कोरोना मृत्यु Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 10 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में हुई पांच गुना वृद्धि
शिमला- हिमाचल प्रदेश में पिछले दस दिन में कोविड के मरीजों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है और यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रह है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

यहां तक कि कोरोना से जान गवाने वालो का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है।  प्रदेश में पिछले चार दिनों में 25 लोगों को मौत हो चुकी है जो की चिंताजनक है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि प्रदेश में आठ जनवरी से लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में कुल 1924051 सक्रिय मामलों में से 14918 मामले हिमाचल प्रदेश राज्य के हैं।

हिमाचल में सक्रिय मामलों की बात करें तो पता चलता है कि सक्रिय मामलों की संख्या 8 जनवरी 2022 को 2,793 थी जो की बढ़कर 19 जनवरी 2022 तक 14918 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अधिकारी कहा कि पिछले 10 दिनों की अवधि में बेड ऑक्यूपेंसी भी लगभग पांच गुना बढ़ गई है।

अधिकारी ने बताय कि 8 जनवरी को कुल 51 बिस्तरों पर कोविड के मरीज थे जिनमें से 31 को ऑक्सीजन की जरूरत थी और तीन को वेंटिलेटर की। वहीं, 19 जनवरी को कुल 14,918 उपचाराधीन मरीजों में से 249 को कोविड समर्पित संस्थान में भर्ती होने की जरूरत थी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 19 जनवरी, 2022 तक, कुल 14,918 सक्रिय मामलों में से, 249 कोरोना मरीजों को कोरोना समर्पित संस्थानों/अस्पतालों में प्रवेश की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि भर्ती हुए 249 मरीजों में से 132 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है और सिर्फ 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। बाकी 115 मरीज कमरे के वातावरण की हवा में स्वस्थ हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि राज्य भर में कोविड पॉजिटिव रोगियों संख्या में वृद्धि हुई है,लेकिन अधिकांश रोगी स्थिर हैं,और ऑक्सीजन पर व बीना ऑक्सीजन के भी अच्छी तरह से रह पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या में से 0.9% रोगियों को ही आईसीयू/वेंटिलेटर की आवश्यकता है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और कोविड उपयुक्त व्यवहारों का पालन करें ,जैसे कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ धोना या टीकाकरण की स्थिति के बावजूद सैनिटाइज़र का उपयोग करना।

The post हिमाचल में 10 दिन में  कोरोना  मरीजों की संख्या में हुई पांच गुना वृद्धि appeared first on हिमाचल वॉचर.

24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 1773 नए मामले दर्ज, कोरोना से 6 महीने की बच्चे की मौत
शिमला- हिमाचल में कोरोना के नए मामलों की दर में तीव्र वृद्धि जारी है। एनएचएम की 13 जनवरी की शाम 7 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक पुरे प्रदेश में 12,320 कोविड टेस्ट हुए थे जिसमे से 1773 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं सिरमौर में आज एक 6 महीने की बच्चे की भी जान गई है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पूरे हिमाचल में 8115 सक्रीय मामलें हैं और अब तक प्रदेश में कुल 3871 लोग जान गंवा चुके हैं ।

वहीं राजधानी शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली है जिसमे उन्होंने सरकार की कोविड रिपोर्ट के आंकड़ों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि 12 जनवरी 2022 प्रदेश में कोरोना के कुल 14726 कोरोना टेस्ट किये गए थे, जिसमे से 1804 संक्रमित पाए गए थे तो वहीं शिमला में कुल 225 संक्रमित पाए गए थे।

आज यानी 13 जनवरी को कल से कम 12320 कोरोना टेस्ट किए गए और कुल संक्रमितों की 1773 है। चौहान ने कहा कि  इस रिपोर्ट में शिमला में 123 संक्रमित बताए गए हैं जबकि दूसरी रिपोर्ट में 254 बताए गए हैं जो की समझ से परे है।

The post 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 1773 नए मामले दर्ज, कोरोना से 6 महीने की बच्चे की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में 24 घण्टों में कोरोना के 1804 नए केस दर्ज, 3 लोगों की मौत
शिमला- प्रदेश में हर दिन कोरोना के नए  मामलों में  की दर में तीव्र वृद्धि जारी है और मृत्यु दर में भी इजाफा होने लगा है। अब तक हिमाचल में कोरोना से 3870 मौतें दर्ज की गई है और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

आज 12 जनवरी को एनएचएम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 14803 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए थे जिसमे में 1804 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं कोरोना से तीन लोगों की जान गई है, जिसमे दो  मौतें शिमला और एक मौत काँगड़ा में दर्ज की गई है।

प्रदेश में 11 जनवरी को 14912 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए थे जिसमे से 1550 लोग कोरोना संकर्मित पाए गए थे।

इस समय हिमाचल में कोविड-19 के अभी तक कुल 6937 सक्रिय मामले हैं और गत एक सप्ताह में इसमें तीव्र बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में 98 प्रतिशत रोगी होम कोरेन्टीन हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को ज़ायदा से ज़ायदा कोविड टेस्ट करने और होम आइसोलेशन किट तैयार रखने के भी निर्देश दिए हैं।

The post हिमाचल में 24 घण्टों में कोरोना के 1804 नए केस दर्ज, 3 लोगों की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में आए 1200 कोरोना केस, दो लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना के नए मालमे बढ़ते जा रहे हैं। एक्टिव केस की बात करें तो हर दिन इनमे इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कोविड-19 के अभी तक कुल 4186 सक्रिय मामले हैं और गत एक सप्ताह में इसमें तीव्र बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

9 जनवरी को प्रदेश में 4724 कोरोना सैंपल लिए गए थे जिसमे से 498 केस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि सोलन में एक मृत्यु दर्ज की गयी थी ।

आज सोमवार 10 जनवरी की एनएचएम की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 9942 कोविड टेस्ट हुए जिसमे से 1200 कोरोना पॉज़िटिव है और दो लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमे से एक शिमला और दूसरी सोलन में दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़िए: प्रदेश में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक कुल कोरोना केस और मृत्त्यु

आंकड़ों पर ध्यान दें तो पता चलेगा कि जिस तेज रफ़्तार से प्रदेश में कोरोना बढ़ रहा है उतनी रफ़्तार से कोविड सैंपलिंग नही की जा रही है। इस समय सरकार को चाहिए की वे अधिक से अधिक सैंपलिंग करे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों और हफ्तों में प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो सकती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रदेश सरकार द्वारा ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है तो वहीं सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी 26 जनवरी तक तक बंद कर दिया है।

The post हिमाचल में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में  आए 1200 कोरोना केस, दो लोगों की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.