DFO Rohru Archives - हिमाचल वॉचर

रोहड़ू के टिक्कर में वन माफिया ने देवदार, कायल के 30 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखबर
कुछ दिन पहले जुब्बल रेंज तथा बशला रेंज की सीमा पर वन विभाग ने 65 देवदार तथा कायल के स्लीपर किए थे बरामद। बड़े पैमाने पर कटान के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं

शिमला- शिमला जिला के रोहड़ू की टिक्कर वन बीट के टिक्कर जंगल में वन माफिया की कुल्हाड़ी चली है। करीब तीस पेड़ साफ कर दिए गए हैं। देवदार और कायल के पेड़ों पर कुल्हाड़ी बरसी है। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

बड़े पैमाने पर कटान के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन से जंगल में अवैध कटान चल रहा था। विभाग इससे बेखबर रहा। एसडीएम रोहड़ू और डीएफओ ने मौके का जायजा लिया है। पेड़ किसने काटे, अब तक विभाग को पता नहीं है।

हालांकि, विभाग दावा कर रहा है कि जल्द है कटान करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। टिक्कर पीएचसी के समीप बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में करीब तीस कायल और देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से अवैध कटान चल रहा था।

किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को डीएफओ रोहड़ू तथा एसडीएम रोहड़ू मौके पर पहुंचे। कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लेकर डीएफओ ने पेड़ कटान मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मामले को लेकर किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तार नहीं हुई है।

जुब्बल, बशला में मिले 65 पेड़

कुछ दिन पहले जुब्बल रेंज तथा बशला रेंज की सीमा पर वन विभाग ने 65 देवदार तथा कायल के स्लीपर बरामद किए थे। डीएफओ रोहड़ू चमन लाल ने  बताया कि टिक्कर के समीप जंगल में पेड़ काटने की सूचना उन्हें मिली थी। मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

The post रोहड़ू के टिक्कर में वन माफिया ने देवदार, कायल के 30 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखबर appeared first on हिमाचल वॉचर.

हाईकोर्ट रोक के बावजूद रोहडू में सेब कटान के विरोध में प्रदर्शन, डीएफओ की जीप का घेराव
शिमला-  हाईकोर्ट की रोक के बावजूद वन भूमि पर सेब कटान के विरोध में सेब उत्पादक संघ और किसान सभा ने शुक्रवार को रोहडू में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ रोहडू की जीप रोक कर विरोध जताया। बाद में पुलिस ने डीएफओ की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों के घेरे से निकाला। इन प्रदर्शनकारियों पर अदालत की अवमानना का मामला चल सकता है।

बागवानों ने करीब 11 बजे रोहडू के रामलीला मैदान से आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छोटे गरीब किसानों के लिए कोई स्थायी नीति नहीं बना रही है।

बागवान नेता राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार के मुंह से दोहरी भाषा निकल रही है। इसलिए सेब बगीचों पर बेरोकटोक वन विभाग की आरी चल रही है। आरोप लगाया कि सरकार छोटे गरीब किसानों के भूमि संबंधित मामले न्यायालय में तर्क के साथ नहीं उठा रही है।

सरकार छोटे और गरीब किसानों के कब्जे वाली भूमि को नियमित करने की व्यवस्था करे। यदि प्रदेश की भूमि को उद्योग के लिए पट्टे पर दिया जा सकता तो बागवानों को उनके कब्जे वाली भूमि लीज पर देने की व्यवस्था की जाए।

कहा कि वन विभाग के अधिकारी अपना कानून चला रहे हैं। बागवानों ने रैली निकालकर चौक पर करीब एक घंटे पर जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।

डीएफओ की गाड़ी रोककर जताया रोष- करीब दो बजे अतिक्रमण के विरोध में जनसभा चल रही थी। इस दौरान डीएफओ रोहडू चमनलाल राव आवास से कार्यालय की ओर अपनी जीप में जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ की जीप को रोक कर सामने नारेबाजी शुरू की। डीएफओ वाहन से बाहर नहीं उतरे। सामने उपस्थित पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटा कर जाप को मौके से आगे निकाला।

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद किया प्रदर्शन- जंगल की जमीन कब्जाने वालों के किसी भी प्रकार के धरने प्रदर्शन पर प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर सरकारी भूमि पर लगाए गए पेड़ों को काटने से रोकने का किसी भी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल ने प्रयास किया तो उसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।

इसके बावजूद शुक्रवार को रोहड़ू में प्रदर्शन हुआ है। हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों और एनजीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि कानून के खिलाफ जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी को आदेश दिए हैं कि अवैध कब्जे हटाने वाले क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं।

Photo: India Express/Representational

The post हाईकोर्ट रोक के बावजूद रोहडू में सेब कटान के विरोध में प्रदर्शन,  डीएफओ की जीप का घेराव appeared first on हिमाचल वॉचर.