Crime Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले
शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के पास से तीन मोबाइल फोन और लगभग 22.26 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार(34), पुत्र श्री दलवीर सिंह, निवासी गांव जखोली, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को रामपुर पुलिस को सूचना मिली की भगवती होटल के पास सतलुज नदी के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी जांच में व्यक्ति को सतलुज नदी की ओर जाते हुए और रास्ते में फिसलकर गिरते हुए देखा गया।

पुलिस को शक, चिट्टा बेचने आया था व्यक्ति

पुलिस ने मौके पर मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन और जुराब से लगभग 22.26 ग्राम है चिट्टा बरामद किया। शुरुआती जांच में मृतक किसी भी प्रकार के नशे में ग्रस्त नहीं पाया गया है। पुलिस को शक है कि मृतक चिट्टा की खेप स्थानीय युवाओं को बेचने आया था।

व्यक्ति पर हरियाणा में 5 मामले पहले से थे दर्ज

पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें पांच आपराधिक मामले, एक हत्या का मामला, एक हत्या के प्रयास का मामला, आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला तथा उद्घोषित अपराधी की श्रेणी से संबंधित एक मामला शामिल है। पुलिस ने बताया कि मृतक हत्या के मामले में पिछले छह वर्षों से कारागार में सजा काट रहा था। उसे जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक 70 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले में आगे की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 194 के तहत की जा रही है।

The post शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: पब्बर नदी के किनारे मिला था एक व्यक्ति का शव, दो आरोपी कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार
शिमला :  बीते दिनों पब्बर नदी के किनारे एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान राकेश प्रताप उर्फ सेती राम कामी (36 वर्ष), निवासी डाकाडाम/2, नेपाल  के रुप में हुई थी। मृतक बडियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के बगीचे में मजदूरी करता था। मृतक के सिर पर धारदार हथियार के निशान थे और हाथ-पांव बंधे हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में कसोल और मणिकर्ण में छिपे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान – ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20 वर्ष), पुत्र – नैन बहादुर, निवासी भुरपावरी, जिला जजरकोट, नेपाल और साहबीर लुवर (21 वर्ष), पुत्र – विसे लुवर, निवासी भुरपावरी, जिला जजरकोट, नेपाल के रुप में हुई है।

पहले पी शराब फिर कर दी हत्या

जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर सामने आया कि 17 फरवरी 2026 को दोनो आरोपी मृतक से मिलने बडियारा पहुंचे थे।  उन्होंने दिन में मृतक के कमरे में शराब पी, और शाम करीब 7 बजे शराब पीने के बहाने उसे पब्बर नदी के किनारे किलोचा नाला ले गए, जहां मामूली विवाद के बाद तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत किया और मोबाइल फोन नष्ट कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए।

सीसीटीवी में देखे गए थे दो व्यक्ति

पुलिस ने जब 17 फरवरी की घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें मृतक के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के फोटो तैयार कर मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किए। बाद में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद पुलिस ने दोंनो आरोपियों कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला

पुलिस को 18 फरवरी 2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी (किलोचा नाला) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना चिड़गांव पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  घटनास्थल पर SFSL जुन्गा की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। पुलिस ने भौतिक व डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए तथा हत्या में इस्तोमाल पत्थर और खंजर को भी कब्जे में लिया।

प्रवासी मजदूरों व किरायेदारों का पुलिस थाना में कराएं पंजीकरण

पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि प्रवासी मजदूरों व किरायेदारों को कार्य पर रखने या मकान किराये पर देने से पहले नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में उनका पंजीकरण जरुर कराएं, ताकि भविष्य में अपराधों की रोकथाम और समय पर पहचान सुनिश्चित की जा सके।

The post शिमला: पब्बर नदी के किनारे मिला था एक व्यक्ति का शव, दो आरोपी कसोल और मणिकर्ण से गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: पब्बर नदी के पास व्यक्ति का शव बरामद, सर पर पाए गए तेजधार हथियार के निशान
शिमला : बुधवार को पब्बर नदी के किनारे एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान राकेश प्रताप (36 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार के निशान थे और हाथ-पांव बंधे हुए थे। चिड़गांव थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीसीटीवी में देखे गए दो व्यक्ति

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक की टीम ने घटना सथ्ल से साक्ष्यों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जब 17 फरवरी को घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले तो उसमें मृतक के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉड से मुआयना भी कराया जा रहा है।

The post शिमला: पब्बर नदी के पास व्यक्ति का शव बरामद, सर पर पाए गए तेजधार हथियार के निशान appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला : पानी के टैंक में मिला दी जहरीली कीटनाशक, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शिमला: रोहड़ू उपमंडल के ब्रेष्टू गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  कुछ अज्ञात लोगों ने पानी में कीटनाशक दवाई मिला दी थी। पानी के सैंपल की जांच करने पर पाया गया है कि उसमें सेब के बागीचों में स्प्रे करने वाली दवाई मिलाई गई थी।

पानी के सैंपल लैब को भेजे गए

रविवार को ग्रामीण आदर्श शर्मा जब नलके से पानी पीने लगे तो उन्हें अजीब सी गंध महसूस हुई। उन्होंने तुरंत गांव के लोगों और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में सूचित किया। जिसके बाद विभाग ने पानी की स्पलाई रोक दी। टैंक को खाली करवाया गया और पानी के सैंपल लैब को भेजे गए। जल शक्ति विभाग के एसडीओ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पानी के सैंपल में सेब की दवाई होने के प्रमाण मिले हैं। बताया जा रहा है इस टैंक से गांव में 30 घरों के 200 लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती

पानी में मिलाई गई थी जहरीली कीटनाशक ‘डर्मिट’

जानकारी के अनुसार पानी में सेब के बगीचों में डाली जानी वाली जहरीली कीटनाशक ‘डर्मिट’ मिलाई गई थी। यह दवा सेब के पौधों को कीटों से बचाती है और बेहद खतरनाक होती है।  पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

The post शिमला : पानी के टैंक में मिला दी जहरीली कीटनाशक, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा : देहरा की ग्राम पंचायत चनौर में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में दिन-दिहाड़े एक मिड-डे मिल वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर महिला वर्कर (कुक) की दराती/दराट से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी मिड-डे मिल वर्कर का पड़ोसी था।

गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला वर्कर पर दराती/दराट से हमला किया गया। मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है। मृतका स्कूल में बतौर कुक कार्यरत थीं।

आरोपी ने लगातार किए वार

स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती/दराट से लगातार वार कर रहा था। उन्होंने आरोपी से महिला को छोड़ने की मिन्नतें की लेकिन वह पीछे नहीं हटा। स्टाफ ने महिला को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपट पड़।

पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एक साथ कई वार करने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना से क्षेत्र के लोग ,स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी सहम चुके है।

The post कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला
शिमला – 29 जनवरी 2026 – हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते कहर के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोहड़ू उपमंडल में चिट्टे का सेवन करने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को मृत समझकर सबूत छिपाने की नीयत से उसके शव को उसी की कार में डालकर गहरी खाई में धकेल दिया। मृतक के भाई ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

दोनों दोस्तों ने किया था चिट्टे का सेवन

मामला चिड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई अरुण चौहान (35 वर्षीय) ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की शाम मृतक मुकेश चौहान उर्फ गोल्डी अपने दोस्त रोहित राठौर उर्फ संजू (32 वर्षीय) के साथ उसके घर (संधासु रोड स्थित) गया था। दोनों दोस्तों ने वहां चिट्टे का सेवन किया। 23 जनवरी की सुबह जब मुकेश काफी देर तक नहीं उठा, तो आरोपी ने उसे मृत मान लिया। आरोपी रोहित ने ना तो पुलिस को और न ही मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रोहित ने घर से नौ किलोमीटर दूर धमावड़ी के पास मुकेश के शव को गाड़ी के साथ खाई में धकेल दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना की तरह प्रतीत हो।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post शिमला: चिट्टे के सेवन के बाद नहीं उठा दोस्त, मृत समझकर वाहन के साथ खाई में धकेला appeared first on हिमाचल वॉचर.

गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड: दोषी नीलू की याचिका पर हुई सुनवाई, सबूतों और नमूनों से छेड़छाड़ के लगाए आरोप
शिमला -11 मार्च- 2025- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में दोषी चिरानी नीलू को जिला अदालत शिमला की ओर से आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ कर रही है।

दोषी की ओर से मामले में जिरह के लिए समय मांगा गया था,जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला 2021 से हाईकोर्ट में लंबित है और दोषी की सजा निलंबित नहीं की गई है। यानी वह अब भी जेल में है। ऐसे में कोर्ट का दायित्व बनता है कि इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई अप्रैल माह तक स्थगित करने की अपील भी खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी की ओर से फिर से सुनवाई टालने का अनुरोध किया जाता है, तो न्यायालय कानूनी सहायता से जुड़े किसी अधिवक्ता को नियुक्त करने में संकोच नहीं करेगा।

दोषी चिरानी नीलू का आपराधिक रिकॉर्ड

अदालत में दोषी की ओर से पेश अधिवक्ता ने सीबीआई की ओर से जुटाए साक्ष्यों पर सवाल उठाए। खंडपीठ ने पूछा कि क्या अपराधी ने इससे पहले भी कोई अपराध किया है। इस पर अधिवक्ता ने कहा कि साल 2015 में नीलू के खिलाफ सिरमौर जिले के सराहां पुलिस स्टेशन में धारा 307, 354, 326, 323 और 324 के तहत मामला दर्ज हुआ था। 14 जुलाई 2016 को हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। 5 और 6 जुलाई 2017 की रात को भी उस पर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप था।

इसके बाद अदालत ने कहा कि ऐसा कौन सा कारण है, जिससे दोषी व्यक्ति अपने आप को बेकसूर साबित कर सके। इस पर अदालत को अवगत कराए। अधिवक्ता ने दलीलों में कहा कि सीबीआई ने याचिकाकर्ता को एक साल बाद गिरफ्तार किया, जबकि गुड़िया की हत्या इससे पहले हो चुकी थी। सीबीआई ने 5 जुलाई 2017 को घटना के बाद से 12 अप्रैल 2018 तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जब आरोपी की मां का डीएनए मैच हुआ तो उसके एक साल बीत जाने के बाद 13 अप्रैल 2018 को याचिकाकर्ता को गिरफ्तार किया गया।

सबूतों और नमूनों से छेड़छाड़ के आरोप

नीलू ने जिला अदालत शिमला के फैसले को चुनौती दी है। अधिवक्ता ने दलीलों में कहा कि इस मामले में सीबीआई की ओर से 250 लोगों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए। दलीलों में  आरोप लगाया गया है कि सबूतों और नमूनों से छेड़छाड़ की गई है। वर्ष 2017 में गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामला सामने आया। नीलू चिरानी को गुड़िया के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सजा हुई है।

अधिवक्ता मंगलवार को अदालत में अपनी दलीलें देंगे

शिमला स्थित सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए नीलू चरानी ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है। सीबीआई कोर्ट ने नीलू चरानी को गुड़िया रेप और हत्या के मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब 10 मार्च से हाईकोर्ट में इस अपील पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। नीलू के मामले में अब अदालत दो दिन लगातार 3 बजे के बाद सुनवाई करेगी। इस पर अधिवक्ता मंगलवार को अदालत में अपनी दलीलें देंगे।

पढ़ें क्या है पूरा मामला

6 जुलाई 2017 को कोटखाई में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। मामले में शिमला स्थित सीबीआई कोर्ट ने दोषी नीलू को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी ने खुद को दोषी ठहराने और उम्रकैद की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है।

The post गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड: दोषी नीलू की याचिका पर हुई सुनवाई, सबूतों और नमूनों से छेड़छाड़ के लगाए आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड : सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद
शिमला : बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में आज चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने तत्कालीन आईजी जहूर जैदी समेत सभी आठ पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इससे पहले पिछली सुनवाई में न्यायालय ने तत्कालीन जहूर जैदी सहित DSP मनोज जोशी, राजिंदर सिंह, दीप चंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफीक मोहम्मद, रंजीत स्टेटा को दोषी ठहराया था। हालांकि तत्कालीन एसपी शिमला डीडब्लू नेगी को न्यायालय ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

क्या था गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामला :

6 जुलाई 2017 को कोटखाई में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।  10वीं की छात्रा 4 जुलाई को अपने भाई के साथ स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। 5 जुलाई को लड़की का पता न चलने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। 6 जुलाई को किसी ने लिंक रोड से करीब 100 मीटर ऊपर दांडी जंगल में एक लड़की का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा और इस बारे में सभी को सूचित किया। घटनास्थल के पास से लड़की की वर्दी भी बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण, उप-मंडल मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक ठियोग मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में यह कहा गया कि छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोस्को (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और अपराध की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई। 10 जुलाई 2017  को तत्कालीन आईजी जहूर जैदी की अध्यक्षता में एसआईटी ( स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ) गठित की गई जिसमें दीप चंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, मनोज जोशी, राजिंद्री सिंह, रफी मोहम्मद व रंजीत सतेता शामिल थे।

11 जुलाई 2017 की रात को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आधिकारिक और सत्यापित फेसबुक पेज पर कथित तौर पर चार तस्वीरें पोस्ट की गईं थी, साथ में लिखा था कि ये चार लोग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के भयावह मामले के पीछे के संदिग्ध हैं। लेकिन तस्वीरें वायरल होने के तुरंत बाद अचानक से हटा दी गईं थी

13 जुलाई 2017 को एसआईटी ने रेप-मर्डर के आरोप में छह लोगों ( आशीष चौहान उर्फ ​​आशु (29),  सुभाष सिंह बिष्ट (42) और दीपक उर्फ ​​देपू (38), राजिंदर सिंह उर्फ ​​राजू (32), सूरज सिंह (29) और  ​​छोटू (19)  को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान कोटखाई से गिरफ्तार किया गया था।

एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए छह आरोपियों पर पत्रकारों और अधिकांश लोगों ने संदेह जताया और कईं सवाल भी उठाए। लोगों को असली दोषियों को बचाने की साजिश का आभास हुआ और  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग उठने लगी। वहीं पुलिस ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र की आधिकारिक फेसबुक वॉल पर शेयर की गई कुछ लोगों की तस्वीरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लोगों का सवाल था कि वह तस्वीरें अखिर क्यों हटा दी गई।

वहीं 15 जुलाई 2017 को दो संदिगधों जिनकी फोटो मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई थी , उन्हें पूछताछ और सैंपल के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे दोनों बहुत प्रभावशाली परिवारों से जुड़े हैं। संदिग्धों को भारी पुलिस बल की तैनाती के तहत शिमला के रिप्पन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया जिसमें उनके सीरम और डीएनए प्रोफाइलिंग नमूने लिए गए । कथित तौर पर मेडिकल जांच के बाद संदिग्धों को छोड़ दिया गया। हालांकि,बाकी दो लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा गया।

पुलिस हिरासत में अचानक हुई सूरज की मौत:

इसके बाद एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। 17 और 18 जुलाई की रात के बीच पुलिस हिरासत में सूरज की अचानक हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राजिंदर (32) ने  सूरज सिंह (29) को जमीन पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। मारपीट और हत्या का समय आधी रात के आसपास का बताया गया। पुलिस ने सूरज की हत्या के लिए सह-आरोपी राजिंदर को दोषी ठहराया और तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने भी इसका समर्थन किया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और रवैये पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया ।

इस घटना से लोगों में और रोष भर गया। स्थानीय लोगों द्वारा एसआईटी पर असली दोषियों को बचाने का संदेह और भी पक्का हो गया। सीबीआई जांच की मांग उठी। लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदेश में कईं जगह उग्र प्रदर्शन हुए तो यह केस 19 जुलाई को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दिया। सीबीआई को दो दिनों के भीतर एक विशेष जांच दल गठित करने और कोटखाई बलात्कार और हत्या मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया गया।

सूरज की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान :

वहीं मामले में एक और नया मोड़ आया ,सूरज की पत्नी ने हिंदी दैनिक भास्कर को दिए गए बयान में बताया कि उसके पति ने उसे 9 जुलाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले उसके साथ हुई बातचीत का खुलासा न करने को कहा था। उसकी पत्नी के अनुसार सूरज ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह छह महीने में जेल से वापस आ जाएगा और फिर वे गरीब नहीं रहेंगे। उसने उससे कहा था कि उसके लौटने के बाद वे नेपाल में रहेंगे। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को इस जाल में फंसाने के लिए पैसे का लालच दिया गया था और इसमें उच्च अधिकारी शामिल हैं। पत्नी को डर था कि इस खुलासे  के बाद उनके पति की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों की जान के डर से वह अब तक चुप थी।

सूरज हत्या मामले में अधिकारी गिरफ्तार :

22 जुलाई को सीबीआई ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या की जांच से संबंधित और दूसरा नेपाली आरोपी सूरज सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में पुलिस हिरासत में मौत की जांच से संबंधित।

29 अगस्त 2017 को सीबीआई ने सूरज की हिरासत में हत्या के लिए एसआईटी के प्रमुख जहूर एच जैदी, आईजी, दक्षिणी रेंज, डीएसपी, ठियोग, मनोज जोशी और छह अन्य सहित नौ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में, सीबीआई ने शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को भी नवंबर 2017 में गिरफ्तार कर लिया।

उस वक्त हिमाचल की जनता के अनुसार सीबीआई देवदूत बनकर आई थी। लोगों को उम्मीद थी की सीबीआई की जांच से गुड़िया को इंसाफ जरुर मिलेगा।

लकड़हारा नीलू दोषी करार :

सीबीआई ने अदालत को बताया कि एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए शेष पांच आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और प्रताड़ित किया गया। सीबीआई की टीम ने अगले ग्यारह महीनों तक जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 28 मार्च 2018 को हाईकोर्ट ने सुस्त जांच प्रक्रिया को लेकर सीबीआई को फटकार लगाई। अंततः सीबीआई से निराश होकर अदालत ने सीबीआई की क्षमता पर सवाल उठाया और इसके निदेशक को व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा।

इस समन के तुरंत बाद ही सीबीआई ने दावा किया कि इस मामले को सुलझा लिया गया है, जिसमें एक लकड़हारे नीलू को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने सीबीआई द्वारा आरोपी के खिलाफ दिए गए 14 में से कम से कम 12 सबूतों को सही पाया। घटनास्थल से लिए गए नमूने के साथ उसके डीएनए का मिलान सबसे महत्वपूर्ण सबूतों में से एक माना।

28 अप्रैल 2021 को सीबीआई जज राजीव भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपी नीलू को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (आई), 376 9 (ए) और 302 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत सभी चार आरोपों में दोषी ठहराया। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद मामले को बंद माना गया।

लकड़हारे नीलू का बयान :

हालांकि नीलू ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है और उसे सीबीआई ने फंसाया है। उसने सीबीआई पर जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उसने न्यूज 18 को बताया कि उसे धमकी दी गई कि उसे भी 18 जुलाई 2017 को  पुलिस हिरासत में मारे गए आरोपी सूरज की तरह ही मार दिया जाएगा। न्यूज 18  की खबर के अनुसार उसने यहां तक ​​कहा कि उसे फंसाने के लिए उसकी मां को बंधक बना लिया गया था। उसने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

सीबीआई जांच से परिवार और स्थानीय लोग असंतुष्ट :

2018 में ग्यारह महीने की जांच के बाद सीबीआई ने दावा किया था कि उसने मामले को सुलझा लिया है और गुड़िया के साथ बलात्कार और हत्या के लिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने इस रिपोर्ट से इनकार किया कि यह सामूहिक बलात्कार था। गिरफ्तार आरोपी एक लकड़हारा था। परिवार और जनता सीबीआई के निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं थे और उनका मानना ​​था कि असली अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

इससे सीबीआई की जांच संदेह के घेरे में आ गई थी, जब दो फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अदालत में गवाही दी थी कि फोरेंसिक परीक्षण की विश्लेषण रिपोर्ट से पता चला है कि गुड़िया के बलात्कार और हत्या में एक से अधिक लोग शामिल थे।

लोगों को आज भी इस जांच पर संदेह है। लोग आज भी सीबीआई द्वारा की गई इस जांच से असंतुष्ट है। आज भी सवाल उठते है कि मामले में अचानक से सिर्फ एक व्यक्ति लकड़हारे नीलू को आरोपी कैसे ठहराया गया। जहां तक इस मामले को सामूहिक दुष्कर्म माना जा रहा था वहां सीबीआई ने इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को कैसे गिरफ्तार कर लिया।

उन फोटो का क्या जो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए थे और कुछ देर बाद ही हटा दिए गए थे ? एसआईटी की टीम ने क्यूं छह लोगों को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया था ? आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी ? यह सवाल ऐसे है जिनका जवाब आज भी नहीं मिल पाया है।

The post गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड : सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद appeared first on हिमाचल वॉचर.

मनाली विंटर कार्निवाल में 19 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू: मनाली विंटर कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मनु रंगशाला में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कार्निवाल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान दो युवकों की आपस में बहस हुई। बहस के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर कांच की वस्तु से वार किया जो कि गले पर लगा। अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर हत्या के कारण की जांच में जुटी है। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्र कार्तिकेयन ने जानकारी दी कि मृतक का नाम दक्ष था जिसकी उम्र 19 वर्ष थी। मृतक वशिष्ठ गांव का निवासी था।

एसपी कुल्लू ने बताया कि रात को घटना के समय ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई और एक घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और यदि इस हत्या में कोई और व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विंटर कार्निवाल के दौरान वीरवार को राइट बैंक की महिलाओं की महा नाटी भी रखी गई थी। लेकिन युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पुलिस पूरी जांच के बाद ही इस जगह को जनता के लिए खोलेगी।

The post मनाली विंटर कार्निवाल में 19 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड : सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारी दोषी करार, डीडब्लू नेगी बरी
शिमला: साल 2017 में कोटखाई में हुए गुड़िया दुष्कर्म व हत्या मामले से जुड़े सूरज हत्याकांड मामले में चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने फैसला सुनाया है। अपने फैसले में न्यायालय ने इस मामले में तत्कालीन आईजी जहूर जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने जहूर जैदी सहित DSP मनोज जोशी, राजिंदर सिंह, दीप चंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफीक मोहम्मद, रंजीत स्टेटा को दोषी करार दिया गया है। दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। वहीं इस मामले में शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्लू नेगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

गुड़िया मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सूरज नाम के आरोपी को हिरासत में लिया था। जिसकी पुलिस हिरासत में ही मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने सह-आरोपी राजू पर लॉकअप के अंदर सूरज की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। मामले में सीबीआई ने उस वक्त के आईजी जहूर जैदी और अन्य पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया था। सीबीआई जांच में सामने आया कि पुलिस के टॉर्चर से सूरज की मौत हुई थी। उसी मामले में  सीबीआई अदालत ने ये फैसला सुनाया है।

क्या था गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामला :

6 जुलाई 2017 को कोटखाई में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।  10वीं की छात्रा 4 जुलाई को अपने भाई के साथ स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। 5 जुलाई को लड़की का पता न चलने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। 6 जुलाई को किसी ने लिंक रोड से करीब 100 मीटर ऊपर दांडी जंगल में एक लड़की का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा और इस बारे में सभी को सूचित किया। घटनास्थल के पास से लड़की की वर्दी भी बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण, उप-मंडल मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक ठियोग मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में यह कहा गया कि छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोस्को (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और अपराध की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई। 10 जुलाई 2017  को तत्कालीन आईजी जहूर जैदी की अध्यक्षता में एसआईटी ( स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ) गठित की गई जिसमें दीप चंद शर्मा, मोहन लाल, सूरत सिंह, मनोज जोशी, राजिंद्री सिंह, रफी मोहम्मद व रंजीत सतेता शामिल थे।

11 जुलाई 2017 की रात को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आधिकारिक और सत्यापित फेसबुक पेज पर कथित तौर पर चार तस्वीरें पोस्ट की गईं थी, साथ में लिखा था कि ये चार लोग स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के भयावह मामले के पीछे के संदिग्ध हैं। लेकिन तस्वीरें वायरल होने के तुरंत बाद अचानक से हटा दी गईं थी

13 जुलाई 2017 को एसआईटी ने रेप-मर्डर के आरोप में छह लोगों ( आशीष चौहान उर्फ ​​आशु (29),  सुभाष सिंह बिष्ट (42) और दीपक उर्फ ​​देपू (38), राजिंदर सिंह उर्फ ​​राजू (32), सूरज सिंह (29) और  ​​छोटू (19)  को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान कोटखाई से गिरफ्तार किया गया था।

एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए छह आरोपियों पर पत्रकारों और अधिकांश लोगों ने संदेह जताया और कईं सवाल भी उठाए। लोगों को असली दोषियों को बचाने की साजिश का आभास हुआ और  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग उठने लगी। वहीं पुलिस ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र की आधिकारिक फेसबुक वॉल पर शेयर की गई कुछ लोगों की तस्वीरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लोगों का सवाल था कि वह तस्वीरें अखिर क्यों हटा दी गई।

वहीं 15 जुलाई 2017 को दो संदिगधों जिनकी फोटो मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई थी , उन्हें पूछताछ और सैंपल के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे दोनों बहुत प्रभावशाली परिवारों से जुड़े हैं। संदिग्धों को भारी पुलिस बल की तैनाती के तहत शिमला के रिप्पन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया जिसमें उनके सीरम और डीएनए प्रोफाइलिंग नमूने लिए गए । कथित तौर पर मेडिकल जांच के बाद संदिग्धों को छोड़ दिया गया। हालांकि,बाकी दो लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा गया।

पुलिस हिरासत में अचानक हुई सूरज की मौत:

इसके बाद एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। 17 और 18 जुलाई की रात के बीच पुलिस हिरासत में सूरज की अचानक हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राजिंदर (32) ने  सूरज सिंह (29) को जमीन पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। मारपीट और हत्या का समय आधी रात के आसपास का बताया गया। पुलिस ने सूरज की हत्या के लिए सह-आरोपी राजिंदर को दोषी ठहराया और तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने भी इसका समर्थन किया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और रवैये पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया ।

इस घटना से लोगों में और रोष भर गया। स्थानीय लोगों द्वारा एसआईटी पर असली दोषियों को बचाने का संदेह और भी पक्का हो गया। सीबीआई जांच की मांग उठी। लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदेश में कईं जगह उग्र प्रदर्शन हुए तो यह केस 19 जुलाई को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दिया। सीबीआई को दो दिनों के भीतर एक विशेष जांच दल गठित करने और कोटखाई बलात्कार और हत्या मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया गया।

सूरज की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान :

वहीं मामले में एक और नया मोड़ आया ,सूरज की पत्नी ने हिंदी दैनिक भास्कर को दिए गए बयान में बताया कि उसके पति ने उसे 9 जुलाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले उसके साथ हुई बातचीत का खुलासा न करने को कहा था। उसकी पत्नी के अनुसार सूरज ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह छह महीने में जेल से वापस आ जाएगा और फिर वे गरीब नहीं रहेंगे। उसने उससे कहा था कि उसके लौटने के बाद वे नेपाल में रहेंगे। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति को इस जाल में फंसाने के लिए पैसे का लालच दिया गया था और इसमें उच्च अधिकारी शामिल हैं। पत्नी को डर था कि इस खुलासे  के बाद उनके पति की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों की जान के डर से वह अब तक चुप थी।

सूरज हत्या मामले में अधिकारी गिरफ्तार :

22 जुलाई को सीबीआई ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या की जांच से संबंधित और दूसरा नेपाली आरोपी सूरज सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में पुलिस हिरासत में मौत की जांच से संबंधित।

29 अगस्त 2017 को सीबीआई ने सूरज की हिरासत में हत्या के लिए एसआईटी के प्रमुख जहूर एच जैदी, आईजी, दक्षिणी रेंज, डीएसपी, ठियोग, मनोज जोशी और छह अन्य सहित नौ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में, सीबीआई ने शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को भी नवंबर 2017 में गिरफ्तार कर लिया।

उस वक्त हिमाचल की जनता के अनुसार सीबीआई देवदूत बनकर आई थी। लोगों को उम्मीद थी की सीबीआई की जांच से गुड़िया को इंसाफ जरुर मिलेगा।

लकड़हारा नीलू दोषी करार :

सीबीआई ने अदालत को बताया कि एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए शेष पांच आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और प्रताड़ित किया गया। सीबीआई की टीम ने अगले ग्यारह महीनों तक जांच की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 28 मार्च 2018 को हाईकोर्ट ने सुस्त जांच प्रक्रिया को लेकर सीबीआई को फटकार लगाई। अंततः सीबीआई से निराश होकर अदालत ने सीबीआई की क्षमता पर सवाल उठाया और इसके निदेशक को व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा।

इस समन के तुरंत बाद ही सीबीआई ने दावा किया कि इस मामले को सुलझा लिया गया है, जिसमें एक लकड़हारे नीलू को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने सीबीआई द्वारा आरोपी के खिलाफ दिए गए 14 में से कम से कम 12 सबूतों को सही पाया। घटनास्थल से लिए गए नमूने के साथ उसके डीएनए का मिलान सबसे महत्वपूर्ण सबूतों में से एक माना।

28 अप्रैल 2021 को सीबीआई जज राजीव भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपी नीलू को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (आई), 376 9 (ए) और 302 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत सभी चार आरोपों में दोषी ठहराया। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद मामले को बंद माना गया।

लकड़हारे नीलू का बयान :

हालांकि नीलू ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है और उसे सीबीआई ने फंसाया है। उसने सीबीआई पर जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उसने न्यूज 18 को बताया कि उसे धमकी दी गई कि उसे भी 18 जुलाई 2017 को  पुलिस हिरासत में मारे गए आरोपी सूरज की तरह ही मार दिया जाएगा। न्यूज 18  की खबर के अनुसार उसने यहां तक ​​कहा कि उसे फंसाने के लिए उसकी मां को बंधक बना लिया गया था। उसने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

सीबीआई जांच से परिवार और स्थानीय लोग असंतुष्ट :

2018 में ग्यारह महीने की जांच के बाद सीबीआई ने दावा किया था कि उसने मामले को सुलझा लिया है और गुड़िया के साथ बलात्कार और हत्या के लिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने इस रिपोर्ट से इनकार किया कि यह सामूहिक बलात्कार था। गिरफ्तार आरोपी एक लकड़हारा था। परिवार और जनता सीबीआई के निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं थे और उनका मानना ​​था कि असली अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

इससे सीबीआई की जांच संदेह के घेरे में आ गई थी, जब दो फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अदालत में गवाही दी थी कि फोरेंसिक परीक्षण की विश्लेषण रिपोर्ट से पता चला है कि गुड़िया के बलात्कार और हत्या में एक से अधिक लोग शामिल थे।

लोगों को आज भी इस जांच पर संदेह है। लोग आज भी सीबीआई द्वारा की गई इस जांच से असंतुष्ट है। आज भी सवाल उठते है कि मामले में अचानक से सिर्फ एक व्यक्ति लकड़हारे नीलू को आरोपी कैसे ठहराया गया। जहां तक इस मामले को सामूहिक दुष्कर्म माना जा रहा था वहां सीबीआई ने इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को कैसे गिरफ्तार कर लिया।

उन फोटो का क्या जो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए थे और कुछ देर बाद ही हटा दिए गए थे ? एसआईटी की टीम ने क्यूं छह लोगों को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया था ? आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही थी ? यह सवाल ऐसे है जिनका जवाब आज भी नहीं मिल पाया है।

The post गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड : सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारी दोषी करार, डीडब्लू नेगी बरी appeared first on हिमाचल वॉचर.