Hamirpur recruitment Archives - हिमाचल वॉचर

हमीरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
हमीरपुर- बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर मोनिका नैंटा ने जानकारी देते हुए बताया कि समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए विकास खंड हमीरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए समबन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थाई निवासी महिलाओं से सादे कागज पर पूर्ण विवरण सहित दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन पत्र आंमत्रित है।

रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन कर्ता को साक्षात्कार के लिये  26 अक्तूबर को 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

ग्राम पंचायत फरनोल के आंगनबाउ़ी केन्द्र फरनोल-। तथा ग्राम पंचायत किरवी के आंगनबाड़ी केन्द्र झगडियानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत जंगल रोपा के आंगनबाउ़ी केन्द्र रोपा, तथा ग्राम पंचायत अमरोह के आंगनबाड़ी केन्द्र बधियाना  और ग्राम नगर परिषद के आंगनबाउ़ी केन्द एमसीडब्ल्यू-11एफ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 45 बर्ष और खुल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है जिसमें आवेदिका का नाम भी दर्ज होना चाहिए तथा आवेदिका के परिवार की बार्षिक आय 35 हजार से अधिक नही होनी चाहिए, इस सम्बध में आय प्रमाण पत्र तहसीलदार,नायब तहसीलदार,कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योगयता 12वीं पास तथा आुंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आठवीं कक्षा का उतीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता उम्मीदवार का अलग परिवार है तो पंचायत परिवार रजिस्टर में उसका नाम प्रथम जनवरी 2016 से पहले पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आवेदक को आवेदन पत्र पर आंगनवाड़ी केन्द्र का नाम स्पष्ट रूप में लिखना होगा तथा जिस केन्द्र हेतू आवेदन किया है उस केन्द्र का स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र संबन्धित आंगनवाडी कार्यकर्ता,प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आंगनवाड़ी सहायिक,बाल सेविका,बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी योग्यता के प्रामाण.पत्र यदि हो तथा स्टेट होम, नारी सेवा सदन की प्रवासिनी अनाथ विधवा,परित्याक्ता या तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया होए यदि हो।

तहसीलदार द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबन्धित परिवारों का प्रमाण पत्र अदि हो। मैडिकल बोर्ड द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक अपंगता संबन्धी प्रमाण पत्र यदि हो। प्रार्थी के परिवार में से कोई भी सदस्य सरकारी,अर्धसरकारी सेवा में कार्यरत न हो इसका प्रमाण-पत्र पंचायत सचिव द्वारा जारी किये गये प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें।

Photo: Jagorigrameen

The post हमीरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित appeared first on हिमाचल वॉचर.