ही खेत को खाने लग जाये तो फसल कहाँ से उगेगी और यही हाल सिटी एरिया में परिवहन निगम की स्थानीय बस सेवाओं का है! समिति ने यह भी कहा कि बस न चलाने के कारण जतोग बस की सवारियाँ धामी बस में लोकल सवारियों सफर करने को मजबूर है जिस कारण धामी को जाने वाले सवारियों को खली सीटें नहीं मिल पाती!

समिति अध्यक्ष का यह भी कहना है कि निजी बसें तो इस रूट पर बिना परमिट के रात दस बजे तक चल रही है लेकिन परिवहन निगम की बस सेवा परमिट होने के बावजूद भी निर्धारित टाईम-टेबल अनुसार नहीं रात्रि नौ बजे तक भी नहीं चल रही है जबकि न्यू-शिमला,पन्थाघाटी,संजौली इलाकों को रात्रि दस बजे तक सेवाएँ दी जा रही हैं!

समिति ने कहा कि देखा गया है की शिमला में प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमराने के कारण और निजी बस मालिकों की मनमर्जी से बसों को चलाने और रोकने के कारण शहर की जनता को बेहतर सिटी सर्विस नहीं मिल पा रही है जिस कारण शिमला में रोजाना ट्रैफिक जाम लगता है! समिति ने जतोग-संजौली रूट पर दोनों बसों को बहाल करने की और समय पर चलाने की मांग की है ताकि शिमला ग्रामीण जो की मुख्यमंत्री की निर्वाचन क्षेत्र है उसे बेहतर परिवहन सेवा प्राप्त हो सके!

Photo: Himachal Watcher/Representational  Image

The post जतोग-संजौली रूट पर  एकमात्र एच .आर. टी. सी. बस को मनमर्जी से चला रहे चालक, परिचालक : विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.