हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट Archives - हिमाचल वॉचर

कोटखाई केस: सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की अपनी स्टेटस रिपोर्ट, 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
शिमला- कोटखाई की गुड़िया मामले को लेकर सीबीआई ने प्रदेश हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दायर की। सीबीआई ने कोर्ट को सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट दी और  कोर्ट से आग्रह किया कि इस रिपोर्ट को न खोला जाए, क्योंकि मामला संवेदनशील है। इस पर कोर्ट ने रिपोर्ट नहीं खोली। अब इस मामले पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई ने जांच पूरी करने के लिए तीन माह का समय मांगा था, लेकिन राज्य सरकार के महाधिवक्ता श्रवण डोगरा ने इतना समय मांगने पर आपत्ति जताई। इस पर कोर्ट ने इतना समय नहीं दिया। कोर्ट ने सीबीआई से 17 अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

सीबीआई की ओर से पेश हुए वकील अंशुल बंसल ने कहा कि कोर्ट से उन्होंने इस मामले में सील बंद लिफाफे में जमा की स्टेट्स रिपोर्ट को न खोलने का आग्रह किया था, क्योंकि इस मामले की अभी जांच चल रही है। इस पर कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट को नहीं खोली। उन्होंने कहा कि अब सीबीआई 17 अगस्त को अपनी स्टेटस रिपोर्ट देगी।

The post कोटखाई केस: सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की अपनी स्टेटस रिपोर्ट, 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई appeared first on हिमाचल वॉचर.

कोटखाई रेप-मर्डर केस:हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिए गुड़िया केस की जांच के निर्देश, एसआईटी बनाकर दो हफ्ते में दें रिपोर्ट
शिमला- हिमाचल के कोटखाई में दसवीं कक्षा की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार के आवेदन पर सीबीआई को मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए।

कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को निर्देश दिए कि वह मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करे। एसआईटी में एक एसपी और दो डीएसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाए। कोर्ट ने सीबीआई को दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के भी आदेश दिए हैं। हिमाचल सरकार से कोर्ट ने मामले में सीबीआई हर संभव मदद देने को कहा है।

सीबीआई के एक एसपी और दो डीएसपी की बनेगी एसआईटी

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि प्रदेश पुलिस की एसआईटी मामले का सारा रिकार्ड सीबीआई की एसआईटी को सौंपे। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान डीजीपी, एसपी भी कोर्ट मे मौजूद रहे। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भी इस मामले में पार्टी बनाया है।

The post कोटखाई रेप-मर्डर केस:हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई  को दिए गुड़िया केस की जांच के निर्देश,  एसआईटी बनाकर दो हफ्ते में दें रिपोर्ट appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में 16 जून को डाले जाएंगे वोट, देखें शेड्यूल
एमसी चुनाव की घोषणा के बाद अब कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं करवा पाएगा।

शिमला- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम शिमला के चुनाव का एलान कर दिया है। एक याचिका पर हाईकोर्ट के सोमवार सुबह आए फैसले के चंद घंटे बाद ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

अब नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों में 16 जून को वोट डाले जाएंगे। 17 जून को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। चुनाव के एलान के साथ ही शिमला एमसी क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव का शेड्यूल जारी होने से पहले सुबह हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिए कि वो 18 जून तक शिमला नगर निगम के चुनाव करवाए। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि 19 जून से नगर निगम का नया सदन कार्य करना शुरू कर दे।

कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिए कि 5 मई को जारी निर्वाचन सूची को अंतिम सूची मानें और कानून के अनुरूप नामांकन तिथि से 10 दिन पहले यदि कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहे तो उनका नाम अनुपूरक मतदाता सूची में दर्ज करें। एमसी चुनाव की घोषणा के बाद अब कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं करवा पाएगा।

यहां देखें शिमला नगर निगम चुनाव का शेड्यूल

नामांकन पत्र: 2, 3 और 5 जून को समय : 11 से 3 बजे

नामांकन पत्रों की छंटनी: 6 जून समय : 10 बजे से

नामांकन वापस लेने की तिथि: 8 जून दोपहर 3 बजे तक

उम्मीदवारोें की सूची जारी होगी: 8 जून दोपहर 3 बजे के बाद

मतदान: 16 जून को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक।

मतगणना: 17 जून को सुबह 9 बजे से उपायुक्त शिमला के कार्यालय में

The post शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में 16 जून को डाले जाएंगे वोट, देखें शेड्यूल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल का पहला मामला, मंडी में 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जज
मंडी-   हिमाचल में पहली बार एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिससे प्रदेश का नाम तो डूबा ही साथ ही साथ न्याय की गुहार लगाने व उसपर भरोसा रखने वली आम जनता भी इस बात से हैरान है।  हिमाचल के इतिहास में घटना पहले बार हुई है जब एक जज को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी में सामने आया है। मंडी की एक कोर्ट में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) को 40 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। जज ने एक मामले को निपटाने के लिए एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। जैसे ही जज व्यक्ति से ये पैसे लेने लगा कि विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। जज को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया है ।

विजिलेंस की टीम ने मंगलवार देर शाम जज को हिरासत में लिया है। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जज से पूछताछ की जा रही है।

चैंबर में बुलाकर मांगी थी रिश्वत, ये था पूरा मामला

विजिलेंस के अनुसार इस जज ने चैक बाउंस के मामले में प्रार्थी से इन पैसों की डिमांड की थी। इस व्यक्ति पर एनआई एक्ट के तहत लाखों रुपए के कई केस चल रहे थे। जज ने इन्हीं मामलों को जल्द निपटाने के लिए कुछ महीने पहले इस व्यक्ति को अपने चैंबर में बुलाया

यहां उससे 40 हजार रुपए की मांग की गई। कहा गया कि उससे संबंधित मामले जल्द निपटा दिए जाएंगे। विजिलेंस के अनुसार जज ने व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और उस पर बात करने को कहा।

जब पैसे नहीं दिए तो फिर किया कॉल

जब प्रार्थी ने काफी समय बाद भी पैसे नहीं दिए तो जज ने फिर इसे कॉल किया। कहा कि देर शाम तक उसे पैसे भिजवा दें। इस पर प्रा‌र्थी ने डीआईजी विजिलेंस अरविंद शारदा से संपर्क किया और पूरा मामला बताया।

इसके बाद विजिलेंस की एक स्पेशल 14 सदस्यीय टीम बनाई गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले हाईकोर्ट से भी अनुमति ली गई। इसके बाद विजिलेंस ने अपना जाल बिछा दिया।

फिर रंगे हाथ पकड़ा गया जज

शिमला से इस कार्रवाई का जिम्मा मंडी विजिलेंस ब्यूरो को दिया गया था। टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही जज के सरकारी आवास पर पहुंचे तो वहां रिश्वत लेते उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस के अनुसार बुधवार को जज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ भी की जा रही है। यह जज मनाली में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। न्यायपालिका से जुड़ा यह मामला गंभीर है और हाईकोर्ट भी इसमें संज्ञान ले सकता है।

The post हिमाचल का पहला  मामला, मंडी में 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जज appeared first on हिमाचल वॉचर.