Electrocution Archives - हिमाचल वॉचर

हाई वोल्टेज लाइन से टकराकर रूसी पैराग्लाइडर की दर्दनाक मौत
मंडी- हिमाचल के बीर बिलिंग के लिए उड़ान भरने वाले रूस के पैराग्लाइडर की घोघरधार पहाड़ी के गरलोग गांव के पास 11 केवी हाई वोल्टेज एचटी लाइन से टकराकर मौत हो गई। डोर टूटने की वजह से युडिन निकोलेय (42) करीब 300 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए जबकि ग्लाइडर पेड़ पर अटक गया।

डीएसपी पधर अनिल धौल्टा ने बताया कि रूस के दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। बता दें कि पायलट इससे पहले पाकिस्तान में भी पैराग्लाइडिंग कर चुका है।

विदेशी से मिला भारत और पाकिस्तान का वीजा एक्सपायर हो चुका है। निकोलेय ने बीते सोमवार को बीड़ बिलिंग से अपने साथियों अंदरेयी शालेगिन, एलीक्स और वालेरीय पोलिटागिव आदि के साथ पराशर घाटी के लिए उड़ान भरी थी।

साथियों ने की बचाने की कोशिश, मगर नहीं बची जान

सोमवार रात को ये सभी पराशर की पहाड़ी पर अस्थायी टैंटों में रुके। मंगलवार सुबह 11:00 बजे इन्होंने उड़ान भरी। मंडी रिवर प्वाइंट से होकर सभी घोघरधार की पहाड़ी से बीड़ बिलिंग लौट रहे थे। अचानक निकोलेय के साथ हादसा हो गया।

आसमान में उड़ान भर रहे साथियों ने निकोलेय को बचाने के लिए उसके आसपास लैंड किया मगर वह दम तोड़ चुका था। पैराग्लाइडर को सबसे पहले गुड्डी देवी, पत्नी मिलखी राम निवासी कुन्नू ने जमीन पर गिरते देखा, जो मौके पर घास काट रही थी। गुड्डी देवी ने हादसे की सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।

The post हाई वोल्टेज लाइन से टकराकर रूसी पैराग्लाइडर की दर्दनाक मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

घुमारवीं में लटकती विद्युत तारें मकानों को छू रहीं, दे रही हादसों को न्योता
शिमला-  घुमारवीं में विद्युत तारें लोगों को डरा रही हैं। मकानों को तारें छूती हुई जा रही हैं। इस कारण हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। विद्युत बोर्ड ने घरों के किनारे खंभे लगाए हैं और इनसे गुजरती नंगी तारें किसी को भी चपेट में ले सकती हैं।

व्यापारिक कस्बे के रूप में प्रसिद्ध घुमारवीं बाजार ऊंचे भवनों से घिरा है। नगर परिषद में शामिल कस्बे में दुकानों एवं भवन भी काफी हैं। ऐसे में काफी तादाद में आबादी भी यहां रहती है। इन भवनों के साथ बिजली की तारें गुजर रही हैं। अमूमन तारें के भवनों के पास से गुजर रही हैं।

बस स्टैंड की तरफ निकलने वाली तारें लटकी हुई हैं। मुख्य लाइन के साथ घरों को दिए गए कनेक्शन की तारों की ऊंचाई बेहद कम है। इनके ढीले होने के कारण लोगों पर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। प्रतिदिन घुमारवीं की सड़कों पर सैकड़ों वाहन और लोगों का आवागमन होता है। इससे कभी कोई इन तारों की चपेट में आ गया तो हादसा हो सकता है, लेकिन इसके लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होगा।

जल्द दूर होगी समस्या

एसडीओ बीएस भारद्वाज ने कहा कि बिजली की तारों की समय-समय पर जांच की जाती है। कई स्थानों पर यदि इनमें खींचाव कम हुआ तो इन्हें ठीक किया जाता है। यदि कुछ स्थानों पर ऐसा है तो इन्हें जल्द दुरूस्त किया जाएगा।

The post घुमारवीं में लटकती विद्युत तारें मकानों को छू रहीं, दे रही हादसों को न्योता appeared first on हिमाचल वॉचर.