नीरज भारती Archives - हिमाचल वॉचर

फॉलोअप: नीरज भारती अपने शब्दों पर कायम, कहा चनणी सड़क को मिली वितीय क्लीयरेंस, सड़क पक्का होने पर ही मांगेंगे वोट
तरुण शर्मा|शिमला- काँगड़ा ज़िले के अन्तर्गत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के चनणी गांव के स्थानीय निवासियों ने कुछ दिन पहले हिमाचल वॉचर से संपर्क किया और बताया कि उनके क्षेत्र की कच्ची सड़क की हालात बहुत खराब है और इस सड़क को बने करीब 25 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यह सड़क पक्की नहीं हो पायी है। लोगो का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज भारती ने 2012 में हुए विधानसभा चुनावो के समय कहा था कि वे जब तक यह सड़क काली नहीं हो जाती (तारकोल से पक्का होना) तब तक वे व्यक्तिगत तौर पर इस चुनाव क्षेत्र में नहीं आयँगे।

पढ़ें पूरी खबर विस्तार से: अपने ही चुनाव क्षेत्र में छुप-2 कर आते है नीरज भारती जहाँ 30 साल से लोग कर रहे पक्की सड़क और बस का इंतज़ार

विधयाक नीरज भारती ने हिमाचल वॉचर को इसके उत्तर में कहा कि वे इस बात को स्वीकार करते हैं। उन्होंने यह कहा था कि वे चनणी गाँव तभी वोट लेने जायँगे जब यह सड़क पक्की हो जायगी। विधयाक का यह भी कहना था कि वे इस सड़क के रख रखाव के लिए हमेशा से कोशिश कर रहे हैं।

सड़क को पक्का करने के बजट के सवाल पर विधयाक ने कहा कि उन्होंने एक्सईन से बात की है और बजट को क्लीयरेंस मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जायगी जिसमे थोड़ा सा समय लग सकता है।

भारती ने यह भी बताया कि जिस समय यह सड़क बनी उस समय वन विभाग के नियम सख्त नहीं होते थे जिस के चलते काफी सड़कें बनायी गयी थी। उस समय बजट भी कम होता था और कई सड़कें पक्की तक नहीं हुई थी। तबसे लेकर अबतक केवल चनणी गांव व उसके आसपास के एक या दो गांव की सड़कें ही कच्ची हैं। विधायक ने यह भी कहा कि अब अधिकतर सड़कें पक्की हैं कोई भी ब्लाइंड रोड नहीं है।

ज्वाली विधयाक ने बताया कि वन विभाग ने इस क्षेत्र का विवरण माँगा था, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दिए गए सड़क के विवरण में कहा गया कि इन सड़कों को हम बनाना चाहते हैं और विभाग द्वारा इन इलाकों में लोगो की जनसंख्या को भी दर्शाया गया था।

भारती ने बताया कि उस समय वन विभाग ने इस सड़क पर वनों से जुड़े कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। वन विभाग ने यह प्रश्न किया था कि यह सड़क बिना विभाग की सहमति से कैसे बनाई गयी और जिसके कारण विभाग ने सड़क बनाने के लिए एनओसी नहीं दिया था।

विधयाक का कहना है कि इस सड़क में उल्लंघन होने और पर्यावरण कानूनों के सख्त होने की वजह से अब कोई अफसर भी इस कार्य में जोखिम नही उठता।

ज्वाली विधयाक के अनुसार इस सड़क को पक्का करने के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को वन विभाग की मंजूरी के लिए जरुरी दस्तावेज भेजे थे। केंद्र सरकार ने सड़क को पक्का करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के पास जब वन विभाग कानून उल्लंघन से जुडी कोई भी फाईल जाती है तो उस फाईल को मंजूरी मिलने में काफी समय लगता है।

विधयाक का कहना है कि जब भी वहां बारिश होती है तो वे व्यक्तिगत रूप से सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों व जेसीबी और मजदूर सड़क ठीक करवाने के लिए भेजते हैं जो कि आधिकारिक रूप से विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।

ज्वाली विधयाक ने साफ तोर पर कहा कि उनका यह वादा है कि जब तक यह सड़क पक्की नहीं हो जाती तब तक वे यहां की जनता से वोट मांगने नहीं आयँगे। विधयाक ने अपने शब्दों को फिर से दोहराते हुए कहा कि वे अपने बोले शब्दों पर कायम हैं और वह वोट तभी मांगने आयँगे जब सड़क पक्की हो जायगी।

The post फॉलोअप:  नीरज भारती अपने शब्दों पर कायम, कहा चनणी सड़क को मिली वितीय क्लीयरेंस, सड़क पक्का होने पर ही मांगेंगे वोट appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपने ही चुनाव क्षेत्र में छुप-2 कर आते है नीरज भारती जहाँ 30 साल से लोग कर रहे पक्की सड़क और बस का इंतज़ार
पिछले 30 सालों से इस सड़क पर ना ही बस आयी है और न कोई एम्बुलेंस आती है जिस कारण मरीज को खुद ही उठा कर उपचार केंद्र तक ले जाना पड़ता है। इस सड़क का निरिक्षण करने नहीं आता कोई नेता या सरकारी अधिकारी

तरुण शर्मा|शिमला:- एक आसान सा सवाल- हम वोट क्योँ करते है? या तो हम उम्मीदवार को जिताने के लिए वोट करते है या इस उम्मीद में करते है कि वे चुनाव जितने के बाद उस क्षेत्र के लिए विकास करेगा।

हमारे देश में चुनी हुई सरकार व प्रत्याशी केवल एक सिद्धान्त पर ही काम करते है। चुनाव जितने के लिए जनता की नब्ज़ पकड़ो,लोक-लुभावनी घोषणाएं करो,और जब चुनाव जितने के बाद पांचवा साल आये तो उन्ही अधूरी घोषणाओं को दोहरा कर लोगो को झुनझुना थामा दो। यह एक तरह से जनता के विश्वास और भावनाओं के साथ धोखा करना है।

ज्वाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगो ने हिमाचल वॉचर से संपर्क किया और बताया कि प्रदेश में 1992 से लेकर जितनी भी सरकारें आयीं उन्होंने यहाँ के स्थानीय लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में आने वाली चनणी सड़क गांववासियों ने प्रोफेसर चन्दर कुमार की मदद से सन् 1992 में बनाई थी। जबकि यह कार्य सराकर को करना चाहिए था। इस सड़क को करीब 25 साल हो गए है लेकिन आज भी यह सड़क पक्का होने का इंतज़ार कर रही है।

विडियो

ग्रामीणों का कहना है कि इस गाँव की भोली भाली जनता अनुसूचित जनजाति से सम्बन्ध रखती है। इस गाँव कि जनसंख्या लगभग 500 है। यदि यह चनणी सड़क पक्की होती है तो इस गाँव के साथ लगते सिहुनि ,पलोटा ,बलदोया के सैकेड़ों लोगो को भी फायदा होगा।

नीरज भारती अपने बड़बोलेपन से दिये गए बयानों के कारण विवादों में घिरे रहते हैं। स्थानीय लोगो द्वारा भेजे गए सड़क (चनणी) के चित्रों और विडियो को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस सड़क की हालात कितनी खराब है। यह सड़क भारती के चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आती है जिसका उद्धार अभी तक माननीय विधायक के हाथो नहीं हो पाया है।

निवसियों का कहना है कि यह हाल ही की समस्या नहीं है और 1992 से लेकर अब तक ज्यो की त्यों बनी हुई है। चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की इस सड़क की हालत को सबने नज़रअंदाज़ ही किया।

स्थानीय लोगो ने हिमाचल वॉचर को बताया कि जब भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते है उस समय तो हर प्रत्याशी यह कहकर वोट मांगता है कि अगली बार इस सड़क को तारकोल के साथ पक्का किया जायेगा,लेकिन अफसोस की बात यह है कि लोग इसी झांसे में आकर अपना कीमती वोट इन नेताओं को दे देते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारीश हो रही है और बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही है। इस सड़क को देख कर आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते है कि स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ का सामना करते हुए कितनी मुश्किलो के बिच परीक्षा देने जाते होंगें। लोगो का कहना है कि आपातकाल की स्थिति में भी इस सड़क से निकलना बेहद मुश्किल है अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाये या कोई गर्भवती महिला को ऐसे बरसात के मौसम में अस्पताल ले जाना पड़े तो क्या हाल होगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस रस्ते से एम्बुलेंस भी नहीं आती, जिस कारण मरीज को खुद ही उठा कर उपचार केंद्र तक ले जाना पड़ता है।

पढ़िए विस्तार से,क्या है यह मामला

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी ज्ञानेश्वर राजकुमार शर्मा जो की पेशे से अध्यापक हैं। उन्होंने हिमाचल वॉचर से फोन पर बात कर बताया कि 1992 में इस चनणी सड़क को स्थानीय लोगो ने खुद बनाया था और उस समय हिमाचल में राष्ट्रपति साशन लगा हुआ था! जबकि 3 दिसम्बर 1993 से हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में आयी, उस समय भी लोगो को ठगा गया। उसके बाद 1998 में हिमाचल में भाजपा सरकार आयी लेकिन उन्होंने भी इस समस्या को अनदेखा किया।

1998 से लेकर 2017 तक सरकारें आयी गयी लेकिन इस सड़क की हालात ज्यों की त्यों बनी हुई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि बारिश के समय कीचड़ में चलना बेहद कठिन हो जाता है। कोई भी नेता भी इस तरफ आने से कतराता हैं। आमतौर पर भी इस कच्चे रस्ते में चलना आसान नहीं है। लोगो ने यह भी बताया की इस सड़क में कोई बस नहीं आती। जिसके कारण लोगो को करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि उनके विधायक यानि नीरज भारती अपने चुनाव क्षेत्र में रात को छुप छुप के आते हैं ताकि किसी को उनके आने की कानो-कान खबर न मिले। लोगो का कहना है कि इस सड़क को ठीक करवाने के लिए कई सालों से वे दरख्वास्त कर रहे हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

गाँव वालो का कहना है कि नीरज भारती से सड़क ठीक करवाने के लिए उस समय कहा था जब वे विधयाक का चुनाव लड़ रहे थे। उस समय वतर्मान विधायक नीरज भारती ने कहा था की जब तक यह चनणी सड़क काली नहीं हो जाती (तारकोल से पक्का होना) तब तक वे व्यक्तिगत तौर पर इस चुनाव क्षेत्र में नहीं आयँगे (जिसका पालन नीरज भारती अभी तक कर रहे हैं। बस कभी कभी रात को छिप छिपा के आ जाते हैं)।

हिमाचल वॉचर ने विधायक नीरज भारती को संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने हिमाचल वॉचर को बताया कि किसी कारण वश पहले उन्हें इस सड़क को पक्का करने की एनओसी नहीं मिल रहा था। लेकिन अब उन्हें एनओसी मिल चुकी है बावजूद इसके सड़क पक्का करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ।

स्थानीय लोगो का यह भी कहना है कि 2 हफ्ते पहले जवाली के अध्यक्ष ने कहा था कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद इस सड़क का उद्घाटन करने अप्रैल में आयँगे। स्थानीय निवासी ज्ञानेश्वर राजकुमार शर्मा ने आज से एक साल पहले हिमाचल प्रदेश सचिवालय को ई-समाधान (E Samadhan)के जरिये सड़क की समस्या से अवगत करवाया  था जिसके प्रतिउत्तर में यह कहा गया था कि जवाली के पीडब्ल्यूडी इंजीनयर नरेश शर्मा से मिलो।

ई-समाधान करने वाले प्रार्थी ने हिमाचल वॉचर को बताया कि जब उन्होंने इंजीनयर से सड़क की समस्या के बारे में पूछा तो उनका जवाब यह था कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं। प्रार्थी ने यह भी कहा कि एक साल हो चूका है लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है और न ही कोई अधिकारी इस सड़क का निरीक्षण करने के लिए आता है।

जैसे जैसे हिमाचल विधानसभा के चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे वैसे लोगों को सड़क के ठीक होने के झूठे दिलासे फिर से शुरू होते दिखाई दे रहे है।

यहाँ तक कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने काँगड़ा दौरे के दौरान यह घोषणा की थी कि जिले की ज्वाली बिधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चनणी सड़क को पक्का किया जायेगा। लेकिन लोगो का कहना है कि वे अब कसी भी नेता के झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएंगे। गुस्साए लोगो का यह भी कहना है कि अगर तीन महीने के भीतर इस सड़क का काम शुरू नही होता है तो सभी ग्रामवासी इस विधानसभा चुनाव में नोटा(NOTA)का इस्तेमाल करके चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि समय रहते इस सड़क को ठीक करवाया जाये।

The post अपने ही  चुनाव क्षेत्र में छुप-2 कर आते है नीरज भारती जहाँ 30 साल से लोग कर रहे पक्की सड़क और बस  का इंतज़ार appeared first on हिमाचल वॉचर.