हिमाचली खिलाडी Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल की सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन की बैडमिंटन टीम घोषित
शिमला- सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन के लिए हिमाचल प्रदेश की बैडमिंटन टीम घोषित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा और चयनकर्ता चंद्रशेखर तुर्की ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि नागपुर में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल के पुरुषों के टीम का नेतृत्व सौरभ कपूर करेंगे।

इस टीम के अन्य सदस्यों में अजय कैथ और सौरभ पंधेर शामिल हैं। महिलाओं की टीम का सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का नेतृत्व कीर्ति चतुर्वेदी करेगी। टीम के अन्य सदस्यों में दिव्या, आरजू और निर्मला शामिल है। मिक्स्ड डबल में योगेश और आरजू हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में भी हिमाचल का नेतृत्व सौरभ कपूर ही करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में अजय कैथ, सौरभ पंधेर, कर्ण चौधरी और स्पर्श श्रीवास्तव शामिल है। महिला टीम का नेतृत्व कीर्ति चतुर्वेदी करेंगी। इस टीम के अन्य सदस्यों में दिव्या, कोंपल जिंटा, रितिका और आरजू शामिल है।

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग में हिमाचल का नेतृत्व कर्ण नेगी करेंगे। जबकि टीम के अन्य सदस्यों में अभिषेक कपिला, नीलाक्ष्य, यशपाल, अमित कुमार शामिल है। लड़कियों की अंडर-19 टीम का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी। टीम के अन्य सदस्यों में सिमरन, सैहजल चौहान, देव्यानी और श्रेया नेगटा शामिल है।

इसके अलावा गुवाहाटी में होने वाली जूनियर नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता के लड़कों के अंडर-19 वर्ग में कर्ण नेगी हिमाचल का नेतृत्व करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में अभिषेक कपिला और अमित शामिल है। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग की टीम का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी जबकि टीम के अन्य सदस्यों में सिमरन, श्रेया नेगटा और देव्यानी शामिल है। अंडर-19 वर्ग में मिक्स्ड डबल में अभिषेक कपिला और आभा बंसल हिमाचल का नेतृत्व करेंगे।

लड़कों के अंडर-17 वर्ग का नेतृत्व भी कर्ण नेगी करेंगे जबकि टीम के अन्य सदस्यों में धर्मेंद्र और समक्ष धालटा शामिल है। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग का नेतृत्व रितिका शर्मा करेंगी। इस टीम के अन्य सदस्यों में सैजल चौहान और प्रांजल चौहान शामिल है।

एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नॉर्थ जोन में यदि हिमाचल की सीनियर टीम विजयी रहती है तो उसे 51 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा जबकि जूनियर टीम के नॉर्थ जोन जीतने पर उसे 31 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

उन्होंने ये भी बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कर्ण नेगी को स्व़ मातुल चौहान स्मृति खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपए, प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्पर्श श्रीवास्तव और अजय कैथ तथा साल के बेहतरीन खिलाड़ी का पुरस्कार सौरभ कपूर और रितिका शर्मा को दिया गया।

इसके अलावा धर्मेंद्र ठाकुर और तेजस्वनी को उत्कृष्ट खेल छात्रवृत्ति के रूप में 3600-3600 रुपए की स्कॉलरशिप दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला और बच्चों के खेल में जबरदस्त निखार आया है।

The post हिमाचल की सीनियर नेशनल और नॉर्थ जोन की बैडमिंटन टीम घोषित appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 24 व 25 अप्रैल को होंगे खेल छात्रावास के परीक्षण ट्रायल
ऊना- खेल छात्रावास ऊना तथा बिलासपुर में सत्र 2017-18 के लिए पात्र खिलाडियों के प्रवेश के लिए 24 व 25 अप्रैल, 2017 को प्रात: सात बजे से इंदिरा स्टेडियम ऊना में परीक्षण ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। 24 अप्रैल को एथलैटिक्स लडके व लडकियां, कबडडी लडके व लडकियां जबकि हैंडबाल व हॉकी का परीक्षण ट्रायल लडकों के लिए जबकि 25 अप्रैल को जूडो, वॉलीबाल तथा कुश्ती केवल लडकों के लिए परीक्षण ट्रायल लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराडिया ने बताया कि प्रवेश के लिए खिलाडियों की आयु सीमा 13 से 19 वर्ष निर्धारित की है लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु वाले खिलाडियों को दी जाएगी। उन्होने बताया कि ट्रायल के दौरान चुने गए खिलाडियों को मुफत आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढ़ंग से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही बताया कि ऐसे चयनित खिलाडी अपनी पढ़ाई को किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज में जारी रख सकते हैं।

एमपी भराडिया ने बताया कि ट्रायल परीक्षण के दौरान चयन में स्कूली खेल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उदीयमान खिलाडियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने बताया कि निर्धारित तिथि व स्थान में ट्रायल परीक्षण में भाग लेने वाले खिलाडी अपने साथ शैक्षणिक, आयु व खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों एवं सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित ट्रायल परीक्षण में भाग ले सकते हैं।

The post ऊना के  इंदिरा स्टेडियम  में 24 व 25 अप्रैल को होंगे खेल छात्रावास के परीक्षण ट्रायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की ज्योतिका ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में जीता गोल्ड मेडल
शिमला- हिमाचल प्रदेश की बेटी ज्योतिका दत्ता ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। ज्योतिका ने तलवारबाजी के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक झटका है। जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र की रहने वाली ज्योतिका दत्ता ने केरल के कन्नूर में 20 से 24 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय तलवारबाजी मुकाबले के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोने पर निशाना साधा है।

हिमाचल की बेटी ने फाइनल मुकाबले में मणिपुर की विद्यावती को 15.8 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही ज्योतिका दत्ता ने टीम मुकाबले में उत्तरी भारत खेल प्राधिकरण को अखिल भारतीय तलवारबाजी स्पर्धा में दूसरा स्थान दिलाया है। वहीं ज्योतिका हिमालयन रेंज के देशों के तलवारबाजी मुकाबलों के लिए भी क्वालीफाई कर गई है।

यह मुकाबले अगले माह मणिपुर में आयोजित किए जाने हैं। इसमें हिमालयन रेंज के देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि ज्योतिका दत्ता ने अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबलों में कई पदक हासिल किए हैं और अपने उम्दा खेल से हिमाचल प्रदेश और देश का खूब नाम रोशन किया है।

The post हिमाचल की ज्योतिका ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में जीता गोल्ड मेडल appeared first on हिमाचल वॉचर.