हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड Archives - हिमाचल वॉचर

पढ़ें दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कैसे दिए जायेंगे अंक,शिक्षा बोर्ड ने तैयार किया फार्मूला
शिमला– हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में प्रमोट किए गए 10वीं कक्षा के 1,31,902 विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करने के लिए अंकों का फार्मूला तय कर दिया है।

विद्यार्थियों को सात प्रकार की श्रेणियों के हिसाब से अंक आवंटित किए जाएंगे। इसमें नौवीं कक्षा का परिणाम, 10वीं के फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षा, प्री बोर्ड, एनुअल पेपर, इंटरनल असेस्मेंट और प्रैक्टिकल के अंकों को शामिल किया गया है। अगर एक विषय में थ्योरी समेत 100 अंक हैं तो इसमें 10 अंक नौवीं के, 10वीं की फर्स्ट और सेकेंड टर्म के 15-15, प्री बोर्ड के 40, 10वीं के लिए गए एक पेपर के 5, आईएनए के 15 अंक होंगे।

इसके अलावा जिन विषयों के जितने प्रैक्टिकल हैं, उनके 5 से 25 तक अंक दिए जाएंगे।  फार्मूले के अनुसार अगर किसी विद्यार्थी ने नौवीं और 10वीं  की प्री बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक लिए हैं, तो उसे 9 अंक दिए जाएंगे। 80 वाले को 8, 70 वाले को 7 और 40 फीसदी वाले को 4 अंक दिए जाएंगे। हर विषय में अंक देने के लिए बोर्ड इसी फार्मूले को अपनाएगा। फर्स्ट टर्म, सेकेंड टर्म और प्री बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को केवल पास मार्क्स 33 अंक ही दिए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा है कि शिक्षा बोर्ड ने पांच विभिन्न श्रेणियों के आधार पर अंकों का वितरण किया है। अंक तालिका तैयार करते समय मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए इंप्रूव ऑफ परफॉर्मेंस के लिए एक मौका दिया जाएगा।बोर्ड उन विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका देगा, जो बोर्ड के द्वारा अंक आवंटन के लिए तय किए गए मापदंडों से संतुष्ट नहीं होंगे।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमोट किया गया है। बोर्ड के पास 2654 विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए पंजीकरण करवाया था, जिन्हें अब मिनिमम पासिंग मार्क्स के साथ प्रमोट कर दिया गया है।

बोर्ड ने कहा है कि इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर यह नीति जारी नहीं होगी, क्योंकि वे पहले ही पास थे। वहीं इस बार विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का री-चैकिंग और री-इवेलवेशन का कोई भी मौका नहीं दिया जायेगा।

शिक्षा बोर्ड ने एसओएस के तहत परीक्षा देने वाले 4883 विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया है। इनमें से बिना टीओसी के डायरेक्ट एडमिशन वाले 2413 और अंक सुधार परीक्षा वाले 2470 विद्यार्थी शामिल हैं। क्योंकि इन छात्रों का बोर्ड के पास किसी भी प्रकार पिछला कोई रिकार्ड नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त विषय, री अपीयर और टीओसी के साथ सभी विषयों में परीक्षा देने वाले एसओएस के छात्रों को भी प्रमोट कर दिया जाएगा। इनके लिए मैरिट लिस्ट मार्च और अप्रैल माह में हुई 10वीं की परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।

The post पढ़ें दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कैसे दिए जायेंगे अंक,शिक्षा बोर्ड ने तैयार किया फार्मूला appeared first on हिमाचल वॉचर.