कुल्लू पुलिस Archives - हिमाचल वॉचर

कुल्लू पुलिस ने सार्वजनिक सहायता के लिए जारी किये व्हाट्सएप नंबर
कुल्लू-  कुल्लू पुलिस ने सार्वजनिक सहायता के लिए है दो व्हाट्सएप नंबर  जारी किये है। यह सुझाव कुल्लू पुलिस को लोगों ने दिया था जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर लॉन्च किये।

एसपी कुल्लू ने कहा कि ये दो नंबर एसपी कुल्लू -821 9 681600 और अतिरिक्त एसपी कुल्लू -821 9 681601 द्वारा संचालित किए जाएंगे। यह नंबर सार्वजनिक सहायता के लिए है और एक अधिकारी के स्थानांतरित होने के बाद भी उपलब्ध रहेंगे।कुल्लू पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह  इन नंबरों पर व्हाट्सएप/एसएमएस के लिए स्वतंत्र महसूस करें और कुल्लू को बेहतर बनाने में मदद करें।

वहीं कुछ दिन पहले कुल्लू पुलिस ने अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट करके कहा था कि कुल्लू पुलिस अपने फेसबुक पेज को दोबारा सक्रिय कर रही है  ताकि पुलिस आम जन के साथ जुड़ सकें। पुलिस ने कहा कि यह समय सोशल मीडिया का है और फेसबुक ऐसा करने के लिए सबसे शक्तिशाली उपकरण है, इसलिए पुलिस आप सभी के साथ फेसबुक के माध्यम से जुड़ना चाहती है।

पुलिस ने कहा कि वह इस प्रयास के माध्यम से लोगों के मूल्यवान सुझाव,प्रतिक्रिया,सूचना, दिन-प्रतिदिन पुलिस कार्य के बारे में शिकायतें, संदेश जानना चाहती हैं| लोगों की ओर से यह जानकारी हमें बेहतर सेवा प्रदान करने में सहायता करेगी। कुल्लू पुलिस ने यह भी कहा कि वे लोगों के साथ बेहतर संचार के लिए अन्य ऐसे प्लेटफार्म भी बनाएगी। पुलिस ने कहा कि वह एचपी पुलिस के आदर्श वाक्य के प्रकाश में लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

“निर्भया,निष्पक्ष,सत्यनिष्ठ।

The post कुल्लू पुलिस ने सार्वजनिक सहायता के लिए जारी किये व्हाट्सएप नंबर appeared first on हिमाचल वॉचर.

कुल्लू पुलिस ने दिल्ली में पकड़ी 2 आरोपियों सहित 3 करोड़ 70 लाख रुपये की हेरोइन
कुल्लू – कुल्लू पुलिस ने पहाड़ों की शांत वादियों में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने व तस्करों की धरपकड़ के सिलसिले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो आरोपियों सहित 1550 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। हेरोइन की यह खेप दिल्ली में एक नाइजीरियन के कब्जे से बरामद की, जो नशे के इस सामान को आगे छोटे सप्लायर को देता था। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अधिक जानकारी के लिए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि मामले में अन्य कई खुलासे भी हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ये लोग लंबे समय से यह धंधा कर रहे थे, जिन्हें विदेशों से माल आता था और उसे हिमाचल के पर्यटन क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को मणिकर्ण चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दयाराम टीम के साथ गश्त पर थे कि उन्हें कसोल के रास्ते में एक व्यक्ति मिला, जिस पर संदेह के चलते उससे पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए और उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से हेरोइन लाकर यहां बेचा करता है, जिसकी पहचान ओडिसा के प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। इस पर रातों-रात एक टीम बनाकर दिल्ली के लिए रवाना की गई, जहां पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर थाना उत्तम नगर के नावाद क्षेत्र में दबिश दी गई। यहीं पर नाइजीरियन ओके चिकू मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया और लगभग डेढ़ किलो हेरोइन भी बरामद की। मैथ्यू इससे पहले भी यहां एनडीपीएस के एक मामले में अंदर रह चुका है और बाहर आते ही उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया।

पदम चंद ने बताया कि इस मामले में अधिक पड़ताल के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों सहित अन्य को शामिल किया गया है। इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहनता से जांच की जाएगी। धरपकड़ करने वाली टीम में मणिकर्ण चौकी प्रभारी सहित कांस्टेबल सूरज ठाकुर, कुलदीप ¨सह व विश्वनाथ शामिल थे।

The post कुल्लू पुलिस ने दिल्ली में पकड़ी 2 आरोपियों सहित 3 करोड़ 70 लाख रुपये की हेरोइन appeared first on हिमाचल वॉचर.