बर्फबारी Archives - हिमाचल वॉचर

बर्फबारी के बीच शिमला पुलिस का सराहनीय काम,गर्भवती महिला और कैंसर रोगी को पहुंचाया अस्पताल
शिमला- राजधानी शिमला में बीते गुरुवार ओर शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से अधिकतर मार्ग यातायात के लिए बंद थे। सड़कों के बंद होने की वजह से आम लोगों को तो परेशानी हुई ही लेकिन मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इस बर्फ़बारी में अस्पताल पहुंचना ही मुश्किल हो गया,लेकिन ऐसे में शिमला पुलिस के जवान उनके लिए मसीहा साबित हुए।

शिमला पुलिस ने पिछले दो दिनों के दौरान भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को तवी मोड़ से केएनएच अस्पताल और एक कैंसर रोगी को ढल्ली से रेस्क्यू कर आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने पर मरीजों का सही उपचार हो पाया। पुलिस जवानों के इस ज़ज्बे ओर सराहनीय कार्य की सभी लोग खूब प्रशंसा कर रहे है।

The post बर्फबारी के बीच शिमला पुलिस का सराहनीय काम,गर्भवती महिला और कैंसर रोगी को पहुंचाया अस्पताल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में भारी बर्फ़बारी से बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना
आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

शिमला- राजधानी शिमला में हुई भारी बर्फ़बारी अब परेशानी बन गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बर्फ़बारी से राजधानी पूरी तरह से जाम हो गई है। हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार  5 फरबरी को शिमला में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी अधिसूचना के आधार पर शिमला में कल स्थानीय अवकाश रहेगा और सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, ऑटोनोमस इंस्टिट्यूट सभी बंद रहेंगे.मात्र आपातकालीन सेवाओ के विभागों में यह अवकाश मान्य नहीं होगा।

बर्फ़बारी से आलम यह है कि ना तो सड़कों पर वाहन चल रहे है ना ही घरों में बिजली सुचारू रूप से मिल पा रही है ना ही पानी की सप्लाई इस बर्फ़बारी के बीच हो पा रही है।

बर्फ़बारी इतनी ज्यादा है कि अब रास्तों पर पैदल चलना भी ख़तरे से खाली नहीं है।  बर्फ़बारी के चलते जगह जगह पेड़ गिर रहे हैऔर इससे दुर्घटना होने का भी ख़तरा बना हुआ है।

शिमला शहर सहित जिला में बर्फबारी के चलते अधिकतर सड़कें अवरुद्ध है ऐसे में कर्मियों को कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आम जन की सुरक्षा को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी उपायुक्त आदित्य नेगी ने देर शाम जारी कर दी है।

बता दें कि शुक्रवार को भी बर्फ़बारी के चलते शिमला शहर में वाहनों की आवाजाही बन्द रही जिसके चलते कई किलोमीटर पैदल चल कर कर्मचारियों को अपने कार्यकाल पहुंचना पड़ा, हालांकि अब मौसम साफ हो गया है लेकिन सड़को पर बर्फ़ अभी जमी हुई है और कल दोहपर तक ही सड़को को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।

शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि जिला में दो दिन से काफी बर्फ़बारी हुई है जिसके चलते सड़कें बन्द है। सड़कों से बर्फ़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और शनिवार दोहपर तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। ऐसे में शिमला में शनिवार को स्थानीय  अवकाश घोषित किया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं शिमला पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि  बर्फ जमने और फिसलन के कारण  रात और सुबह के समय यात्रा न करें। तापमान में अधिक गिरावट होने से सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन की स्तिथि पैदा हो गई है। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला में भारी  बर्फ़बारी से  बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से कई मुख्य सड़के बंद
शिमला-  शिमला ज़िले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फ़बारी होने के कारण कई मुख्य सड़के यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गयी है। वहीं शिमला शहर में भी शनिवार रात से लगातार बर्फ़बारी हो रही है।

शिमला जिला में बर्फबारी के कारण यह मुख्य मार्ग है पूर्ण रूप से बंद है:-

ठियोग-चौपाल सड़क मार्ग खिड़की क्षेत्र,ठियोग-रामपुर सड़क मार्ग नारकंडा क्षेत्र,खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क मार्ग,शिमला-ठियोग मार्ग कुफरी-गालू-फागू क्षेत्र पूर्ण रूप से बंद है।

शिमला शहर में भी देर रत से लगातार बर्फ़बारी के कारण कई सड़कें बंद है जिन्हे साफ करने का काम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और एमसी द्वारा किया जा रहा है।

शिमला पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जन से अनुरोध किया है कि वह रात के समय इन उपरोक्त मार्गों पर यात्रा न करें और आपात स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से  ही यात्रा करें। तथा आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से कई मुख्य सड़के बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला ज़िले में बर्फ़बारी से कई मुख्य सड़के बंद
शिमला- शिमला ज़िले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फ़बारी होने के कारण कई मुख्य सड़के यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गयी है। वहीं शिमला शहर में भी हलकी बर्फ़बारी हुए है। प्रदेश में कुल्लू ,लाहौल स्पीति, डलहौजी,खजियार, में भी ताजा बर्फ़बारी हुई है।

इस बर्फबारी के बाद अब पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वंही पर्यटक भी भारी संख्या में हिमाचल के पर्यटन स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं।

शिमला जिला में बर्फबारी के कारण यह मुख्य मार्ग है पूर्ण रूप से बंद है:-

ठियोग-चौपाल सड़क मार्ग खिड़की क्षेत्र, ठियोग-रामपुर सड़क मार्ग नारकंडा क्षेत्र में भी पूर्ण रूप से बंद ठियोग-रोहड़ू सड़क मार्ग खड़ापत्थर ,शिमला-ठियोग सड़क मार्ग कुफरी, वहीं शिमला शहर में लक्कड़ बाजार का रास्ता भी बन्द है।

शिमला पुलिस और प्रसाशन ने आम जन से निवेदन किया है कि इन उपरोक्त सड़क मार्गों पर अपनी यात्रा स्थगित करें। अत्यधिक आवश्यकता होने पर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से ही यात्रा करें।

पुलिस ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ऐसे ड्राइवरों के साथ यात्रा करें जिनके पास बर्फीले क्षेत्र में गाड़ी चलाने का अच्छा अनुभव हो। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला ज़िले में बर्फ़बारी से कई मुख्य सड़के बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

बर्फबारी और फिसलन के कारण शिमला के इन रूटों पर गाड़ियॉं की आवाजाही है बंद
शिमला हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला के  कई ज़िलों के ऊपरी भाग जिसमे कुफरी,नारकंडा,खड़ापत्थर इतयादि में बर्फ़बारी हुई है जिसकी वजह से  सड़के बंद है और फिसलन की वजह से गाड़ियों की आवाजाही रुकी हुई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को बारिश व बर्फबारी के आसार है जबकि  9 जनवरी तक मौसम  खराब रहेगा।

जानिए किन रूटों पर गाड़ियॉं की आवाजाही है बंद

चौपाल-देहा सड़क मार्ग पर खिड़की क्षेत्र में जहाँ 2 से 3 इंच बर्फ होने के कारण फिसलन है।

शिमला-रामपुर सड़क मार्ग पर नारकंडा क्षेत्र में 4 से 5 इंच बर्फ जमी है जिसके कारण मार्ग फिसलन भरा है।

शिमला-रोहड़ू सड़क मार्ग पर खड़ापत्थर क्षेत्र में 4 से 5 इंच बर्फ है जिससे मार्ग पर फिसलन है और शिमला-ठियोग सड़क मार्ग पर कुफरी में 2 इंच बर्फ होने से सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण गाड़ियां स्किड हो रही है।

वहीं जिला पुलिस और प्रशासन ने लोगों से निवेदन किया है कि अगर यात्रा करना अत्यधिक आवश्यक है तो सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करें अन्यथा अपनी यात्रा कुछ समय तक स्थगित करें और कृपया वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

The post बर्फबारी और फिसलन के कारण शिमला के इन रूटों पर गाड़ियॉं की आवाजाही  है बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, कई स्थानों पर हुई बारिश
शिमला-प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार शाम को बारिश हुई तो वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कुफरी में भी बर्फ के फाहे गिरे है। रविवार को कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। सीजन की इस बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों के आने की उम्मीद बड़ गई है।

लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग समेत ऊंची चोटियां एक बार फिर से बर्फबारी हुई है तथा मनाली और चंबा में बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग के आसपास फिसलन की वजह से बस सेवा बंद की गई है।

रविवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, सिस्सू, साच पास, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, दारचा, जिस्पा, छिका, रारिक, रंगयोग, बरयोग योचे और चंद्रा घाटी के तमाम इलाकों में बर्फबारी हुई है।

The post शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, कई स्थानों पर हुई बारिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

किन्नौर: बर्फबारी के कारण मुंबई व गोवा के 3 पर्यटकों की मौत, 10 पर्यटकों को पुलिस दल ने सुरक्षित निकाला
शिमला- हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी हुई। इसी बीच एक और दुखद हादसा सामने आया है। 13 पर्यटक शिमला जिले के रोहडू के जांगलिक से किन्नौर जिले बरुआ के कंडे से होते हुए सांगला आ रहे थे। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि विपरीत मौसम परिस्थितियों व बर्फबारी के कारण तीन  पर्यटकों की रास्ते मे मृत्यु हो गई है।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा राहत व बचाव कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिये पुलिस दल को बरुआ कंडा भेजा गया है और रविवार शाम तक सभी 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल कर कड़छम लाया जा रहा था।

तीन शवो को लाने के लिये आई.टी.बी.पी के जवानों का एक दल मौके पर भेजा गया। जिला मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार ये सभी पर्यटक मुंबई व गोवा से सम्बंधित है। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। ये पर्यटक 19 अक्तूबर को रोहड़ू के जांगलिख से निकले थे।

तीन मृत पर्यटकों के नाम दीपक नारायण (58), राजेंद्र भालचंद्र पाठक (65), अशोक मधुकर भाले राव (64) बताए गए हैं।

ये हादसा ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों पर भी सवाल खड़े करता है जो खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद पर्यटकों को ट्रैकिंग पे ले जा रहे हैं।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले में आने वाले सभी पर्यटकों व अन्य लोगों से यह आग्रह किया है कि खराब मौसम व बर्फबारी के चलते जिले के ऊंचे स्थानों, चोटियों व कड़ों पर न जाये। ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने जिला वासियो से भी आग्रह किया है कि यदि अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले तथा इस दौरान सावधानी बरते ।क्यूंकि बारिश के कारण शूटिंग/पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है।

The post किन्नौर: बर्फबारी के कारण मुंबई व गोवा के 3 पर्यटकों की मौत, 10 पर्यटकों को पुलिस दल ने सुरक्षित निकाला appeared first on हिमाचल वॉचर.