शिलाई Archives - हिमाचल वॉचर

सिरमौर: गोबर के ढेर में मिली नवजात बच्ची की माँ निकली बारहवीं कक्षा की छात्रा, दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार
सिरमौर-  प्रदेश में कुछ दिन पहले सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के एक गांव में नवजात बच्ची को खेत में गोबर के ढेर के पास फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने कुछ समय के पश्चात ही इस मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने बच्ची को जन्म देने वाली मां की पहचान कर ली है और बुधवार को उसका मेडिकल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची को जन्म देने वाली माँ स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने जब लड़की का बयान लिया तो उसने बताया कि उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वो गर्भवती हो गई थी। इसलिए लोकलाज के डर से उसने अपनी नवजात बच्ची को पैदा होने के बाद ही खेत में गोबर के ढेर में लावारिस छोड़ दिया था। फिलहाल नवजात बच्ची नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की और उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़ने पर लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इन पर करवाई की जाएगी।

बता दे कि रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार को किसी ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया था। सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत मे काम करने गया तो उसने उस नवजात बच्ची को वहां देखा तो उसने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम सीएचसी रोनहाट में तैनात डॉक्टर को साथ में लेकर तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज और देखभाल के लिए 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया था।

The post सिरमौर: गोबर के ढेर में मिली नवजात बच्ची की माँ निकली बारहवीं कक्षा की छात्रा, दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

गोबर के ढेर में फेंकी नवजात बच्ची की पुलिस ने बचायी जान
सिरमौर- प्रदेश में आज एक बेहद शर्मसार घटना सामने आयी है। आज एक बच्ची को जन्म देने के बाद किसी ने गोबर के ढेर के पास छोड़ दिया। एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया जाता है तो दूसरी तरफ अभी भी ऐसे कृत्य देखने को मिलते है।

यह घटना सिरमौर जिले के शिलाई उपमण्डल की है जंहा एक माँ ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्चे को रेस्क्यू करके ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत मे काम करने गया तो उससे गोबर के ढेर से कुछ आवाज आती सुनाई दी। जब नजदीक गया तो देखा कि ये आवाज खून से सने एक नवजात शिशु की है।

साक्षा ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम सीएचसी रोनहाट में तैनात डॉक्टर को साथ में लेकर तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज और देखभाल के लिए 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली माँ का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

कुछ वर्ष पहले रोनहाट अस्पताल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक अविवाहित लड़की ने अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया था। पुलिस ने उस वक्त भी नवजात शिशु की  जान बचाई थी और इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था।

शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता इस नन्ही परी की जान बचाना है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे लावारिस छोड़ने वाली माँ का भी जल्द पता लगाया जाएगा।

The post गोबर के ढेर में फेंकी नवजात बच्ची की पुलिस ने बचायी जान appeared first on हिमाचल वॉचर.

लड़कियों की कथित तस्करी मामले में शिलाई एडीएम की ट्रांसफर से नाराज़ सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे, 7 दिन के भीतर तबादला रद्द करने की दी चेतवानी
लोगों ने बताया के बेवजह एसडीएम को निशाना बनाया गया है। लोगों का कहना है कि विकास शुक्ला पर गाज गिराना उचित नहीं है। पिछले 6 महीने में अपने कार्यकाल के दौरान विकास शुक्ला ने क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं जो पिछले कई सालों से सिरे नहीं चढ़ रहे थे। अंदाजन विकास शुक्ला लोगों के चहते बन गए।

सिरमौर- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार गहन सवालों के घेरे में आ गयी जब क्षेत्र के हजारों लोंगों ने आज सड़क पर उतर शिलाई के एस.डी.एम् के ट्रांसफर के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया! एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला के तबादले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम के तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर शिलाई में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 7 दिनों के भीतर तबादला आदेश रद्द न किए तो उन्हें मजबूरन आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। ऐसे में अगर सरकार ने अगर मामले को गंभीरता से ना लिया तो प्रशासन को यहां बड़े विरोध से गुजरना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि लड़कियों की कथित तस्करी मामले को लेकर सुर्खियों में आए विकास शुक्ला का सरकार ने तबादला कर दिया है जो स्थानीय लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोगों ने बताया के बेवजह एसडीएम को निशाना बनाया गया है। लोगों का कहना है कि विकास शुक्ला पर गाज गिराना उचित नहीं है। पिछले 6 महीने में अपने कार्यकाल के दौरान विकास शुक्ला ने क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं जो पिछले कई सालों से सिरे नहीं चढ़ रहे थे। अंदाजन विकास शुक्ला लोगों के चहते बन गए।

मुख्यमंत्री ने बयान देकर रिपोर्ट को फर्ज़ी बता इस गहन मुद्दे से जुड़ी सभी ख़बरों को जुठला दिया था! मुख्यमंत्री ने कहा था की शिलाई में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जैसा की समाचार पत्रों द्वारा छापा गया था!

एसडीएम शिलाई पद पर रहते हुए विकास शुक्ला बीपीएल सर्वे को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। एसडीएम द्वारा करवाई गई जांच में सरकारी कर्मचारी तक बीपीएल की सूची में पाए गए। 79 परिवार सूची से बाहर हुए हैं। 27 पंचायतों के सर्वे पर एसडीएम के तबादले के बाद तलवार लटक गई है। वहीं एसडीएम उस समय भी चर्चा का विषय बने जब खुले में शौचमुक्त करने के लिए एसडीएम साहब ने दो-तीन दिन के भीतर ही 88 किलोमीटर की पदयात्रा कर डाली।

The post लड़कियों की कथित तस्करी मामले में शिलाई एडीएम की ट्रांसफर से नाराज़ सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे, 7 दिन के भीतर तबादला रद्द करने की दी चेतवानी appeared first on हिमाचल वॉचर.