Cannabis Archives - हिमाचल वॉचर

सिरमौर : उत्तराखंड की 3 महिलाएं 835 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
सिरमौर: पुलिस थाना पुरुवाला के अधीन पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है।

आरोपी महिलाओं की पहचान शानु राय ,पत्नी हरी दास, निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन ,पत्नी तासीन अली ,निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर के रूप में हुई है।

पुलिस को देख घबरा गई थी महिलाएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान टीम ने खोदरी–माजरी मार्ग पर गांव गोजर की ओर पैदल जा रही तीन महिलाओं को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वे घबरा गईं। शक होने पर पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो महिलाओं के पास से 835 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस,बड़े नाम सामने आने की उम्मीद

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी तथा इसकी सप्लाई हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सिरमौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ा कारोबार दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

The post सिरमौर : उत्तराखंड की 3 महिलाएं 835 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हि.प्र. मंत्रिमंडल के निर्णय: भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी,सरकार ने बदले दो संस्थानों के नाम
कांगड़ा : धर्मशाला में आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कईं अहम निर्णय लिए गए।

तांदी गांव में आग प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज:

मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए लाए गए विशेष राहत पैकेज को जिला कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। पैकेज के तहत तांदी गांव के प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रुपये और गौशालाओं के नुकसान के लिए 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित परिवारों को 30 जून, 2025 तक मकान के किराए के भुगतान के लिए 5,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद :

मंत्रिमंडल ने एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एआइएमएसएस) चमियाणा और डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, कांगड़ा में रोबोटिक सर्जरी के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनरी और उपकरणों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की।

कशमल एक्सटरेक्शन की अनुमति :

मंत्रिमंडल ने वन विभाग के पिछले आदेश में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर 15 फरवरी, 2025 की कट-ऑफ तिथि के साथ कश्मल की जड़ों के एक्सटरेक्शन की अनुमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश वन उपज पारगमन (लेंड रूटस) नियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार 4 जनवरी, 2025 से पहले खुले स्थानों से निकाले गए वन उत्पादों के परिवहन के लिए 15 फरवरी, 2025 तक की अनुमति प्रदान की।

सुपर लग्जरी बसों की खरीद को मंजूरी :

बैठक में दो नए मंडल ननखड़ी और खोलीघाट के साथ खराहन सेक्शन बनाकर लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग वृत शाहपुर को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 24 वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों की खरीद को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने बेहतर प्रवर्तन और औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों को 100 मोटरसाइकिलें प्रदान करने को भी मंजूरी दी।

भांग की खेती पर एक पायलट अध्ययन को मंजूरी:

मंत्रिमंडल ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, जिला कांगड़ा और डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन द्वारा संयुक्त रूप से भांग की खेती पर एक पायलट अध्ययन को मंजूरी दी। यह अध्ययन भांग की खेती के विषय में भविष्य की रूपरेखा का मूल्यांकन और सिफारिश करेगा। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग को इस पहल के लिए नोडल विभाग नामित किया गया।

कर्मचारियों को राज्य कैडर के दायरे में लाने को मंजूरी:

मंत्रिमंडल ने उपायुक्त कार्यालयों में चालकों, सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के साथ-साथ तीन मंडलायुक्तों, निदेशक भूमि अभिलेख, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर (मंडी), भू-एकत्रीकरण निदेशालय (शिमला), बंदोबस्त कार्यालय कांगड़ा और बंदोबस्त कार्यालय शिमला के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को राज्य कैडर के दायरे में लाने को मंजूरी दी।

इन संस्थानों के बदले गए नाम:

बैठक में जिला शिमला में राजकीय महाविद्यालय सीमा का नाम राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, जीजीएसएसएस, खेल छात्रावास (कन्या) जुब्बल को श्री रामलाल ठाकुर जीजीएसएसएस खेल छात्रावास (कन्या) और ऊना जिला के राजकीय महाविद्यालय खड्ड का नाम मोहन लाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड रखने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में रूकी हुई जल विद्युत परियोजनाओं को शुरू करने और शिक्षा विभाग के निदेशालयों के पुनर्गठन पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

कुल्लू में रोपवे की स्थापना :

कुल्लू बस स्टैंड और पीज पैराग्लाइडिंग प्वाइंट के बीच एक रोपवे की स्थापना को बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारियों के 9 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

The post हि.प्र. मंत्रिमंडल के निर्णय: भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी,सरकार ने बदले दो संस्थानों के नाम appeared first on हिमाचल वॉचर.