दीन दयाल उपाध्याय शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों का हो चुका है टीकाकरण:मुख्यमंत्री
शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज गुरुवार को चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नागरिक अस्पताल चुआरी, चम्बा, दीन दयाल उपाध्याय शिमला, कमला नेहरू अस्पताल शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल रामपुर और नागरिक अस्पताल रोहड़ू में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6 पीएसए संयंत्रों और 10 करोड़ रुपये की लागत से दो सी.टी. स्कैन मशीनों का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इन पीएसए संयंत्रों का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया।

इन 6 संयंत्रों में से पांच पीएम केयर्स के माध्यम से और एक सीएसआर के माध्यम से स्थापित किया गया है। उन्होंने पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से एक-एक सिटी स्केन मशीन जिसे जनता को समर्पित किया गया है जिनमे से एक सी.टी स्कैन मशीन सिरमौर जिला के नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में और दूसरी चम्बा जिला के चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित की गयी है। दोनों मशीनों में 128 स्लाइस है, जिससे अधिक तीव्रता से बीमारी का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने में सहायता मिलेगी।

इन मशीनों के माध्यम से चम्बा और सिरमौर जिला के लोगों को उनके घरों के निकट बेहतर नैदानिक सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आधुनिक तकनीकयुक्त डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत तीन नए स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भी शुभारम्भ किया। मिशन दृष्टि के अन्तर्गत 6ठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की आंखों की जाॅंच की जाएगी और आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क चश्में प्रदान किए जायंगे।

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत स्कूल हैल्थ एण्ड वैलनेस प्रोग्राम के तहत दो अध्यापकों को प्रत्येक विद्यालय के लिए स्वास्थ्य और वैलनेस एम्बेसडर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें किशोर अवस्था से जुड़े 11 विषयों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये एम्बेसडर प्रत्येक कक्षा के कम से कम दो विद्यार्थियों को हैल्थ एण्ड वैलनेस मैसेंजर के रूप में तैयार करेंगे। वर्तमान में यह कार्यक्रम प्रदेश के छः जिलों मण्डी, कांगड़ा, ऊना, चम्बा और सिरमौर जिलों के 3017 स्कूलों में आरम्भ किया जा रहा है और बाद में इन्हें अन्य जिलों में भी आरम्भ किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया जिसका उद्देश्य वर्ष 2025 तक प्रदेश को क्षय रोग मुक्त राज्य बनाना है। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम से सम्बन्धित दिशा निर्देशों वाली पुस्तिकाओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रकाशनों का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज 41 पीएसए संयंत्र, 11,543 डी-टाइप, 3,837 बी-टाइप और 1400 ए-टाइप ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा 95 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन क्षमता का उत्पादन करने वाले 5000 से अधिक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर हैं। उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन संयंत्र शिमला और टाण्डा में स्थापित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षय रोग के उन्मूलन के लिए तत्परता से कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य में सी.बी.नेट मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के मरीजों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त उपचार की अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश मेें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है और राज्य सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण शीघ्रता से पूर्ण करेगा और इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि एक चिन्ता का विषय है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि रोकथाम उपचार से बेहतर है। प्रदेश सरकार ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ प्रतिबन्ध लगाए हैं और प्रदेश सरकार स्थिति से भली-भांति परिचित है और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए तैयार है।

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज शुरू किए गए कार्यक्रम में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई तकनीक मेडिसन ईवेंट और रिमांइडर माॅनिटर (एमईआरएम) बाॅक्स भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य निश्चित रूप से देश में पहला क्षय रोग मुक्त राज्य बनने का लक्ष्य हासिल करेगा।

The post हिमाचल में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों का हो चुका है टीकाकरण:मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.