नितिन गडकरी Archives - हिमाचल वॉचर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कुल्लू और मुख्यमंत्री सुरक्षा इंचार्ज के बीच चले लात घूंसे
कुल्लू-  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर हंगामा हो गया। भुंतर एयरपोर्ट पर कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और मुख्यमंत्री सुरक्षा के इंचार्ज एडिशनल एसपी बृजेश सूद के बीच बहस हुई और फिर अचानक दोनों में हाथा पाई हो गई। बताया जा रहा है कि फोरलेन प्रभावितों के एयरपोर्ट से बाहर खड़े होने की बात लेकर यह घटना हुई है। इस दौरान बहस काफी बढ़ गई और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बृजेश सूद को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सीएम के पीएसओ बलबंत सिंह ने भी  कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को लात घूंसे मार दिए।

ये पूरी वारदात गडकरी के दौरे के दौरान हुई है लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि यह पूरा घटनाक्रम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने ही हुआ। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे को लेकर कुल्लू पहुंचे थे। सीएम जयराम ठाकुर का हेलिकॉप्टर जब लैंड हुआ तो मुख्यमंत्री सुरक्षा के इंचार्ज एएसपी ब्रजेश सूद ने मैदान में धूल मिट्टी को लेकर एसपी से बहस करना शुरू कर दिया था।  हालांकि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेन्ट्रल रेंज मंडी के  डीआईजी मधुसूदन ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। वहीं मामले की  गंभीरता को देख डीजीपी संजय कुंडू को भी शिमला से कुल्लू जाना पड़ा।

यह मामला उस समय का है जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का काफिला भुंतर हवाई अड्डे के बाहर से गुजर रहा था। तो वहां पर पहुंचे कीरतपुर मनाली फोरलेन के प्रभावित लोग गडकरी से बात करना चाहते थे। गडकरी ने भी जब उनको देखा तो अपनी गाड़ी रोकर गाड़ी से बाहर निकलकर उनसे बात की तथा फोरलेन प्रभावितो ने अपनी समस्या को गडकरी के समक्ष रखा  तथा गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्या का उचित समाधान निकालेंगे। लेकिन जब फोरलेन प्रभावित अपनी बात गडकरी के सामने रख रहे थे तो इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काफी गुस्सा हो गए और वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने बोल दिया कि गुस्सा हमे भी आता है  लोगों ने कुल्लू की डीसी पर आरोप भी लगाया है कि वह भी उनकी बात नहीं सुनती हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंड्डू ने पुलिस फोर्स में अनुशासन को अहम मानते हुए इन तीनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच पूरी होने तक ये तीनों पुलिस अधिकारी छुट्टी पर रहेंगे।एसपी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार डीआईजी सेंट्रल जोन मधुसूदन संभालेंगे।

हिमाचल पुलिस प्रमुख ने पुलिस अधिनियम की धारा  63 के तहत यह कार्रवाई की है। अब बृजेश सूद की जगह पर अपर एसपी, तृतीय बटालियन पंडोह पुनीत रघु उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत की जगह पर आईजी इंटेलिजेंस को किसी अन्य पुलिस कर्मी को तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डीजीपी ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी की यात्रा के दौरान भुंतर में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के खत्म होने तक गौरव सिंह, बृजेश सूद और बलवंत अनिवार्य अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में एसपी कुल्लू गौरव सिंह छुट्टी तक रेंज कार्यालय मंडी में रहेंगे। सीएम सुरक्षा के अधिकारी बृजेश सूद और सीएम के पीएसओ बलवंत सिंह पुलिस मुख्यालय शिमला में रहेंगे।

हिमाचल में सबसे कम उम्र में एसपी बनने वाले गौरव सिंह पहले भी अपने काम और ईमानदारी के लिए चर्चा में रहे हैं। साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह पहले भी बद्दी में बतौर एएसपी सेवाएं दे चुके हैं। उनका यह कार्यकाल खनन और नशा माफिया को सबक सिखाने वाला रहा था। इस अधिकारी की कार्यप्रणाली की जनता प्रशंसा करती है।

The post केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कुल्लू और मुख्यमंत्री सुरक्षा इंचार्ज के बीच चले लात घूंसे appeared first on हिमाचल वॉचर.