विजेंद्र मेहरा Archives - हिमाचल वॉचर

बीबीएन मजदूरों ने किया श्रम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन,विभाग से कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की उठाई मांग
शिमला- सीटू जिला कमेटी के आह्वान पर बीबीएन के मजदूरों ने यूनियनों के पंजीकरण व श्रम कानूनों को लेकर श्रम कार्यालय झाड़माजरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू ने चेताया है कि अगर श्रम विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली दुरुस्त न की तो 28-29 मार्च को मजदूर हड़ताल करके श्रम कार्यालय की घेराबंदी करेंगे।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि यह प्रदर्शन दोपहर ग्यारह बजे से शुरू हुआ ओर दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया।

सीटू कार्यकर्ता श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से काफी खफा नज़र आए। वह 3 घंटे तक जोरदार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान सीटू प्रतिनिधिमंडल श्रम अधिकारी से मिला व मांग-पत्र सौंपा।

उन्होंने मांगों का तुंरत समाधान मांगा जिस पर श्रम अधिकारी ने मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सीटू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

विजेंद्र मेहरा ने आरोप लगाया कि बीबीएन का श्रम कार्यालय उद्योगपतियों के इशारों पर कार्य कर रहा है व कई-कई सालों तक यूनियनों का सत्यापन करने में आनाकनी कर रहा है। श्रम कार्यालय की इस लचर व पक्षपातपूर्वक कार्यप्रणाली के कारण मजदूरों को अपनी यूनियन का पंजीकरण करवाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

श्रम विभाग पूरी तरह पूंजीपतियों की गोद में बैठ गया है व मजदूरों की न्याय हासिल करने की उम्मीदें खत्म हो गयी हैं। मजदूरों के मांग-पत्र भी सालों से श्रम कार्यालयों की फाइलों में धूल फांक रहे हैं।

श्रम कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली व मिलीभगत के कारण उद्योगपति मजदूरों को पीड़ित कर रहे हैं। उन्हें यूनियन बनाने पर नौकरी से निकाला जा रहा है ओर उनका प्रदेश से बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। कंपनी व ठेका मजदूरों का मालिकों का भरपूर शोषण किया जा रहा है लेकिन श्रम विभाग मौन है।

श्रम विभाग के अधिकारी मात्र इंस्पेक्शन करके अपनी डयूटी से पल्ला झाड़ रहे हैं व कंपनी प्रबंधनों पर श्रम कानूनों की अवहेलना पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने चेताया है कि अगर मजदूरों की मांगों का तत्काल समाधान न हुआ तो बीबीएन के हज़ारों मजदूर 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल के दौरान श्रम कार्यालय की ओर कूच करेंगे व अधिकारियों की घेराबंदी करेंगे। उन्होंने कहा कि बीबीएन के मजदूर अपने शोषण के विरुद्ध अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

The post बीबीएन मजदूरों ने किया श्रम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन,विभाग से कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की उठाई मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना की अवैध पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में मारे गए 6 मजदूरों के परिवार को दिया जाए 25 लाख मुआवज़ा:सीटू
शिमला- ऊना जिला के बाथू-बाथड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में 6 महिला मजदूरों की मौत पर सीटू राज्य कमेटी ने फैक्टरी मालिक,प्रबंधन,श्रम अधिकारी ऊना,उद्योग व बिजली विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज़ करने और मारे गए 6 मजदूरों के परिवार को 25 लाख,गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को 20 लाख व अन्य घायलों को 10 लाख रुपये मुआवज़ा देने की मांग की है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने इस घटना के लिए प्रदेश सरकार,उद्योग,बिजली व श्रम विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराते हुए कहा है कि इस घटनाक्रम पर सीटू राज्य कमेटी 25 फरवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी और  इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर मजदूर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा है कि श्रम विभाग के नाक तले श्रम कार्यालय ऊना के बिल्कुल नजदीक अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी में बिजली का भी अवैध कनेक्शन था। काफी समय से यह गोरखधंधा चल रहा था।

मेहरा ने कहा कि इसलिए फैक्टरी मालिक,प्रबंधन के साथ ही श्रम अधिकारी,उद्योग व बिजली विभाग के अधिकारियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज़ करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए व उन पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज़ किया जाए।

पार्टी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ हो गया है कि उक्त फैक्टरी को प्रदेश सरकार व अधिकारियों का खुला संरक्षण था।

सीटू ने  कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अवैध गोरखधंधा व माफिया राज़ चल रहा है। मंडी के सुंदरनगर में अभी हाल ही में अवैध शराब के कारण कई  लोगों की मौत हुई है। अब अवैध फैक्टरी के कारण 6 मजदूरों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सबसे यह स्पष्ट है कि ठेकेदारों व मालिकों को खुली छूट है। इस से आम जनता व मजदूरों का जीवन संकट में पड़ गया है व उन के जीवन की कोई गारंटी नहीं बची है। इस तरह गरीब आदमी सरकार की इस मिलीभगत के कारण अपनी जान गंवाने को मजबूर है।

The post ऊना की अवैध पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में मारे गए 6 मजदूरों के परिवार को दिया जाए 25 लाख मुआवज़ा:सीटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग
शिमला- हिमाचल में पिछले 23 वर्षों से न्यूनतम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हज़ारो एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगो को ले कर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन का अब सीटू राज्य कमेटी ने भी पूर्ण समर्थन किया है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि कर्मियों की मांगों को बिना किसी देर के  पूर्ण किया जाए अन्यथा इस आंदोलन में प्रदेशभर के मजदूर भी शामिल हो जाएंगे।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार एनएचएम के अंतर्गत आने वाले कुष्ठ,क्षय,एचआईवी,एड्स,राष्ट्रीय शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,आरसीएच,एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम(आईडीएसपी),कायाकल्प कार्यक्रम,किशोरावस्था स्वास्थ्य,जिला रोगी कल्याण समिति वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक,स्टाफ नर्स इत्यादि  के रूप मेंअपनी सेवांए दे रहे सैंकड़ों मजदूरों का पिछले 23 से शोषण कर रही है।

सीटू ने कहा कि इतने वर्ष बीतने के बावजूद भी इन कर्मियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। इस दौरान कई कर्मचारी रिटायर हो गए लेकिन न तो उन्हें ग्रेच्युटी मिली और न ही उनके लिए पेंशन का कोई प्रावधान हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान चार कर्मचारियों की मृत्यु हो गयी लेकिन उनके परिवार को अभी तक कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिली है।

कमेटी ने कहा कि साथ ही साथ 108 व 102 एबुलेंस कर्मियों का भी भारी शोषण हो रहा है। जीवीके ईएमआरआई की जगह पर मैड स्वान फाउंडेशन आउटसोर्स कंपनी के आने से  लगभग 200  से ज़्यादा पायलट,इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(ईएमटी) व कैप्टन के रूप में कार्यरत कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ये कर्मी भी पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। एनएचएम के अधीन कार्यरत 70 से ज्यादा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(सीएचओ) व 300  से ज़्यादा स्टाफ नर्सें भी भारी आर्थिक शोषण का शिकार हो रही हैं। आंगनबाड़ी कर्मियों की ओर वर्ष 2013 में किए गए एनएचआरएम के कार्य का नौ साल बीतने पर भी भुगतान नहीं किया गया है।

सीटू कमेटी ने अपनी माँग रखते हुए कहा कि इन कर्मियों के लिए तुरन्त नीति बनाकर इन्हें नियमित किया जाए और इनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। कमेटी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 26 अक्टूबर 2018 को समान कार्य के लिए समान वेतन देने के निर्णयानुसार इन्हे वेतन दिया जाए और ग्रेच्युटी,पेंशन व अन्य सुविधएं भी दी जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के हज़ारों खाली पड़े पदों में मर्ज किया जाए। आंध्र प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,मणिपुर,मिज़ोरम व सिक्किम की तर्ज़ पर इन कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाई जाए।

The post अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल सरकार पुलिसकर्मियों का कर रही है शोषण
पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है,कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है,राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है,हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

शिमला सीटू राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। कमेटी ने यह कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के पुलिसकर्मियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। आरोप लगाते हुए सीटू ने कहा है कि प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों का शोषण कर रही है।

राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि वर्ष 2013 के बाद नियुक्त पुलिसकर्मियों को पहले की भांति 5910 रुपये के बजाए 10300 रुपये संशोधित वेतन लागू किया जाए व उनकी अन्य सभी मांगों को बिना किसी विलंब के पूरा किया जाए।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में भी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।

सीटू कमेटी ने कहा कि सबसे मुश्किल डयूटी करने वाले व चौबीस घण्टे डयूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों को इस बैठक से मायूसी ही हाथ लगी है। इसी से आक्रोशित होकर पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से मैस के खाने के बॉयकॉट से उनकी पीड़ा का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ ही सभी सरकारी कर्मचारी नवउदारवादी नीतियों की मार से अछूते नहीं है। कमेटी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है। कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।

कमेटी ने यह भी कहा है कि थानों में स्टेशनरी के लिए बेहद कम पैसा है व आईओ को केस की पूरी फ़ाइल का सैंकड़ों रुपये का खर्चा अपनी ही जेब से करना पड़ता है। थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है। मैस मनी केवल दो सौ दस रुपये महीना है जबकि मैस में पूरा महीना खाना खाने का खर्चा दो हज़ार रुपये से ज़्यादा आता है। यह प्रति डाइट केवल साढ़े तीन रुपये बनता है, जोकि पुलिस जवानों के साथ घोर मज़ाक है। यह स्थिति मिड डे मील के लिए आबंटित राशि से भी कम है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के बने बहुत सारे थानों की स्थिति खंडहर की तरह प्रतीत होती है जहां पर कार्यालयों को टाइलें लगाकर तो चमका दिया गया है परन्तु कस्टडी कक्षों,बाथरूमों,बैरकों,स्टोरों,मेस की स्थिति बहुत बुरी है। इन वजहों से भी पुलिस जवान भारी मानसिक तनाव में रहते हैं।

सीटू ने कहा कि पुलिस में स्टाफ कि बहुत कमी है या यूं कह लें कि बेहद कम है व कुल अनुमानित नियुक्तियों की तुलना में आधे जवान ही भर्ती किये गए हैं जबकि प्रदेश की जनसंख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ चुकी है यहाँ तक पुलिस के पास रिलीवर भी नहीं है।

आरोप लगाते हुए कमेटी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है। वहीं पुलिस कर्मी निरन्तर ओवरटाइम डयूटी करते हैं। इसकी एवज में उन्हें केवल एक महीना ज़्यादा वेतन दिया जाता है। इस से प्रत्येक पुलिसकर्मी को वर्तमान वेतन की तुलना में दस से बारह हज़ार रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें लगभग नब्बे साप्ताहिक अवकाश,सेकंड सैटरडे,राष्ट्रीय व त्योहार व अन्य छुट्टियों के मुकाबले में केवल पन्द्रह स्पेशल लीव दी जाती है।

सीटू कमेटी ने यह भी कहा कि वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में बने पुलिस एक्ट के पन्द्रह साल बीतने पर भी नियम नहीं बन पाए हैं। इस एक्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों को सुविधा तो दी नहीं जाती है परन्तु कर्मियों को दंडित करने के लिए इसके प्रावधान बगैर नियमों के भी लागू किये जा रहे हैं जिसमें एक दिन डयूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन दिन का वेतन काटना भी शामिल है। पुलिसकर्मियों की प्रोमोशन में भी कई विसंगतियां हैं व इसका टाइम पीरियड भी बहुत लंबा है। हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

The post हिमाचल सरकार पुलिसकर्मियों का कर रही है शोषण appeared first on हिमाचल वॉचर.

मजबूरी में फीस न दे पाने वाले बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से बहार कर रहे निजी स्कूल, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए भी हो रही 15 से 25 हजार रुपये तक की वसूली
शिमला– प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अभिभावकों की मानें तो निजी स्कूलों ने बड़ी चतुराई से वर्ष 2021 में कुल फीस के 80% से ज़्यादा हिस्से को टयूशन फीस में बदल कर लूट को जारी रखा है। छात्र अभिभावक मंच का आरोप है कि जो अभिभावक कोरोना काल में रोज़गार छिनने पर फीस नहीं दे पा रहे हैं उनके बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से बाहर किया जा रहा है या तो उन्हें स्कूल से ही बाहर किया जा रहा है। सैंकड़ों अभिभावक निजी स्कूलों की फीस जमा न कर पाने पर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भर्ती कर रहे हैं परन्तु निजी स्कूल माइग्रेशन,ट्रांसफर अथवा स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट देने की एवज़ में 15,000 से 25,000 रुपये तक वसूल रहे हैं। मंच का कहना है कि जिन बच्चों ने स्कूल की एक भी ऑनलाइन कक्षा तक नहीं लगाई उनसे भी स्कूल छोड़ने पर 25,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

छात्र अभिभावक मंच के राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा,जिला कांगड़ा अध्यक्ष विशाल मेहरा,मंडी अध्यक्ष सुरेश सरवाल,शिमला अध्यक्ष विवेक कश्यप,उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह,बद्दी अध्यक्ष जयंत पाटिल,पालमपुर अध्यक्ष आशीष भारद्वाज,नालागढ़ अध्यक्ष अशोक कुमार,कुल्लू अध्यक्ष पृथ्वी चंद व मनाली अध्यक्ष अतुल राजपूत ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नाकामी व उसकी निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। कोरोना काल में भी निजी स्कूल टयूशन फीस के अलावा एनुअल चार्जेज़,कम्प्यूटर फीस,स्मार्ट क्लारूम,मिसलेनियस,केयरज़,स्पोर्ट्स,मेंटेनेंस,इंफ्रास्ट्रक्चर,बिल्डिंग फंड व अन्य सभी प्रकार के फंड व चार्जेज़ वसूल रहे हैं।

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने प्रदेश सरकार पर निजी स्कूलों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कानून का प्रारूप तैयार करने में ही इस सरकार ने तीन वर्ष का समय लगा दिया। जबकि महीनों पहले अभिभावकों ने दर्जनों सुझाव दिए हैं तब भी जान बूझकर यह सरकार कानून बनाने में आनाकानी कर रही है। इस मानसून सत्र में कानून हर हाल में बनना चाहिए था परन्तु सरकार की संवेदनहीनता के कारण कानून नहीं बन रहा है। सरकार की नाकामी के कारण ही बिना एक दिन भी स्कूल गए बच्चों की फीस में 15% से 50% तक की फीस बढ़ोतरी की गई है। स्कूल न चलने से स्कूलों का बिजली,पानी,स्पोर्ट्स,कम्प्यूटर,स्मार्ट क्लास रूम,मेंटेनेंस,सफाई आदि का खर्चा लगभग शून्य हो गया है तो फिर ये निजी स्कूल किस बात की पन्द्रह से पचास प्रतिशत फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं और इस बढ़ोतरी पर सरकार क्यों मौन है।

उन्होंने कहा है कि फीस वसूली के मामले पर वर्ष 2014 के मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पांच दिसम्बर 2019 के शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी स्कूल खुला उल्लंघन कर रहे हैं व इसको तय करने में अभिभावकों की आम सभा की भूमिका को दरकिनार कर रहे हैं। निजी स्कूल अभी भी एनुअल चार्जेज़ की वसूली करके एडमिशन फीस को पिछले दरवाजे से वसूल रहे हैं व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्ष 2016 के निर्णय की अवहेलना कर रहे हैं जिसमें उच्च न्यायालय ने सभी तरह के चार्जेज़ की वसूली पर रोक लगाई थी।

उन्होंने प्रदेश सरकार से एक बार पुनः मांग की है कि वह निजी स्कूलों में फीस,पाठयक्रम व प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने के लिए तुरन्त कानून बनाए व रेगुलेटरी कमीशन का गठन करे।

इसके साथ ही छात्र अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों की भारी फीस व मनमानी लूट पर रोक लगाने के लिए आगामी केबिनेट बैठक में ही कानून व रेगुलेटरी कमीशन के प्रारूप को अंतिम रूप देने की मांग की है। मंच ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर प्रदेश सरकार ने तुरन्त यह कानून व रेगुलेटरी कमीशन स्थापित न किया तो अभिभावक मंच एक बार पुनः आंदोलन का बिगुल बजा देगा व मंच के बैनर तले अभिभावक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

Photo by rupixen.com on Unsplash

The post मजबूरी में फीस न दे पाने वाले बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से बहार कर रहे निजी स्कूल, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए भी हो रही 15 से 25 हजार रुपये तक की वसूली appeared first on हिमाचल वॉचर.