dharampur Bus Stand Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी में बाढ़ से शतिग्रस्त हुई पौने दो करोड़ की एचआरटीसी बसें 10 महीनों से बस अड्डे पर खड़ी-खड़ी कबाड़ में तब्दील
शिमला-   पिछले वर्ष धर्मपुर बस अड्डे पर सात अगस्त की रात को आई बाढ़ के जख्म अब तक नहीं भर नहीं सके हैं। बाढ़ में बस अड्डे और लोगों की संपत्ति को करोड़ों का नुकसान पहुंचने के बाद आपदा प्रबंधन के नाम पर सिर्फ राजनीति ही हुई। बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले व्यापारी व लोग जैसे-तैसे दस महीनों में फिर पटरी पर लौट आए, लेकिन सरकारी लापरवाही की सारी हदें धर्मपुर बस अड्डे के नाम पर पार हो चुकी हैं। बड़ा सवाल यही है कि भारी बाढ़ के बाद आपदा के नाम न तो एक करोड़ रुपए मिले और न ही पौने दो करोड़ की पांच बसों को पूरी तरह से कबाड़ बनने से एचआरटीसी प्रबंधन रोक पाया।

बाढ़ में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं नौ बसों में अब भी पौने दो करोड़ की पांच बसों की मरम्मत एचआरटीसी प्रबंधन नहीं करवा सका है और ये बसें दस महीनों से धर्मपुर बस अड्डे पर खड़ी हैं। यही नहीं, परिवहन मंत्री ने बस अड्डा धर्मपुर को नुकसान से उबारने और फिर से ऐसी बाढ़ से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। इस राशि से धर्मपुर बस अड्डे के आगे खड्ड में बहुत बड़ी रिटेनिंग दीवार लगनी थी, ताकि बाढ़ का पानी अंदर न आ सके, लेकिन दस महीनों में एक ईंट तक नहीं लग पाई। शायद निगम अब अगली बाढ़ की मार का इंतजार कर रहा है। उधर, निगम के डीएम एन सलारिया का कहना है कि शीघ्र ही बसों की मरम्मत करवाई जाएगी।

बसों के अंदर घास और चूहों का डेरा

दस महीनों में सरकार पौने दो करोड़ की बसों की मरम्मत नहीं करवा सकी है, लेकिन चूहों ने इन बसों को अपना घर बना लिया है। बसों के अंदर अब घास और पौधे तक पनप चुके हैं।

बाढ़ में डूब गया था बस अड्डा

सात अगस्त को आई बाढ़ में धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह से डूब गया था। बसों के अंदर रेत, मलबा, पेड़, पत्थर और पानी भर गया था। अब भी इन बसों की हालत ऐसी ही है।

एक बस की कीमत 35 लाख

धर्मपुर बस अड्डे पर मरम्मत के इंतजार में खड़ी बसों की कीमत 1.75 करोड़ रुपए है। एक-एक बस 35 लाख रुपए में खरीदी गई है। इनमें से चार बसें तो ऐसी हैं, जो एक किलोमीटर भी नहीं चली हैं, जबकि एक बस सिर्फ 10120 किलोमीटर चली हैं।

जांच पूरी, राजनीति हावी

बस अड्डे व बसों की मरम्मत बेशक दस महीनों में नहीं हो सकी है, लेकिन बस अड्डे को खड्ड में बनाने को लेकर जांच हो चुकी है और रिपोर्ट भी सरकार के पास पहुंच चुकी है। इसके साथ ही इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में राजनीति खूब हो चुकी है।

The post मंडी में बाढ़ से शतिग्रस्त हुई पौने दो करोड़ की एचआरटीसी बसें 10 महीनों से बस अड्डे पर खड़ी-खड़ी  कबाड़ में तब्दील appeared first on हिमाचल वॉचर.

बाढ़ से तबाह हुए बस अड्डे की मरम्मत को एक करोड़
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने को मंडी जिले के धर्मपुर का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे की मरम्मत के लिए बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के भीतर बस स्टैंड से बसों की आवाजाही बहाल की जाएगी।

बाली ने बस अड्डे के साथ खड्ड की ओर 200 पौधे रोपित करने के निर्देश भी दिए ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। नाले के चैनलाइजेशन का प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण इस पर मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने धर्मपुर सब डिपो की क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के लिए भी कहा। अधिकारियों को दो टूक चेतावनी भी दी कि बस स्टैंड के आसपास एचआरटीसी की जमीन पर अवैध कब्जे हुए तो अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को 22 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। 56 तिरपाल, 50 कंबल, 25 बाल्टियां, कपड़ों के 44 सेट, 7 रसोई गैस सिलेंडर और 7 चूल्हे भी दिए गए हैं।

बाली ने नगरोटा बगवां वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीड़ितों को उपमंडल अधिकारी के माध्यम से 5-5 हजार रुपये मौके पर ही दिए। इस अवसर पर प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद के सदस्य चंद्रशेखर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जय कुमार आजाद और एडीसी विवेक चंदेल आदि मौजूद थे।

The post बाढ़ से तबाह हुए बस अड्डे की मरम्मत को एक करोड़ appeared first on हिमाचल वॉचर.