HRTC Services Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी ने बदली बसों की बुकिंग में पुराने नोट स्वीकार करने की शर्तें
शिमला- 500 व 1000 रुपए के नोटों पर लगाई गई पाबंदी के बाद इनको बदलने के लिए लोगों द्वारा ढू्ंढे जा रहे नए तरीकों से निपटने को सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम की शक्तियों को छीनते हुए अब सरकार ने क्षेत्रीय कार्यालय में बसों की बुकिंग न किए जाने के आदेश जारी किए हैं। अब इन बसों की बुकिंग का अधिकार एचआरटीसी के मुख्य कार्यालय को सौंपा गया है।

टूअर प्रोग्राम सहित शादियों व स्पैशल बुकिंग करवाए जाने को लेकर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अधिकारी बसों की बुकिंग करेंगे। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी सहित परिवहन विभाग में 24 नवम्बर तक पुराने नोट स्वीकार करने का निर्णय लिया है। ऐसे में पुराने नोटों को बदलने के लिए लोगों द्वारा फर्जी तरीके से पुराने नोटों को खपाने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा सकते हैं, जिसकी आशंका को देखते हुए अब लोगों को बसों की बुकिंग के लिए मुख्य कार्यालय को मेल या फिर लिखित तौर पर आवेदन करना होगा। अभी तक निगम में बसों की बुकिंग के लिए आरएम के पास आवेदन किया जाता था, लेकिन अब परिवहन निगम का मुख्यालय इस व्यवस्था को देखेगा।

निगम में प्रतिमाह करीब 3 से 4 दर्जन बसों की औसतन बुकिंग होती है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी के मुख्यालय में ही बसों की बुकिंग की जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल इस बुकिंग की व्यवस्था को बदला गया है। जनता ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकती है। निगम प्रबंधन ने 24 नवम्बर तक पुराने नोट लेने का निर्णय लिया है।

The post एचआरटीसी ने बदली बसों की बुकिंग में पुराने नोट स्वीकार करने की शर्तें appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी वॉल्वो, डीलक्स बसों में सफर महंगा, चुकाना होगा 6 फीसदी लग्जरी टैक्स
दिल्ली का जो किराया पहले 863 रुपए था, अब लग्जरी टैक्स के साथ यही किराया 915 रुपए चुकाना होगा। इसी तरह से चम्बा से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस का किराया पहले 1438 रुपए था, यह अब 6 फीसदी लग्जरी टैक्स लगने के बाद 1524 रुपए हो गया है, ऐसे में यात्रियों को प्रति सीट अब 86 रुपए अधिक किराया चुकाना होगा।

शिमला- परिवहन निगम की लग्जरी बसों में आरामदायक सफर यात्रियों को महंगा पड़ गया है। निगम की बसों में इस माह से 6 फीसदी लग्जरी टैक्स की वसूली शुरू कर दी है जोकि यात्रियों को किराए के रूप में चुकानी पड़ रही है।

अब शिमला से दिल्ली व अन्य पर्यटन स्थलों से आने-जाने वाली वोल्वो सहित डीलक्स एसी बसों में पर्यटकों सहित प्रदेशवासियों को पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।  वोल्वो बसों में शिमला से दिल्ली का जो किराया पहले 863 रुपए था, अब लग्जरी टैक्स के साथ यही किराया 915 रुपए चुकाना होगा। इसी तरह से चम्बा से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बस का किराया पहले 1438 रुपए था, यह अब 6 फीसदी लग्जरी टैक्स लगने के बाद 1524 रुपए हो गया है, ऐसे में यात्रियों को प्रति सीट अब 86 रुपए अधिक किराया चुकाना होगा।

बाहरी राज्यों में लग्जरी बसों में बढ़े भाड़े के चलते निगम ने भी प्रदेश में इस लग्जरी टैक्स को वसूलना शुरू कर दिया है। निगम की बसों में पहली बार लग्जरी टैक्स लगाया गया है। बाहरी राज्य को आने-जाने वाली सामान्य बसों के किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उधर, लग्जरी टैक्स वसूली के बाद एसोसिएशन स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने लग्जरी टैक्स का निर्णय वापस लेने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।

एचआरटीसी के पास 52 वोल्वो सहित 20 लग्जरी बसें हैं। निगम की इन लग्जरी बसों में टैक्स लगाने के बाद महंगे हुए किराए के बाद एचआरटीसी को भी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। स्टेज कैरिज की तरह चलने वाली निगम की बसों को यात्रियों की संख्या कम होने पर भी प्रतिदिन के हिसाब से पूरी सीटों का टैक्स देना पड़ता है, वहीं प्रतिदिन प्रदेश में बाहरी राज्य से अवैध तरीके से आ रही निजी वोल्वो बसों में किराया पहले की तरह ही वसूला जा रहा है और ऐसे में यात्री निजी बसों में जा सकते हैं जिससे निगम को नुक्सान भी हो सकता है।

Photo:BCM Touring

The post एचआरटीसी वॉल्वो, डीलक्स बसों में सफर महंगा, चुकाना होगा 6 फीसदी लग्जरी टैक्स appeared first on हिमाचल वॉचर.