मल्याणा Archives - हिमाचल वॉचर

मल्याणा के शकराला गांव में 11 दिन से नहीं आया पानी, नाले का गंदा पानी पीने को लोग मजबूर
शिमला- अभी राजधानी शिमला में गर्मी के मौसम की शुरुआत हुई नही कि यहाँ की आम जनता को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मल्याणा के शकराला गांव में 11 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीण पेयजल की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हैं।

लोगों को पानी के लिए कई किलोमीटर भटकने के बाद नालों का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान ममता चौहान व शकराला गांव की वार्ड पंच लज्जा देवी ने बताया कि बिना पानी के गांव में रहना मुश्किल हो रहा है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। यदि कभी पानी आ भी जाए तो रात को 11 बजे के बाद आता है जिसे ग्रामीण भर नहीं पाते हैं। गांव में करीब 200 लोग रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक हैंडपंप है जिसमें पर्याप्त पानी नहीं है। हैंडपंप से भी गंदा पानी निकलता है। ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर नाले से सिर पर पेयजल ढोना पड़ रहा है। पानी की कमी से पशु प्यासे रह रहे हैं। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई है मगर इसके बावजूद पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। शकराला गांव में स्थित आश्रम में 20 अनाथ बच्चों को भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। आश्रम प्रबंधन प्रतिदिन पानी का टैंकर मंगवा कर गुजारा कर रहा है।

एक सप्ताह में दूर होगी समस्या

पंचायत प्रधान ममता चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आइपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमित सूद से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर गांव में पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

The post मल्याणा के शकराला गांव में 11 दिन से नहीं आया पानी, नाले का गंदा पानी पीने को लोग मजबूर appeared first on हिमाचल वॉचर.

छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी के पैदल रास्ते की हालत दयनीय, 4 वर्षों से स्थानीय पार्षद गहरी नींद में
शिमला-  भारतीय जनता पार्टी शिमला ने  कहा कि छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी, धोबी घाट व मल्याणा के लिए जाने वाले पैदल रास्ते की हालत बेहद दयनीय है। इस सड़क पर न तो स्ट्रीट लाईटे जलती है और बंदरों के आतंक से भी आम आदमी का जीन दूभर हो गया है। बंदरों के आतंक से बच्चे, बुजुर्गों व महिलाओं का वहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है। जगह-2 पर डंगे टूटे हुए है और मलवे के ढेर लगे हुए हैं और रेलिंग भी टुटी हुई है जिससे हर समय किसी अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है।

छोटा शिमला व मल्याणा वार्ड के कांग्रेस के पार्षद व नगर निगम पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि गत चार वर्षों में इस सड़क की ओर स्थानीय पार्षद ने कोई ध्यान नहीं दिया जबकि यह सारा क्षेत्र सचिवालय से लगता है। दिन प्रतिदिन इस सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है जिस वजह से वहां से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

भाजपा  ने यह भी कहा  कि एक ओर तो प्रदेश की कांग्रेस  सरकार विकास के वायदे करती है लेकिन विकास कार्यों की ओर सरकार व स्थानीय पार्षदों का कोई ध्यान नहीं है। भाजपा नेताओं  जिसमे  मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश शारदा, युवा मोर्चा जिला शिमला सचिव विवेक मैहन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के शिमला के संयोजक रमन विज, राकेश विज, पंकज, राजुराम राही, लव विज, संजीव चैहान, विक्रम मैहन ने प्रदेश सरकार व नगर निगम से मांग की है कि वह अपने घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा करें।

The post छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी के पैदल रास्ते की हालत दयनीय, 4 वर्षों से स्थानीय पार्षद गहरी नींद में appeared first on हिमाचल वॉचर.