Communal Tension Archives - हिमाचल वॉचर

गो रक्षकों पर कार्रवाई हुई तो सूबे में छेड़ देंगे आंदोलन : विहिप
गो तस्करी पर गर्माई राजनीति

सिरमौर के सराहां में गो तस्करी के आरोपी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में एक गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सोमवार को आईजी ने मौके का दौरा किया तो डीजीपी ने मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी। उधर, विश्व हिंदू परिषद भी इस मामले में कूद पड़ी है। विहिप का कहना है कि निर्दोष लोगों को बेवजह तंग किया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

पड़ोसी राज्य में छिपे हैं गो तस्करी के आरोपी की हत्या करने वाले आईजी

सराहां (सिरमौर)। गो तस्करी के पांच आरोपियों में से एक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आईजी लॉ एंड ऑर्डर एपी सिद्धिकी ने कहा कि एक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इसी आरोपी ने सबसे पहले तस्करों की सूचना अन्य लोगों को दी ओर फिर वह भी पिटाई में शामिल हुआ। उसकी शिनाख्त पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। आईजी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्या के आरोपी पड़ोसी राज्य में शरण लिए हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

घटना के छठे दिन सराहां पहुंचे आईजी सिद्धिकी ने कहा कि प्रदेश में अब तक की अपनी तरह की पहली घटना है जो एक बदनुमा दाग की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशु तस्करी रोकना बड़ी चुनौती है।

सराहां-नाहन-पांवटा इसका एक ट्रांजिट रूट है। हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड से प्रदेश की सीमाएं सटी होने के कारण यहां गतिविधियां संदिग्ध रहती हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह मामला पड़ोसी राज्यों से उठाया जाएगा।

आईजी ने कहा कि पुलिस हत्या के आरोपियों पर लूटपाट संबंधी कुछ और धाराएं भी लगाने जा रही है जिसके पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं। उन्होंने थाने और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी सौम्या साम्बशिवान, डीएसपी योगेश रोल्टा व एएसआई राजेश पाल भी मौजूद रहे।

सीएम ने तलब किए डीजीपी

शिमला। नाहन में हुई हिंसा की घटना पर मुख्यमंत्री ने सोमवार को डीजीपी संजय कुमार को तलब किया। उनसे इस घटना पर विस्तृत ब्योरा लिया। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि गाे तस्करी के आरोपी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की है। डीजीपी ने माना कि उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह से भेंट की है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह रूटीन में हुई भेंट है। ब्यूरो

फालोअप

गो रक्षकों पर कार्रवाई हुई तो सूबे में छेड़ देंगे आंदोलन : विहिप

पंचायत ने पुलिस का दी चेतावनी

जामन की सेर पंचायत के प्रधान बलदेव भंडारी ने कहा कि पुलिस गो रक्षकों के परिवारों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मानसिक परेशानी झेल रहे इन गरीब परिवारों के साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके लिए सिरमौर पुलिस जिम्मेवार होगी। समूची पंचायत के लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

नाहन (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार एवं भारतीय गो वंश रक्षण संवर्धन परिषद के महामंत्री रामऋषि भारद्वाज ने कहा कि सिरमौर पुलिस प्रशासन ने यदि सराहां में गो तस्करों को पकड़ने वाले गो रक्षकों पर कार्रवाई की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में मनोज ने दावा किया गया कि तस्करों पर इससे पहले भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सराहां में गो तस्करी में पुलिस विभाग की बड़ी चूक हुई है। यदि प्रदेश की सीमा में घुसते ही गोवंश से भरे वाहन को पकड़ लिया जाता तो सराहां में इतना बड़ा घटनाक्रम नहीं होता। उन्होंने पुलिस पर गो तस्करों के साथ मिलीभगत का संदेह जताया और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ब्यूरो

नाहन में सोमवार को एएसपी विनोद कुमार धीमान को पुलिस प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य धार्मिक संगठनाें के पदाधिकारी। पुलिस पर गो तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

वीरभद्र को बताया सच्चा गोरक्षक

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार ने मीडिया से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सच्चे गोरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह आज भी गो सदन में आकर गाय को रोटी खिलाती हैं। उन्होंने अफसोस व्यक्त किया कि उसी सरकार में सिरमौर पुलिस प्रशासन गो रक्षकों को गिरफ्तार करने पर आतुर है।

गो तस्करी के चारों आरोपी 22 तक रिमांड पर

नाहन/ सराहां (सिरमौर)। गो तस्करी के चारों आरोपियों को पुलिस ने दोबारा सोमवार को कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपियों को 22 अक्तूबर तक रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की।

हत्या का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

नाहन (सिरमौर)। गो तस्करी के आरोपियों को पीटने और हत्या के आरोप में गिरफ्तार सराहां के चालक सुभाष को सोमवार को पुलिस ने नाहन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुभाष को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि सुभाष को कोर्ट ने 30 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सिद्धिकी बोले, तस्करों की सूचना देने वाला ड्राइवर किया गिरफ्तार

पशु तस्करी रोकने के लिए अन्य राज्यों की ली जाएगी मदद

प्रदेश में पहली लेकिन बदनुमा दाग लगाने वाली घटना

हत्या के आरोपियों पर लूटपाट की धाराएं भी लगाएगी पुलिस

The post गो रक्षकों पर कार्रवाई हुई तो सूबे में छेड़ देंगे आंदोलन : विहिप appeared first on हिमाचल वॉचर.