Mumbai Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचली बागवानों को झटका, विदेशी सेब को केंद्र ने खोले द्वार
न्यूज़  हाइलाइट्स

सभी प्रमुख बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू-मार्गों से हो सकेगा सेब आयात

पहले एक ही बंदरगाह से थी सेब आयात को मंजूरी, नई अधिसूचना जारी

हिमाचल, जेएंडके, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों के बागवानों को झटका

सेब आयात पर भारत सरकार ने लिया यू टर्न, 10 फीसदी तक गिरेंगे रेट

शिमला–  सेब आयात पर यू टर्न लेते हुए भारत सरकार ने विदेशी सेब के लिए सभी द्वार खोल दिए हैं। केंद्र के इस फैसले को हिमाचल, जेएंडके, उत्तराखंड समेत तमाम सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते सितंबर माह में मुंबई की एक ही बंदरगाह से सेब के आयात को मंजूरी दी थी, लेकिन अब अन्य मार्गों पर लगाई इस पाबंदी को हटा दिया है।

संशोधित अधिसूचना जारी कर सेब आयात के लिए सभी प्रमुख बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू-मार्गों को खोल दिया गया है। इससे सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों को अब मार्केट में विदेशी सेब से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इससे सेब के दाम 10 फीसदी तक लुढ़क सकते हैं।

हिमाचल का सेब जुलाई माह से मार्केट में आना शुरू हो जाता है। आम लोगों के लिए राहत की बात है, लेकिन बागवानों की चिंता अभी से बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेशी व्यापार महानिदेशक अनूप वाधवान की ओर से सितंबर महीने में अधिसूचना जारी की गई थी।

The post हिमाचली बागवानों को झटका, विदेशी सेब को केंद्र ने खोले द्वार appeared first on हिमाचल वॉचर.

कपिल के शो में हिमाचल के शहजाद
बिलासपुर- जो जीता वही सिकंदर…। लेकिन, जीतने वाले से जिताने वाला कहीं बड़ा होता है। फिल्मी दुनिया भी इसी पर टिकी है। परदे पर भले ही स्टारों के चेहरे होते हैं, लेकिन परदे के पीछे कई ऐसे अनदेखे चेहरे होते हैं, जो लोगों की नजर तक नहीं पहुंच पाते। परदे के स्टार तो कठपुतली हैं, उन्हें चलाने वाले तो डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं।

बिलासपुर जिले का एक ऐसा ही अनदेखा स्टार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपना हुनर दिखा रहा है। भले ही टीवी पर उन्हें कोई न देखे। टीवी शो की स्क्रिप्ट राइटरों की टीम में बिलासपुर के सारटी-फटोह के शहजाद खान भी शामिल हैं। बिलासपुर कॉलेज से स्नातक करने के बाद शहजाद खान ने पंजाबी विश्वविद्यालय से एक्टिंग और निर्देशन में पीजी की डिग्री ली।

क्या बोले शहजाद..

चंडीगढ़ में एक पंजाबी चैनल में काम करने के बाद शहजाद ने मुंबई का रुख किया। हाल ही में केएनडब्ल्यूके की टीम शो के लिए यूरोप गई थी। इसमें शहजाद खान भी शामिल थे। शहजाद ने अमर उजाला को बताया कि मुंबई का सफर आसान नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। जरूरत है अपने काम के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी की।

वह करीब 12 वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं। कपिल शर्मा के शो ने उन्हें पहचान दी। आठ से 10 लोगों की टीम शो के लिए स्क्रिप्ट लिखती है। रोज कुछ नया तैयार करना पड़ता है, जिसे मंच के कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हैं। कॉमेडी शो के कई एपिसोड की स्क्रिप्ट वह लिख चुके हैं। शो में आई शिल्पा शेट्टी के एपिसोड की स्क्रिप्ट भी उन्होंने तैयार की थी।

The post कपिल के शो में हिमाचल के शहजाद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला की आलिशा का छोटे परदे पर बड़ा कमाल
शिमला- शिमला की आलिशा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीवी सीरियल बेगुसराय में आलिशा मुस्लिम लड़की नजमा का किरदार निभा रही है। ‘अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो’ फिल्म में आलिशा बाल कलाकार की भूमिका निभा चुकी हैं। आलिशा ने शिमला के ताराहाल स्कूल और सेंट बीड्स कालेज से पढ़ाई की है। आलिशा फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने की इच्छुक हैं। 2012 में आलिशा के सिर शिमला क्वीन का ताज भी सज चुका है।

सेंट बीड्स कालेज से बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के दौरान आलिशा की सिलेक्शन सीरियल के आडिशन के दौरान हुआ था। दिसंबर 2014 में आलिशा मुंबई चली गई। मार्च 2015 से आलिशा का सीरियल बेगुसराय टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित हो रहा है। सीरियल में अपने अभिनय के बारे में आलिशा ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की का रोल करना उनके लिए कठिन था।

शूटिंग से पहले उर्दू सीखने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। आलिशा का कहना है कि इंडस्ट्री में नई पीढ़ी अपने अभिनय और मेहनत से पहचान बना रही है। आलिशा का कहना है कि अपने दादा ज्ञानचंद पंवर की स्पोर्ट से वो इस मकाम तक पहुंच पाई हैं। माता पिता ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया है।

मूलत: कुनिहार के ‘ऊंचा गांव’ की रहने वाली आलिशा के पिता दिनेश कुमार जिला कचहरी में वकील हैं। मां अनीता पंवर शौर्या आर्मी स्कूल समरहिल में बतौर अध्यापिका कार्यरत है। छोटी बहन आरोही पंवर ताराहाल स्कूल में दसवीं में पढ़ रही है। मेहनत और लग्न से बेटी ने जो मकाम पाया है उसे लेकर आलिशा के मां पिता और परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आलिशा का कहना है कि वो मुंबई में शिमला को बहुत मिस करती हैं।

The post शिमला की आलिशा का छोटे परदे पर बड़ा कमाल appeared first on हिमाचल वॉचर.