एचपीयू कुलपति Archives - हिमाचल वॉचर

जल्द ही तीनों छात्र नेताओं का निष्कासन किया जायेगा रद्द, राज्यपाल ने दिया आश्वासन: एनएसयूआई
शिमला- आज गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल व प्रदेश विश्वविद्यालय के सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा एनएसयूआई के तीन छात्र नेताओं के निष्कासन के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई ने राज्यपाल से तीनों छात्र नेताओं के निष्कासन को वापिस लेने व भ्रष्ट कुलपति के बेटे की पीएचडी में फ़र्ज़ी एडमिशन के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एनएसयूआई के छात्र विश्विद्यालय के कुलपति से अपनी मांगों को लेकर मिले थे ताकि विश्विद्यालय की पुस्तकालय तथा होस्टल को खोल दिया जाए और छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी कर सके, लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा एनएसयूआई के तीन छात्रों को विश्विद्यालय से ही निलंबित कर दिया है जो की यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई संगठन की विचारधारा गांधीवादी विचारधारा को मनाने वाली है और विश्वविद्यालय परिसर में शांति और शिक्षा युक्त वातावरण चाहता है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने राजनीति विचारधारा की मंशा से छात्रों पर कार्यवाही की है।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में आये दिन दो छात्र संगठनों में खूनी संघर्ष होता है।सरेआम दराट रॉड चलाये जाते है। इस प्रकरण में कई छात्र घायल भी होते है। जिससे विश्वविद्यालय में डर का वातावरण बनता है। लेकिन कुलपति द्वारा इन हिंसावादी छात्र संगठनों पर कोई कार्यवाही नही की जाती है जो कि अति दुर्भाग्यपूर्ण और निदनीय है।

अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें राज्यपाल ने एनएसयूआई के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि वो इस मामले की स्वयं जांच करेंगे और उन्होंने एनएसयूआई को आश्वस्त किया है कि जल्द ही तीनों छात्र नेताओं का निष्कासन रद्द किया जायेगा।

The post जल्द ही तीनों छात्र नेताओं का निष्कासन किया जायेगा रद्द, राज्यपाल ने दिया आश्वासन: एनएसयूआई appeared first on हिमाचल वॉचर.

विश्वविद्यालय से तीन छात्रों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस विधायक दल
शिमला- आज मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल के पांच विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से निष्कासित किए तीन छात्रों की माँग को उनके सामने रखा।

इन पांच विधायकों के प्रतिनिधिमंडल मे किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, कांगडा़ से कांग्रेस विधायक पवन काजल, नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर सिंह राणा, पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल,फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताया की प्रदेश विश्वविद्यालय मे पुस्तकालय व छात्रावास को कोरोना नियमों के साथ खोलने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के तीन पदाधिकारियों वीनू मेहता (प्रदेश उपाध्यक्ष),यासीन बट्ट (प्रदेश महासचिव), परवींन मिंहास (पूर्व वि.वि.अध्यक्ष) का विश्वविद्यालय से निष्कासन राजनीति से प्रेरित है।

विधायक दल ने आरोप लगाया कि प्रदेश विश्वविद्यालय मे कोरोना की महामारी के दौरान भर्तियां लगातार जारी है तो पुस्तकालय व छात्रावास को खुला रखने की आवाज रखना छात्रों की अहम माँग थी इसके लिए इन छात्रों का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा की जहां एक तरफ प्रदेश विश्वविद्यालय मे कुछ छात्र संगठन दराट-कुल्हाड़ियों से एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं लेकिन आजतक विश्वविद्यालय प्रशासन उनके उपर कोई कार्यवाही नही कर पाया, तो वही दूसरी तरफ एनएसयूआई के छात्र साथियों को छात्रों की मूलभूत समस्याओं जैसे की पुस्तकालय व हॉस्टल बंद करने का विरोध करना व कोरोना के नियमो के साथ खुला रखने का आग्रह करना जिसकी वजह से एनएसयूआई के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन उनके उपर कोई कार्यवाही नही कर पाया, तो वही दूसरी तरफ एनएसयूआई के छात्र साथियों को छात्रों की मूलभूत समस्याओं जैसे की पुस्तकालय व हॉस्टल बंद करने का विरोध करना व कोरोना के नियमो के साथ खुला रखने का आग्रह करना जिसकी वजह से एनएसयूआई के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

विधायकों ने कहा कि कहीं ऐसा तो नही की यह सब जो विश्वविद्यालय मे कुलपति के बेटे को गलत तरीके से पीएचडी में मे दाखिला दिया उसके खिलाफ एनएसयूआई ने जो मोर्चा खोल रखा था उस आंदोलन को दबाने के लिए छात्रों का निष्कासन किया गया।

विधायक दल ने यह भी कहा कि इस तरह से तो छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा | विधायक प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिल कर इस मामले मे हस्तक्षेप करके तुरंत छात्रों को बहाल करने की माँग की है |

The post विश्वविद्यालय से तीन छात्रों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस विधायक दल appeared first on हिमाचल वॉचर.

एबीवीपी ने छात्रों की मांगो को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन, छात्रावासों को खुला रखने की उठाई मांग
शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा आज शुक्रवार को छात्रों की विभिन्न मांगो को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौम्पा और ज्ञापन के माध्यम विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी मांगो को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

इकाई अध्यक्ष ने कहा कि एचपीयू एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मिल कर कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले कुछ दिनों से लगातार विश्वविद्यालय छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की मांग को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने करोना के बढ़ते हुए मामलों का हवाला देकर विश्वविद्यालय छात्रावासों को बंद करने का आदेश जारी किया है लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हुए भारी हिमपात के कारण पर्वतीय इलाकों के सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं जिसके कारण छात्र अपने घरों को वापिस नहीं जा सकते हैं।

इकाई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जो छात्र अभी विश्वविद्यालय छात्रावासों में रह रहे हैं उन्हें हॉस्टल में रहने दिया जाए। आकाश ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए प्रशासन डबल वैक्सीनटेड होना अनिवार्य कर सकता है।

अन्य मांगो को कुलपति के समक्ष रखते हुए इकाई अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इंस्पायर स्कॉलरशिप जिन छात्रों को मिली है उन सभी छात्रों को पीएचडी में प्रवेश मिले।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इंस्पायर स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ काफी सौतेला व्यवहार कर रहा है। कुछ विभागों ने इंस्पायर स्कालरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया है ज़ब कि कुछ विभागों द्वारा छात्रों को पीएचडी में प्रवेश नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वे मांग करते हैं कि सभी इंस्पायर स्कालरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाए।

अपनी अन्य मांगो में एबीवीपी ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के पिंक पैटल पर निर्मित कामधेनु कैंटीन के अंदर भोजन के दाम उचित रखे जाए और भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला प्रत्येक छात्र वहां पर भोजन कर सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद यह उम्मीद करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द इन सभी छात्र मांगो को पूरा करेगा।

साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगो को नहीं माना जाता तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा

The post एबीवीपी ने छात्रों की मांगो को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन, छात्रावासों को खुला रखने की उठाई मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

छात्रों के निष्कासन को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति कार्यालय के बाहर दिया धरना
शिमला– हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में आज शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विश्विद्यालय के कुलपति के कार्यालय के बहार छात्र नेताओं के निष्कासन को वापीस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई के छात्र नेताओं पर एकतरफा कार्यवाही हो रही हैं। इन छात्र नेताओं को बिना किसी कारण बताओ नोटिस के निष्कासित किया गया है।

एनएसयूआई ने कहा कि उनकी गांधीवादी और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली विचारधारा है। उसके वाबजूद भी इन छात्र नेताओं को निष्कासित किया गया हैं। जबकि प्रदेश विश्विद्यालय में शिक्षा का माहौल ख़राब करने वाले दिनदहाड़े तेज धार हथियारों से लड़ाई करने वालो पर कोई कार्यवाही नही होती हैं।

एनएसयूआई के अध्यक्ष, संगठन महासचिव ने धरना देते हुए कहा कि विश्विद्यालय के हॉस्टल व पुस्तकालय छात्रों के लिए खुले रहने चाहियें। प्रदेश विश्विद्यालय के होस्टलों में अभी भी 100 से ज्यादा छात्र-छात्राएं रुकी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यह सभी छात्र कहा जायँगे जहा प्रदेश के दुर्गम इलाको में हिमपात हुआ है और सड़के बन्द पड़ी हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि अगर इन निष्कासित छात्रों का निष्कासन वापिस नही लिया गया तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।

The post छात्रों के निष्कासन को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति कार्यालय के बाहर दिया धरना appeared first on हिमाचल वॉचर.

विश्वविद्यालय छात्रों का निष्कासन रद्द करे , वरना हर चौक-चौराहे पर होगा कुलपति का पुतला दहन व आंदोलन: एनएसयूआई
शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मे बीते दिन वीसी कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में तीन छात्र नेताओं को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था। इन निलंबित छात्र नेताओं पर कुलपति कार्यालय में दस जनवरी को हंगामा करने के आरोप लगा था।

जिसके चलते आज गुरुवार को एनएसयूआई (NSUI) के यह तीन निलंबित छात्र जिसमे वीनू मेहता (प्रदेश उपाध्यक्ष), यासीन बट्ट (प्रदेश महासचिव),परवींन मिंहास (वि.वि.पूर्व अध्यक्ष) समेत एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने आज प्रेस वार्ता की और कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाह है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ प्रदेश विश्वविद्यालय मे कुछ छात्र संगठन दराट-कुल्हाड़ियो से एक- दूसरे पर हमले कर रहे हैं लेकिन आजतक विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर कार्यवाही नही कर पाया, तो वही दूसरी तरफ जब एनएसयूआई ने छात्रों की मूलभूत समस्याओं जैसे कि पुस्तकालय व हॉस्टल बंद करने का विरोध किया और कोरोना के नियमो के साथ खुला रखने का आग्रह किया गया तो एनएसयूआई के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि एचपीयू मे कुलपति के बेटे को गलत तरीके से पीएचडी में दाखिला दिया है जिसके खिलाफ एनएसयूआई ने जो मोर्चा खोल रखा था उस आंदोलन को दबाने के लिए छात्रों का निष्कासन किया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि अगर इन निष्कासित छात्रों का निष्कासन रद्द नही हुआ तो एनएसयूआई हर चौक-चौराहे पर कुलपति के पुतले का दहन व आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों मे अब और उग्र तरीके से कुलपति की आयोग्यता व प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के बेटे की पीएचडी में हुई गलत व फर्जी तरीके से दाखिले को वह उजागर करेगी।

The post विश्वविद्यालय छात्रों का निष्कासन रद्द करे , वरना हर चौक-चौराहे पर होगा कुलपति का पुतला दहन व आंदोलन: एनएसयूआई appeared first on हिमाचल वॉचर.