मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर Archives - हिमाचल वॉचर

बागवानी मंत्री के काफिले को गुस्साए किसानों-बागवानों ने घेरकर लगाए “महेंद्र सिंह गो बैक” और ” महेंद्र सिंह चोर है ” के नारे
शिमला- सेब की बिक्री को लेकर दिए गए अजीबो गरीब बयान पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर घिर गए हैं। महेंद्र सिंह को शुक्रवार को ठियोग में गुस्साए हुए किसानो और बागवानों  के विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री का काफिला ठियोग की पराला मंडी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ठिओग में शुक्रवार को संयुक्त किसान मंच की बैठक हो रही थी। इसी बीच किसानों ने ठियोग बाजार में उनका काफिला रोक दिया और “महेंद्र सिंह गो बैक” के नारे लगाकर उनका विरोध किया। इसी बीच ” महेंद्र सिंह चोर है ” और “महेंद्र सिंह दलाल है” ऐसे नारे भी किसानों-बागवानों के द्वारा लगाए गए। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच भी काफी धक्कामुक्की हुई। इस वजह से ठियोग शिमला हाईवे भी जाम हो गया।

लोगों की मांग थी कि वह बागवानी मंत्री से बात करना चाहते थे, लेकिन गुस्साए लोगों को देखकर महेंद्र सिंह गाड़ी से उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों ने मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा भी मंत्री के साथ थे। उन्होंने भी गाड़ी से उतरकर गुस्साये लोगों को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने और महेंद्र सिंह गो बैक के नारे लगाते रहे। लोग उनसे पूछ रहे थे की वह बताएं की सेब बिना पैकिंग के खुले में कैसे बिकेगा ? इस दौरान कारोबारीयों ने अडाणी के खिलाफ भी नारेबाजी की।

किसान-बागवान प्रदर्शन के बाद बागवानी मंत्री से बातचीत करने को तैयार हो गए। मंत्री महेंद्र सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच लोक निर्माण विभाग ठियोग के विश्रामगृह लाया गया, जहां किसान संगठन के कुछ प्रतिनिधियों और मंत्री के बीच बातचीत हुई।

बता दे की हाल ही में सेब के मूल्य में आयी भारी गिरावट पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा था कि कारोबारी सेब को खुले ले जाकर मंडियों में बेचेें। इससे उनका पैकिंग सहित अन्य खर्चा बचेगा। मंत्री के इस बयान से बागवान काफी गुस्साए थे। इसलिए उन्होंने उनके काफिले को रोककर उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

The post बागवानी मंत्री के काफिले को गुस्साए किसानों-बागवानों ने घेरकर लगाए “महेंद्र सिंह गो बैक” और ” महेंद्र सिंह चोर है ” के नारे appeared first on हिमाचल वॉचर.