Fraud Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला: कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर महिला से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
शिमला: पुलिस थाना बालुगंज की टीम ने एक बड़े धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मंजू कुमारी ने एक महिला को विदेश वीजा दिलाने के नाम पर लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ के खरड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर झांसा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी बहन भावना को कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर झांसा देकर यह बड़ी रकम हड़पी। मामले में पुलिस ने शुरुआती दौर में आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा में विशेष टीमें भेजी, लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे और मोबाइल सिम बदलकर वॉट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे।

21 नवंबर 2025 को किया गया था मामला दर्ज

इसके बाद पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी महिला मंजू को शिवालिक सिटी, चंडीगढ़-खरड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 21 नवंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था और मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है।

The post शिमला: कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर महिला से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

HP University में कार्यरत सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट फर्जी, एफआईआर दर्ज
शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्र कथित रुप से फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर ने पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत एक सहायक प्रोफेसर विजय सिंह को 28 सितम्बर, 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के समय संबंधित व्यक्ति ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा करवाए थे, जिनमें स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित प्रमाणपत्र भी शामिल थे।

जांच पर 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 फरवरी 2025 को जब दस्तावेजों को स्कूल शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराया तो 12वीं की मार्कशीट फर्जी निकली और बोर्ड के रिकॉर्ड में ऐसे प्रमाणपत्रों का कोई उल्लेख नहीं मिला। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन प्रोफेसर की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले में जांच जारी

एसएसपी शिमला गौरव ने बताया की मामले में जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दस्तावेजों की सत्यता, नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि फर्जी प्रमाणपत्र किस स्तर पर तैयार किए गए थे और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी की भी भूमिका रही है।

The post HP University में कार्यरत सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट फर्जी, एफआईआर दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.

लॉटरी के नाम पर ऐसे भी हो रही ठगी, रहें अलर्ट
हमीरपुर- लॉटरी में कार निकलने का झांसा देकर एक युवक को 38 हजार रुपए की चपत लग गई। कार तो मिली नहीं लेकिन ठगी करने वाला शातिर बार बार पैसा जरूर ऐंठता रहा। ठगी का ये मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां शहर का एक युवक लॉटरी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। फर्जी कॉलर ने लॉटरी का झांसा देकर साढ़े 38 हजार रुपये अपने खातों में जमा करवा लिए।

इतना ही नहीं फर्जी कॉलर 22 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए युवक को बार बार संपर्क कर रहा है। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है। युवक के अनुसार 6 अक्तूबर को उसे कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उसे एक चैनल के माध्यम से पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर कार ईनाम में निकली है।

कार के बदले दिया ये ऑफर

कार की बजाय युवक को 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी देने का भी ऑफर दिया गया। युवक ने 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लेने का ऑफर स्वीकार किया। इसके कॉलर ने युवक को दो खातों में 12 हजार 800 रुपये और 25 हजार 600 रुपये जमा करवाने को कहा। युवक ने बताए खातों में 38 हजार 400 रुपये की नकदी जमा करवा दी।

राशि जमा करवाने के बाद युवक के खाता में 12 लाख 80 हजार रुपये की नकदी नहीं आई। इसके चलते युवक को आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद भी फर्जी कॉलर उससे पैसे मांग रहा है। युवक ने पुलिस में शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है।

The post लॉटरी के नाम पर ऐसे भी हो रही ठगी, रहें अलर्ट appeared first on हिमाचल वॉचर.