HP Vigilance Department Archives - हिमाचल वॉचर

बद्दी: 5,000 रुपए रिशवत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा फॉरेस्ट गार्ड
सोलन :  वन विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है जो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में विजिलैंस विभाग की टीम ने एक फॉरेस्ट गार्ड को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी नालागढ़ वन विभाग के तहत दभोटा बीट में तैनात था। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पकड़ा था।

पेड़ कटान के मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी रिशवत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फॉरेस्ट गार्ड ने पेड़ कटान से जुड़े एक मामले को रफा-दफा करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत इसकी सूचना विजिलैंस थाना बद्दी को दी। डीएसपी विजिलैंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। जैसे ही आरोपी फॉरेस्ट गार्ड ने शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए रिशवत स्वीकार किए, विजिलैंस की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलैंस विभाग आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को आज स्थानीय अदालत में पेश करेगा। जांच अधिकारी अदालत से आरोपी के रिमांड की मांग करेंगे। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या आरोपी फॉरेस्ट गार्ड पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल था या नहीं।

बद्दी में वन विभाग में रिश्वतखोरी का यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है जो वन विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

The post बद्दी: 5,000 रुपए रिशवत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा फॉरेस्ट गार्ड appeared first on हिमाचल वॉचर.

नकली कैश बुक और मोहर का इस्तेमाल कर संजौली कालेज में लाखों रुपए गोलमाल, एफआईआर दर्ज
आरोप है कि तथाकथित लाखों रुपए के घोटाले को अंजाम देने के लिए कथित रूप से कैश बुक तैयार की गई। इसके साथ ही कालेज से संबंधित एसबीआई की नकली मोहर का इस्तेमाल कर और कई बिलों पर प्रिंसीपल के हस्ताक्षर न होने के बावजूद पास कर यहां घोटाले को अंजाम दिया गया

शिमला- सैंटर ऑफ एक्सीलैंस कालेज संजौली से जुड़े लाखों रुपए के गोलमाल में स्टेट विजीलैंस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक चरण में जांच टीम ने कालेज के पूर्व वरिष्ठ सहायक सहित अन्यों को आरोपी बनाया है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार देर शाम विजीलैंस के शिमला स्थित थाने में यह मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अब कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सहित अन्यों कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। इसके तहत कई तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए भी तलब किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि जांच को आगे बढ़ाते हुए विजीलैंस टीम अब जल्द कालेज का भी रुख करेगी ताकि सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा सके। विजीलैंस सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा करवाई गई जांच में सामने आया है कि एकपूर्व वरिष्ठ सहायक सहित अन्यों ने कालेज में लाखों रुपए के घपले को अंजाम दिया। हाल ही में यह मामला जिला पुलिस ने विजीलैंस को भेजा था। इसी कड़ी में अब सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विजीलैंस ने मामला दर्ज कर लिया है। विजीलैंस ने मामले की जांच के तहत कालेज की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी शुरू कर दी है। मामले की जांच एसपी विजीलैंस मोहित चावला द्वारा अमल में लाई जा रही है।

आरोप है कि तथाकथित लाखों रुपए के घोटाले को अंजाम देने के लिए कथित रूप से कैश बुक तैयार की गई। इसके साथ ही कालेज से संबंधित एसबीआई की नकली मोहर का इस्तेमाल कर और कई बिलों पर प्रिंसीपल के हस्ताक्षर न होने के बावजूद पास कर यहां घोटाले को अंजाम दिया गया। संजौली कालेज में सामने आया मनी स्कैम का यह मामला 80 लाख रुपए से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में विजीलैंस अब नए सिरे से रिकार्ड लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

The post नकली कैश बुक और मोहर का इस्तेमाल कर संजौली कालेज में लाखों रुपए गोलमाल, एफआईआर दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.