शिमला वार्ड Archives - हिमाचल वॉचर

नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन संबंधी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए बढ़ाया जाए समय:सीपीआईएम
शिमला- सीपीआईएम कसुम्पटी इकाई के सचिव सत्यवान पुंडीर ने नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन से संबंधित आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जो समय सीमा निर्धारित की है वह भी पर्याप्त नहीं है क्यूंकि इस दौरान दूसरे शनिवार, रविवार और गुरू रविदास जयंती की छुट्टियां भी रही है।

सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवलोकन के लिए जो लिस्ट जारी की गई है उसमें वार्ड की सीमाओं को लेकर कोई अंदाज़ा नहीं लग रहा इसलिए आपत्ति दर्ज करने में मुश्किल हो रही है और जब तक वार्डों की सीमाओं का सही-सही पता नहीं लग जाता और इसके नक्शे तैयार नहीं हो जाते तब तक इसमें किसी तरह की तर्कसंगत आपत्ति नहीं उठाई जा सकती।

सीपीआईएम ने राज्य चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि इसकी समय सीमा को बढ़ाया जाए।अभी वार्डों में मतदाताओं को लेकर भी काफी विसंगतियां हैं। इसमें कई बूथ ऐसे हैं जो ग्रामीण और नगर निगम दोनों का हिस्सा हैं।

सचिव ने कहा कि कई मतदाता ऐसे हैं जो नगर निगम से बाहर पंचायत क्षेत्र में रहते हैं लेकिन उनका वोट भी नगर निगम की सूची में है। उन्होंने मल्याणा वार्ड के गनोटी बूथ का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने नगर निगम में वोट डाला था।

पुंडीर ने कहा कि इस तरह की विसंगतियों के कारण निष्पक्ष नतीजे आना मुमकिन नहीं हो पाते। प्रशासन और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने मतदाता सूचियों के फिज़िकल वेरिफिकेशन की भी  मांग  उठाई और कहा कि  यदि राज्य चुनाव आयुक्त से समय मिलता है तो वे राज्य चुनाव आयुक्त से भी मिलेंगे।

The post नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन संबंधी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए बढ़ाया जाए समय:सीपीआईएम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम में 7 नए वार्ड किए गए शामिल, 34 नहीं 41 होगी वार्डो की संख्या
उपायुक्त शिमला ने बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव व आपत्तियां 11 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक उपायुक्त कार्यालय में दर्ज की जा सकती है। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाईट http://hpshimla.nic.in पर उपलब्ध है।

शिमला-  नगर निगम शिमला के वार्डो की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब शिमला नगर निगम में 34 के बजाए वार्डो की संख्या 41 होगी। जिला प्रशासन ने आज पुर्न सीमांकन की पहली प्रक्रिया को पूरा कर लिया है  जिसमें 7 नए वार्ड नगर निगम में शामिल किए गए है।

कई वार्डों को तोड़कर नए वार्ड बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा फेरबदल रुलदूभट्टा, कृष्णा नगर, खलीणी, छोटा शिमला विकासनगर वार्ड में हुआ है। इन पांच वार्डों के दो- दो वार्ड बनाए हैं। वहीं संजौली, इंजनघर के साथ डिंगूघार नया वार्ड होगा।

इसी तरह से कुसुम्पटी,पंथाघाटी के दो की बजाय तीन वार्ड बनाए हैं। यहां पर कुसुम्पटी-टू (2) नया वार्ड है।

जिला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की ओर से इसका ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। जारी ड्राफ्ट के मुताबिक शहर में 34 की जगह अब 41 वार्ड होंगे। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद ये प्रक्रिया शुरू की गई है।

नए वार्ड बनाने के बाद नगर निगम के एक्ट में भी संशोधन करना पड़ेगा। नगर निगम के एक्ट के मुताबिक 37 अधिकतम वार्ड बनाए जा सकते थे। अब इन वार्डों की संख्या 41 करने का प्रस्ताव किया गया तो इससे साफ है कि आने वाले समय में नगर निगम के एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा।

इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर विधानसभा में ले जाना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में इस एक्ट को लाया जा सकता है।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी, जिसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया गया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है। अब वार्डों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम एक्ट में भी  संशोधन होगा।

ये हुआ है बदलाव

1. रूल्दूभट्टा को तोड़ कर रूलदूभट्टा व शांकली

2. कृष्णानगर में दो वार्ड अपर व लोअर कृष्णानगर

3. खलीणी को तोड़कर अप्पर व लोअर खलीणी के दो वार्ड बनाए हैं।

4. छोटा शिमला में छोटा शिमला व ब्रोकहास्ट

5. संजौली , इंजनघर के अलावा डिंगूधार नया वार्ड बनाया है

6. कुसुम्पटी पंथाघाटी के कुसुम्पटी टू नाम से बनाया तीसरा वार्ड

7. विकासनगर का अप्पर व लोअर दो वार्ड बनाए हैं।

The post शिमला नगर निगम में 7 नए वार्ड किए गए शामिल, 34 नहीं 41 होगी वार्डो की संख्या appeared first on हिमाचल वॉचर.