HP Assembly Polls 2017 Archives - हिमाचल वॉचर

मतदाता सूचियों का प्रारूप पहली अक्तूबर को होगा प्रकाशित, नए मतदाता कर सकते हैं अवेदन
अभिहित अधिकारी 30 सितम्बर को पूर्वाभ्यास के लिये उपस्थित हों।

हमीरपुर- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 38- हमीरपुर विधान सभा एवं एसडीएम,कृतिका कुलहरी जिला के 38-हमीरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निदेशानुसार  फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेक्ष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रथम जनवरी, 2017 को अहर्ता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।

मतदाता सूचियों का प्रारूप पहली अक्तूबर को प्रकाशित किया जा रहा है। नए मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं तथा मतदाता बनने के अन्य सभी योग्यताएं रखते हों वह मतदाता सूची में अपन नाम दर्ज करवाने के लिये प्रारूप-6 पर अवेदन कर सकते हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में पहली अक्तूबर, 2016 को कर दिया जाएगा ।

पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2016 तक उपरोक्त सभी स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने/विलोपन करने/विद्यामान प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिये इच्छुक नागरिकों से दावे तथा आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे।

7 अक्तूबर (शुक्रवार ) तथा 14 अक्तूबर (शुक्रवार) को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम सभा  और शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभा की विशेष बैठकें 11 बजे से आयोजित की जाएंगी, जिसमं उपस्थित नागरिकों /जन -प्रतिनिधियों के समक्ष फोटोयुक्त मतदाता सूची का संबन्धित भाग पढ़ कर सुनाया जाएगा तथा मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा ।

इन विशेष बैठकों  में इच्छुक नागरिक दावे  तथा आक्षेप भी प्रस्तुत कर सकते हैं। 16 अक्तूबर (रविवार) तथा 23 अक्तूबर 2016 को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गये हैं, जिनमें राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टस अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर बूथ लेवल अधिकारियों  तथ अभिहित अधिकारियों  के साथ मिलकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण संबन्धी कार्य करेंगे।

इसके अतिरिक्ति उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि वे अपने दल से संबन्धित बूथ लेवल एजेंटस (बीएलए) नियुक्त करें तथा ग्राम /वार्ड सभा की विशेष बैठकों में भी आम नागरिकों /बुद्धिजीवियों/जन-प्रतिनिधियों आदि का भाग लेने हेतू प्रोत्साहित करें ताकि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमानुसार निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे/आक्षेपों का निपटारा करके 10 जनवरी 2017 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जाएगा ।

इस कार्य के लिये नियुक्त अभिहित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 सितम्बर को बचत भवन हमीरपुर में अपना पूर्वाभ्यास करने के लिये उपस्थित हों।

The post मतदाता सूचियों का प्रारूप पहली अक्तूबर को  होगा प्रकाशित, नए मतदाता कर सकते हैं अवेदन appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य, विभागों में दलालों का राज: गणेश दत
डाॅक्टरों की संख्या घटकर 50 प्रतिशत रह गयी है, जो बजट सबसेडाईज्ड राशन के लिए रखा गया है वह राशन जनता को मिल नहीं रहा, जो मिल रहा है वह खाने योग्य नहीं, अन्य विभागों में भी दलालों का राज

शिमला – हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य सरकार है। यहां पता ही नहीं चल रहा है कि आखिर सरकार चला कौन रहा है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिकतर अधिकारियों की ट्रांसफर कौन कर रहा है यह मुख्यमंत्री को तब पता चलता है जब तबादला आदेश जारी हो जाते हैं।

इसी तरह अन्य विभागों में भी दलालों का राज चल रहा है लेकिन सरकार इन सभी मामलों पर मूक दर्शक बनकर तमाशबीन बनी हुई है।

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी डिपुओं पर राशन नहीं है। खाद्य मंत्री जी0एस0 बाली पिछले डेढ़ साल से कह रहे हैं कि अगले महीने से सरसों का तेल मिलेगा लेकिन अगला महिना नहीं आ रहा है। भाजपा ने सरकार से पूछा है कि जो बजट सबसेडाईज्ड राशन के लिए रखा गया है वह राशन जनता को मिल नहीं रहा, जो मिल रहा है वह खाने योग्य नहीं है। तो तीन प्रकार की दालें, 2 प्रकार के तेल व नमक कहां जा रहा है ?

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में स्टाफ नहीं है। विशेषज्ञ डाॅक्टरों की संख्या घटकर 50 प्रतिशत रह गयी है। पैरामैडिकल स्टाफ नहीं है और अस्पतालों में बच्चे बदले जा रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि महंगे उपकरण, मशीनरी खरीद कर अस्पतालों में लाई जाती है और तकनीकि स्टाफ न होने के कारण मशीनो को जंग खा रहा है! सारे के सारे टैस्ट प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से हो रहे हैं। आखिर सरकार ने यह क्या तमाशा बना रखा है।

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला, क्षेत्रीय एवं प्रदेश स्तरीय अस्पतालों में भी मरीजों की देखभाल व उनके चिकित्सा की सुविधा न होने के कारण उन्हें रैफर कर दिया जाता है। भाजपा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के विभागों में छोटी-2 विकास योजनाओं के लिये धनराशि नहीं है लेकिन सरकार के पास आलीशान लग्जरी गाड़ियां खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता अनावश्यक खर्च कर सरकारी पैसे की बर्बादी करना है तथा जनकल्याण के लिये न सरकार के पास पैसा है और न समय है।

भाजपा ने सरकार से मांग की है कि जो उसने लगभग चार वर्ष पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया था उसकी ओर मुड़ के देखा भी नहीं और सरकारी दस्तावेज सरकारी डस्टबिन की शोभा बढ़ा रहा है। इसलिए सरकार को अपनी की गई घोषणाओं को जनता को बताना चाहिए कि उसने गत 49 महिनो में क्या-2 कार्य किये हैं तथा सरकार ने पार्टी के घोषणा पत्र में से कौन-2 सी घोषणायें पूरी की है।

The post हिमाचल के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य, विभागों में दलालों का राज: गणेश दत appeared first on हिमाचल वॉचर.