गुड़िया प्रकरण Archives - हिमाचल वॉचर

कोटखाई केस: गुड़िया की बहने सीबीआई अधिकारियों को राखी बांध लगाएगी जल्द न्याय दिलाने की गुहार
सीबीआई के खिलाफ चुप्पी तोड़ो आन्दोलन शुरू करने का ऐलान,सामाजिक संगठन सीबीआई कार्यालय के बाहर सोमवार से काली पट्टी बांध कर करेगे प्रदर्शन

शिमला- सीबीआई द्वारा गुडिया मामले में 14 दिन बाद भी कोई खुलासा न करने पर अब लोग मुखर होने लग पड़े है। गुडिया को न्याय दिलवाने के लिए शिमला के रिज मैदान पर अनशन पर बैठे सामाजिक संगठनो ने सीबीआई के खिलाफ चुपी तोड़ो आन्दोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार से काली पट्टी बांध कर सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगे।

गुडिया मामले में सीबीआई 14 दिन से जाँच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में अभी तक कोई खुसला नही किया है और कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दायर कर अतिरिक्त समय माँगा है। शिमला के रिज पर गुडिया को न्याय दिलवाने के लिए बैठे सामाजिक संगठनो का कहना है कि लोगो को सीबीआई पर पूरा भरोसा  था की वह गुडिया मामले में जाँच कर गुडिया के कातिलों को बेनकाब करेगी ।

सीबीआई ने लोगो को भरोषा भी दिलाया था लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी सीबीआई इस मामले में कोई खुलासा नही कर पाई है और कोर्ट से अतिरिक्त समय माँगा जा रहा है।

गुडिया को न्याय दिलाने के लिए आदोलनरत लोगो का कहना है कि अब सभी सामाजिक संगठन मिल कर सोमवार से छुपी तोड़ो आन्दोलन शुरू करेगे  और जब तक सीबीआई गुडिया मामले में अपनी रिपोर्ट उच्च न्यायालय के समक्ष नही रखती तब तक मुह पर काली पट्टी बांध कर सीबी आई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा।यही नही गुडिया के परिजन और बहने सीबीआई के अधिकारियों  को राखी भी पहनाएगी और गुडिया को जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाएगी।

इन्ही में से एक संघठन मदद ने कहा कि सीबीआई ने गुड़िया केस की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश हाईकोर्ट से यह गुहार भी लगायी थी कि जाँच  रिपोर्ट सार्वजनिक न करें क्यूंकि इससे आगामी जाँच प्रभावित हो सकती है। संघठन ने कहा कि उन्हें सीबीआई की जाँच पर पूरा भरोसा है लेकिन आये दिनों की जाँच ने इस केस को पेचीदा बना दिया है और जनता इस बात से अनिभज्ञ है कि सीबीआई की जाँच अभी तक किस सस्तर तक पहुंच पायी है।

मदद सेवा ट्रस्ट का कहना है कि उनका संघठन व सामाजिक संगठनो ने यह निर्णाय लिया है जब तक सीबीआई 14 दिनों तक अपनी पूरी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को प्रस्तुत नहीं करती तब तक मुँह पर काली पट्टियां बांध कर सीबीआई कार्यालय के बाहर सोमवार से चुप्पी तोड़ो आंदोलन चलाया जायेगा।

संघठन ने कहा की गुड़िया के परिजन व बहने राखी लेकर सीबीआई के अधिकारयों से से मिल कर उनसे गुड़िया के इंसाफ के लिए गुहार लगाएगी। मदद संघठन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई गुड़िया केस में अपनी चुप्पी तोड़ेगी ताकि गुड़िया के दोषियों को जल्द-2 सज़ा मिल सके।

वहीं गुड़िया की बहनो ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे इस मुहीम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो। मदद संघठन ने यह भी कहा कि 15 दिन की सीबीआई जाँच से यदि परिजन संतुष्ट न हुए तो यह आंदोलन और उग्र होगा और जरुरत पड़ी तो यह आंदोलन आमरण अनशन में भी तब्दील होगा।

The post कोटखाई केस: गुड़िया की बहने सीबीआई अधिकारियों को राखी बांध लगाएगी जल्द न्याय दिलाने की गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.

कोटखाई केस:सीबीआई ने खुद गुड़िया बन किया क्राइम सीन को री-क्रिएट
शिमला- सीबीआई टीम ने कोटखाई के दांदी जंगल में गैंगरेप हत्याकांड मामले में खुद ‘गुड़िया’ बनकर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया। एक अफसर को उस जगह खड़ा किया जहां गुड़िया का शव मिला था। अन्य को 100 मीटर दूर सड़क के ऊपर फिर नीचे, राजू के डेरे, नेपाली बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में खड़ा किया गया।

दैनिक हिंदी अख़बार के अनुसार: स्पॉट से कभी हो-हो तो कभी हेलो-हेलो चिल्लाते रहे। सभी यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि वारदात के समय अगर गुड़िया चीखी-चिल्लाई होगी तो उसकी आवाज कहां तक गई। यह सारा सीन डीएसपी सीमा पाहूजा की निगरानी में किया गया।

पुलिस अधीक्षक एसएस गुरुम और डीआईजी स्तर के एक अधिकारी भी मौके मौजूद रहे। सीबीआई पुलिस की इस बात को पुष्ट करना चाह रही थी क्या छात्रा से गैंगरेप वाकई इस स्पॉट के पास हुआ है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई अब उन इलाके के ग्रामीणों से पूछताछ करेगी जहां तक उनकी आवाज गई।

डीएसपी सीमा पाहूजा ने गुड़िया के दोनों मामा से की लंबी पूछताछ

सीबीआई टीम के सात अधिकारी दो इनोवा गाड़ियों में वीरवार दोपहर करीब 12.30 बजे छैला से होते हुए वाया कोकूनाला महासू की ओर निकले। कोकूनाना से ऊपर सेब के एक बगीचे में डीआईजी और एसपी ने स्थानीय निवासी से क्षेत्र की जानकारी ली।

चित्र: अमर उजाला

करीब डेढ़ बजे वन विश्राम गृह में सीमा पाहूजा ने दोनों मामा से लंबी पूछताछ की। दोनों से पूछा गया कि उन्हें किसी पर शक तो नहीं है। इसके बाद सीबीआई टीम करीब ढाई बजे स्पॉट पर पहुंची। सीमा पाहूजा ने मौके का बारीकी से मुआयना किया।

उन्होंने गुड़िया के दोनों मामा से दोबारा मौके पर कई तरह के सवाल किए। उनसे पूछा गया कि जब छह जुलाई को गुड़िया को पहली बार इस जगह पर देखा गया तो उसका शव किस हालत में पड़ा था। उस दौरान उन्होंने किन-किन चीजों को देखा और उन्हें शक किस पर है।

जिस स्कूल में गुड़िया पढ़ती थी, उसी के बगल में वन विश्राम गृह है।यहां से पहले सीबीआई उस घटनास्थल तक गई जहां गुड़िया का शव फेंका गया था।

चित्र: अमर उजाला

वहां पर गुड़िया बनकर जांच करने और तमाम तरह की तहकीकात के बाद जंगल के बीचोंबीच से सीबीआई की स्पेशल क्त्रसइम ब्रांच के ये सभी सदस्य गुड़िया के घर तक जंगल के दूसरे छोर तक पहुंचे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने गुड़िया के मां-बाप और परिजनों से बातचीत की। इसके बाद देर रात को ही सीबीआई की यह टीम वापस शिमला के लिए लौट आई।

गुड़िया प्रकरण में हर अफवाह सीबीआई के रडार पर

गुड़िया प्रकरण की पुलिसिया जांच के दौरान जितनी भी अफवाहें सामने आईं, उन सब पर सीबीआई की नजर है। चाहे गुड़िया के पास फोन होने की बात हो या फिर उसके फेसबुक प्रोफाइल की बात। सीबीआई इन सभी पहलुओं पर स्थानीय लोगों से लेकर तकनीकी उपकरणों की मदद ले रही है।

सूत्रों की मानें तो मां के फोन को भी सीबीआई ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। इसमें कॉल डिटेल के अलावा उस फोन से उपयोग किए जाने वाले सभी तरह के ऐप और उनमें दर्ज मैसेज व अन्य चीजों को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जांच के दौरान कई तरह के ऐसे लूप होल थे, जिन पर उसने गंभीरता से काम नहीं किया।

यही कारण रहा कि उनकी जांच छह गिरफ्तारी के बावजूद सवालों में घिरी रही। जानकार बताते हैं कि सीबीआई आने वाले समय में कथित संदिग्धों और उनके फोटो मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर डाले जाने व हटाए जाने को भी जांच में शामिल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री की आईटी टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

The post कोटखाई केस:सीबीआई ने खुद गुड़िया बन किया क्राइम सीन को री-क्रिएट appeared first on हिमाचल वॉचर.