होम आइसोलेशन Archives - हिमाचल वॉचर

हिमचाल में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में 2446 नए मामले दर्ज, 6 लोगों की मौत
शिमला- प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में हर दिन तेजी से वृद्धि हो रही है। आज सोमवार को एनएचएम की शाम 7 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल में 12850 कोविड टेस्ट किए गए थे जिनमें से 2446 लोग कोरोना पॉजिटिव आएं है।

प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों के आँकड़े में भी उछाल आया है। आज कोरोना से 6 लोगों ने जान गवाई है। जिसमे से 1 चंबा,4 काँगड़ा, और 1 मृत्यु ऊना में हुई है, तो वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 12142 है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को ज़ायदा से ज़ायदा कोविड टेस्ट करने और होम आइसोलेशन किट तैयार रखने के निर्देश तो दे रहे हैं पर प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा 10 से 12 हजार से ऊपर नहीं जा पा रहा है।

The post हिमचाल में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में 2446 नए मामले दर्ज,  6 लोगों की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ सकता है कोरोना: मुख्यमंत्री
शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को कोविड-19 जांच बढ़ाने, समूहों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और महामारी की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है, इसलिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लोग कोविड अनुरूप व्यवहार बनाएं रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिस्तर, ऑक्सीजन,पीपीई किट और दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की जाए और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों और हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो सकती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा होम आइसोलेशन के सम्बन्ध में संशोधित दिशा-निर्देशों को लागू किया जाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की नियमित रूप से निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मरीजों को लाने-ले जाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न कर ना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में किसी भी तरह की दहशत से बचा जा सके।

उन्होंने 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का तेजी से टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को ऐहतियाती खुराक लगाने की आवश्यकता की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं करने वाले पर्यटकों पर नजर रखने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों से राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का भी आग्रह किया।

The post हिमाचल में आने वाले दिनों में  तेजी से बढ़ सकता है कोरोना: मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.