dhali Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला: चिड़गांव से लापता 14 वर्षीय नाबालिग ढली क्षेत्र से सकुशल बरामद
शिमला: रविवार को चिड़गांव से एक नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया। जिसकी शिकायत उसकी मां ने पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज की। महिला ने बताया कि वह 08 फरवरी 2026 को अपने दो बेटों के साथ सत्संग में गई थीं। वापस लौटते समय उनका लगभग 14 वर्षीय बेटा चिड़गांव बाजार की ओर चला गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मोबाइल पर संपर्क करने की भी कोशिश की गई, लेकिन कॉल उनके ही नंबर पर फॉरवर्ड होती रही, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को धारा 137 (2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चिड़गांव, डोडरा तथा आसपास के क्षेत्रों में टीमें तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरु किया। जिसके बाद तकनीकी सहायता एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से नाबालिग को ढली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि नाबालिग मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दोस्त के साथ घूमने चला गया था। पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

The post शिमला: चिड़गांव से लापता 14 वर्षीय नाबालिग ढली क्षेत्र से सकुशल बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

जांच में खुलासा: बिना हाउस की मंजूरी के लगी थी स्ट्रीट लाइट्स
शिमला- निगम के ढली वार्ड में एक कांग्रेसी नेता के घर के रास्ते में बिना स्वीकृति के लाखों की स्ट्रीट लाइटें लगाने के मामले में जांच रिपोर्ट आ गई है। शनिवार को निगम हाउस में सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्ट्रीट लाइटें निगम के पूर्व डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेता हरीश जनारथा के कहने पर लगाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व डिप्टी मेयर ने निगम के पूर्व एसी को मौखिक तौर पर 26 लाइटें लगाने को कहा था। हालांकि, इसमें से करीब पांच लाख खर्च करके 10 लाइटें लगाई गई।

28 अक्टूबर के हाउस में बिना स्वीकृति के कांग्रेस नेता के घर के रास्ते में अवैध रूप से लाइटें लगाने का मामला उठा था। ढली के पार्षद शैलेेंद्र चौहान ने मामले को उठाया था। उनका कहना था कि उन्होंने वर्ष 2011 में अपने लाइटें लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया था। यह प्रस्ताव आज तक सिरे नहीं चढ़ा, मगर कांग्रेस नेता के मौखिक तौर पर कहने मात्र से ही वर्ष 2013 में लाइटें लगा दी गई। उन्होंने कहा था कि पार्षदों के लिए तो निगम हर बार बजट के लिए मना करता है, तो फिर यह लाखों रुपए लाइटों के लिए कहां से आए। पार्षद के सवाल को गंभीरता से लेते हुए मेयर संजय चौहान ने इस पर जांच बिठाई और इस हाउस में रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

कई वार्ड बिना लाइट्स के

निगम में पार्षद प्राथमिकता को दरकिनार करके किसी अन्य को तरजीह देकर लाइटें लगाने का यह पहला मामला नहीं है। जाखू, कसुम्पटी, फागली, राम बाजार समेत अन्य वार्डों में इस तरह बिना स्वीकृति के लाइटें लगी हैं। जाखू के पार्षद मनोज कुठियाला ने वर्ष 2011, फागली के पार्षद कल्याण चंद, कसुम्पटी की पार्षद ने 2012 में लाइटें लगवाने का प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव पर आज तक गौर नहीं हुआ है।

जब जनारथा का नाम अाया तो कांग्रेस भाजपा-पार्षदों के बीच नोकझोंक

एसी ने जांच रिपोर्ट में जब जनारथा का नाम लिया तो कांग्रेसी पार्षद आग बबूला हो गए। पार्षद सुशांत कपरेट, अर्चना धवन और नरेंद्र ठाकुर ने बचाव करते हुए कहा कि उनका नाम इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है। उनका इतना कहते ही ढली के पार्षद शैलेेंद्र चौहान कुर्सी से उठे और कांग्रेसियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कोई जनारथा का नाम घसीट नहीं रहा है, यह जांच रिपोर्ट में सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनकी जनारथा से कोई दुश्मनी नहीं है, उनकी नाराजगी उनके प्रस्ताव को दर किनार कर अन्य को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर है।

अधिकारियों को निर्देश पार्षदों को बाइपास न करेंः टिकेंद्र

हाउस की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि काउंसलर प्रायोर्टी को दरकिनार करना गलत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई कार्य बाइपास कर न हो। उनका कहना था कि पहले पार्षदों के कार्यों को प्राथमिकता मिले, उसके बाद ही अन्य द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। अगर बाइपास करके ही काम किए जाते रहेंगे तो पार्षदों का क्या काम।

कांग्रेस को एनओसी न देने पर भी हंगामा

हाउस में कांग्रेस को भवन विस्तार के लिए एनओसी न दिए जाने के मामले में भी हंगामा हुआ। बीते हाउस में पार्षदों ने कांग्रेस के प्रस्ताव को रिजेक्ट किया था। हाउस शुरू होते ही छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने सवाल किया कि आखिर किस आधार पर कांग्रेस के प्रस्ताव को रिजेक्ट किया गया। पार्षद रजनी ने कहा कि बीते हाउस में कांग्रेस के प्रस्ताव का विरोध इसलिए किया था कि गरीबों को भी जमीन दी जानी चाहिए। इस पर पार्षद संजय परमार ने कहा कि अगर आप गरीबों के लिए जमीन दिलवाना चाहती हैं तो इस का प्रस्ताव हाउस में लाएं न कि अन्य के प्रस्ताव को विरोध करें। डिप्टी मेयर ने कहा कि पार्षदों को शांत किया और कहा कि इस बारे में अगले हाउस में प्रस्ताव दोबारा से लाया जाएगा।

The post जांच में खुलासा: बिना हाउस की मंजूरी के लगी थी स्ट्रीट लाइट्स appeared first on हिमाचल वॉचर.

एमसी में घोटाला, फोन पर तय हुआ कहां लगेंगी स्ट्रीट लाइटें!
शिमला- सरकार में ऊंची पहुंच रखने वाले कुछ प्रभावशाली लोगों के फोन पर ही नगर निगम ने शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए। स्ट्रीट लाइटों के गड़बड़झाले की जांच में यह बात सामने आई है। सूची में नजर दौड़ाई जाए तो यह बात खुद ही साफ हो जाएगी की लाइटें लगाने के लिए फील्ड सर्वे करने की जहमत तक नहीं उठाई गई।

तत्कालीन अधिकारी या कर्मचारी अगर यह कहते हैं कि उन्होंने फील्ड सर्वे किया था तो वह यह जवाब नहीं दे पाएंगे कि फिर उन्होंने एक ही जगह चार से पांच लाइटों के प्वाइंट कैसे दर्शा रखे हैं। हैरत इस बात की है कि ढली में एक ही जगह 18 और विकासनगर में एक निजी अस्पताल के आसपास स्ट्रीट लाइटों के 21 प्वाइंटों की दरकार सूची में दिखा रखी है। हाउस में मामला उठने के बाद इस पूरे मामले की अब जांच शुरू हो गई है।

इसके साथ ही लाइटें लगाने का काम भी रोक दिया है। कायदे कानूनों को ताक पर रखकर नगर निगम ने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 112 स्थानों की सूची तैयार की थी। इसमें से 47 जगह स्ट्रीट लाइटें लगा भी दी हैं। नगर निगम में 2012 से स्ट्रीट लाइटें लगाने के काम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। अब मेयर संजय चौहान के आदेशों पर निगम प्रबंधन ने स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए बनाई सूची की जांच शुरू कर दी है।

जांच रिपोर्ट इस माह के अंत में होेने वाले नगर निगम के मासिक हाउस में रखी जानी है। मेयर, डिप्टी मेयर और हाउस की अनुमति के बगैर ही नई स्ट्रीट लाइटों पर दो करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है। शहर के जिन इलाकों में सालों से अंधेरा पसरा है वहां रोशनी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही और जो इलाके पहले से रोशन हैं उन्हें नगर निगम जगमग करने की कोशिशों में लगा है।

स्ट्रीट लाइटें लगाने में इस कदर लापरवाही बरती है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में ऊपर हाई मास्ट लाइट लगा दी हैं और नीचे स्ट्रीट लाइट सोडियम लैंप लगा लगे हैं। 112 में से 47 स्थानों पर नगर निगम नई स्ट्रीट लाइटें लगा चुका है।

निगम के सहायक आयुक्त को जांच अधिकारी बनाया है। इस हाउस में सहायक आयुक्त अपनी रिपोर्ट रखेंगे। हाउस में चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

– संजय चौहान मेयर, एमसी शिमला

एक माह में मांगी है रिपोर्ट- निगम महापौर संजय चौहान ने स्ट्रीट लाइट फर्जीवाड़े की जांच का जिम्मा निगम सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक को सौंपा था। स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए किस आधार पर प्राथमिकता तय की गई इसकी जांच कर एक माह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

एमसी हाउस में पार्षदों ने उठाया था मामला- एमसी के पिछले हाउस में पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों का मामला उठाया था। जाखू वार्ड से पार्षद मनोज कुठियाला के सवाल के जवाब में नगर निगम की ओर से दिए विवरण से इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। निगम पार्षद शैलेंद्र चौहान, कुसुम ठाकुर, सरोज ठाकुर, रजनी सिंह, कांता स्याल, कल्याण चंद और भारती सूद ने पार्षद प्राथमिकता को दरकिनार कर मनमाने तरीके से स्ट्रीट लाइट प्वाइंट चिन्हित करने पर सवाल उठाए।

The post एमसी में घोटाला, फोन पर तय हुआ कहां लगेंगी स्ट्रीट लाइटें! appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिवनगर -ढली बस फिर से बंद -शिमला ग्रामीण क्षेत्र से आंखमिचौनी
मुख्यमंत्री को भेजा पत्र !

​शिवनगर -ढली बस सेवा फिर से  बंद –

​​शिमला ग्रामीण क्षेत्र से आंखमिचौनी ​खेल रही है एच.आर.टी.सी.

मुख्यमंत्री के क्षेत्र की ​बार-बार ​अनदेखी – ​

पन्द्रह दिन ​चलती है ​बस —  फिर एक महीने ​बंद

​परिवहन विभाग गम्भीर नहीं सुविधाएं देने में  —

विकास समिति टूटू ने पथ परिवहन निगम 2 नम्बर डिपो की शिवनगर -टूटू -ढली बस सेवा पुन:बंद करने पर रोष जताया है ! विकास समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस बस को ​कई मर्तवा प्रशासन से निवेदन कर जनहित में बहाल करवाया गया ​परन्तु चालकों और अड्डा इंचार्ज की मनमर्जी से यह बस बीच-बीच में ​बंद कर दी ​जाती ​है !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह बस सुबह 9 .10 बजे शिवनगर से वाया लक्कड़ बाजार होते हुए ढली की और जाती थी और आई जी एम.सी हास्पिटल आने जाने वाले मरीजो खासकर बुजुर्गों को तथा कर्मचारियों तथा स्कूल – कालेज के बच्चों को बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रही थी परन्तु परिवहन निगम ने इस बस को पुन: बंद करके स्थानीय जनता को फिर परेशानी में डाल  दिया है !

अध्यक्ष ने कहा की जतोग-टूटू  से शिमला की ओर पिछले कई वर्षों से एक भी निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है और इस समय टूटू क्षेत्र निजी बस सेवा पर ही निर्भर कर रहा है ! जबकि गत कई वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तारघर तक टैक्सी चलाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दरकिनार की जा रही है ! समिति  ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र की मांग प्रशासन द्वारा कई वर्षों से दरकिनार की जा रही है जबकि उसके बाद अन्य दुसरे क्षेत्रों  से पर्याप्त बस सेवाये और टैक्सियाँ शिमला को चला दी गई हैं !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की परिवहन निगम अधिकारियों द्वारा समय समय पर इस क्षेत्र की अनदेखी करना कहीं न कहीं उनकी कार्यप्रणाली पर भी संदेह व्यक्त करती है ! उन्होंने कहा कि ​15 महीने कांग्रेस सरकार को बने हुए हो गए हैं और मुख्यमंत्री स्वयं इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं फिर भी ​परिवहन निगम ​प्रशासन  ​ने ​इस इलाके को उचित ​बस टैक्सी सेवायें ​देने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सारे प्रकरण की जांच की मांग की है और इस इलाके को निगम की बसे तथा टूटू को टैक्सी चलाने की मांग की है तथा शिवनगर -ढली रूट को तुरंत बहाल करने की मांग की है !

Image:shimla.cityseekr

The post शिवनगर -ढली बस फिर से बंद -शिमला ग्रामीण क्षेत्र से आंखमिचौनी appeared first on हिमाचल वॉचर.

महिला बस सेवा लेडीज स्पेशल कम न्यू शिमला स्पेशल ज्यादा लग रही है
शिमला में हिमाचल सडक परिवहन निगम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिमला में महिलाओं के लिए लेडीज स्पेशल बस सेवा शुरु की  जिसमें महिलाओं के लिए 17 सीटर बस का प्रवधान किया गया है

इस बस सेवा का मुख्य मकसद शहर की महिलाओं को आम बसों की भीड़ भाड़ से होने वाली रोज़मर्रा की परेशानियों से निजात दिलवाना है ।

पर इस लेडीज बस सेवा को शहर के मध्य क्षेत्रों तक ही सीमित कर दिया गया है और इस बस के ज्यादातर रुट न्यु शिमला के लिए ही रखे गए है, जिससे शहर के अन्य क्षेत्रों की महिलाएं इस महिला स्पेशल बस सेवा का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रही है और पहले की तरह ही भीड़ भाड वाली बसों में सफर करने के लिए मजबूर है।

इसी विषय में टुटू विकास समिति के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने एचआरटीसी  से जतोग टुटू और बालुगंज क्षेत्र के लिए भी महिला स्पेशल बस को लगाने की मांग की है ! उनका कहना है कि इस  क्षेत्र की महिलाओं के लिए भी महिला स्पेशल बस की सूविधा प्रदान करवार्इ जानी चाहिए, जिससे क्षेत्र की महिलाएं जो रोज़मर्रा की जिदंगी में भीड़ भाड़ वाली बसों में सफर करने के लिए मजबूर है ] उन्हें इस महिला स्पेशल बस की सुविधा मिल सके और उनका सफर आरामदायक बन सके । इसके साथ ही उन्होंने टुटू के लिए लाल बस और एचआरटीसी टैक्सी सेवा आंरभ करने की भी मांग की है, जिससे की क्षेत्र के मरिजों को आर्इजीएमसी के लिए किसी भी तरह की टैैक्सी या बस सेवा न होने से आ रही समस्याओं से निजात दिलवार्इ जा सके।

वहीं शहर की महिलाओं ने महिला स्पेशल बस सेवा को बहुत अच्छा विचार करार दिया है और शहर में भीड़ भाड़ भरी बसों में महिलाओं के साथ होनी वाली घटनाओं से और रोज रोज की पेश आने वाली दिक्कतों से भी निजात दिलवाने में इस पहल को सराहनीय बताया है। दिल्ली गैंग रेप की घटना के बाद शहर मेे महिलाआें की सुरक्षा को मददेनजर रखते हुए इस तरह की पहल की गर्इ है ।

वैसे तो इससे पहले भी राज्य सरकार द्वारा बसों में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गर्इ है पर उस नियम का पालन होता कहीं भी नजर नहीं आता है और महिलाएं भीड़ भरी बसों में खड़े हो कर सफर करने के लिए मजबूर होती है और अकसर ही इस भीड़ का फायदा उठाकर असमाजिक तत्व महिलाओं से छेड़छाड करतें है, इसलिए यह जरुरी है कि इस महिला बस सेवा को शहर के बीचों बीच घुमाने के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्राें जिन्हें इस सेवा से वचिंत रखा गया है उन्हें भी इस महिला स्पेशल बस सेवा का लाभ दिया जाए ।

दूसरी और अभी तक शहर में महिलाएं इस महिला स्पेशल बस सेवा से पूरी तरह से अवगत नहीं है जिसके कारण इन बसों में महिलाओं की संख्या में कमी दर्ज की गर्इ है इसलिए इसका सही से प्रचार किया जाना चाहिए ताकि शहर की महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सके।

इस बारे में एचआरटीसी के डिवीजल मैनेजर अनिल सेन का कहना है कि महिला स्पेशल बस सेवा को महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में चलया गया है और इसके सही परिणाम आने के बाद अन्य क्षेत्रों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

Þइन रुटों पर चलेगी बसÞ

सुबह साढ़े आठ बजे न्यू शिमला से शुरू होगा। नौ बजे से दोपहर दो बजे तक महिला स्पेशल बस ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड मुद्रिका रूट पर चलेगी। तीन बजे से साढे़ चार बजे तक बस लगातार ओल्ड बस स्टैंड व न्यू शिमला के बीच चलेगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक बस दो चक्कर ओल्ड बस स्टैंड ] छोटा शिमला, संजौली लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड रूट पर मुद्रिका चलेगी। शाम सात बजे बस का अंतिम रूट ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला रहेगा।

The post महिला बस सेवा लेडीज स्पेशल कम न्यू शिमला स्पेशल ज्यादा लग रही है appeared first on हिमाचल वॉचर.