HP Panchayat Election 2016 Archives - हिमाचल वॉचर

पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार 12 ,000 से अधिक मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार
शिमला- सत्ता के प्रतिनिधि या कोई सरकार अपनी जिद्द से जनता पर कुछ भी थोप नहीं सकती हैं, इसके दो साक्षात प्रमाण मंडी जिला के 12 हजार से अधिक मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार करके दे दिए हैं। पंचायती राज चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। नाराज मतदाताओं ने फिर नगर निकायों के लिए भी मतदान नहीं किया। सत्ता की इसी जिद्द के खिलाफ मंडी जिला की नई बनी व अधर में लटकी नेरचौक नगर परिषद के 10799 मतदाताओं और करसोग नगर पंचायत के तीन वार्डों के 1171 मतदाताओं ने वोट के अधिकार को ही छोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी ने नेरचौक को नगर परिषद का दर्जा तो दिला दिया, लेकिन पहले दिन से इसका विरोध चल रहा है। नतीजा यह निकला कि डडौर, नेर, मलथेहड़, कसारला, भंगरोटू, नागचला पंचायतों के एक भी मतदाता ने इस बार वोट नहीं डाले। नौ वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं किया और एक वार्ड स्योहली में दो प्रत्याशी होने के बाद भी वोट डालने कोई नहीं आया। इसी तरह से नगर पंचायत करसोग के वार्ड ममेल, बरल वार्ड और न्यारा वार्ड किसी ने नामांकन ही नहीं भरा था और यहां भी जनता वोट के अधिकार से वंचित हो गई। बहरहाल 12000 मतदाता मतदान से वंचित रह गए।

नप में मिलाने का विरोध

नगर परिषद नेरचौक की छह पंचायतों को उनकी इच्छा के विरुद्ध नगर परिषद में नहीं मिलाया जाता तो शायद दस हजार से अधिक मतदाता वोट के अधिकार का प्रयोग करते। सत्ता से लड़ाई के चलते जनता ने लोकतांत्रिक अधिकार ही छोड़ दिया।

स्योहली में मतदान ही नहीं

नेरचौक नगर परिषद के एक वार्ड स्योहली पर दो प्रत्याशियों में से एक चुना जाना था, ताकि 100 से अधिक पुलिस कर्मियों का पहरा होने के बाद भी एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं आया। पूरा दिन मतदान केंद्र पर ईवीएम लेकर पार्टी बैठी रही, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

कांग्रेस ने गंवा दी तीन सीटें

इस सारे मामले में मंडी से आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी की राजनीतिक पकड़ भी बल्ह में ढीली हुई है। बल्ह में इस कारण कांग्रेस को जिला परिषद की तीनों सीटें गवानी पड़ी तो बीडीसी में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब है। जनता में इस मुद्दे को लेकर अब रोष और बढ़ता जा रहा है। जिसका खामियाजा आने वाले समय में कांग्रेस को फिर भुगतना पडे़गा। उपायुक्त मंडी ने स्योहली वार्ड में एक भी मतदाता द्वारा वोट न डालने की पुष्टि की है।

The post पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार 12 ,000 से अधिक मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मतदान केंद्रों में उड़ी गोपनीयता की धज्जियां, सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे
शिमला- जिला ऊना में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता खुले में वोट डालते हुए दिखाई दिए। तीसरे चरण के चुनाव में मतदान केंद्रों पर गोपनीयता न होने से निर्वाचन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मतदान केंद्रों पर सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे। जिला के दर्जनों मतदान बूथों पर जुगाड़ के सहारे लोगों का मतदान करवाया गया।

मतदान केंद्रों पर कुर्सी पर चादर बिछा कर वोटिंग करवाई गई तो कहीं पर गोपनीयता से मतदान करने के लिए लगाए एक बाक्स पर ही तीन से चार व्यक्ति एक-दूसरे को वोट डालते हुए देखते रहे। ऐसे में निर्वाचन विभाग व पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जानकारी के ऊना ब्लाक की ग्राम पंचायत बडैहर तथा झूडोवाल पंचायत में खुले में ही वोटिंग होती रही।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से मतदान की गोपनीयता के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। जुगाड़ के सहारे ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग चलती रही।

मतदान केद्रों पर वोट डालने आए कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर सुबह से खुले में वोटिंग चल रही है। जहां अधिकारियों द्वारा मतदान की गोपनीयता का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया है।

The post मतदान केंद्रों में उड़ी गोपनीयता की धज्जियां, सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे appeared first on हिमाचल वॉचर.