रोहड़ू Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला में एचआरटीसी की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल
शिमला-सोमवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा शिमला जिले के रोहडू़ उपमंडल के समरकोट के समीप सुबह करीब 9:30 बजे हुआ है। यह बस रोहडू़ से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी, इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे वाहन को पास देते समय बस सड़क से नीचे जा गिरी।

इस बस में हादसे के समय करीब 22 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ भेजा गया। बस के परिचालक चेतराम को गंभीर चोटें आने के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी गई है। घायल लोगों ने बताया कि चालक तेजरफ्तार से बस चला रहा था। इसी बीच सेरी नाले में एक गाड़ी को पास देते समय बस नाले में जा गिरी।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहाँ की फ़ोटो में साफ दिखाई देता है कि वहाँ पर गाड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं लगी है। ऐसे हादसे होने का एक मुख्य कारण संकरी सड़क और सड़क पर रेलिंग का न होना भी हो सकता है। अगर सड़क पर रेलिंग होती तो शायद बस नाले में गिरने से बच भी जाती।

सिविल अस्पताल रोहडू़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलीप शर्मा ने बताया कि परिचालक को गंभीर चोट आने के कारण आईजीएमसी शिमला में रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस बस हादसे की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

The post शिमला में एचआरटीसी की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

रोहडू में एक ही दिन में 20 लाख रूपए के गहनों की चोरी करने वाले गिरफ्तार
शिमला-रोहडू उपमण्डल में नवंबर 2021 में दिन के समय लगातार पाँच चोरी की घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं में करीब 20 लाख रूपए के गहनों व नगदी की चोरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक शिमला के द्वारा स्वंय मौके पर जा कर सभी घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया था। पुलिस ने बताया कि इन चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए एक विशेष अन्वेषण दल का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शिमला विजय कुमार शर्मा की निगरानी में किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस विशेष अन्वेषण दल में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी रोहडू व चौपाल के अतिरिक्त उप-निरिक्षण मदन लाल सहित जिला के विशेष अन्वेषण दल के सदस्यों, पी0ओ0 सैल के सदस्यों व थाना के कर्मचारियों सहित करीब 15 सदस्यों को शामिल किया गया था।

पुलिस ने यह भी बताया कि इन चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए विशेष अन्वेषण दल के द्वारा जिला के साईबर सैल, श्वान दल (canine squad) व फिंगर प्रिन्ट ब्यूरो की भी सहायता ली गई थी। इस दौरान पुलिस ने इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी करके गाँवों में घूम रहे अजनबी लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी सहायता से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई थी।

पुलिस का कहना है कि यह सब चोरियां एक ही तरीके से की जा रही थी तथा इसी कारण इलाके में गहनता से तलाशी अभियान चलाया गया था और इसी संदर्भ में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध सामान के साथ पकड़ा गया। जिससे इन चोरियों का खुलासा हुआ तथा उसके एक अन्य साथी तथा इन अभियोगों में चोरी किए गए सोने को खरीदने वाले तीन सुनारों को गिरफ्तार किया गया है तथा चोरी हुए सोने के गहनों को बरामद किया गया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि नवम्बर महीने में इस इलाके में हुई सभी चोरियों को सुलझा दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी हुए गहनों व नगदी को भी बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त नवम्बर महीने में दो अन्य चोरी की घटनाएं हुई थी। जिन्हें भी एक सप्ताह के अन्दर सुलझाकर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

The post रोहडू में एक ही दिन में 20 लाख रूपए के गहनों की चोरी करने वाले गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की ज्योतिका ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में जीता गोल्ड मेडल
शिमला- हिमाचल प्रदेश की बेटी ज्योतिका दत्ता ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। ज्योतिका ने तलवारबाजी के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक झटका है। जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र की रहने वाली ज्योतिका दत्ता ने केरल के कन्नूर में 20 से 24 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय तलवारबाजी मुकाबले के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोने पर निशाना साधा है।

हिमाचल की बेटी ने फाइनल मुकाबले में मणिपुर की विद्यावती को 15.8 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही ज्योतिका दत्ता ने टीम मुकाबले में उत्तरी भारत खेल प्राधिकरण को अखिल भारतीय तलवारबाजी स्पर्धा में दूसरा स्थान दिलाया है। वहीं ज्योतिका हिमालयन रेंज के देशों के तलवारबाजी मुकाबलों के लिए भी क्वालीफाई कर गई है।

यह मुकाबले अगले माह मणिपुर में आयोजित किए जाने हैं। इसमें हिमालयन रेंज के देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि ज्योतिका दत्ता ने अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबलों में कई पदक हासिल किए हैं और अपने उम्दा खेल से हिमाचल प्रदेश और देश का खूब नाम रोशन किया है।

The post हिमाचल की ज्योतिका ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में जीता गोल्ड मेडल appeared first on हिमाचल वॉचर.

विडियो: शिमला के रोहड़ू में भयंकर आग में 56 से अधिक घर जलकर राख, सैंकड़ों निवासी एक ही रात में हुए बेघर
शिमला- शिमला के रोहड़ू में एक भीषण अग्निकांड होने का मामला सामने आया है। जहां चिड़गांव तहसील की दूरदराज तांगणू जांगलिख पंचायत के बनवाड़ी (तांगणू) गांव में भयंकर आग लगने से 56 से अधिक घर जल गए। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते घर धू-धू कर जलने लगे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे लगी आग से 50 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं और भयंकर ठंड के बीच ये परिवार ठंड में ठिठुरने को विवश रहे। जानकारी के मुताबिक आग लगने की इस घटना से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग से मवेशी जलने की बात सामने आ रही है। आग गांव के एक घर से शॉट सर्किट होने से लगी।

विडियो

लोगों ने जान की परवाह किए बिना आग को बुझाने में लगा दी ताकत

आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम रोह़ड़ू अनुपम ठाकुर खुद रात को एक बजे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे और खुद राहत कार्यों का जायजा लिया। आग लगने के बाद रोहड़ू से दोनों फायर टेंडर भी पहुंच गए थे और इससे आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग को बुझाने में पूरी ताकत लगा दी। वहीं प्रशासन राशन का प्रबंध कर रहा है। प्रभावित लोगों को बिस्तर पहुंचाए जा रहे हैं और जिन परिवारों को कहीं शरण नहीं मिली है, उन्हें स्थानीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रखा जा रहा है और खाने का भी वहीं बंदोबस्त किया जा रहा है। शिमला के उपयुक्त रोहन चाँद ठाकुर ने हिमाचल वॉचर को बताया कि आग में  करीब  १०० से ज्यादा पशु भी जल गए !

बर्फ के बीच हड्डियां  कंपा देने वाली ठंड में अग्नि पीड़ितों ने काटी पहली रात

वहीँ आग लगने के अगले दिन गांव वालो को और मुसिबतों का सामना करना पड़ा।  भले ही प्रशासन की तरफ से तांगणू अग्नि पीड़ितों के लिए हरसंभव सहायता की जा रही है लेकिन स्कूल में शरण लिए अग्नि पीड़ितों की पहली रात अपने घरों की याद में कटी तथा रातभर नींद नहीं लाई। ऊपर से बरस रहे बर्फ के फाहे तथा कड़कती ठंड के बीच अग्नि पीड़ितों ने एक-दूसरे के सहारे रात काटी तथा रातभर अपनी किस्मत को कोसते रहे। कभी गर्म बिस्तर व पुश्तैनी घरों में रहने वाले तांगणू के ये अग्नि पीड़ित परिवार आज बर्फ के बीच हाड कंपा देने वाली ठंड में टैंटों व स्कूलों में शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। महिलाएं व पुरुष सहित बच्चे भी रात भर भीषण अग्निकांड के मंजर से सो नहीं पाए तथा उनकी आंखों में आग का तांडव ही सामने दिख रहा था। पीड़ित अपने-अपने आशियाने की याद में बाहर जाने को तैयार नहीं हैं जहां कल एक गांव हुआ करता था, अब वहां राख का ढेर दिख बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।

जेसीबी से बर्फ हटाकर पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

तांगणू गांव में अग्निकांड से बेघर हुए लोगों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता की जा रही है तथा प्रशासन द्वारा जेसीबी से बर्फबारी हटाकर राहत सामग्री को अग्नि पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों को कपडे,खाना, एलपीजी सिलेंडर रहने के लिए आश्रय,का प्रबंध किया गया है।  उपमंडल अधिकारी रोहड़ू अनुपम ठाकुर ने बताया कि सोमवार को तांगणू में लगभग पौना फुट बर्फ गिर गई थी लेकिन फिर भी प्रशासन की तरफ से अग्नि पीड़ितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अग्नि पीड़ितों की सहायता में लगे हैं तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि कल 48 लोगों को राहत सामग्री बांटी गई थी लेकिन कई लोग ऐसे भी छूट गए थे जिनके मकान आग की भेंट चढ़ गए तथा वे स्वयं बगीचों में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि अब कुल 55 लोगों को राहत प्रदान की जा चुकी है। बर्फ की ठंड में अपना सब कुछ गंवा चुके तांगणू गांव के अग्नि पीड़ित आज भी राख के ढेर में हुए अपने घरों को देख बुजुर्ग व महिलाएं फूट-फूट कर रो रहे हैं। अधिक ठंड के कारण पीड़ितों को गैस हीटर मुहैया करवाने की मांग की जा रही है जिसे प्रशासन ने भी संज्ञान में लिया है। दूसरी ओर स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी अग्नि पीड़ितों की सहायता में कोई कमी नहीं आने की बात कही है।

वित्तीय सहायता व टीडी प्रदान करेगी सरकार मुख्यमंत्री

राज्य सरकार शिमला जिला की रोहड़ू तहसील के गांव बानवाड़ी (तांगणू) के सभी प्रभावित परिवारों के उपयुक्त पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात कही। बता दें कि शनिवार रात को हुए इस भीषण अग्निकांड में अनेक परिवारों के घर एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और शीघ्र ही अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उनके स्थायी पुनर्वास तक उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न आए, इसकी वह लगातार जिला प्रशासन से फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को चिकित्सा सुविधा तथा बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर इंदिरा आवास योजना तथा राजीव आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता तथा वन विभाग द्वारा टी.डी. प्रदान की जाएगी। वीरभद्र सिंह ने स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ितों की सहायता करने पर उनकी सराहना की है।

उपायुक्त ने लोगो से यह अपील की है कि  लोग पीड़ित लोगो को सहायताके लिएआगे आये, जितना हो सके उनकी हर संभव मदद करें, रोज मर्रा की चीजें पीड़ित परिवार वालो को उपलब्ध करवाने में मदद करें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि  हो सके हो पीड़ित परिवार वालो को घर बसाने के लिए लोग आर्थिक तौर से मदद करे।

The post विडियो: शिमला के रोहड़ू में भयंकर आग में 56 से अधिक घर जलकर राख, सैंकड़ों निवासी एक ही रात में हुए बेघर appeared first on हिमाचल वॉचर.