साइबर क्राइम Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में महिलाओं से ज्यादा पुरुष होते हैं साइबर अपराधों का शिकार
इंटरनेट से होने वाले अपराधों की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 155260 पर या हिमाचल पुलिस के व्हाट्सऐप नंबर 9805953670 पर दी जा सकती है।

शिमला- आज सोमवार को मानवाधिकार जागरूकता पर उमंग फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबीनार जिसका बिषय “साइबर अपराधों से सुरक्षा का अधिकार” में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(साइबर क्राइम) नरवीर सिंह राठौर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं से ज्यादा पुरुष साइबर अपराधों का शिकार होते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में हिमाचल पुलिस के पास साइबर अपराधों की 8500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 77% शिकायतें पुरुषों की थीं। इंटरनेट के जरिए होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है।

वेबीनार में उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर राज्य में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएगी।इंटरनेट और साइबर सुरक्षा अब सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के जरिए कोई अपराध होने पर तुरंत क्या कदम उठाए जाए जाने चाहिए।

नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि देश में 72 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इनमें 67% पुरुष और 33% महिलाएं हैं। इंटरनेट यूजर में से 62% लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं अन्य अदालतें यह स्पष्ट कर चुकी है कि इंटरनेट का इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा किसी भी व्यक्ति या संस्थान का मौलिक अधिकार है। उन्होंने हैकिंग और अन्य साइबर अपराधों से सुरक्षा के कई उपाय भी बताए।

उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है। अज्ञानता में साइबर ठगी का शिकार होने वाले लोगों में उच्च शिक्षित व्यक्ति जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर और बड़े अफसर भी शामिल हैं। हिमाचल में होने वाले साइबर अपराधों के 95% संचालक दूसरे राज्यों या विदेशों के होते हैं। अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी भी व्यक्ति की फोटो ही नहीं बल्कि नकली आवाज भी तैयार कर लेते हैं।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट से होने वाले अपराधों की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 155260 पर या हिमाचल पुलिस के व्हाट्सऐप नंबर 9805953670 पर दी जा सकती है।

राठौर ने यह भी बताया कि साइबर अपराधों में पैसों की ठगी, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर के फिरौती मांगना, महिलाओं और बच्चों के नग्न अथवा अर्ध नग्न फोटोग्राफ एवं वीडियो भेजना अथवा देखना,अश्लील संदेश भेजना, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सामग्री एकत्र करना और भेजना, नकली रेल टिकट अथवा बिजली के बिल बनाना एवं इसी तरह के अन्य अपराध शामिल हैं। ये सभी दंडनीय अपराध हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध करने के लिए शातिर कई तरह के वायरस और मालवेयर भेज कर आपके डाटा पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। इसलिए अनेक स्थानों पर उपलब्ध फ्री वाईफाई की सुविधा का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध पोस्ट या लिंक पर क्लिक करने से बचें, किसी भी हालत में अपने बैंक अकाउंट या वित्तीय लेनदेन से संबंधित मामलों की कोई भी जानकारी फोन या इंटरनेट पर अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। ऐसा करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। उन्होंने कहा की ठगी के शिकार हुए 90% लोग स्वयं दोषी होते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया की हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को बड़े पैमाने पर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी यह अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को जोड़ा जाएगा।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोबाइल से पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि शातिर अपराधी उनका शोषण न कर सकें। इस वेबिनार में हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड के लगभग 80 युवाओं ने हिस्सा लिया।

Photo by Towfiqu barbhuiya on Unsplash

The post हिमाचल में महिलाओं से ज्यादा पुरुष होते हैं साइबर अपराधों का शिकार appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना की महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 9 लाख
ऊना-   ऊना की एक महिला फेसबुक पर लाखों की ठगी का शिकार हुई है। महिला ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। एक ओर मामले में लाखों की ठगी होना भी सामने आ रहा है, जबकि पुलिस द्वारा इस मामले को साइबर क्राइम को भेजकर मात्र जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर पुलिस द्वारा इस मामले को ऑनलाइन गिफ्ट और दोस्ती कर ठगी बताया जा रहा है। इसमें लाखों की ठगी है या नहीं, इस बारे में पुलिस अभी पुष्ट नहीं है। ऊना की एक महिला की नोटबंदी के दौरान अन्य राज्य के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। इसके बाद इस दोस्ती में विश्वास इतना बढ़ गया कि महिला ने लगभग नौ लाख रुपये से अधिक की राशि को दिल्ली व भोपाल के किसी शख्स के खातों में जमा करवा दिया। इसकी एवज में उक्त शख्सों द्वारा महिला को इस राशि के बदलने और लेने-देन के बाद वापस करने के बारे में कहा गया था। कई दिन गुजर जाने के बाद जब उन शख्सों के खातों में डाली गई राशि का ऑनलाइन शॉपिंग में उपयोग होना पाया गया।

शातिरों ने संबंधित खातों में मात्र लगभग दो लाख 70 हजार व 69 हजार की राशि को ही छोड़ा है। जबकि बाकि को ऑनलाइन शॉपिंग में खर्च कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के आदि की एवज में रुपयों की ठगी होना बताया गया है। हालांकि मामले में दोनों ही दिशा में ठगी का होना तय है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को साइबर क्राइम में भी भेजा है। उधर, अगर उक्त मामले में लाखों की ठगी पाई जाती है तो उन पर इनकम टैक्स विभाग की गाज भी गिर सकती है।

तीन-चार दिन पूर्व एक दंपती ने ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर कुछ ऑनलाइन गिफ्ट भेजने आदि की ठगी होना था। मामले में कुल कितनी राशि की ठगी हुई है और कहां के लोगों ने की है यह अभी कहना मुश्किल है। वैसे इस मामले की शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस ने साइबर सैल में इस मामले को गहराई से पता लगाने के लिए भेजा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

अनुपम शर्मा, पुलिस अधीक्षक

The post ऊना की महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 9 लाख appeared first on हिमाचल वॉचर.