पीजीआई चंडीगढ़ Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में नहीं होता थैलेसीमिया का टेस्ट, विभाग को पता ही नहीं प्रदेश में थैलेसीमिया के कितने रोगी
सरकारी अस्पतालों में मशीनें न होने से लोगो को परेशानी, पीजीआई जाने को मजबूर मरीज

शिमला- हिमाचल सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी कई बीमारियों के टेस्ट तक की सुविधा प्रदेश में नहीं है। अगर किसी को थैलेसीमिया का टेस्ट कराना हो तो उसे सीधे पीजीआई जाना पड़ता है। अभी तक हिमाचल के किसी भी अस्पताल में थैलेसीमिया के टेस्ट की मशीन नहीं लग पाई है।

हैरानी की बात है कि आईजीएमसी जो प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है, वहां भी यह टेस्ट नहीं होता। इतना ही नहीं, प्रदेश में थैलेसीमिया के कितने रोगी हैं, इसका विभाग के पास अभी तक कोई डाटा ही नहीं है। न तो विभाग के पास ऐसा कोई रिकार्ड है कि कितने लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं और न ही अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का ही कोई निश्चित आंकड़ा तैयार किया गया है।

हालांकि थैलेसीमिया के तहत विभाग की ओर से एक रिपोर्ट अब तैयार की गई है, जो एनएचएम के मिशन निदेशक को सौंप दी गई है, लेकिन यह प्रारंभिक रिपोर्ट है। उधर, यदि पैदा होने वाले बच्चे के माता-पिता दोनों के जींस में माइनर थैलेसीमिया होता है, तो बच्चे में मेजर थैलेसीमिया हो सकता है, जो काफी घातक हो सकता है। यदि अभिभावक में से एक में ही माइनर थैलेसीमिया होने पर किसी बच्चे को खतरा नहीं होता। यदि माता-पिता दोनों को माइनर रोग है, तब भी बच्चे को यह रोग होने की 25 प्रतिशत संभावना है। इसलिए  विवाह से पहले महिला-पुरुष दोनों को जांच कराने की सलाह चिकित्सकों की ओर से दी जाती है। इस रोग का फिलहाल कोई इलाज नहीं है।

जानिए क्या है थैलेसीमिया

थैलेसीमिया एक माता-पिता से बच्चों में आने वाली आनुवांशिक बीमारी है, जो कि एक पैदायशी रक्त विचार है। थैलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है, जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है।

चित्र: Staticflickr

इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है। इसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। सामान्य तौर पर खून में लाल रक्त कोशिकाओं की उम्र 120 होती है, लेकिन थैलेसीमिया के कारण इनकी उम्र कम होकर करीब 20 दिन ही रह जाती है। इसका सीधा प्रभाव हीमोग्लोबिन पर पड़ता है। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण शरीर दुर्बल हो जाता है और हमेशा किसी न किसी रोग से पीडि़त रहता है। हीमोग्लोबिन दो तरह के प्रोटीन से बनता है, अल्फा ग्लोबिन और बीटा ग्लोबिन। थैलेसीमिया इन प्रोटीन में ग्लोबिन निर्माण की प्रक्रिया में खराबी होने से होता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से नष्ट होती हैं।

The post हिमाचल में नहीं होता थैलेसीमिया का टेस्ट, विभाग को पता ही नहीं प्रदेश में थैलेसीमिया के कितने रोगी appeared first on हिमाचल वॉचर.

टांडा अस्पताल में रेडियोथैरेपी तकनीक से होगा कैंसर का इलाज, 15 से 35 हजार आएगा खर्च
टीएमसी में अब कैंसर रोगियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। यहां मई माह से रेडियोथैरेपी तकनीक (बिना चीरफाड़) से इलाज शुरू होने की संभावना है। टांडा में रेडियोथैरेपी तकनीक शुरू होने से कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और चंबा जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा।

इससे पहले मरीजों को इस तकनीक से इलाज करवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर पीजीआई जाना पड़ता था। रेडियोथैरेपी सुविधा शुरू करने के लिए टांडा के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में जगह के चयन के बाद अब मशीनों के लिए आर्डर कर दिया गया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नई तकनीक के लिए इसी माह मशीनें अस्पताल में स्थापित हो जाएंगी।  इस तकनीक से इलाज करवाने पर मरीज कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। रेडियोथैरेपी तकनीक नहीं होने से पहले ऑपरेशन कर चीरफाड़ से मरीजों का इलाज किया जाता था।

इससे काफी घाव हो जाते थे। इन घावों को भरने में पांच से छह माह तक लग जाते थे। अब शरीर में जिस जगह पर कैंसर है, उस जगह पर रेडियोथैरेपी से फिक्स डोज रेडिएशन डालकर रोग को समाप्त किया जाएगा। इस तकनीक से उपचार करवाने वाले मरीजों को दर्द भी नहीं होता है।

अब 50 नहीं 15 हजार रुपये में हो जाएगा इलाज

पीजीआई चंडीगढ़ में कैंसर पीड़ितों का रेडियोथैरेपी तकनीक से इलाज करवाने पर करीब 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये खर्चा आता है। लेकिन, टांडा में सुविधा शुरू होने से अब यही इलाज 15 से 35 हजार रुपये में हो सकेगा।

टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. वाईडी शर्मा ने कहा कि रेडियोथैरेपी से कैंसर का इलाज किया जाएगा। इसके लिए मशीनों का आर्डर दे दिया है। रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती हो गई है। रेडिएशन फिक्स डोज देकर कैंसर का इलाज कम दरों पर टीएमसी में होगा।

The post टांडा  अस्पताल में रेडियोथैरेपी तकनीक से होगा  कैंसर का इलाज, 15 से 35 हजार आएगा खर्च appeared first on हिमाचल वॉचर.