Forest Fires Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला के जंगल फिर भयानक आग की चपेट में, करोड़ों रुपये का नुकसान, फिर भी अग्निशमन विभाग के लिए स्थिति काबू में
शिमला- हिमाचल के जंगलों में भी एक बार फिर आग लगी है! राजधानी शिमला के करीब तारादेवी के पास जंगलों में बुधवार सुबह से ही भयानक आग का मंजर देखने को मिल रहा है! आग कई एकड़ में फैल गई है और प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे हैं हालांकि इस साल मई के शुरुआत में ही सूबे के जंगलों में आगजनी से पहले ही करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है.

जंगल में आग से हड़कंप

राज्य सरकार इस बावत यही दावा कर रही है कि आगजनी की घटनाओं पर मुस्तैदी बरती जाएगी और सूबे में फायर वाचर की तैनाती से जंगलों में आगजनी का तुरंत पता चल जाएगा! लेकिन हिमाचल के जंगलों में आगजनी एक बार फिर शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग पहले ही आशंका जता चुका है की आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी!

आग पर काबू पाना बड़ी चुनौती

ऐसे में अब जंगलों में लगी आग पर काबू पाना प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है! फिलहाल आग शिमला के जंगलों में भयानक रूप ले रही है और अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी जे सी शर्मा की माने तो हालात अभी काबू में हैं!

The post शिमला के जंगल फिर भयानक आग की चपेट में, करोड़ों रुपये का नुकसान, फिर भी अग्निशमन विभाग के लिए स्थिति काबू में appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के जंगलों में लगी भीषण आग पर एनजीटी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सरकार से मांगा जवाब
हिमाचल के जंगलों में लगी भीषण आग के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कारण बताओ नोटिस जारी कर अपने निर्देश में राज्यों से पूछा है कि वे वन्य क्षेत्र और संपदा को आग व अन्य आपदाओं से बचाने के लिए कौन सी नीति अपना रहे हैं

शिमला-  उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में लगी भीषण आग के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दोनों राज्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बेंच ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पर्यावरण मंत्रालय और अन्य प्राधिकरण वन क्षेत्र में आग की घटनाओं को बहुत हल्के में ले रहे हैं।

यह बहुत ही चौंकाने वाला है। बेंच ने निर्देश में कहा कि दोनों राज्यों के संबंधित सचिव हलफनामा दाखिल कर बताएं कि आग की घटना के कारण क्या थे? आग लगने के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई 10 मई को होगी। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने बुधवार को मामले पर स्वत:संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पेश वकील ने कहा कि आग की घटना के बाद वहां वायुसेना और अन्य स्थानीय प्राधिकरणों की मदद से स्थिति पर काबू पाया जा रहा है। इस पर बेंच ने मंत्रालय और राज्यों की ओर से पेश वकील को कहा कि घटना न हो इसके लिए आपकी पूर्व तैयारी क्या थी? अगली सुनवाई पर इस संबंध में स्पष्ट निर्देश लेकर ट्रिब्यूनल के समक्ष आएं।

हिमाचल से पूछा, एमपी वाली नीति का क्या हुआ?

बेंच ने अपने निर्देश में राज्यों से पूछा है कि वे वन्य क्षेत्र और संपदा को आग व अन्य आपदाओं से बचाने के लिए कौन सी नीति अपना रहे हैं। वहीं, इससे पहले सुनवाई के दौरान हिमाचल की ओर से पेश वकील को फटकार लगाते हुए बेंच ने कहा कि आपने एक वर्ष पहले कहा था कि हम मध्य प्रदेश में वन्य क्षेत्र के लिए मौजूद बचाव व प्रबंधन नीति को अपने सूबे में लागू करेंगे। आखिर इस नीति का क्या हुआ? हलफनामे में जवाब के अलावा प्राधिकरण इस पहलू पर भी जवाब दें।

2016 में वन क्षेत्र के भीतर बढ़ी आग की घटनाएं

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा था कि 2016 के पहले चार महीने (जनवरी-अप्रैल) के बीच वन क्षेत्र में आग लगने की करीब 20 हजार घटनाएं हुई हैं। जबकि 2015 की समान अवधि में 16 हजार घटनाएं दर्ज हुई थीं। वन क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के मामले में उत्तराखंड के पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और टिहरी सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं।

The post हिमाचल के जंगलों में लगी भीषण आग पर एनजीटी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सरकार से मांगा जवाब appeared first on हिमाचल वॉचर.