भाजपा Archives - हिमाचल वॉचर

4 राज्यों में बीजेपी की जीत से हिमाचल में भी बढ़ी भाजपा की उम्मीद,मुख्यमंत्री बोले हिमाचल में भी जीत तय
शिमला- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया है। इस जीत का जश्न शिमल भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से मनाया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच राज्य के चुनावों में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा की इस जीत से यह साफ हो गया है कि सरकार के बाद सरकार बनती है और हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है,इस बार चुनावों में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने  यह भी कहा कि भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जन मत प्राप्त हुआ है इससे पता चलता है की जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है।

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी हिमाचल में भी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है आज देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

The post 4 राज्यों में बीजेपी की जीत से हिमाचल में भी बढ़ी भाजपा की उम्मीद,मुख्यमंत्री बोले हिमाचल में भी जीत तय appeared first on हिमाचल वॉचर.

समस्या सुनाने नड्डा से मिलने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के परिवारों पर मुकदमा दर्ज होने पर रोश
शिमला- प्रदेश में पुलिस विभाग के कांस्टेबल पर अनोखी शर्त लागू है। प्रदेश में कांस्टेबल आठ साल की शर्त के फेर में फंसे हुए हैं। कांस्टेबल की भर्ती तो नियमित आधार पर होती है, लेकिन वेतनमान अनुबंध कर्मियों के बराबर मिलता है। प्रदेश का यह इकलौता ऐसा विभाग है, जहां नियमित के बराबर वेतनमान आठ साल के सेवाकाल के बाद मिलता है।

प्रभावित कांस्टेबलों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने भी आज तक इनके मामले की पैरवी नहीं की। 27 नवंबर को सरकार के साथ हुई संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

प्रभावित पुलिस कर्मी उच्च न्यायालय में भी अपने इस मामले को लेकर गए थे, लेकिन उन्हें वहाँ से भी कोई राहत नहीं मिली। पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा है कि प्रभावित पुलिस कर्मियों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। कुछ महीने पहले डीजीपी संजय कुंडू ने भी प्रभावित पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन सचिवालय में यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया था।

बता दें कि पहले पुलिस कांस्टेबलों को नियमित कर्मियों जैसा ही वेतनमान मिलता था, लेकिन 2012 में एक नयी शर्त लगा दी गई। इस शर्त को वित्त विभाग ने 2013 में लागू किया था। इसके शर्त के अनुसार कांस्टेबल का पद तो नियमित होगा पर पूरे वेतनमान के लिए आठ साल तक इंतजार करना पड़ता है।

इसके बाद पुलिस कल्याण संघ ने डीजीपी को कानूनी नोटिस दिया था। इस बीच, 2015 में तत्कालीन सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए फैसले के बाद 2013 के कांस्टेबल के बैच को तीन साल के सेवाकाल के बाद ही रेगुलर पे बैंड जारी कर दिया था। यह आदेश 2016 में जारी किए गए थे। परंतु इसके बाद सभी बैच के लिए आठ साल की ही शर्त लगा दी गई थी। जो अब तक जारी है।

प्रभावित पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर 28 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन उस वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।

संशोधित पे बैंड आठ के बजाय दो साल में देने की मांग पर अड़े साल 2015 से भर्ती सैकड़ों पुलिस कांस्टेबलों ने मेस बहिष्कार भी किया है। हंगामा भले ही 28 नवंबर को सैकड़ों पुलिस कर्मियों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के बाद हुआ हो। लेकिन इस बहिष्कार की शुरूआत 24 नवंबर को हो गई थी। सोलन के डीएसपी मुख्यालय की ओर से एसपी सोलन को 24 नवंबर को एक पत्र भेजा गया जिसमें आठ पुलिस कर्मियों के मेस बहिष्कार की लिखित जानकारी दी गई थी। स्पष्ट रूप से बताया गया कि पुलिस लाइन सोलन के तीन पुलिस कर्मी और 4 आईआरबीएन के पांच कांस्टेबलों ने पुलिस मेस में खाना छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार  इसी दिन बद्दी में भी मेस का बहिष्कार हुआ था।

वहीं जिला बिलासपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जवानों के परिजन अपनी मांगों को लेकर नड्डा से बात करना चाहते थे लेकिन नड्डा ने उनकी बात नहीं सुनी। बता दें कि जेपी नड्डा का काफ़िला लुहुनु मैदान से एम्स की ओर जाते वक्त पुलिस की मांगों को लेकर उनके परिजनों ने रोक लिया था।

पुलिस कर्मचारियों के परिजनों पर बनाये गए मुकदमों को निरस्त करें सरकार: राठौर

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उनसे मिलने आये पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के साथ न मिलने पर हैरानी जताते हुए उन पर मुकदमा दर्ज करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नड्डा का इन लोगों से न मिलना और इनकी कोई बात न सुनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने कहा है कि नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ इस क्षेत्र से पूर्व में मंत्री भी रहें है और इसी क्षेत्र से सम्बंध रखते है। इसलिए उन्हें इन लोगों से किसी भी प्रोटोकॉल के बगैर मिलना चाहिए था और उनकी मांगों व समस्याओं को सुन कर उसका निराकरण करना चाहिए था।

राठौर ने सरकार से पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत गौर करते हुए उसका समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि समय रहते सरकार को पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर गौर करना चाहिए। राठौर ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों पर बनाये गए मुकदमों को भी निरस्त करने की मांग सरकार से की है।

एफआईआर निरस्त नहीं हुई तो होगा एसपी कार्यालय का घेराव: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर

पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कर्मियों के परिजनों पर एफआईआर दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। अगर एफआईआर निरस्त नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस के हक की मांग को लेकर सचिवालय का भी घेराव किया जाएगा।

The post समस्या सुनाने नड्डा से मिलने पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के परिवारों पर मुकदमा दर्ज होने पर रोश appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा सरकार की जनविरोधी व तानाशाही नीतियों व निर्णयों के कारण देश मे बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी: राठौर
शिमला-वीरवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार ने पेट्रोल डीजल के मूल्यों में कमी करने के बाद किसानों पर थोपे गये तीन काले कानूनों को रद्द किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 700 से अधिक किसानों की मौत की जिम्मेबार है, देश भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कुछ नही किया। अब जब उन्हें प्रदेश में हुए उप चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है तो उन्हें लोगों की समस्याएं नज़र आने लगी है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने कभी भी समस्याओं को दूर करने के कोई भी प्रयास ही नही किए।

इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्जो में डूबा दिया है और अब अधिकारियों पर दबाव बना कर उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है।

मुकेश ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद भाजपा सरकार नीद से जागने का प्रयास कर रही है, अब एक साल इस सरकार का शेष रह गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस लोगों को इन बढ़ती मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए काम करेगी।

The post भाजपा सरकार की जनविरोधी व तानाशाही नीतियों व निर्णयों के कारण देश मे बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

चुनावी मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा, चार सालों के कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे मुख्यमंत्री: नरेश चौहान
शिमला– हिमाचल में हो रहे उप चुनावो को लेकर दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी जहां कांग्रेस को सेना पर दिए गए बयान पर घेर रही है वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को मंहगाई बेरोजगारी और गुटबाजी पर घेर रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की दीक्षा, नेतृत्व और नीति की चिंता छोड़ कर केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा सरकार ने केवल निजीकरण पर ही ध्यान केंद्रित किया हुआ है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बजाय भाजपा में ख़ेमे बाजी चरम पर है, भाजपा कई गुटों में बंट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले यह स्पष्ट करे कि भाजपा किसके कहने पर कार्य करती है – मुख्यमंत्री खेमा अलग है, अनुराग धूमल खेमा अलग है, नड्डा खेमा अलग है या आरएसएस के कहने पर कार्य होते हैं।

चौहान ने कहा कि  प्रदेश में उपचुनावों का दौर चला हुआ है और भाजपा जनहित के मुद्दों  के बजाय कांग्रेस पार्टी पर ही पूरी पत्रकार वार्ता कर असली मुद्दों से प्रदेशकी जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के नेतृत्व, नीति और दिशा पर जो सवाल उठाया है तो यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस के पास नेता भी है, नीति भी है, और कांग्रेस की अपनी दिशा भी है।

चौहान ने कहा कि कोरोना के बाद बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आज जनता के अहम मुद्दे हैं। करोना के चलते लोगों की नौकरियां चली गई, छोटे धंधे चौपट हो गए। अगर महंगाई की बात की जाए तो पेट्रोल डीजल 100 के पार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस उज्जवला योजना की प्रदेश सरकार चर्चा करती है वहीं सिलेंडर 1000 रूपये के पार पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आज दिनचर्या की चीजों के दाम सातवें आसमान को छू रहे हैं। यह प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अहम मुद्दों पर चर्चा करें तथा देश एवं प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी से निजात दिलाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चार साल के कार्यो को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

The post चुनावी मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा, चार सालों के कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे मुख्यमंत्री: नरेश चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: हिमाचल किसान सभा ने भाजपा के खिलाफ बजाया विरोध का बिगुल
शिमला– किसानों के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार की बेरुखी और किसान विरोधी नीतियां लागू करने से खफा हिमाचल किसान सभा ने उप चुनावों में सरकार की खिलाफत करने का मन बना लिया है। हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आम आदमी और किसानों के ऊपर डबल मार की है। एक तरफ खाद्य वस्तुओं की मंहगाई चरम सीमा पर है तो दूसरी तरफ अन्नदाता जो फसल उगा रहा है उनको अपने उत्पाद के उचित दाम तक नहीं मिल रहे हैं।

डॉ. तँवर ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां कृषि कानूनों के ज़रिये किसानों की ज़मीन को पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रही है वहीं प्रदेश सरकार की बेरुखी और बेपरवाही से प्रदेश के किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां उप चुनाव हो रहे हैं वहां सभी जगह के किसानों, बागवानों और सब्ज़ी उत्पादकों की फसलें बुरी तरह से पिटी हैं।

तँवर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में सेब बागवानों को सेब का उचित दाम तक नहीं मिला। प्रदेश के 45 खण्डों में सेब पैदा होता है और शिमला जिला के अन्दर जुब्बल-कोटखाई खण्ड में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है, मगर इस बार प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ सेब पर मण्डी में बुरी तरह से मार पड़ी और बागवानों की सेब की उत्पादन लागत तक वापिस नहीं आ पाई। लेकिन सरकार ने न तो प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवज़ा दिया और न ही सेब की कीमतों में गिरावट पर कोई कदम उठाए। उल्टा मुख्यमंत्री का बयान आया कि अब सेब सीज़न समाप्त हो गया है इसलिए यह कोई मुद्दा ही नहीं है।

yeh bhi padhain:  हिमाचल किसान सभा ने किसानों की हत्या के विरोध में शिमला के मालरोड़ पर धारा-144 तोड़कर किया धरना प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में मंड क्षेत्र के किसानों की खरीद केन्द्र की समस्या अभी भी बरकरार है। किसान सभा के साथ-साथ मंड संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने फतेहपुर और इंदौरा में पांच खरीद केन्द्र खोलने की मांग उठाई थी मगर सरकार द्वारा तीन खरीद केन्द्रों की घोषणा करने के बावजूद वहां अभी भी धान की फसल की बिक्री सुचारू रूप से चालू नहीं हुई है। किसानों का धान बर्बाद हो रहा है, क्योंकि पंजाब ने पहले ही अन्य प्रदेशों का धान खरीदने से मना कर दिया है।

तँवर ने यह भी कहा कि अर्की के सब्ज़ी उत्पादक भी मण्डी की मार से अछूते नहीं रहे। इस बार टमाटर की जो दूर्दशा हुई वह किसी से छुपी नहीं है। सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक भी टमाटर की क्रेट बिकी जिससे सब्ज़ी उत्पादकों का मण्डी तक टमाटर पहुंचाने का खर्च भी पूरा नहीं हो पाया। वहीं टमाटर का खराब बीज निकलने से भी किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

डॉ. तँवर ने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र में सेब, सब्ज़ी, मक्की जैसे सभी उत्पादों पर मार तो पड़ी साथ ही फोरलेन से प्रभावित लोग भी लम्बे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्षरत है लेकिन उन्हें अपनी ज़मीन का उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र की उपजाऊ ज़मीन को प्रदेश और केन्द्र सरकार हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहण करने पर उतारू है।

तँवर ने कहा है कि भाजपा का किसानों की आय को दुगना करने का वायदा न सिर्फ जुमला साबित हो रहा है बल्कि किसानों की आमदनी नीचे की ओर घट रही है। किसान आन्दोलन में संघर्ष कर रहे किसानों से बात करने के बजाय उन्हें गाड़ी से कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सभा तीनों विधानसभाओं सहित मंडी संसदीय सीट पर भी भाजपा का विरोध करेगी।

The post उपचुनाव: हिमाचल किसान सभा ने भाजपा के खिलाफ बजाया विरोध का बिगुल appeared first on हिमाचल वॉचर.

महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा
शिमला– हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी प्रदेश में होने जा रहें उपचुनावों में प्रमुख मुद्दा होगी। महिला कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में भी जीतेगी और अगले साल 2022 में होने वाले चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उससे गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। आज खाना पकाने की गैस से लेकर तेल व दाल के मूल्य आसमान छू रहें हैं, और भाजपा सरकार सोई हुई है। आम लोगों को अपने परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

जैनब चंदेल ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्यचार लगातार बढ़ रहे है। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह झूठा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे है। देश मे 28.53% बलात्कार के मामलें तथा 90.21% मामले अपहरण के बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपे गए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

The post महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा appeared first on हिमाचल वॉचर.

अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनने पर भी नहीं है अपनी जिम्मेदारियों का एहसास, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जमकर उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ
शिमला- केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा पर आए थे। इस दौरान चंड़ीगढ़, सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर तथा काँगड़ा तक 630 किलोमीटर का सफर तय किया। इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना नियमो की जमकर धज्जियां उड़ी। इनके कार्यक्रमों में उपस्थित जनता के साथ-2 नेताओं ने भी कोरोना नियमो का पालन नहीं किया। खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई अन्य मंत्री और विधायक भी बिना मास्क और समाजिक दूरी का पालन न करते हुए दिखे।

धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान जब एक पत्रकार ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर सवाल किये तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कोई भी जवाब नहीं दे पाए ,केवल धन्यवाद कहा। इस दौरान वहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सरवीण चौधरी भी मौजूद थी। सुरेश कश्यप ऐसा सवाल पूछने पर हंसने लगे और मुस्कुराते हुए अनुराग की तरफ देखने लगे। इनमे से किसी भी नेता ने मास्क नहीं लगाया था। जब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

सवाल यह उठता है की कोरोना के नियम क्या आम लोगों के लिए ही बने है। प्रदेश सरकार ने कोरोना नियमो का उलंघन करने वालों पर चालान काटने की प्रकिया शुरू की है। क्या चालान ऐसी जगह नहीं काटे जाते जहां ये नेता लोग इतनी सारी भीड़ इकठा करते है? क्या इनके भीड़ इकठा करने पर कोरोना नहीं फैलता? आखिर पत्रकार के कोरोना प्रोटोकॉल पर सवाल करने पर अनुराग ठाकुर की बोलती क्यों बंद हो गई? बात सिर्फ नियमो की नहीं है बात यह है की नियम बनाये क्यों गए। ये नियम सभी सुरक्षा के लिए बनें  हैं।  यह गर्व की बात है कि अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिला है। लेकिन यह शर्म की बात है की उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं है। ऐसी जन आशीर्वाद यात्रा करके वह क्या साबित करना चाहते थे?  क्या आने वाले उप चुनाव के लिए यह सब किया जा रहा है ?

वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दी है।  ऐसे में भी राजनितिक दल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। कोरोना के कारण प्रदेश में हजारों तथा देश में लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है।  इस महामारी में कई बच्चे अनाथ हो गए है तथा कई लोगो का रोजगार चला गया है। ऐसी स्थिति में ये भीड़ इकट्ठी करना क्या जरूरी है? इस संकट के समय में अगर कोई व्यक्ति किसी को कॉल भी करता है तो कॉल के माध्यम से भी कोरोना के नियमो का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है तो दूसरी तरफ राजनैतिक दल कोरोना को बढ़ावा देने के लिए राजनितिक रैलियां आयोजित कर रहे है। ये गैरज़िम्मेदराना हरकतें केवल भाजपा तक सिमित नहीं हैं , बल्कि अन्य राजनितिक दल भी करोना के नियमो का पालन नहीं कर रहे है। अगर किसी नेता या मंत्री को कोरोना हो जाये तो वह बड़े से बड़े अस्पताल में अपना ईलाज करवाता है।   पर आम आदमी को कोरोना हो जाये तो उनको अस्पताल में जाकर लाइन में लगना पड़ता है और बीएड तक नसीब नहीं होते ।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में भी मौत का तांडव देखने को मिला था जिसमे लाखों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था, अस्पताल में कोरोना मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे,शमशान घाटों के बाहर लाशों की इतनी लंबी कतारें लगी थी कि लाशों को जलाने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था। लाशों को जलाने के लिए लकड़ियां की भी कमी पड़ रही थी,  लाशो को श्मशान घाट तक पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं मिल रही थी और लाशों को कन्धों पर उठाकर शमशानघाट तक ले जाना पद रहा था। हमारे माननीय मंत्री और नेताओं के लिए ये सब कोई माईने नहीं रखता। मायने रखती है तो सिर्फ एक चीज़ – राजनितिक स्वार्थ। इसके लिए चाहे लोगों की जान ही दांव पर क्यों न लगनी पद जाये।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा था कि पर्यटकों के आगमन से राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोरोना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने विवाह समारोह, दावतें आदि को कोरोना फैलने का कारण माना था। अब सवाल ये उठता है कि ऐसे राजनितिक कार्यक्रमों के आयोजन से क्या कोरोना नहीं फैलता? इतनी भारी भरकम भीड़ इकठी करके सरकार क्या साबित करना चाहती है? ये बात सिर्फ भाजपा की ही नहीं, प्रदेश के अन्य राजनितिक दल भी पीछे नहीं है।

The post अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनने पर भी नहीं है अपनी जिम्मेदारियों का एहसास, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जमकर उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन, पार्टी के नेताओं नें दी श्रद्धांजलि
शिमला- शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का आज सुबह निधन हो गया। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। बरागटा प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।

बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20-25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।  निधन के बाद उनका शव चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन लाया गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव तहटोली में होगा। आज उनकी पार्थिव देह कोटखाई में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।

नरेंद्र बरागटा का जन्म 15 सितंबर 1952 को घर गांव टहटोली तहसील कोटखाई जिला शिमला में हुआ था। उनके दो पुत्र चेतन बरागटा व ध्रुव बरागटा हैं।

बरागटा 1969 में डीएवी स्कूल शिमला में छात्र संसद के महासचिव बने  तथा 1971 में एसडीबी कॉलेज शिमला के केंद्रीय छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए।

नरेंद्र बरागटा 1978 से लेकर 1982 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे । 1983 से लेकर 1988 तक जिला शिमला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रहे।

1993 से लेकर 1998 तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

नरेन्द्र बरागटा वर्ष 1998 में शिमला विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की सरकार में बागवानी राज्य मंत्री बने।वर्ष 2007 में वह पुनः जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

नरेन्द्र बरागटा वर्ष 2017 में फिर विधानसभा के लिए चुने गए और मुख्य सचेतक बनाए गए। वर्तमान में वह जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सरकार में मुख्य सचेतक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।

मुखयमंत्री जयराम ठाकुर,जगत प्रकाश नड्डा,सुरेश कश्यप,अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा को श्रद्धांजलि दी।और दुःख व्यक्त किया।

The post भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन, पार्टी के नेताओं नें दी श्रद्धांजलि appeared first on हिमाचल वॉचर.

आर.एस. नेगी गतिविधियां व कार्य प्रणाली ठीक न होने के कारण भाजपा प्रचार-ंप्रसार अभियान समिति प्रदेशाध्यक्ष पद से निलंबित
शिमला-प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार-ंप्रसार अभियान समिति के प्रभारी सुभाष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सोमवार को जानकारी दी कि श्याम मजाजू संरक्षण व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पविन्द आचार्य राष्ट्रीय संयोजक द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार-ंप्रसार अभियान समिति का गठन किया गया था ताकि प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ की गई योजनाओं का गरीब व्यक्ति को लाभ मिल सके। इसी के तहत रणवीर सिंह नेगी को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

सुभाष शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों से केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के ध्यान में लाया गया कि रणवीर सिंह नेगी की गतिविधियां व कार्य प्रणाली ठीक नहीं और संगठन को कमजोर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ न्यायालय में एफआईआर की वजह से केस चल रहे है जिसकी वजह से विरोध सहन करना पड़ रहा है। इसलिए जब तक उकने खिलाफ चल रहे केसों से निपटारा नहीं हो जाता तब तक उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से निलम्बित किया जाता है

नेगी की जगह ई0 नरेश कंवर को कार्यवारी अध्यक्ष मनोनीत किया है!

दिसंबर 2018 में नेगी पर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप लगे थे और इसी के चलते शिमला के सदर थाना में आईपीसी की धारा 295 ए और 505 के तहत एफ आई आर भी दर्ज की गयी थी!

The post आर.एस. नेगी गतिविधियां व कार्य प्रणाली ठीक न होने के कारण भाजपा प्रचार-ंप्रसार अभियान समिति प्रदेशाध्यक्ष पद से निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

उम्मीदों की सरकार
“हर पांच साल बाद जनता करती है परिवर्तन की प्रदेश को मिल सके सही नेत्तृव और मिल सके सम्मस्याओं से निजात ”

“कांग्रेस 36 सीटों जीत बनाते हुए पुर्ण बहुमत में आई  वहीं सतारुढ़ भाजपा सरकार को  26 सीटांे तक ही पहुंच पाई,जहां हिलोपा से केवल अध्यक्ष महेश्वर सिंह ही जीत पाए, वहीं तृणमूल कांग्रेस ,बसपा,सपा,एनसीपी और लोजपा जैसे दलों का तो खाता खाली ही रहा “

हिमाचल विधानसभा चुनावी परिणामां को लेकर सबका  इंतजार आखिर 20 दिस्बर को खत्म हो गया, 68 विधानसभा सिटों के लिए मतदान 4 नवम्बर को हुए थे जिनके परिणाम 20 दिस्बर को आने घोषित हुए थे, अभी तक तो कयास ही लगाए जा रहें थे कि प्रदेश में किस पार्टि की सरकार बनेगी भाजपा अपना मिश्न रिपीट पुरा कर पायेगी या फिर सता में आने के लिए तत्पर कांग्रेस प्रदेश में सता में आने का अपना सपना पुरा कर पायेगी ।

वहीं इस बार प्रदेश में तीसरे र्मोचे की सम्भावना भी उभर कर आ रही थी ,चुनावी परिणाम आने तक सभी पार्टियां अपनी – अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित थी।

पर 20 दिस्बर को चूनावी परिणाम घोषित होने से धुधंली तस्वीर साफ हो गई और कांग्रेस पार्टि ने अपनी  जीत का परचम पुरे देश में लहरा दिया ओर अपनी जीत पक्की कर ली। वहीं मिशन रिपीट का सपना देख रही भाजपा सरकार की नींद टुटी तो मिशन रिपीट का सपना भी चुर -चुर हो गया , वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी – अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे वहीं इस बार तीसरे मोंर्चे ने भी जीत को लेकर काफि उम्मीदें लगाई थी जिन्हे हिमाचल की जनता ने सिरे से ही नकार दिया।

भाजपा सरकार ने जहां चुनाव जीतने के लिए विकास के नारे को उपर उठाया और कहा की जनता विकास चाहती है जो सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में ही सम्मभव हो पाया है और वहीं दूसरा पेतंरा कंेन्द्र सरकार के द्वारा गैस सिलेंडरों के दामों की वृद्वि करने पर भाजपा सरकार ने जनता को इड़क्शन चुल्हें का उपहार दें डाला पर जनता के निर्णय के आगे न विकास का नारा टिक पाया न इड़क्शन चूल्हे का उपहार। वहीं कांग्रेस सरकार ने भी भाजपा के शासन को बुरा औेर भ्रष्ट बताने और रियायती गैस सिलेडरों पर अपना दाव खेला था, जिसका जादु शायद चल भी गया।

प्रदेश में चाहे सरकार किसी की भी रहें विकास के नाम पर जनता से मजाक तो हर बार होता ही है ,और यही वजह है जो हर पांच साल बाद जनता इस उम्मीद में सतासीन सरकार को पलट कर दुसरी सरकार को इस आशा से चुनती है, कि शायद सता परिवर्तन से प्रदेश की स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिल सकें और इस बार भी जनता ने इसी उम्मीद से सता में परिवर्तन कर डाला है। पर अब देखना यही होगा की अब पांच साल प्रदेश की जनता को अपनी समस्याओं का कांग्रेस सरकार से समाधान मिलता है या फिर अगले पांच सालों तक जनता होगी गुमराह। सड़के होंगी बेहाल ,स्वास्थ्य सेवाओं के होगें खस्ता हाल ,फिर होगा बिजली ,पानी का रोना ,शिक्षा स्थिति में होगा गड़बड़ झोल , क्या लाखों बेरोजगारों का होगा बुरा हाल ,कितना और बोलबाला होगा भ्रष्टचार का, सम्मस्याए हर बार होती है आम पर इन पांच सालों में कांग्रेस के कार्यकाल मंे क्या  मिलेगा सामाधान देखना बाकी है।

The post उम्मीदों की सरकार appeared first on हिमाचल वॉचर.