डीसी काँगड़ा Archives - हिमाचल वॉचर

कांगड़ा जिला में शाम 7:00 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, रविवार को बाजार रहेगा बंद
शिमला- हिमाचल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। हिमाचल में हर दिन नए मामलों की दर में वृद्धि दर्ज हो रही है। दूसरी ओर देश में कोरोना के नए वरियनेट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और कोरोना संख्या में हो रही वृद्धि के चलते कुछ प्रतिबंध लगाएं है जिसके तहत पुरे हिमाचल में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगया गया है।

कार्यालयों में भी हफ्ते में अब 5 दिन ही काम होगा और इनडोर क्षमता 50 प्रतिशित होगी। सरकार ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान इस महीने की 26 तारीख तक बंद कर दिया है।

ज़िला काँगड़ा के डीसी डा.निपुण जिंदल ने कोविड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला में सभी बाजारों को सात बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

डीसी काँगड़ा ने कहा कि इत्यादि रात दस बजे तक खुले रहेंगे,जबकि दवाइयों की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे ।

डीसी काँगड़ा द्वारा ज़िले में सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी संस्थानों, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, आवासीय विद्यालयों को 26 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं इसमें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के साथ नर्सिंग तथा मेडिकल कालेज खुले रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं में फाइव डे वीक की व्यवस्था भी लागू की गई है इसके अतिरिक्त कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे जब कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों में यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि लंगर, धाम, और सामूहिक किचन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। खेल शैक्षणिक मनोरंजन तथा सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए इंडोर में पचास फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी तथा आउटडोर में क्षमता के पचास फीसदी या अधिकतम तीन सौ लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।

डा.निपुण ने बताया कि इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, सभी उपमंडलाधिकारियों, कार्यकारी दंडाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, यदि कोई इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने आदेश भी दिए गए हैं।

The post कांगड़ा जिला में शाम 7:00 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, रविवार को बाजार रहेगा  बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.