हिमाचल किसान सभा Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल किसान सभा उठाएगी भूमि अधिग्रहण प्रभावितों के मुद्दे, 14 दिसम्बर को धर्मशाला में करेगी प्रदर्शन
मंडी-हिमाचल किसान सभा की बैठक राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंडी में आयोजित की गई। इस बैठक में 8 जिलों से किसान सभा के  सदस्यों ने भाग लिया। राज्य महासचिव डॉ ओंकार शाद ने कहा कि इस कोविड काल मे केवल तीन फीसदी अमीर लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है जबकि आम आदमी की हालत और भी खराब हुई है। शाद ने कहा कि इस दौर में अर्थव्यवस्था माईनस 23 फीसदी तक गिरी है।

ओंकार शाद ने कहा कि खेती व किसानी को उजाड़ने और पूँजीपतियों एवं कारपोरेट जगत के हित साधने के लिए जबरन थोंपे गए तीन अध्यादेश को गैर लोकतान्त्रिक तरीके से संसद में जबरन पारित कर मोदी सरकार ने देश की कृषि, किसान व आम जनता के हितों पर कड़ी चोट की थी। लेकिन किसान संगठनों ने इस साजिश को समझते हुए देश भर में व्यापक एकता बनाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा का गठन करते हुए देश व्यापी आंदोलन छेड़ा, जिसमें 700 के करीब किसान आंदोलन के दौरान शहीद हो गए।

उन्होंने यह भी कहा कि हजारों किसानों पर झूठे मुकद्दमें बनाए गए और उनके खिलाफ सरकार द्व्रारा प्रायोजित घृणा का अभियान भी कारपोरेट मीडिया द्वारा चलाया गया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को मजदूरों, छात्रों, महिलाओं और छोटे दूकानदारों का भी साथ मिला है।

शाद ने कहा कि किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि संसद में एमएसपी का कानून बनाया जाये तथा बिजली विधेयक 2020 को वापस लिया जाये। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर की एकता ने तथा कुछ राज्यों में आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की बड़ी हार की संभावना को टालने के लिए विवश हो कर ही मोदी सरकार पूँजीपतियों के पक्ष में बनाए गए किसान विरोधी क़ानूनों को पलटने के लिए तैयार हुई है।

उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों को पूंजीपतियों व बड़ी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। उनके कर्ज़ माफ किये जा रहे हैं तथा टैक्स में छूट दी जा रही है। इसकी भरपाई के लिए आम जनता की आमदनी व खरीदने की क्षमता गिर रही है तथा जनता पर तरह तरह के टैक्स थोंपकर व महंगाई बढ़ा कर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन जैसी सुविधाएं चरमर्रा गई हैं।

हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर ने केंद्रीय किसान कमेटी की बैठक के फैसलों पर चर्चा करते हुए देशव्यापी अखिल भारतीय किसान आंदोलन की साल भर के कठिन परिस्थितियों में निरंतर संघर्षों की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। साथ ही किसान आंदोलन की न्यूनतम समर्थन मूल्य की बुनियादी मांग तक संघर्ष जारी रखने को किसानों की एकता का परिचायक बताया है।

तंवर ने कहा कि सभी फसलों को एमएसपी (MSP) के दायरे में लाने से देश की अधिकांश जनता जो खेती से जुड़ी है को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की सब्सिडी छीनकर खेती को अलाभकारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों व आवारा पशुओं द्वारा उजाड़ी जा रही फसलों व प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त फसलों की भरपाई के लिए किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद यदि किसान पैदावार करता भी है तो उनको बाजार मैं फसल के उचित दाम नहीं मिलते हैं। इससलिए एमएसपी का कानून किसानों को लिए बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों का खेती बाड़ी से गुजर बसर नहीं हो पाता है उनमें से अधिकांश लोग आजीविका के लिए मनरेगा में काम करते हैं, लेकिन मनरेगा में न तो समय पर काम दिया जाता है, न पूरा काम दिया जाता है और नही समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान सभा आगामी समय में इन मुद्दों पर भी आंदोलन तेज करेगी।

तंवर ने कहा है कि इस बैठक में हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर खेती में व्यापक हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर पांच उपसमितियां गठित की गई हैं। इसमें भूमि, सेब, टमाटर व सब्जियां, दूध, तथा अनाज के क्षेत्र में गठित की गई है जिन पर आगामी समय में विस्तृत अध्ययन करते हुए संघर्षों को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में 31 जनवरी तक पचास हजार सदस्यता के लक्ष्य को हासिल करते हुए प्रदेश के गांवों तक देशव्यापी किसान आंदोलन की जीत की उर्जा से किसानों के संघर्ष के प्रति आशावादी दृष्टिकोण पैदा किया जाएगा। तंवर ने कहा कि हिमाचल किसान सभा का राज्य सम्मेलन 09 से 10 अप्रैल 2022 को सोलन जिला में आयोजित किया जाएगा। दिसम्बर-जनवरी में सदस्यता एवं प्राथमिक इकाईयों के सम्मेलन, फरवरी में खण्ड इकाईयों तथा मार्च माह में जिला इकाईयों के सम्मेलन किये जायेंगे।

तंवर ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि भूमि अधिग्रहण प्रभावितो के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए 14 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मशाला में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बल्ह हवाई अड्डे के मुद्दे पर अधिवेशन करते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

The post हिमाचल किसान सभा उठाएगी भूमि अधिग्रहण प्रभावितों के मुद्दे, 14 दिसम्बर को धर्मशाला में करेगी प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: हिमाचल किसान सभा ने भाजपा के खिलाफ बजाया विरोध का बिगुल
शिमला– किसानों के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार की बेरुखी और किसान विरोधी नीतियां लागू करने से खफा हिमाचल किसान सभा ने उप चुनावों में सरकार की खिलाफत करने का मन बना लिया है। हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आम आदमी और किसानों के ऊपर डबल मार की है। एक तरफ खाद्य वस्तुओं की मंहगाई चरम सीमा पर है तो दूसरी तरफ अन्नदाता जो फसल उगा रहा है उनको अपने उत्पाद के उचित दाम तक नहीं मिल रहे हैं।

डॉ. तँवर ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां कृषि कानूनों के ज़रिये किसानों की ज़मीन को पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रही है वहीं प्रदेश सरकार की बेरुखी और बेपरवाही से प्रदेश के किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां उप चुनाव हो रहे हैं वहां सभी जगह के किसानों, बागवानों और सब्ज़ी उत्पादकों की फसलें बुरी तरह से पिटी हैं।

तँवर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में सेब बागवानों को सेब का उचित दाम तक नहीं मिला। प्रदेश के 45 खण्डों में सेब पैदा होता है और शिमला जिला के अन्दर जुब्बल-कोटखाई खण्ड में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है, मगर इस बार प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ सेब पर मण्डी में बुरी तरह से मार पड़ी और बागवानों की सेब की उत्पादन लागत तक वापिस नहीं आ पाई। लेकिन सरकार ने न तो प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवज़ा दिया और न ही सेब की कीमतों में गिरावट पर कोई कदम उठाए। उल्टा मुख्यमंत्री का बयान आया कि अब सेब सीज़न समाप्त हो गया है इसलिए यह कोई मुद्दा ही नहीं है।

yeh bhi padhain:  हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में मंड क्षेत्र के किसानों की खरीद केन्द्र की समस्या अभी भी बरकरार है। किसान सभा के साथ-साथ मंड संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने फतेहपुर और इंदौरा में पांच खरीद केन्द्र खोलने की मांग उठाई थी मगर सरकार द्वारा तीन खरीद केन्द्रों की घोषणा करने के बावजूद वहां अभी भी धान की फसल की बिक्री सुचारू रूप से चालू नहीं हुई है। किसानों का धान बर्बाद हो रहा है, क्योंकि पंजाब ने पहले ही अन्य प्रदेशों का धान खरीदने से मना कर दिया है।

तँवर ने यह भी कहा कि अर्की के सब्ज़ी उत्पादक भी मण्डी की मार से अछूते नहीं रहे। इस बार टमाटर की जो दूर्दशा हुई वह किसी से छुपी नहीं है। सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक भी टमाटर की क्रेट बिकी जिससे सब्ज़ी उत्पादकों का मण्डी तक टमाटर पहुंचाने का खर्च भी पूरा नहीं हो पाया। वहीं टमाटर का खराब बीज निकलने से भी किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

डॉ. तँवर ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र में सेब, सब्ज़ी, मक्की जैसे सभी उत्पादों पर मार तो पड़ी साथ ही फोरलेन से प्रभावित लोग भी लम्बे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्षरत है लेकिन उन्हें अपनी ज़मीन का उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र की उपजाऊ ज़मीन को प्रदेश और केन्द्र सरकार हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहण करने पर उतारू है।

तँवर ने कहा है कि भाजपा का किसानों की आय को दुगना करने का वायदा न सिर्फ जुमला साबित हो रहा है बल्कि किसानों की आमदनी नीचे की ओर घट रही है। किसान आन्दोलन में संघर्ष कर रहे किसानों से बात करने के बजाय उन्हें गाड़ी से कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सभा तीनों विधानसभाओं सहित मंडी संसदीय सीट पर भी भाजपा का विरोध करेगी।

The post उपचुनाव: हिमाचल किसान सभा ने भाजपा के खिलाफ बजाया विरोध का बिगुल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन
शिमला– हिमाचल किसान सभा ने उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खीरी में किसानों लवप्रीत सिंह, नछेत्तर सिंह, दलजीत सिंह, और गुरविन्द्र सिंह की हत्या के विरोध में तथा अन्य रूप से घायल हुए किसानों के समर्थन में शिमला के मालरोड़ पर धारा 144 तोड़ते हुए धरना प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य संगठनों सीटू(CITU), एसएफआई(SFI), जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति और दलित शोषण मुक्ति मंच ने भी उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के बढ़ते आन्दोलन से निपटने के लिए अपनाए गए फासीवादी रवैये का कड़ा विरोध किया।

किसान सभा ने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर देती और सभी कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी जामा नहीं पहना देती तब तक किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वानों को लागू करेगी।

वीडियो

किसान सभा ने राष्ट्रपति से कहा है कि वह सभी राज्य सरकारों के संविधान के प्रावधानों के अनुसार संचालन को सुनिश्चित करे। राष्ट्रपति को हरियाणा के मुख्यमंत्री के उस बयान का संज्ञान लेना चाहिए जिसमें उन्होंने अपराध को बढ़ावा दिया है और किसानों पर हमला करने वालों को पुरस्कार में ज़मानत दिलवाने का आश्वासन दिया है। किसान सभा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को क्षण भर भी मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

किसान सभा ने यह भी कहा कि लखिमपुर खीरी में किसानों की हत्या करवाने वाले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। किसान सभा ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को किसान नेताओं की हत्या के लिए उकसाने और नफरत फैलाने के लिए तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होनें यह भी मांग की है कि किसानों की हत्या के पूरे प्रकरण की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए।किसान सभा ने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक सायरन बजाती हुई गाड़ी किसानों को पीछे से रौंद रही है किसान भागते हुए अपनी जान बचा रहे है। इस गाड़ी के पीछे भी एक गाड़ी जा रही है। किसानों का आरोप है कि एक गाड़ी में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र का बेटा आशीष मिश्र भी मौजूद था।

The post हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.