हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष Archives - हिमाचल वॉचर

बर्फ़बारी से निपटने में प्रशासन विफल,सड़कों से बर्फ हटाने का नहीं कोई पुख्ता इंतजाम, धीमी गति से चल रहा काम,लोग परेशान: राठौर
शिमला- राजधानी शिमला में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बर्फ़बारी से राजधानी पूरी तरह से जाम हो गई है। जहां एक और बर्फबारी होटल मालिकों और पयटकों के लिए वरदान है तो वहीं  यह बर्फ  स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन गई है।

जिला प्रसाशन की ओर से सड़कों को यातायात के लिए खोला जा रहा है लेकिन प्रशासन की ओर  से की जा रही व्यवस्था से कांग्रेस न खुश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बर्फबारी  से निपटने पर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 2 दिनों में हुई बर्फबारी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन की खोखली व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खोल दी है। उन्होंने कहा कि आम जन जीवन को सुचारू रखने में प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।

राठौर ने  प्रशासन  पर आरोप लगाते हुए अपने  बयान में कहा कि शनिवार को धूप खिलने के बाबजूद भी प्रशासन जन जीवन सामान्य करने में पूरी तरह असफल रहा है जिसकी वजह से लोगों को आज भी आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिमला शहर में दोपहर तक यातयात सामान्य न होने और परिवहन निगम की बसे न चलने की बजह से लोगों को मजबूरी में पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर के कई इलाकों में बार बार बिजली जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

राठौर ने कहा कि सरकार के पास सड़कों से बर्फ हटाने का कोई पुख्ता इंतजाम ही नही है जिसकी वजह से काम धीमी गति से चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ ही नही है। आज जिला प्रशासन की ओर से दिए गए स्थानीय अवकाश को लेकर भी अचरज की स्थिति बनी रही।

राठौर ने सरकार से प्रदेश में बर्फबारी से बंद पड़े शिमला से ऊपरी क्षेत्रों सहित जन-जातीय क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने और बंद पड़ी सड़कों विशेष तौर पर दूरदराज की सम्पर्क सड़को को बहाल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा है कि दूरदराज के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य वस्तुओं खाना पकाने की गैस की आपूर्ति भी सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए।

The post बर्फ़बारी से निपटने में प्रशासन विफल,सड़कों से बर्फ हटाने का नहीं कोई पुख्ता इंतजाम, धीमी गति से चल रहा काम,लोग  परेशान: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के दो ब्लॉक पदाधिकारी निलंबित
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंडी जिला के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राकेश धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्रनगर और एक अन्य ब्लॉक पदाधिकारी लकी ठाकुर को तत्काल प्रभाव से अलगे आदेश आने तक उन्हें पदमुक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया है।

राठौर ने दोनों ब्लॉक पदाधिकारियों से 15 दिन के भीतर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि रविवार को जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व महासचिव को अवैध शराब के मामले में पंजाब की नंगल पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तीन पेटियों के साथ नंगल से गिरफ्तार किया गया था। यह  दोनों चंडीगढ़ से चोरी छिपे शराब की खेप अपनी गाड़ी में जोगिंद्रनगर ला रहे थे।

तो वहीं इससे पहले भी  हिमाचल के मंडी में जहरीली शराब से जुड़े मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का भी नाम सामने आया है,जसिके चलते उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया था।

पुलिस ने नीरज से शराब की नौ पेटियां बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने नीरज को को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया था।

The post असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में  कांग्रेस पार्टी के दो  ब्लॉक पदाधिकारी निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन
शिमला- पेगासस जासूसी मामलें में द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित खुलासे के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि अब भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों,सुरक्षा एजेंसियों,जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ चुके है।

राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह से देशद्रोह का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा हो।

राठौर ने यह भी कहा कि पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब जबकि द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नही बच सकती है

राठौर ने कहा है कि जासूसी का खुलासा होने के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि पेगासस जासूसी से मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करते हुए लोगों की निजिता के अधिकार का भी हनन किया है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ साथ उन सभी लोगों की जासूसी की है जो देश व लोकतंत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान व स्थान रखते है।

The post पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन appeared first on हिमाचल वॉचर.

चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में चल रहे अवैध शराब मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि अभी तक कि जांच से जिस तरह सामने यह आया है कि यह अवैध शराब का जाल अंतरराज्यीय स्तर तक फैला है और इसकी निष्पक्ष जांच तभी सम्भव होगी जब इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए।

राठौर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्षों से यह अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस एवम आबकारी विभाग भी इसको लेकर क्यों चुप थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस अब हरकत में आई और इस अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश करने की बात कर रही है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा की पिछले चार वर्षों से चल रहे इस अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस क्यों नहीं लगा सकी?। राठौर ने कहा की यह सम्भव नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी न हो, यह सरकार की नाकामी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चार बर्षों से सरकार को कहती आ रही है कि माफ़िया पूर्णरूप से सरकार पर हावी है।शराब माफिया,खनन माफिया,नशा माफिया और वन माफिया के खिलाफ सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से शराब नीति पर सरकार का ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि सरकार की शराब माफिया के साथ सांठगांठ है।

तो वहीं जहरीली शराब मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने पर उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है। जिस पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई भी पार्टी पदाधिकारी किसी भी तरह के असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों की सहायता या पैरवी करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि शराब कांड में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। प्रदेश को शराब और नशा माफिया ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है।उन्होंने कहा कि इस मामलें पर जिस तरह से सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वह उचित नहीं है इसके लिए सभी विभाग बराबर के दोषी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि माफिया ने अपनी जड़ें गांव तक फैला रखी हैं और इसमें कई बड़ी मछलियां संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है अतः यह आवश्यक हो गया है कि सरकार इसकी न्यायिक जांच करवाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

The post चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर
शिमला- प्रदेश में बढ़ते अबैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सरंक्षण में प्रदेश में यह अबैध कारोवार फलफूल रहा है।

उन्होंने मंडी जिला के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

राठौर ने कहा कि सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नही है। प्रदेश में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में अबैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अबैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का भी कोई भी ख़ौफ़ नही है ।

उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी व दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है,जो कि बहुत ही दुखदाई है।

राठौर ने अबैध नशे के कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

वहीं दूसरी तरफ कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा फिर से एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है।

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह प्रदेश को बताए कि वह जो हर महीने कर्ज ले रही है उसे वह कहां खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कर्ज प्रदेश के विकास में एक ग्रहण साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कर्ज की यही रफ़्तार रही तो वह दिन दूर नही होगा जब प्रदेश पूरी तरह आर्थिक तौर पर गुलाम ही न बन जाएगा।

The post मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आपस में उलझी, विक्रमादित्य ने किया जांच का समर्थन तो अन्य नेताओं ने खोल दिया मोर्चा
शिमला– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुए सुरक्षा में चूक को लेकर पूरे देश में सभी राजनितिक पार्टिया अलग-अलग बयान दे रही हैं। कोई इसके समर्थन में है तो कोई इसे कांग्रेस  की सोची समझी साजिश बता रहे हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने भी अपनी-अपनी बात सामने रखी। जहाँ एक ओर भाजपा ने इस घटना का विरोध और धरना प्रदर्शन किया वहीं प्रदेश कांग्रेस ने पंजाब सरकार का समर्थन किया लकिन हिमाचल में ही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कोंग्रस पार्टी के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जहां एक ओर इस घटना पर कार्रवाई की मांग की है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के ही नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया हैं जिससे हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेता आपस में ही उलझ गए हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए पंजाब सरकार से जांच की मांग की है।

उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बीते रोज जो घटनाक्रम हुए हैं वह बहुत चिंताजनक हैं। जिस भी राज्य या देश में प्रधानमंत्री जाते हैं, बाहर का सुरक्षा घेरा उस राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियां देती हैं।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब में प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के रद्द होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले का सड़क में फंसना प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा की किसी सोची समझी रणनीति के तहत राजनैतिक षडयंत्र का एक हिस्सा हो सकता जब उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री की रैली का पंडाल खाली पड़ा है उस के बाद भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले का सड़क में फंसना प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा की किसी सोची समझी रणनीति के तहत राजनैतिक षडयंत्र का एक हिस्सा हो सकता जब उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री की रैली का पंडाल खाली पड़ा है उस के बाद भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार को किसी भी प्रकार से दोषी करार देना तर्कसंगत नही है क्यूंकि प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के साथ-साथ एसपीजी के पास होती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अपने ही देश के लोगों से प्रधानमंत्री को इतना डरने की ज़रूरत क्या है। गाँव का पंच, प्रधान भी लोगों से मिलते हैं, उन्ही में से एक होते हैं वैसे ही प्रधानमंत्री भी हैं।

वहीं कांग्रेस के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर लिखा है कि पहले भी कई बार प्रधानमंत्रियों का काफिला रोका गया है।

ऊना के विधायक सतपाल रायजादा ने विधायक विक्रमादित्य की फेसबुक पोस्ट पर ही सवाल उठाए हैं। रायजादा ने वीडियो जारी कर कहा कि यह दुखद है कि भाजपा नेता पंजाब के सीएम, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के हक में बोलना कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश है। रायजादा ने कहा कि अपने नेताओं का पक्ष लेने के बजाय दूसरी पार्टी के नेताओं का पक्ष लेना जायज नहीं है।

The post हिमाचल कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आपस में उलझी, विक्रमादित्य ने किया जांच का समर्थन तो अन्य नेताओं ने खोल दिया मोर्चा appeared first on हिमाचल वॉचर.