HP Kisan Sangharsh Samiti Archives - हिमाचल वॉचर

किसानो, बागवानों का ए.पी.एम.सी दफ्तर के बहार धरना, ज्ञापन सौंप राखी ये 11 मांगे
शिमला– किसान संघर्ष समिति का आज ए.पी.एम.सी (शिमला- किन्नौर) के ढली, शिमला स्थित कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसमें सैंकड़ों किसानों व बागवानों ने भाग लिया। बागवानों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से किसान बागवान कृषि मण्डियों में आढ़तियों द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा और ए.पी.एम.सी इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही हैं।

ए पी एम सी अधिनियम, 2005 के प्रावधान के तहत किसानों व बागवानों को उचित मुल्य सुनिश्चित करना ए.पी.एम.सी की जिम्मेदारी है जिसे यह करने में यह बिल्कुल विफल रहा है। धरने को विधायक राकेश सिंघा, समिति के अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, सचिव संजय चौहान व किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने संबोधित किया। धरने के पश्चात एक ज्ञापन अध्यक्ष ए.पी.एम.सी को दिया गया।

किसान संघर्ष समिति ने ज्ञापन में अध्यक्ष ए.पी.एम.सी से कहा कि शिमला व किन्नौर क्षेत्र में विभिन्न कृषि मडिण्यों में प्रदेश का सब्जी व फल उत्पादक ए.पी.एम.सी द्वारा नियंत्रित मण्डियों में अपने उत्पादन को बेचने में कठिनाईयों का सामना कर रहा है तथा इन मण्डियों में किसान शोषित महसूस कर रहा है।

समिति ने ज्ञापन में कहा कि फल व सब्जी उत्पादक अपना उत्पाद लेकर इन मण्डियों में लेकर आता है तो कई प्रकार की काट इनसे की जाती है। कई कृषि मण्डियों में सेब व अन्य फलों की प्रति पेटी पर 20-30 रुपए की गैर कानूनी काट की जा रही है जो कि ए.पी.एम.सी अधिनियम, 2005 की खुली अवहेलना है। इन्हीं मण्डियों मे कई आढ़ती ऐसे भी हैं जिन्होंने हज़ारों बागवानों का बकाया भुगतान करना है तथा यह बकाया भुगतान की राशी सैंकड़ों करोड़ रुपए में है।

समिति ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि इससे बागवानों को इन आढ़तियों के द्वारा आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। हिमाचलप्रदेश कृषि एवं औद्यानिकीय उपज विपणन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2005 के तहत यह उत्तरदायित्व ए.पी.एम.सी का ही बनता है कि इन मण्डियों में निष्पक्ष व्यवहार से व्यापार किया जाए और किसानों व बागवानों को उनके त्पादन का उचित मुल्य सुनिश्चित किया जाए।

किसान संघर्ष समिति ने निम्नलिखित मांगे रखी हैं:

विभिन्न कृषि मण्डियों में किसानों व बागवानों का आढ़तियों से बकाया भुगतान तुरंत करवाया जाए

तथा दोषी आढ़तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाए।

विभिन्न कृषि मण्डियों में बागवानों से की जा रही 20-30 रुपए प्रति पेटी की गैर कानूनी काट

पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा पिछले वर्षो में आढ़तियों द्वारा की गई इस गैर कानूनी काट को

बागवानों को वापिस लौटाया जाएं।

सब्जी मण्डियों में गैर कानूनी रूप से की जा रही 2-5 कि।ग्रा। प्रति नग की काट पर तुरंत रोक

लगाई जाए।

हिमाचल प्रदेश कृषि एवं औद्यानिकीय उपज विपणन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2005

(अनुभाग 39, उप अनुभाग 2 की धारा गपग) को प्रदेश की समस्त मण्डियों में लागू किया जाएं तथा

जिस दिन माल बिके किसानों व बागवानों को उसी दिन भुगतान किया जाए।

हिमाचल प्रदेश कृषि एवं औद्यानिकीय उपज विपणन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 2005

(अनुभाग 39, उप अनुभाग 2 की धारा गपग) के प्रावधान के अनुसार खरीददार को लाइसेंस जारी व

नवीनीकरण के समय उनसे सुरक्षा के रूप में कम से कम 50 लाख रुपए की बैंक गारंटी को

सुनिश्चित किया जाए।

समस्त कृषि मण्डियों का विस्तार कर फड़ों को बढ़ाया जाए।

विभिन्न कृषि मण्डियों के साथ किसानों व बागवानों को उनके उत्पादों को शीत भण्डारण में रखने

हेतु सी।ए। स्टोर का निर्माण किया जाए।

समस्त कृषि मण्डियों में आधुनिक सुविधाओं से लैस शैडों का निर्माण किया जाए।

समस्त कृषि मण्डियों में लोडिंग, अनलोडिंग व पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।

समस्त कृषि मण्डियों में किसानों, बागवानों व मजदूरों के लिए कैंटीन व ठहरने की सस्ती व उचित

व्यवस्था की जाए।

प्रत्येक कृषि मण्डी में हिमाचल प्रदेश कृषि एवं औद्यानिकीय उपज विपणन (विकास एवं विनियमन)

अधिनियम, 2005 के प्रावधानों व उपनियमों की जानकारी हेतु होर्डिग व बोर्ड लगाए जाए।

The post किसानो, बागवानों का ए.पी.एम.सी दफ्तर के बहार धरना, ज्ञापन सौंप राखी ये 11 मांगे appeared first on हिमाचल वॉचर.

बागवानों का पैसा हड़पनें वाले आढ़तियों पर FIR के बावजूद ए.पी.एम.सी नहीं कर रहा कोई भी कार्रवाई
शिमला-हिमाचल प्रदेश किसान संघर्ष समिति के सचिव संजय चौहान ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि किसान संघर्ष समिति की बैठक दिनांक 19 मार्च को नारकंडा में आयोजित की गई। इसमे विभिन्न ब्लॉकों से लगभग 200 किसानो ने भाग लिया।

बैठक में किसानों व बागवानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें बागवानों की विभिन्न मण्डियों में बागवानों के फसलों के बकाया भुगतान के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई।

समिति के सचिव ने जानकारी दी कि बागवानों की संगठित हस्तक्षेप के बाद ठियोग व बाघी के 11 बागवानों द्वारा जो आढ़तियों से बकाया भुगतान के लिए FIR दर्ज की गई थी उसमें 24 लाख रुपये की कुल राशी से 18 लाख रुपये का भुगतान वसूल कर ली गई है।

सचिव ने कहा कि बकाया 8 लाख रुपये के लिये भी दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते एक आढ़ती अभी भी जेल में हैं और जमानत हासिल नही कर पाया हैं।

सचिव ने जानकारी दी कि बैठक में तय किया गया कि ए.पी.एम.सी के पास जितने बागवानों के द्वारा बकाया भुगतान की शिकायतें की गई है उन पर ए.पी.एम.सी कोई कार्यवाही नहीं कर रहीं है। अब तक ए.पी.एम.सी को दोषी आढ़तियों के विरुद्ध मुकदमा दायर कर वसूली करने के लिए कार्यवाही करनी चाहिए थी परंतु नहीं की।

किसान संघर्ष समिति ने कहा कि इससे ए.पी.एम.सी की दोषी आढ़तियों से मिली भगत स्पष्ट होती है। क्योंकि अगर बागवान स्वंय FIR कर अपना पैसा हासिल कर सकते है तो ए.पी.एम.सी बागवानों का पैसा क्यों नहीं वसूल करवा सकती हैं!

सचिव ने जानकारी दी कि इस बैठक में ये निर्णय लिया गया कि आने वाली 22 अप्रैल को ‘किसान संघर्ष समिति’ ए पी एम सी शिमला के कार्यालय पर एक महाधरने का आयोजन करेगा। ये धरना आढ़तियों द्वारा सेब उत्पादकों को उनके सेब की बिक्री का पैसा समय पर नही मिलने व कई वर्ष बीतने के बाद भी नही देने पर ए पी एम सी के नकारात्मक रवैये के विरोध में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक लंबी चर्चा के बाद सामने आया कि इलाके के किसानों का करोड़ो रूपये ए पी एम सी के नकारात्मक रवैये के चलते आढ़ती डकार गए है। जिसके खिलाफ किसानों व बागवानों में कड़ा रोष है । इसी सब को देखते हुए किसान संघर्ष समिति का गठन, किसान संगठनों, सेब उत्पादकों के द्वारा किया गया।

किसानों के भारी दबाव के चलते, और आढ़तियों द्वारा की गई हेरा फेरी के विरोध में किसान संघर्ष समिति में शामिल किसानों ने इस भुगतान के लिए FIR दर्ज करवाई। हिमाचल विधानसभा में किसान नेता व ठियोग से विधायक राकेश सिंघा ने इसे उठाया था।

सचिव ने आरोप लगाया कि विधानसभा में भी सरकार ने झूठे तथ्य पेश कर जवाब दिया गया जिससे सरकार की किसानों के प्रति मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं।

किसान संघर्ष समिति ने कहा कि आगामी दिनों में किसान संघर्ष समिति प्रत्येक ब्लॉक व तहसील स्तर पर किसान संघर्ष समिति की बैठक कर गठन करेगी। इसमें 24 मार्च को कोटखाई गुम्मा में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद लगातार, 2 अप्रैल को ठियोग, 3 अप्रैल ननखड़ी, 7 अप्रैल को जुब्बल, 8 अप्रैल को टिककर, 9 अप्रैल को रोहड़ू, 10 अप्रैल को नारकण्डा, 12 अप्रैल को रामपुर, 15 अप्रैल को आनी व 18 अप्रैल को निरमंड में किसान बागवानों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

किसान संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं को लेकर तुरंत ठोस कदम उठाए और ए पी एम सी को दिशा निर्देश जारी करे कि जिन बागवानों की आढ़तियों से बकाया भुगतान तुरंत दिलवाया जाए और भविष्य में प्रत्येक मंडी में ए पी एम सी कानून,2005 के प्रावधानों को तुरंत लागू करे ताकि आढ़तियों द्वारा इन मण्डियों में किसानों का शोषण रोका जाए।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार समय रहते क़दम नहीं उठाती है तो सरकार के विरुद्ध भी आंदोलन चलाया जायेगा।

The post बागवानों का पैसा हड़पनें वाले आढ़तियों पर FIR के बावजूद ए.पी.एम.सी नहीं कर रहा कोई भी कार्रवाई appeared first on हिमाचल वॉचर.