HP Electricity Board Archives - हिमाचल वॉचर

बिजली बोर्ड में पद समाप्ति के खिलाफ कर्मचारियों की राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
शिमला:  बिजली बोर्ड में चल रही पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता जॉइंट फ्रंट ऑफ़ ने पुरजोर विरोध जताया है। उन्होंने  सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस प्रक्रिया में आगे बढ़ती है तो कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर्ज राज्यव्यापी आंदोलन की ओर बढ़ने के लिए मजबूर होंगे।

जॉइंट फ्रंट के संयोजक ई लोकेश ठाकुर और सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड़ में चल रहे इन घटनाक्रर्मो पर सयुंक मंच ने 11 फरवरी,2025 को हमीरपुर में विशाल जिला बिजली पंचायत बुलाई है। जिसके बाद अन्य जिला में भी कर्मचारी, अभियंता, पेंशनर व उपभोक्ता ऐसी जिला पंचायत का आयोजन कर इन नीतियों का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा बिजली बोर्ड पिछले दो दशकों से कर्मचारियों के अभाव से जूझ रहा है और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की संख्या मात्र 13,800 रह गई है जबकि नब्बे के दशक में बोर्ड में 43,000 कर्मचारी हुआ करते थे।

उन्होंने कहा कि आज बोर्ड लाइन, सबस्टेशन व अन्य ढांचे में कई गुना वृद्धि हुई है वहीं उपभोक्ताओं की संख्या 6 लाख से 30 लाख हो गई है। लेकिन हैरानी की बात है बिजली बोर्ड प्रबंधन व प्रदेश सरकार बिजली बोर्ड में भर्तियां करवाने की बजाय कर्मचारियों की संख्या नीचे लाने में युद्धस्तर पर कार्य कर रहे है।

The post बिजली बोर्ड में पद समाप्ति के खिलाफ कर्मचारियों की राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी, केवल उद्योगपतियों को राहत
हर महीने चुकाना होगा अतिरिक्त 10 रुपए का सर्विस चार्ज

शिमला-   हिमाचल प्रदेश में दो साल के बाद 19.50 लाख घरेलू और तीन लाख कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि इस दफा विद्युत नियामक आयोग ने उद्योगपतियों को राहत दी है, जिनके लिए विद्युत दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। अहम बात यह भी है कि घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को हर महीने 10 रुपए का सर्विस चार्ज बढ़ाया गया है, जो कि 50 की जगह अब 60 रुपए हो गया है। वहीं लघु उद्योगों, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली वाटर पंपिंग के लिए सर्विस चार्ज 20 रुपए प्रति माह बढ़ाया गया है, जो कि 80 से 100 रुपएहो गया है।

नॉन डोमेस्टिक नॉन कामर्शियल केटागरी के साथ स्ट्रीट लाइटों पर सर्विस चार्ज 30 रुपए बढ़ाया गया है, जो कि 100 रुपए से अधिक होगा। बुधवार शाम को नियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2016-17 के टैरिफ की घोषणा की। इस टैरिफ में आयोग ने इस साल के लिए कुल साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि बोर्ड ने आयोग से 33 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी थी। शून्य से 60 यूनिट बिजली प्रतिमाह खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की दरों में इजाफा नहीं होगा, जिन्हें सरकारी सबसिडी के बाद एक रुपए प्रति यूनिट की दर से ही बिजली मिलेगी। मगर शून्य से 125 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बिल में प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी होगी। इन्हें सरकारी सबसिडी के बाद एक रुपए 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। इनकी दर तीन रुपए50 पैसे से बढ़ाकर तीन रुपए 70 पैसे की गई है।

इसी तरह से 126 से 300 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं  को बिजली अब चार रुपए 40 पैसे की जगह चार रुपए 60 पैसे में मिलेगी। सरकारी सबसिडी के बाद यह दर दो रुपए 90 पैसे प्रति यूनिट होगी। 300 यूनिट से अधिक इस्तेमाल करने वालों को चार रुपए 95 पैसे की जगह पांच रुपए 10 पैसे प्रति यूनिट की दर लगेगी, जिसमें 15 पैसे का इजाफा किया गया है। सरकारी सबसिडी के बाद यह राशि चार रुपए 35 पैसे की बनेगी।

वहीं प्री-पेड उपभोक्ताओं के लिए दरें चार रुपए 40 पैसे से बढ़ाकर चार रुपए 60 पैसे की गई हैं और सबसिडी के बाद यह दर दो रुपए 90 पैसे बनेगी।  इसी तरह से कामर्शियल उपभोक्ताओं के टैरिफ में भी पिछले साल के मुकाबले 10 से 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी झेलनी होगी। इस साल सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 410 करोड़ रुपए की सबसिडी प्रदान कर रही है, जो कि पिछले साल 380 करोड़ रुपए की थी। बावजूद इसके उपभोक्ताओं के बिल में 15 से 20 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा होगा।

सिर्फ उद्योगपतियों को राहत

नियामक आयोग ने उद्योगों के विद्युत टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं की है, जिससे इस वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में औद्योगिक  ढांचे को विकसित करने में भी इससे मदद मिल सकती है। इससे उद्योगों को हिमाचल से कूच करने का बहाना भी नहीं मिलेगा। पिछले साल उनके लिए जो विद्युत टैरिफ था, उसी मुताबिक उन्हें बिल देना होगा।

बिजली बोर्ड को 154 करोड़ का होगा लाभ

बिजली बोर्ड ने आयोग से अपने लिए 1556.70 करोड़ रुपए के राजस्व की मांग रखी थी, जिसमें 33 फीसदी का इजाफा मांगा गया था। आयोग ने उसे साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस वित्त वर्ष में 4811.58 करोड़ रुपए का राजस्व आएगा। इसमें पिछले साल से 154.48 करोड़ रुपए का इजाफा होगा।

इसलिए बढ़ा टैरिफ

टैरिफ बढ़ाने के कारणों को साफ करते हुए आयोग ने कहा है कि पिछले साल बोर्ड को सरकार से 132.99 करोड़ रुपए की राशि नहीं मिल पाई, जोकि उसके पिछले टैरिफ में जोड़ी गई थी। इससे उसे नुकसान हुआ है जिसे दूर किया जाना था। बोर्ड को सरकार से अंतरिम राहत की भी उम्मीद थी लेकिन उसकी उम्मीदें धूमिल हो गई थीं।

Photo: visiontek/Representational Imagw

The post हिमाचल में कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी, केवल उद्योगपतियों को राहत appeared first on हिमाचल वॉचर.

घुमारवीं में लटकती विद्युत तारें मकानों को छू रहीं, दे रही हादसों को न्योता
शिमला-  घुमारवीं में विद्युत तारें लोगों को डरा रही हैं। मकानों को तारें छूती हुई जा रही हैं। इस कारण हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। विद्युत बोर्ड ने घरों के किनारे खंभे लगाए हैं और इनसे गुजरती नंगी तारें किसी को भी चपेट में ले सकती हैं।

व्यापारिक कस्बे के रूप में प्रसिद्ध घुमारवीं बाजार ऊंचे भवनों से घिरा है। नगर परिषद में शामिल कस्बे में दुकानों एवं भवन भी काफी हैं। ऐसे में काफी तादाद में आबादी भी यहां रहती है। इन भवनों के साथ बिजली की तारें गुजर रही हैं। अमूमन तारें के भवनों के पास से गुजर रही हैं।

बस स्टैंड की तरफ निकलने वाली तारें लटकी हुई हैं। मुख्य लाइन के साथ घरों को दिए गए कनेक्शन की तारों की ऊंचाई बेहद कम है। इनके ढीले होने के कारण लोगों पर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। प्रतिदिन घुमारवीं की सड़कों पर सैकड़ों वाहन और लोगों का आवागमन होता है। इससे कभी कोई इन तारों की चपेट में आ गया तो हादसा हो सकता है, लेकिन इसके लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होगा।

जल्द दूर होगी समस्या

एसडीओ बीएस भारद्वाज ने कहा कि बिजली की तारों की समय-समय पर जांच की जाती है। कई स्थानों पर यदि इनमें खींचाव कम हुआ तो इन्हें ठीक किया जाता है। यदि कुछ स्थानों पर ऐसा है तो इन्हें जल्द दुरूस्त किया जाएगा।

The post घुमारवीं में लटकती विद्युत तारें मकानों को छू रहीं, दे रही हादसों को न्योता appeared first on हिमाचल वॉचर.