हिमाचल प्रदेश वन विभाग Archives - हिमाचल वॉचर

कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
ऊना-हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्ब उपमंडल के ठठल गाँव में एक मृत तेंदुआ मिला है। इस तेंदुए की मौत कड़की में फंसने के कारण हुई है। दायीं टांग में फंसी कडक़ी को लेकर इधर-उधर भागने से तेंदुएं का पिछला भाग व टांगे बुरी तरह से जख्मी हुई थी, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हुई। छः नवम्बर को ठठल गाँव के लोगों ने वन विभाग को खबर कर दी थी कि गाँव में घायल तेंदुआ देखा गया है, उस वक्त वन विभाग की टीम ने इस घायल तेंदुए को पकड़ने में असमर्थता दिखाई थी कि हम सुबह पकड़ेंगे, लेकिन उन्होंने सुबह तेंदुआ ढूंढा ही नहीं और टीम खाली हाथ लौट गई। जिसके बाद नौ नवम्बर मंगलवार को तेंदुआ मृत अवस्था मिला।

स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मृत्यु वन विभाग की लापरवाही के कारण हुई है और उन्होंने कहा कि इसे मौत के शिकंजे में फंसे एक जानवर का विषय न समझा जाए, यह वन विभाग की असंवेदनशील तथा क्रूर मानसिकता का प्रमाण है।

लोगों ने कहा कि घायल बेजूबान को अगर ईलाज मिलता तो वह शायद बच जाता, मगर उसे बचाने की कोशिश नहीं की गई। गाँव वालों ने कहा कि 6 नवम्बर की रात बिना साजो सामान के पहुंचे वन विभाग के अधिकारी एक घायल तेंदुए को नहीं पकड़ पाए, शिकारियों को पकड़ना तो दूर की बात है।

लोगों ने कहा कि 7 और 8 नवम्बर को भी गाँव वालों को तेंदुआ उसी सड़क के आसपास दिखता रहा, वह दर्द के मारे वहीं आस पास रेंगता रहा। उसकी भागने की शक्ति खत्म हो चुकी थी। उसकी एक टांग से खून निकल रहा था, वह भूखा प्यास था और ठंड में धीरे-धीरे तड़प-तड़प कर मर गया, पर वन विभाग के अधिकारी उसे बचाने नहीं आए।

लोगों ने वन विभाग से सवाल किया कि जब उन्हे 60 घंटे पहले खबर मिल चुकी थी कि घायल तेंदुआ गाँव में पहुच चुका है, तो उसे क्यों नहीं पकड़ा गया।

लोग ने आरोप लगाया कि जंगलों को बचाना तो दूर इस विभाग ने जंगलों को और अधिक नुकसान पहुंचाया है। न ही यह विभाग जंगल बचा पा रहा है और न ही जंगली जीव। एक स्थानीय निवासी ने एक विडिओ सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे वन विभाग के खिलाफ कई संजीदा आरोपे लगाए गए हैं ।

अम्ब रेंज ऑफिसर ने बताया कि वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मृतक तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका अम्ब में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कुछ कार सवार युवकों ने उक्त तेंदुए को सड़क किनारे जख्मी हालत में देखा था। उनमें से एक युवक ने इस घटना को मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी तेंदुए का एक पैर कड़ाकी में फंसने के कारण टूट चुका था, जिसके चलते तेंदुआ काफी पीड़ा में था। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग और पशु चिकित्सक की एक टीम ने शनिवार रात से ही लगातार तलाशी अभियान चला रखा था और विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे भी लगाकर लगा रखे थे।

The post कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

चौंकाने वाला खुलासा: सिरदर्द बने तेंदुओं पर कैसे पायें काबू, हिमाचल वन विभाग के पास नहीं हैं ट्रैंक्यूलाइजर बंदूकें
ट्रैंक्यूलाइजर गन्स का प्रस्ताव एक साल से लटका, हिमाचल में 1990 के बाद लैपर्ड गणना ही नहीं हुई है।

शिमला-  हिमाचल में शहरी व ग्रामीण लोगों के लिए सिरदर्द बने तेंदुए कैसे काबू में आएंगे, जब वाइल्ड लाइफ विंग के पास ट्रैंक्यूलाइजर गन्स ही नहीं हैं। सरकार को यह प्रस्ताव भेजे हुए एक वर्ष से भी ज्यादा का समय हो चुका है, मगर इसकी मंजूरी ही नहीं मिल पा रही है। दरअसल, तेंदुओं को जिस इंजेक्शन से बेहोशी की दवा दी जाती है, वह एक खास किस्म की बंदूक होती है, जिसे विदेशों से आयात किया जाता है। हर वर्ष इसके स्पेयर पार्ट्स बदलने आवश्यक होते हैं। हिमाचल में पिछले दो वर्षों से इन बंदूकों का अकाल पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव अभी तक भी मंजूर नहीं हो सका है।

तेंदुओं को काबू में करने के लिए इसी बंदूक द्वारा इंजेक्शन दागा जाता है। बेहोशी के बाद तेंदुओं व अन्य जंगली जानवरों को काबू में करके रेस्क्यू सेंटर तक ले जाया जाता है। हिमाचल में कभी ऊना, सिरमौर, हमीरपुर तो कभी बिलासपुर, मंडी व शिमला में तेंदुओं के हमले बढ़ रहे हैं। यही नहीं, हिमाचल में 1990 के बाद लैपर्ड गणना ही नहीं हुई है। अब पूरे देश के विभिन्न राज्यों में लैपर्ड गणना का कार्य लगभग पूरा होने को है, मगर हिमाचल व उत्तराखंड इसमें शामिल नहीं है, जबकि दोनों ही प्रदेशों में इनकी संख्या बढ़ रही है। अब यह गणना मार्च महीने में शुरू करवाने की तैयारी है।

प्रदेश में वाइल्ड लाइफ विंग ने मुंबई की एक एनजीओ को लैपर्ड बिहेवियर स्टडी का जिम्मा सौंपा है, मगर इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जानकारों के मुताबिक प्रदेश के जंगलों में लैपर्ड की बढ़ती संख्या के कारण इसकी फूड चेन का हिस्सा वानर व लंगूर शहरों में शरण ले रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेंदुए के हमले के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हर साल औसतन 1200 के करीब ऐसे मामले रिपोर्ट होते हैं। विंग के मुताबिक ऐसे मामले तो आते हैं, मगर इनकी संख्या 100-150 के लगभग ही होती है। हिमाचल में 1990 में जब लैपर्ड सेन्सस किया गया था, तो उस दौरान जंगलों में इनकी संख्या 65 के लगभग आंकी गई थी। अब सिकुड़ते जंगलों के कारण इनकी चहलकदमी शहरी क्षेत्रों में भी बढ़ रही है।

स्पीति में 18 स्नो लैपर्ड रिपोर्ट

हिमाचल में बर्फानी तेंदुए की गणना लाहुल-स्पीति में जारी है। अभी तक स्पीति क्षेत्र में 18 स्नो लैपर्ड रिपोर्ट हुए हैं। यह आंकड़ा खुद में दिलचस्प है। स्नो लैपर्ड की बिहेवियर स्टडी अभी तक विश्व में कहीं भी नहीं हो सकी है।

The post चौंकाने वाला खुलासा:  सिरदर्द बने तेंदुओं पर कैसे पायें काबू, हिमाचल वन विभाग के पास नहीं हैं ट्रैंक्यूलाइजर बंदूकें appeared first on हिमाचल वॉचर.

वन रक्षकों की भर्ती के व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को हमीरपुर में
साक्षात्कार की तिथि किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी,अधिक जानकरी के लिए हमीरपुर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01972-223217 पर संपर्क किया जा सकता है

ऊना-  हमीरपुर वन वृत में वन रक्षकों की भर्ती के लिए लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को अरण्यपाल वन वृत हमीरपुर कार्यालय में प्रात:9:00 बजे से लिया जाएगा यह जानकरी अरण्यपाल हमीरपुर वन वृत ओपी सोलंकी ने दी ।  उन्होने बताया कि सामान्य श्रेणी से रोल नम्बर 14, 15, 37, 49, 50, 71, 83, 86, 91, 99, 140, 167, 168, अनुसूचित जाति से रोल नम्बर 28, 67, 96, 166 तथा ओबीसी से रोल नम्बर 6, 9, 78, 103, 118, 141 व 149 के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगें।

पात्र उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से अलग से भी सूचित किया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह 5 दिसंबर तक इस संबंध में वन वृत हमीरपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01972-223217 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही बताया कि साक्षात्कार की तिथि किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी।

The post वन रक्षकों की भर्ती के व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को हमीरपुर में appeared first on हिमाचल वॉचर.